Tuesday, 9 December 2014

भोजपुरी सिनेमा के दूसरे दौर के अनछुए पहलू


 भोजपुरी सिनेमा का दूसरा दौर स्वर्ण काल था। यह दौर सन १९७७  से सन २००० ई० इस समय कई भोजपुरी फिल्में ब्लॉक बस्टर सुपर हिट हुई थी। इतना ही नहीं यह वह दौर था जब हिंदी सिनेमा के कई मशहूर हस्तियों ने अपनी जबरदस्त मौजूदगी दर्ज़ करायी और आज भी उनका नाम बड़े गर्व से लिया जाता है। मशहूर संगीतकार नदीम-श्रवण की हिट जोड़ी ने कई सुपर डुपर हिट फिल्मों का संगीत दिया। प्रसिद्द गीतकार समीर ने बतौर गीतकार अपना करियर भोजपुरी सिनेमा के गीत लेखन से किया। ऐसे ही और भी कई अनछुए पहलुओं पर आज हम चर्चा कर रहे हैं।


सन १९७७ में प्रदर्शित हुई भोजपुरी सिनेमा की पहली रंगीन फिल्म  बलम परदेसिया का निर्माण निर्माता निर्देशक नज़ीर हुसैन ने किया।  निर्मात्री थीं मुमताज़ हुसैन। राकेश पाण्डेय और पदमा खन्ना केंद्रीय भूमिका में थे। राकेश पाण्डेय की यह पहली भोजपुरी फिल्म थी। मुख्य साथी कलाकार में नज़ीर हुसैन, लीला  और जयश्री टी आदि थे। मशहूर संगीतकार चित्रगुप्त ने संगीत दिया था जो आज बहुत ही कर्णप्रिय है।


१९७७ में ही दूसरी रंगीन भोजपुरी फिल्म दंगल प्रदर्शित की गई। मुख्य कलाकार सुजीत कुमार, प्रेमा नारायण, राम सिंह थे। इस फिल्म से सिने जगत को एक महान खलनायक मिला राम सिंह, जो उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला के मूल निवासी थे।  फिल्म के निर्माता बच्चू भाई शाह थे और निर्देशक थे रति कुमार। मशहूर संगीतकार नदीम-श्रवण ने संगीत दिया था यह उनकी बतौर संगीतकार पहली भोजपुरी फिल्म थी। काशी हीले पटना हीले...... यह गीत आज लोग बड़े चाव से सुनते हैं। इसके बाद माई के लाल, गंगा घाट इत्यादि कई भोजपुरी फिल्मों का संगीत इस हिट जोड़ी ने दिया।

अपने ज़माने की सुपर हिट फिल्म दंगल देखिये इस लिंक में -
 http://bhojpurinama.com/trendsplay/rwzaSOmHdys/Dangal---Full-Bhojpuri-Movie

नोट : शुक्रवार की शाम को अगले ब्लॉग में और भी कई अनछुए पहलुओं पर चर्चा करूँगा। आप सबसे अनुरोध है कि अगर कोई जानकारी छूट रही है तो कृपया अपने विचार प्रकट करें और सुझाव अवश्य दें। 

भोजपुरी सिनेमा के वीडियो देखने के लिए लॉगिन करें -
www.bhojpurinama.com

Friday, 5 December 2014

भोजपुरी सिनेमा के जनक के प्रेरक प्रथम राष्ट्रपति बाबू राजेन्द्र प्रसाद : बाबू राजेन्द्र प्रसाद जयंती विशेष

भोजपुरी सिनेमा के निर्माण काल वैसे तो अपने आपमें बहुत ही रोचक है मगर निर्माण की प्रेरणा हमारे देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र  प्रसाद ने दिया था जिनको बहुत ही प्यार से बाबू राजेन्द्र  प्रसाद भी कहा जाता है।
किसी समारोह में जब बाबू राजेन्द्र प्रसाद से उत्तर प्रदेश के जिला गाजीपुर के मूल निवासी नाजिर हुसैन से हुई जो मुंबई हिन्दी फिल्मों के निर्देशक एवं अभिनेता भी थे और धनबाद के  झरिया में कोयला खदान के मालिक विश्वनाथ शाहाबादी से हुई। तो उसी समय राजेंद्र प्रसाद ने भोजपुरी सिनेमा के निर्माण करने की बात कही। इन दोनों के अथक प्रयास से पहली भोजपुरी फिल्म का निर्माण हुआ जिसका नाम था ‘‘गंगा मइया तोहे पियरीचढ़इबो''। इसके निर्माता विश्वनाथ शाहाबादी।निर्देशक कुन्दन कुमार,गीतकार शैलेन्द्र, संगीतकार चित्रगुप्त नायक असीम कुमार और नायिका कुमकुम थे। साथ ही नज़ीर हुसैन और रामायण तिवारी भी दमदार भूमिका में थे। इस फिल्म का मुहुर्त पटना में हुआ और प्रथम प्रदर्शन वाराणसी के प्रकाश सिनेमाहाल में किया गया था।

