Saturday 11 April 2015

अब टूट रही है परम्परा, बिहार से पहले मुंबई में होने लगी है भोजपुरी फिल्म का प्रदर्शन

वर्ष २०१५ के शुरुआत के पहले महीने 9 जनवरी को भोजपुरी फिल्म दिल भईल दीवाना का प्रदर्शन मुबई के कई सिनेमाघरों में  किया गया.  निर्माता व निर्देशक अरविन्द चौबे की यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आने वाली है। इस फिल्म के सह निर्माता निराला फिल्म्स हैं। मुख्य कलाकार - विराज भट्ट, मोनालिसा, अरविन्द अकेला कल्लू, अर्चना सिंह, निशा दूबे, प्रियंका पंडित, संजय पाण्डेय, अरुण सिंह, जसवंत कुमार, अनूप अरोरा, माया यादव, विनोद मिश्रा, अलोक यादव, सीमा सिंह इत्यादि हैं तथा मेहमान भूमिका में दीपक भाटिया हैं। संगीत - अविनाश झा, गीत - प्यारे लाल यादव, कृष्णा बेदर्दी, आर आर पंकज व मनोज मतलबी, लेखक - लालजी यादव, छायांकन - रवि चन्दन, संकलन - जीतेन्द्र सिंह (जीतू), मारधाड़ - दिलीप यादव, नृत्य निर्देशन - कानू मुखर्जी व संजय कोर्बे का है। 

दिल भईल दिवाना का गीत रिकॉर्डिंग के समय डांस देखिये इस लिंक में -
http://www.bhojpurinama.com/video/kaluaa-dancing-with-hot-actress


इसके अलावा  दीपक जैन प्रस्तुत व डीजे मूवी इन्टरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को दर्शकों के द्वारा मिल रहे प्यार से यह साबित हो गया है कि तू मेरा हीरो बहुत ही उम्दा एवं सम्पूर्ण पारिवारिक दर्शनीय फिल्म है.  27 मार्च से मुम्बई के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई भोजपुरी फिल्म तू मेरा हीरो को अपने पहले ही शो से बम्पर ओपनिंग मिली हैऔर दर्शकों का झुकाव फिल्म के प्रति इस कदर है कि फिल्म का लगातार सभी शो को अच्छा प्रतिसाद मिला. फिल्म का प्रदर्शन जिस भी सिनेमाघर में हुआ है वहां पर सिनेमाप्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है वहीं इस फिल्म में भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव और रितिका की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद किया जा रहा है. इस फिल्म के गानों को भी  दर्शकों ने सहर्ष पसंद किया है और स्वीकारा है. 
फिल्म के निर्माता दीपक जैन हैं. फिल्म के कथाकार व निर्देशक रमाशंकर हैं. पटकथा रमाशंकर व अरविन्द तिवारी  ने लिखा है तथा संवाद अरविन्द तिवारी का है.  गीतकार प्यारेलाल यादव कविअरविन्द तिवारीआजाद सिंहजाहिद अख्तर के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है घुंघरू ने. छायांकन जगविन्दर सिंह हुंदलनृत्य निर्देशक पप्पू खन्नाकानू मुखर्जी व अन्थोनीकला भास्कर तिवारी और मारधाड़ हीरालाल यादव का है. मुख्य कलाकार - खेसारी लाल यादवरितिकासमर्थ चतुर्वेदीनीरज पाण्डेयसंजय वर्मावैभव रायप्रिया सिंहवाहिद हाशमीमाया यादवजे पी सिंहश्रद्धा नवलप्रिया पाण्डेयइमरान खानसुनीता सिंहहिमताज अलीहीरा लाल यादवउमेश सिंह और संजय पाण्डेय हैं. आईटम गीत पर नृत्य किया है रानू पाण्डेय ने.

और अब इस शुक्रवार 10 अप्रैल को भोजपुरी फिल्म जीना तेरे लिए का प्रदर्शन किया है.
इंद्रा फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनी फिल्म 'जान तेरे लिए ' का प्रदर्शन किया गया. इस फिल्म में सभी गाने काफी कर्णप्रिय है जिसमे संगीत अविनाश झा और गीत प्यारेलाल यादव का दिया हुआ है.फिल्म में गायक और नायक राकेश मिश्रा मुख्य भूमिका निभा रहे है और इस फिल्म में उन्होंने भी गाना गाया है .राकेश के अपोजिट इस फिल्म में शुभी शर्मा है और यह फिल्म पूरी तरह से एक्शन ,रोमांस और इमोशनल से भरी हैं जो दर्शको को बेहद पसंद आई है. इस फिल्म के निर्देशक सुजीत कुमार हैं. केन्द्रीय भूमिका में भोजपुरी सिनेस्टार राकेश मिश्रा, शुभी शर्मा एवं मनोज महेश्वर, अलोक यादव तथा बृजेश त्रिपाठी हैं.

भोजपुरी सिनेमा के वीडियो देखने के लिए लॉगिन करें -

www.bhojpurinama.com

No comments:

Post a Comment