Friday 9 May 2014

इस हप्ते 9 मई शुक्रवार को प्रदर्शित हुई फिल्में

इस हप्ते 9 मई को मुंबई में 2 भोजपुरी फिल्म और बिहार , झारखण्ड में  4 भोजपुरी  प्रदर्शित की गयी हैं। 

इस हप्ते दो भोजपुरी फिल्में मुंबई में प्रदर्शित हुई है :- 


१ - लागल सनेहिया के डोर : एस ए  आर फिल्म्स - समिम अहमद शेख प्रस्तुत  भोजपुरी फिल्म - लागल सनेहिया के डोर 
को मुंबई में १४ सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गयी है। निर्माता - राघवेन्द्र सिंह व संजय सिंह हैं।  फिल्म के निर्देशक - सुनील सिन्हा हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार - रवि किशन, मोनालिसा, कुणाल सिंह, श्री कनकनी, सीमा सिंह तथा अवधेश मिश्रा इत्यादि हैं। 
 फिल्म - लागल सनेहिया के डोर का  म्यूजिक रिलीज देखिये इस लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/video/music-launch-of-movie-lagal-snehiya-ke-dor


यह फिल्म आज बिहार और झारखण्ड के कई सिनेमाघरों में भी प्रदर्शित की गयी है। 


२ - गरदा : पिछले महीने चेन्नई (मद्रास) के सिनेमाघरों में धमाकेदार प्रदर्शित होने के बाद भोजपुरी फ़िल्म "गरदा"  ने बिहार के सिनेमाघरों सफलता का परचम लहराया।  *एस एस फिल्म फैक्ट्री* प्रस्तुत तथा *एस के फिल्मस (चेन्नई)* के बैनर तले निर्मित फ़िल्म - गरदा को अब मुम्बई और गुज़रात में भी प्रदर्शित किया गया है। इस फ़िल्म के लेखक निर्देशक - पराग पाटिल है। फ़िल्म के निर्माता - श्रवण कुमार एच हैं तथा कार्यकारी निर्माता- रमेश चन्द्र शर्मा हैं। 

मुख्य भूमिकओं में  विराज भट्ट, अंजना सिंह, बालेश्वर सिंह, हैप्पी, धर्मेन्द्र सिंह, पूनम दूबे, प्रिया शर्मा, राम मिश्रा, सी .पी . भट्ट, राजकपूर शाही, दीपक भाटिया, साहिल शेख, वैभव राय, संजय वर्मा, कृष्णदेव राणा, इंद्रसेन यादव, सीमा सिंह, नेहा तिवारी, संजू चौहान, वारिस शाह, मनोज श्रीवास्तव इत्यादि हैं।

बिहार में प्रदर्शित हुई फिल्मे क्रमशः इस प्रकार हैं - 

१ - लड़ाई : ए स्कवार्य प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित फिल्म - लड़ाई का भव्य प्रदर्शन 9 मई से बिहार तथा झारखण्ड के सिनेमाघरों में किया जा रहा है। पहली बार *हैदर काज़मी* और *विशाल तिवारी* आमने - सामने घमासान खूनी लड़ाई कर रहे हैं। इस लड़ाई में विशाल तिवारी का साथ दे रहीं हैं अभीनेत्री - अंजना सिंह तथा हैदर काज़मी के साथ हैं मिस फेमिना नूरी शेख। इनके साथ में - बालेश्वर सिंह, सी पी भट्ट, सोनू झा, माया यादव, देव सिंह, प्रीती सिंघानिया, साहिल शेख, राहुल श्रीवास्तव, इमरान अली एवं मिस्टर इंडिया - डैनी शेहरावत इत्यादि हैं। आइटम डांस किया है प्रीति सिंह तथा प्राची ने। इस फिल्म के निर्माता - के के तिवारी हैं तथा फिल्म के लेखक - निर्देशक आनंद गहतराज हैं। इस फिल्म का संगीत राकेश शर्मा ने दिया है तथा गीत लिखा है राजेश मिश्रा, वाजिद अली, अरविन्द तिवारी हैं। पटकथा व संवाद मनोज पाण्डेय ने लिखा है। छायांकन - नरेंद्र पटेल, नृत्य - संजय कोर्बे, मारधाड़ - रियाज़ सुल्तान तथा कला - अंजनी तिवारी का है।
इस फिल्म का ट्रेलर देखिये इस लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/video/upcoming-bhojpuri-movie-ladai

