Tuesday 22 April 2014

भोजपुरी सिनेमा के सुपर हिट जोड़ियों का सफ़र : 50 साल से अब तक ।


भोजपुरी सिनेमा के 50 साल के सफ़र में तब से लेकर अब तक कई जोडियाँ हिट रही हैं जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा को मज़बूती प्रदान किया है। फिल्म निर्माता व निर्देशक, गीतकार व संगीतकार, नायक व नायिका आदि ने सिनेप्रेमियों को आनंदित किया है।
भोजपुरी सिनेमा की पहली फिल्म - "गंगा मईया तोहे पियरी चढ़इबो'' (1962) के निर्माण होने से जहाँ भोजपुरी सिनेजगत का जन्म हुआ वहीं  कई जोड़ियों ने कदम ताल मिलाकर भोजपुरी सिनेमा को ऊँचाई प्रदान किया। निर्माता - बिश्वनाथ शाहाबादी द्वारा निर्मित इस फिल्म के निर्देशक थे कुन्दन कुमार।  नायक - ''असीम कुमार'' एवं नायिका - ''कुमकुम'' की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। अभिनेता एवं निर्माता "रामायण तिवारी" द्वारा निर्मित दूसरी फिल्म - "लागी नाही छूटे  रामा" (1963) में यही जोड़ी फिर से नज़र आई जिसे निर्देशित किया था कुंदन कुमार ने।
इसके बाद सन  1963 में ही निर्माता - बच्चू भाई शाह  निर्मित तथा  निर्देशक - एस एन त्रिपाठी  निर्देशित फिल्म - "बिदेसिया" में नायक - "सुजीत कुमार" तथा नायिका - "पदमा खन्ना" की जोड़ी हिट रही, जो कई फिल्मों में  नज़र आई। इस दोनों फिल्मों के निर्देशक - कुंदन कुमार तथा संगीतकार - चित्रगुप्त थे।  इस जोड़ी का खास योगदान रहा।

देखिये इस  लिंक में फिल्म - गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो का गीत - 
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/zSEShvkZfz0/Hey%2BGanga%2BMaiya%2BTohe%2BPiyari%2BChadhayibo%2B-%2BTitle%2BSong%2B%2528Bhojpuri%2Bclassic%2529

 
सन 1977 में प्रदर्शित फिल्म - "दंगल" में "सुजीत कुमार" और "प्रेमा नारायण" नायक - नायिका थे तथा इस फिल्म फिल्म का संगीत तैयार किया था संगीतकार - "नदीम श्रवण" की जोड़ी ने। फिल्म "दंगल" भोजपुरी  सिनेमा की पहली रंगीन फिल्म है। इसके बाद से भोजपुरी फिल्में रंगीन बनने  लगी थी। 
सन 1979 में नज़ीर हुसैन के निर्देशन में बनी फिल्म - "बलम परदेसिया" से भोजपुरी सिने जगत में पदार्पण किया "राकेश पाण्डेय" ने और इनकी नायिका थीं  "पदमा खन्ना"। यह जोड़ी भी दर्शकों को बहुत पसंद आई।

दंगल फिल्म का सुपर हिट गीत  को देखिये इस लिंक में 
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/hm0gedadJjc/Kashi%2BHile%2BPatna%2BHile%2B%2528Dangal--Bhojpuri%2BFilm%2529


अभिनेता - कुणाल सिंह 
1981 में कमर नकवी निर्देशित फिल्म - "धरती मईया" में राकेश पाण्डेय और पदमा खन्ना की पति-पत्नी के जोड़े के साथ ही भोजपुरी सिनेमा के पहले सुपर स्टार "कुणाल सिंह" का आगमन हुआ और इनकी नायिका बनी "गौरी खुराना"।  यह जोड़ी भी दर्शकों को खूब पसंद आई। इस फिल्म का संगीत संगीतकार  "आनंद - मिलिंद" की जोड़ी ने  दिया था। 

नोट : अस्सी के दशक से नब्बे के दशक तक की हिट जोड़ियों के बारे अगले ब्लॉग में शुक्रवार को प्रस्तुत किया जायेगा। 

भोजपुरी सिनेमा के बारे में जानने तथा वीडियो देखने के लिए लॉगिन कीजिये - www.bhojpurinama.com


No comments:

Post a Comment