पहली भोजपुरी फिल्म - ‘‘गंगा मइया तोहे पियरीचढ़इबो'' एक गीत इस लिंक में -

http://www.bhojpurinama.com/video/sonwa-ke-pinjra-mein-song-of-film-ganga-maiya-tohe-piyari-chadhaibo

भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न बाबू राजेन्द्र प्रसाद का जन्म बिहार के छपरा जिले के गाँवजीरादेई हुआ था। उनके दादा हथुआ रियासत के दीवान थे। पिता महादेव सहाय संस्कृत एवं फारसी के विद्वान थे सो बचपन मे उन्होने एक मौलवी साहब को बालक राजेन्द्र को फारसी सिखाने पर लगा दिया। छपरा के जिला स्कूल , पटना की टी० के० घोष अकादमी मे पढाई के बाद 1902 में उन्होंने कोलकाता के प्रसिद्ध प्रेसिडेंसी कॉलेज में दाखिला लिया।

1915 में उन्होंने स्वर्ण पदक के साथ विधि परास्नातक की परीक्षा पास की और लॉ मे डॉक्ट्रेट किया। वे अंग्रेजी, हिन्दी, उर्दू, फ़ारसी व बंगाली गुजराती भोजपुरी , संस्कृत आदि अनेक भाषाओं का ज्ञान था। भारत मित्र, भारतोदय, कमला आदि में उनके लेख छपते थे। उन्होंने हिन्दी के “देश” और अंग्रेजी के “पटना लॉ वीकली” समाचार पत्र का सम्पादन भी किया था।

चम्पारण में गान्धीजी के तथ्य अन्वेषण समूह मे वे प्रमुख थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दो बार अध्यक्ष चुने गये। संविधान निर्माण मे उनकी भूमिका इतनी अधिक थी कि भारतीय संविधान उन्हे पूरा याद हो गया था । उन्होने अपनी आत्मकथा , बापू के कदमों में , इण्डिया डिवाइडेड , सत्याग्रह ऐट चम्पारण आदि अनेक पुस्तकों की रचना की थी।

सितम्बर 1962 में राष्ट्रपति पद से अवकाश ग्रहण करते ही राष्ट्र ने उन्हें "भारत रत्ना" की सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। उनके जीवन का अंतिम पड़ाव पटना का सदाकत आश्रम था, जहां पर 28 फ़रवरी 1963 को उनकी मृत्यु हुई।


भोजपुरी सिनेमा के वीडियो देखने के लिए लॉगिन कीजिये - 

www.bhojpurinama.com 

Tuesday, 2 December 2014

भोजपुरी सिनेमा का पहला और दूसरा दौर

भोजपुरी सिनेमा का इतिहास वाकई बहुत ही दिलचस्प एवं सीख लेने वाला है। आज की तारीख में जो भी भोजपुरी सिनेमा से जुड़े हुए लोग हैं उन्हें सबक लेना चाहिए पहले और दूसरे दौर की फिल्मों से  तथा फिल्म के निर्माण करने वाले बुद्धिजीवियों से।

भोजपुरी सिनेमा का पहला दौर  श्याम / श्वेत (Black & White) फिल्मों का निर्माण : हमारा देश भारत वर्ष के स्वतंत्र होने के  के बाद हिन्दी फिल्मों निर्माण बहुत तेज़ी के साथ हो रहा था और उसे हर वर्ग के दर्शक पसंद कर रहे थे। हिन्दी सिनेमा का जिक्र करना इसलिए ज़रूरी है क्योंकि कई सुपर हिट फिल्मों जुड़े  लोग भोजपुरी भाषी थे। प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी  के कहने पर विश्वनाथ शाहाबादी ने उस समय सन 1962 में पहली भोजपुरी फिल्म "गंगा मईया तोहे पियरी चढईबो"  का  निर्माण किया। फिल्म की अपार सफलता के बाद से लागी नाही छूटे रामा (1963), बिदेसिया (1963), गंगा (1965), भौजी (1965), लोहा सिंह (1966), ढेर चलाकी जिनकरा (1971), डाकू रानी गंगा (1976), अमर सुहागिन (1978) इत्यादि प्रमुख श्याम-श्वेत भोजपुरी फिल्मों का निर्माण किया गया।