२ - महाबली : आज 9 मई से बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में *महाबली* फिल्म के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। इस फिल्म में महाबली के रूप में मनमोहन तिवारी दर्शको के सम्मुख हो रहे हैं। इनकी नायिका हैं - प्रीति सिंघानिया साथ में सीमा सिंह नृत्यांगना के रूप में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। फिल्म के निर्माता - अरविन्द कुमार है तथा निर्देशक - वेदांत विश्नोई हैं। 

३ - मेरे साजन तेरे कारन : आनन्द मिडिया & इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित  फिल्म मेरे साजन तेरे कारण इसी शुक्रवार रिलीज़ हुई और फिल्म को अच्छी शुरुवात मिली है . निर्माता जी डी सिंह , आनंद जी सिंह व निर्देशक राजीव राय की इस फिल्म में अपूर्वा के अपोजिट हैं चर्चित गायक से अभिनेता बने रवि राज दीपू जबकि इन दोनों के प्रेम के दुश्मन बने हैं प्रसिद्द खलनायक अवधेश मिश्रा। संगीतकार  *के रत्नेश मिश्रा*  है साथ ही  छायांकन- पवन गुप्ता, मार धाड़- किंदर पाजी, नृत्य निर्देशक- केदार मास्टर का है। मुख्य भूमिकाओं में- रवि राज दीपू, अपूर्वा बिट, बालेश्वर सिंह, मनोज टाईगर, गोपाल राय, बंदिनी मिश्रा तथा अवधेश मिश्रा हैं एवं आईटम गीत पर सीमा सिंह ने नृत्य किया है। मेरे साजन तेरे कारण एक संगीतमय रोमांटिक फिल्म है। 



४ - लागल सनेहिया के डोर : एस ए  आर फिल्म्स - समिम अहमद शेख प्रस्तुत  भोजपुरी फिल्म - लागल सनेहिया के डोर 
को मुंबई में १४ सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गयी है। निर्माता - राघवेन्द्र सिंह व संजय सिंह हैं।  फिल्म के निर्देशक - सुनील सिन्हा हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार - रवि किशन, मोनालिसा, कुणाल सिंह, श्री कनकनी, सीमा सिंह तथा अवधेश मिश्रा इत्यादि हैं। 


भोजपुरी सिनेमा से गीत संगीत देखने के लिए लॉगिन  करें - 

Tuesday 6 May 2014

चुनावी जंग में दो दिग्गज भोजपुरी सितारों मे कांटें की टक्कर

पिछले ब्लॉग मे आपने पढ़ा कि चुनावी जंग में भोजपुरी सितारें अपनी ग्लैमर छवि से मतदाताओं को आकर्षित करते हुये अपनी अपनी जीत पक्की मान रहे हैं।
अब पढ़िए चुनावी समर में किस तरह भोजपुरी सितारों में काँटे की टक्कर की ज़ंग छिड़ी हुईं है। दोनों दिग्गज  शत्रुघ्न सिन्हा तथा  कुणाल सिंह यादव  पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से आमने - सामने चुनाव लड़ रहे हैं और दोनों सितारे विजयी होने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। पटना साहिब संसदीय क्षेत्र का चुनाव हो चुका है और इनकी विजय श्री  का पताका 16 मई तक के लिए बंद है।  किसकी होगी जीत और किसकी होगी हार, इसका  पता 17 मई को होने वाला है।  


शत्रुघ्न सिन्हा :  पटना साहिब के मूल निवासी हैं शत्रुघ्न सिन्हा और अपने पैतृक क्षेत्र से चुनाव भी लड़ रहे  है।  67 वर्षीय भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा,  पूर्व प्रधानमंत्रीअटल बिहारी वाजपेयी की एनडीए सरकार में शत्रुघ्न सिन्हा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। ये  "बिहारी बाबू" के नाम से भी सम्बोधित किये जाते हैं। वास्तव में, पटना साहिब सीट बिहार में भारतीय जनता पार्टी के चेहरे के रूप में माना जाता है और सीट को बनाए रखना पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती है। बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में 1.66 लाख से अधिक मतों के अंतर से 2009 में पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से पहली बार सांसद बने। 



कुणाल सिंह यादव :  लंबे समय से कांगेस पार्टी के सांस्कृतिक सेल के अध्यक्ष हैं  कुणाल सिंह यादव । कांग्रेस राज्य सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र के मंत्रिमंडल में कुणाल सिंह यादव  के पिताजी - बुद्धदेव सिंह यादव मंत्री रहे हैं।  इस तरह  कुणाल सिंह यादव मझे  हुए कलाकार होने के साथ-साथ विरासत मिली राजनीति के कुशल नेता हैं। 

