Tuesday 29 April 2014

भोजपुरी सिनेमा के सुपर हिट जोड़ियों का सफ़र : 50 साल से अब तक ( भाग - 3 )

( रवि किशन तथा बृजेश त्रिपाठी )
भोजपुरी  सिनेमा के तीसरे दौर की शुरुआत में निर्माता - निर्देशक मोहन जी प्रसाद द्वारा निर्मित तथा भोजपुरी के दूसरे सुपर स्टार "रवि किशन" अभिनीत सन 2002 में फिल्म - "सईयाँ हमार" का निर्माण हुआ।  इस फिल्म के निर्माता थे - किशन खदरिया। निर्देशक और हीरो की जोड़ी के रूप में मोहन जी प्रसाद और रवि किशन लगातार कई सुपर हिट फिल्मों में साथ में काम किया है।

( दिव्या देसाई तथा रवि किशन )
पहली फिल्म - "सईयां हमार'' के बाद "सईया से कर द मिलनवा हे राम", "गंगा जईसन माई हमार",  "पंडित जी बताईं ना बियाह कब होई" तथा "हमार सईयाँ हिन्दुस्तानी" इत्यादि सुपर हिट फिल्में रही हैं।  मोहन जी प्रसाद और रवि किशन की जोड़ी को जोड़ने वाले खल अभिनेता - "बृजेश त्रिपाठी" ने भी कई फिल्मों में मोहन जी प्रसाद के निर्देशन में काम किया है।  नायक और खलनायक की जोड़ी में रवि किशन और बृजेश त्रिपाठी की जोड़ी बहुत सी फिल्मों में एक साथ नज़र आई हैं। 
हीरो - हिरोईन की चर्चित एवं हिट जोड़ी बात की जाये तो राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त फिल्म - "कब होई गवनवाँ हमार" में "रवि किशन" और "दिव्या देसाई" (अब "रश्मि देसाई" के नाम से प्रसिद्ध) की हिट जोड़ी कई फिल्मों में नज़र आई।  साथ ही  
( मनोज तिवारी व रानी चटर्जी )
( नगमा व रवि किशन )
सन 2004 - 2005 में भोजपुरी सिनेमा को नया आयाम देने के साथ ही भोजपुरी सिने इंडस्ट्री को व्यवसायिक मजबूती प्रदान करने वाली "सुधाकर पाण्डेय" द्वारा निर्मित तथा "अभय सिन्हा" निर्देशित फिल्म - ''ससुरा बड़ा पईसा वाला"  के माध्यम से दो सितारों "मनोज तिवारी"  और "रानी चटर्जी" का आगमन हुआ। यह जोड़ी सुपर डुपर हिट रही।
इसी  सन में भोजपुरी सिनेमा को जबरदस्त पहचान दिलाने वाली फिल्म -  "पंडित जी बताईं ना बियाह कब होई" में "रवि किशन" और बॉलीवुड अभिनेत्री "नगमा" की जोड़ी हिट और चर्चित रही है। इसके अलावा कई फिल्मों में एक साथ यह जोड़ी ने काम किया।
( दिनेश लाल यादव "निरहुआ" तथा "पाखी हेगड़े )
सन  2007 की सबसे बड़ी हिट फिल्म - "निरहुआ रिक्शावाला" से "दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'' सुपर स्टार बन गए और  इस फ़िल्म की नायिका - "पाखी हेगड़े'' के साथ "निरहुआ" की  हिट एवं हॉट जोड़ी बहुचर्चित हैं। अब तक इनकी  बहुत सी हिट फिल्मों का  प्रदर्शन हो चुका है।
(दिनेश लाल यादव "निरहुआ" व  मनोज टाईगर)





साथ ही हास्य अभिनेता - "मनोज टाईगर" जिनको भोजपुरी सिनेप्रेमी प्यार से "बतासा चाचा" के नाम सम्बोधित करते हैं। "दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'' और मनोज टाईगर" की जोड़ी कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

( रानी चटर्जी एवं पवन सिंह )

"जब केहू दिल मे समा जाला'' फिल्म सहित कई फिल्मों मे पवन सिंह और रानी चटर्जी की रोमांटिक जोड़ी खूब चर्चित रही है ।





भोजपुरी सिनेमा के बारे में जानने तथा वीडियो देखने के लिए लॉगिन कीजिये - 


No comments:

Post a Comment