भोजपुरी सिनेमा का दूसरा  दौर  रंगीन (Colour) फिल्मों का निर्माण : सन १९७९ में पहली रंगीन भोजपुरी फिल्म "बलम परदेसिया" का प्रदर्शन हुआ। धरती मईया १९८१, चनवा के ताके चकोर १९८१, सईयाँ मगन पहलवानी में १९८१, सईयाँ तोरे कारन १९८१, नदिया के पार १९८२, हमार भौजी १९८३, बैरी कँगना १९८३, चुटकी भर सेनुर १९८३, गंगा किनारे मोरा गाँव १९८४, पान खाये सईयाँ हमार १९८४, पिया के गाँव १९८५, दूल्हा गंगा पार के १९८६, रूस गइलें सईयाँ हमार १९८८, माई १९८९,  आदि प्रदर्शित की गई। बिहारी बाबू, गोदना, पिया टूटे ना पिरितिया हमार, बलमा मोरा बाँका, बाबा के दुआरी, कसम गंगाजल के, कजरी, हमार बेटवा, कईसन बनाउला संसार, गंगा से नाता बा हमार, गंगा मईया भर द गोदिया हमार, धनिया मुनिया, रंगली चुनरिया रंग में तोहार, बबुनी, चंपा चमेली, हमार सजना, मुनिया, प्यारा भईया, गंगा तोरी ममता महान, जग जिया मोरे लाल इत्यादि दर्शकों के बीच आई। 


भोजपुरी फिल्म गंगा किनारे मोरा गाँव का एक गीत इस लिंक में - 










भोजपुरी सिनेमा के वीडियो देखने के लिए लॉगिन करें -
www.bhojpurinama.com

Friday, 28 November 2014

भोजपुरी जगत में तीन सितारों का उदय : जान लेबू का हो, सेटिंगबाज़ और लाल दुपट्टा वाली का बिहार में प्रदर्शन

आज शुक्रवार (२८ / ११ / २०१४ ) को भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर तीन भोजपुरी फिल्म - जान लेबू का हो, सेटिंगबाज़ और लाल दुपट्टा वाली का प्रदर्शन किया गया है। खास बात यह है कि "जहां जान लेबू का हो" के नायक सुपर स्टार पवन सिंह हैं वहीं दूसरे नायक गौरव झा इस फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में पदार्पण कर रहे हैं। इसके साथ दोनो फिल्मों से भी दो नए सितारे भी आगमन कर रहे हैं। हम यह भी कह सकते हैं कि तीनों ही फिल्मो की खासियत है कि इन  तीनों  फिल्मो से तीन नए अभिनेता का उदय हो रहा है।

१ - फिल्म : "जान लेबू का हो" :- इस फिल्म में सुपर स्टार पवन सिंह के साथ उड़िया फिल्मों में स्टारडम हासिल कर चुके "गौरव झा'' का पदार्पण हुआ है। इस फिल्म में मुख्य नायिका मोनालिसा हैं। मिथिला टाकिज के बैनर से निर्मित  निर्माता मनोज कुमार चौधरी की भोजपुरी फिल्म "इज्ज़त" के बाद यह दूसरी भोजपुरी  फिल्म " जान लेबू का हो" है।  राजू के निर्देशन में बने वाला एह फिल्म में मुख्य किरदार में पवन सिंह, गौैरव झा, मोनालिसा, बृजेश त्रिपाठी, मनोज टाइगर सहित कई नामी कलाकार हैं। फिल्म में सीमा सिंह का  आइटम नंबर भी धमाकेदार है। 

भोजपुरी फिल्म "इज्ज़त" का ट्रेलर देखिये इस लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/video/trailer-of-movie-diler