56  वर्षीय कांग्रेस प्रत्याशी कुणाल सिंह भोजपुरी सुपर स्टार है। इन्होंने अब तक 136 फिल्मों में अभिनय किया है।  2012 में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से सिनेमा के माध्यम से भोजपुरी भाषा को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त किया है। 

Friday 2 May 2014

चुनावी जंग में भोजपुरी सितारें

आजकल चुनावी समर शुरू हो चुका है। सत्ता की  कुर्सी हासिल करने हेतु आम जनता को लुभाने के लिये अधिकांश राजनीतिक पार्टियाँ फ़िल्मी सितारो को जनता जनार्दन के बीच लाना चाहती हैं।  राजनीतिक पार्टियाँ अपने साथ सिने स्टार को इसलिये भी जोड़ती हैं कि जीतने ही ज्यादा लोकप्रिय स्टार होंगे उतना ही ज्यादा सीट पर विजयी होंगे।
( अभिनेता - कुणाल सिंह यादव ) 
इस बार लोकसभा चुनाव में कई भोजपुरी सिने स्टार भी चुनाव लड़ रहे हैं। कुणाल सिंह यादव, शत्रुघ्न सिन्हा, रवि किशन शुक्ला, तथा मनोज तिवांरी आदि जनता के बीच जाकर चुनावी जंग में अपनी जीत पक्की मान रहे हैं।

कुणाल सिंह यादव : राजनीतिक परिवार  ताल्लुकात ऱखने वाले कुणाल सिंह यादव लगातार बीस साल तक ( 80 और 90 के दशक में ) भोजपुरी के पहले सुपर स्टार हीरो रहे हैं। इस बार वे बिहार के पटना साहिब लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल - काँग्रेस पार्टी (गठबंधन)  से चुनाव लड़ रहे हैं।

( अभिनेता - शत्रुघ्न सिन्हा )




शत्रुघ्न सिन्हा : फिल्म जगत मे शॉटगन के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा भारतीय जानता पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार के पटना साहिब लोकसभा सीट से ही ये भी चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा से ही सांसद भी रहे हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा और कुणाल सिंह ये दोनों  दिग्गज आमने - सामने चुनाव लड़ रहे हैं।  दोनों अभिनेता व  राजनेता के बीच कांटे का टक्कर है। और दोनों लोग अपनी - अपनी जीत पक्की मान रहे हैं।

इन दो स्टारों के अलावा राजनितिक समर मे बहुचर्चित प्रत्याशी - रवि किशन शुक्ला और मनोज तिवारी भी हैं।

रवि किशन : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला के केराकत तहसील के विसुई गॉँव के  मूल निवासी रवि किशन शुक्ला अपने  गाँव जौनपुर लोकसभा सीट से काँग्रेस प्रतिनिधि के रूप मे चुनाव लड़ रहे हैं। ये भोजपुरी सिनेमा के तीसरे दौर के दूसरे सुपर स्टार हैं। ये मझे हुए कलाकार हैं और सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी वरदहस्त प्राप्त हैं। रवि किशन अपने आपको जौनपुर का  खाँटी माटी का लाल मानते हैँ। उनका सपना है जौनपुर का विकास करना। उनका कहना है कि मैं कोई नेता नहीं हूँ मै सिर्फ़ जौनपुर का बेटा हूँ।


मनोज तिवारी : प्रसिद्ध भोजपुरी गायक व अभिनेता मनोज तिवारी भाजपा प्रत्याशी के रूप मे उत्तरी - पूर्वी दिल्ली चुनाव लड़ रहे हैं। दिल्ली में पूर्वांचली आबादी लगभग 40 % है। इसी गणित को ध्यान में रखकर भाजपा ने इनको अपना उम्मीदवार बनाया है। अबकी बार मोदी सरकार नारा और मोदी लहर  की वजह से अपनी जीत पक्की मन रहें हैँ। बिहार  भभुआ जिला  निवासी मनोज तिवारी राजनीति के क्षेत्र मे नये नहीँ हैं। इसके पहले समाजवादी पार्टी से गोरखपुर लोक़सभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। 


भोजपुरी सिनेमा से जुडी  सी खबरे देखने  लॉगिन कीजिये -
www.bhojpurinama.com