Friday 2 May 2014

चुनावी जंग में भोजपुरी सितारें

आजकल चुनावी समर शुरू हो चुका है। सत्ता की  कुर्सी हासिल करने हेतु आम जनता को लुभाने के लिये अधिकांश राजनीतिक पार्टियाँ फ़िल्मी सितारो को जनता जनार्दन के बीच लाना चाहती हैं।  राजनीतिक पार्टियाँ अपने साथ सिने स्टार को इसलिये भी जोड़ती हैं कि जीतने ही ज्यादा लोकप्रिय स्टार होंगे उतना ही ज्यादा सीट पर विजयी होंगे।
( अभिनेता - कुणाल सिंह यादव ) 
इस बार लोकसभा चुनाव में कई भोजपुरी सिने स्टार भी चुनाव लड़ रहे हैं। कुणाल सिंह यादव, शत्रुघ्न सिन्हा, रवि किशन शुक्ला, तथा मनोज तिवांरी आदि जनता के बीच जाकर चुनावी जंग में अपनी जीत पक्की मान रहे हैं।

कुणाल सिंह यादव : राजनीतिक परिवार  ताल्लुकात ऱखने वाले कुणाल सिंह यादव लगातार बीस साल तक ( 80 और 90 के दशक में ) भोजपुरी के पहले सुपर स्टार हीरो रहे हैं। इस बार वे बिहार के पटना साहिब लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल - काँग्रेस पार्टी (गठबंधन)  से चुनाव लड़ रहे हैं।

( अभिनेता - शत्रुघ्न सिन्हा )




शत्रुघ्न सिन्हा : फिल्म जगत मे शॉटगन के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा भारतीय जानता पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार के पटना साहिब लोकसभा सीट से ही ये भी चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा से ही सांसद भी रहे हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा और कुणाल सिंह ये दोनों  दिग्गज आमने - सामने चुनाव लड़ रहे हैं।  दोनों अभिनेता व  राजनेता के बीच कांटे का टक्कर है। और दोनों लोग अपनी - अपनी जीत पक्की मान रहे हैं।

इन दो स्टारों के अलावा राजनितिक समर मे बहुचर्चित प्रत्याशी - रवि किशन शुक्ला और मनोज तिवारी भी हैं।

रवि किशन : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला के केराकत तहसील के विसुई गॉँव के  मूल निवासी रवि किशन शुक्ला अपने  गाँव जौनपुर लोकसभा सीट से काँग्रेस प्रतिनिधि के रूप मे चुनाव लड़ रहे हैं। ये भोजपुरी सिनेमा के तीसरे दौर के दूसरे सुपर स्टार हैं। ये मझे हुए कलाकार हैं और सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी वरदहस्त प्राप्त हैं। रवि किशन अपने आपको जौनपुर का  खाँटी माटी का लाल मानते हैँ। उनका सपना है जौनपुर का विकास करना। उनका कहना है कि मैं कोई नेता नहीं हूँ मै सिर्फ़ जौनपुर का बेटा हूँ।


मनोज तिवारी : प्रसिद्ध भोजपुरी गायक व अभिनेता मनोज तिवारी भाजपा प्रत्याशी के रूप मे उत्तरी - पूर्वी दिल्ली चुनाव लड़ रहे हैं। दिल्ली में पूर्वांचली आबादी लगभग 40 % है। इसी गणित को ध्यान में रखकर भाजपा ने इनको अपना उम्मीदवार बनाया है। अबकी बार मोदी सरकार नारा और मोदी लहर  की वजह से अपनी जीत पक्की मन रहें हैँ। बिहार  भभुआ जिला  निवासी मनोज तिवारी राजनीति के क्षेत्र मे नये नहीँ हैं। इसके पहले समाजवादी पार्टी से गोरखपुर लोक़सभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। 


भोजपुरी सिनेमा से जुडी  सी खबरे देखने  लॉगिन कीजिये -
www.bhojpurinama.com

  

No comments:

Post a Comment