२ - फिल्म : "सेटिंगबाज़" :-   इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे "राहुल सिंह" महुआ टीवी के शो लाफ्टर एक्सप्रेस के विजेता और ज़ी पुरवैया के शो गजब है के एंकर रह चुके हैं,  इसके अलावा उन्होंने कई धारावाहिको में काम भी किया है। फिल्म में उनके अपोजिट हैं अपूर्वा बीट। फिल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों में मनोज टाइगर , बब्बन यादव, प्रकाश जैस, नैना दास , संगीता सिंह, रूपा सिंह , ज़फर खान , साहेब लालधारी, समर्थ चतुर्वेदी और सपना सप्पू आदि हैं। 









देखिये इस लिंक को ओपन करके सेटिंगबाज़ का ट्रेलर

३ - फिल्म : "लाल दुपट्टा वाली" :- इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं "रोहित सिंह" जबकि उनके अपोजिट हैं भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक कही जाने वाली अंजना सिंह। निर्देशक शैलेश रमाकांत पाण्डेय ने अभिनेता रोहित सिंह की तारीफ़ करते हुए कहा की उन्होंने अपने अभिनय से यह साबित किया है की उन्होंने फिल्म से पहले काफी तैयारी की थी क्योंकि उनका अभिनय दर्शाता है की वह एक परिपक्व अभिनेता है। फिल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों में कुणाल सिंह, संजय पाण्डेय, अयाज़ खान आदि हैं।



भोजपुरी सिनेमा के वीडियो देखने के लिए लॉगिन कीजिये - 
www.bhojpurinama.com 

Tuesday, 25 November 2014

कथक नृत्यांगना "सितारा देवी" हमारे बीच नहीं रहीं

हम सभी के दिल में अमर हैं हैं कथक क्वीन सितारा देवी :  सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सितारा देवी का निधन 15 नवम्बर को हो गया। वे 94 वर्ष की थीं। मुंबई के जसलोक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सीतारा देवी का जन्म सन 1920 में 8 नवंबर को ब्राह्मण कथक नर्तक सुखदेव महाराज के घर दीपावली की पूर्वसंध्या पर कोलकाता में हुआ था। उनका बचपन का नाम धनलक्ष्मी था। 16 साल की उम्र में उनकी नृत्य प्रतिभा देखकर रवींद्रनाथ टैगोर ने उन्हें ‘नृत्य साम्राज्ञी’ कहा था। कथक क्वीन के नाम से मशहूर सितारा देवी ने भारत सहित अमेरिका और ब्रिटेन के कई शहरों में भी प्रस्तुति दी।
मां-बाप के लाड-दुलार से वंचित होना पड़ा था : इनका मूल नाम धनलक्ष्मी और घर में धन्नो था। इनको बचपन में मां-बाप के लाड-दुलार से वंचित होना पड़ा था। मुंह टेढ़ा होने के कारण भयभीत मां-बाप ने उसे एक दाई को सौंप दिया जिसने आठ साल की उम्र तक उसका पालन-पोषण किया। इसके बाद ही सितारा देवी अपने मां बाप को देख पाईं। 




बाल विवाह : उस समय की परम्परा के अनुसार सितारा देवी का विवाह आठ वर्ष की उम्र में हो गया। उनके ससुराल वाले चाहते थे कि वह घरबार संभालें लेकिन वह स्कूल में पढना चाहती थीं। स्कूल जाने के लिए जिद पकड लेने पर उनका विवाह टूट गया और उन्हें कामछगढ हाई स्कूल में दाखिल कराया गया। वहां उन्होंने मौके पर ही नृत्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन करके सत्यवान और सावित्री की पौराणिक कहानी पर आधारित एक नृत्य नाटिका में भूमिका प्राप्त करने के साथ ही अपने साथी कलाकारों को नृत्य सिखाने का उत्तरदायित्व भी प्राप्त कर लिया। बाद में उनकी दो शादियां (पहली मुगल-ए-आजम फेम के. आसिफ और दूसरी प्रताप बारोट से ) हुईं, लेकिन दोनों ही नहीं चलीं। दूसरी शादी से उनका एक बेटा रंजीत बारोट है।

बाल्यकाल अवस्था में फिल्म ‘उषाहरण’ में काम : बाल्यकाल अवस्था महज 12-13 साल की उम्र में फिल्मकार निरंजन शर्मा के अनुरोध पर पिता ने ना चाहते हुए भी सितारा को मां और बुआ के साथ फिल्म ‘उषाहरण’ में काम करने मुंबई भेज दिया. इस फिल्म में उन्होंने एक बाल नृत्यांगना की भूमिका निभायी थी। 





सितारा देवी ने और भी कई फिल्मों में भी काम किया : सितारा देवी ने और भी कई फिल्मों में भी काम किया है। उनकी फिल्मों में शहर का जादू (1934), जजमेंट आफ अल्लाह (1935), नगीना, बागबान, वतन (1938), मेरी आंखें (1939) होली, पागल, स्वामी (1941), रोटी (1942), चांद (1944), लेख (1949), हलचल (1950) और मदर इंडिया (1957) प्रमुख हैं।




बॉलीवुड की अनेक अभिनेत्रियों को नृत्य का प्रशिक्षण दिया : इन्होंने तीन घंटे के एकल गायन से नोबल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर को प्रभावित किया था। सितारा देवी ने बॉलीवुड की अनेक अभिनेत्रियों को नृत्य का प्रशिक्षण दिया है। मधुबाला, रेखा, माला सिन्हा और काजोल जैसी बालीवुड की अभिनेत्रियों ने उनसे ही कथक नृत्य की शिक्षा प्राप्त की है। 


पद्म श्री सम्मान : 1973 में सितारा देवी को पद्म श्री सम्मान मिला था जिसे इन्होंने  ठुकरा दिया था। कहा कि क्या सरकार मेरे योगदान को नहीं जानती है। ये मेरे लिये सम्मान नहीं अपमान है। मैं भारत रत्न से कम नहीं लूंगी। वे संगीत नाटक अकादमी, पद्मश्री और कालिदास सम्मान जैसे प्रतिष्ठित सम्मान पा लिया था। सितारा देवी के बेटे विदेश में रहते है, बेटे के लौटने के बाद मुंबई में ही गुरूवार को सितारा देवी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बॉलीवुड में कथक नृत्य कला को लाने का श्रेय इन्‍हीं को जाता हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और स्वर्ग में उन्हें उच्च स्थान प्राप्त हो।



भोजपुरी सिनेमा के वीडियो देखने के लिए लॉगिन कीजिये -
http://www.bhojpurinama.com/ 


Friday, 21 November 2014

अस्सी और नब्बे के दशक की सुपर हिट भोजपुरी फिल्में


३० करोड़ से ज्यादा जनसंख्या में बोली जाने वाली भोजपुरी बोली की भोजपुरी फिल्मों का वह दौर याद करके बहुत ही सुखद एहसास होता है. भोजपुरी सिनेमा का पहला और दूसरा दौर ऐतिहासिक और बहुत ही रोचक है. अब तक हमने जाना पहले  और दूसरे दौर की कैसे शुरुआत हुई तथा क्या इतिहास रहा. आईये जानते हैं अस्सी और नब्बे के दशक की सुपर हिट भोजपुरी फिल्मों का इतिहास –



अस्सी के दशक की सुपर हिट भोजपुरी फिल्में - धरती मईया १९८१, चनवा के ताके चकोर १९८१, सईयाँ मगन पहलवानी में १९८१, सईयाँ तोरे कारन १९८१, नदिया के पार १९८२, हमार भौजी १९८३, बैरी कँगना १९८३, चुटकी भर सेनुर १९८३, गंगा किनारे मोरा गाँव १९८४, पान खाये सईयाँ हमार १९८४, पिया के गाँव १९८५, दूल्हा गंगा पार के १९८६, रूस गइलें सईयाँ हमार १९८८, माई १९८९,  आदि प्रदर्शित की गई। 

भोजपुरी फिल्म गंगा किनारे मोरा गाँव का एक गीत इस लिंक में - 
http://bhojpurinama.com/video/kahe-ke-ta-sab-kehu-aapan-song-of-bhojpuri-movie-ganga-kinare-mora-gaon-


नब्बे के दशक की सुपर हिट भोजपुरी फिल्में –  बिहारी बाबू, गोदना, पिया टूटे ना पिरितिया हमार, बलमा मोरा बाँका, बाबा के दुआरी, कसम गंगाजल के, कजरी, हमार बेटवा, कईसन बनाउला संसार, गंगा से नाता बा हमार, गंगा मईया भर द गोदिया हमार, धनिया मुनिया, रंगली चुनरिया रंग में तोहार, बबुनी, चंपा चमेली, हमार सजना, मुनिया, प्यारा भईया, गंगा तोरी ममता महान, जग जिया मोरे लाल इत्यादि दर्शकों के बीच आई। 


बलमा मोरा बाँका का गीत देखिये इस लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/video/old-classic-song-zhumi-zhumi-zhumaka-goriya-from-bhojpuri-movie-balama-mora-baka


भोजपुरी सिनेमा के वीडियो देखने के लिए लॉगिन कीजिये -
http://www.bhojpurinama.com/ 

Tuesday, 18 November 2014

भोजपुरी सिनेमा का दूसरा दौर : रंगीन फिल्मों का स्वर्णिम काल

भोजपुरी सिनेमा का प्रथम दौर श्वेत/श्याम फिल्मों का रहा है। जोकि भोजपुरी सिनेमा जगत के बहुत महत्वपूर्ण दौर रहा। दूसरा दौर रंगीन भोजपुरी फिल्म - बलम परदेसिया (१९७९) के निर्माण से शुरू होकर भोजपुरी सिने जगत  में क्रांति की लहर पैदा हो गई। अस्सी  और नब्बे का दशक भोजपुरी  फिल्मों के लिए सुनहरा दौर था। अत्यधिक तादाद में फिल्में बनती रही और सुपर डुपर हिट भी होती रहीं। सन  १९८१ में  अशोक चन्द जैन निर्मित  कमर नार्वी निर्देशित फिल्म - धरती मईया प्रदर्शित की गई। इस फिल्म से भोजपुरी सिनेमा  पहले सुपर स्टार कुणाल सिंह (यादव) का पदार्पण हुआ। इस फिल्म के कलाकार  पदमा खन्ना, कुणाल सिंह, गौरी खुराना, श्री गोपाल तथा मेहमान भूमिका में राकेश पाण्डेय थे। लक्ष्मण शाहाबादी के लिखे गीतों को संगीत  दिया था चित्रगुप्त ने। 

इस फिल्म के गीत आज बहुत ही कर्णप्रिय है देखिए इस लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/video/jaldi-jaldi-chala-re-kanhara-song-of-bhojpuri-movie-dharti-maiya-


सन १९८२ में राजश्री प्रोडक्शंन के बैनर तले केशव प्रसाद मिश्र  के उपन्यास 'कोहबर की शर्त' पर आधारित फिल्म 'नदिया के पार' प्रदर्शित गई।  जो  काफी सराही गयी और सफलता के कीर्तिमान भी रचा। फिल्म के लेखक व निर्देशक गोविन्द मुनीस थे। यह  फिल्म सभी तरह के लोगो को पसंद आई। इस फिल्म मुख्य कलाकार सचिन, साधना सिंह, इन्दर ठाकुर, मिताली, सविता बज़ाज़, शीला डेविड, लीला मिश्रा, सोनी राठौड़ थे।
इस ऐतिहासिक हिट फ़िल्म का  हिन्दी  वर्जन में सन १९९२ में हम आपके हैं कौन के नाम से  निर्माण राजश्री प्रोडक्शन ने किया। जिसके मुख्य कलाकार सलमान खान, माधुरी दीक्षित, मोहनीश बहल, रेणुका शहाणे, अलोक नाथ, अनुपम खेर,  रीमा लागु आदि थे।  यह फिल्म भी सुपर हिट रही।

देखिये इस लिंक में - आज भी सुपर हिट गीत कवने दिशा में लेके चला रे बटोहिया 
http://bhojpurinama.com/video/kaun-disa-mein-song-of-film-nadiya-ke-paar



उस दौर  में कई फिल्में सुपर हिट रही और सभी हिट फिल्मों के हीरो कुणाल सिंह हुआ करते थे। गंगा किनारे मोरा गाँव, बैरी कंगना, पिया टूटे ना पिरितिया हमार आदि बहुत सी भोजपुरी फिल्में आज भी हिट हैं।


भोजपुरी फिल्म गंगा किनारे मोरा गाँव का एक गीत इस लिंक में - 


नोट : अगले ब्लॉग में अस्सी के दशक की सुपर हिट फिल्मों का इतिहास विस्तृत रूप में दिया जायेगा। 






भोजपुरी सिनेमा के वीडियो देखने के लिए लॉगिन कीजिये -
www.bhojpurinama.com