Friday, 14 November 2014

भोजपुरी सिनेमा की पहली रंगीन भोजपुरी फिल्म : "बलम परदेसिया''

भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में जितना ही खखोलेंगे उतना ही सीखने को मिलता है। पहली भोजपुरी फिल्म गंगा मईया तोहे पियरी चढईबो से श्याम/श्वेत फिल्मों का निर्माण होना शुरू हुआ और कई श्याम श्वेत फिल्मों का निर्माण किया गया।  सन १९७९ में पहली रंगीन भोजपुरी फिल्म बलम परदेसिया का प्रदर्शन हुआ। 

पहली रंगीन भोजपुरी फिल्म बलम परदेसिया का एक गीत देखिये इस लिंक में - 
http://bhojpurinama.com/video/chadhte-faagun-jiara-jari-gaile-re-song-of-bhojpuri-movie-balam-pardesia-



भोजपुरी सिनेमा के निर्माण की शुरुआत सन १९६१ से आरम्भ होने से सन १९७८ तक कई श्याम/श्वेत फिल्में बनाई गई और दिन व दिन दर्शकों की  तादाद बढ़ती गई जिससे सिनेमा के व्यवसाय को अधिक लाभ मिलने लगा।  और फिर सन १९७९ में पहली रंगीन भोजपुरी फिल्म का निर्माण किया गया। फिल्म नाम रखा गया "बलम परदेसिया''। 

बलम परदेसिया का गीत देखिये  में - 
http://bhojpurinama.com/trendsplay/K2K3uIbqsX4/Hansi-Ke-Je-Dekha-Tu-Ek-Beriya-Balam-Pardesia-Bhojpuri-Song

इस फिल्म से हिमांचल प्रदेश के मूल निवासी राकेश पाण्डेय का बतौर नायक भोजपुरी सिनेमा में पदार्पण हुआ। राकेश पाण्डेय ने इसके पहले कई हिंदी धारावाहिक और हिंदी सिनेमा में अभिनय कर अपनी अलग पहचान बना लिए थे। इस फिल्म "बलम परदेसिया'' में उनकी नायिका थी पदमा खन्ना जिन्होंने हिंदी सिनेमा में खूब नाम कमाया था। मुख्य साथी कलाकार में सबसे आगे नज़ीर हुसैन, लीला  और जयश्री टी  का नाम आता है। इस फिल्म के निर्देशक भी स्वयं नज़ीर हुसैन थे तथा निर्मात्री थीं मुमताज़ हुसैन और संगीत तैयार किया था चित्रगुप्त ने। सभी के सभी गाने आज भी बहुत ही कर्णप्रिय हैं। 


भोजपुरी सिनेमा के वीडियो देखने के लिए लॉगिन करें -




Tuesday, 11 November 2014

भोजपुरी सिनेमा की शुरुआत श्याम श्वेत फिल्म से

भोजपुरी सिनेमा की शुरुआत श्याम श्वेत फिल्म से : भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में बहुत कुछ सीखने को मिलता है। आज भोजपुरी सिनेमा ने बिना किसी अनुदान अथवा सहयोग के गौरवशाली 50 साल पूर्ण करने के बाद अब सौ वर्ष की तरफ गर्व के साथ अग्रसर है। पहली भोजपुरी फिल्म - गंगा मईया तोहे पियरी चढ़इबो के निर्माण काल से अब तक भोजपुरी सिनेमा बहुत बदलाव हुआ है और आगे भी बहुत कुछ परिवर्तन देखेगा। आज हम चर्चा कर रहे हैं भोजपुरी सिनेमा की पहली फिल्म के निर्माण से श्याम-श्वेत (Black & White) फिल्मों के बारे में -
सबसे पहले हम नमन करते हैं उन महान हस्तियों को जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा की उत्पत्ति की और आज उन्हीं की देन है जो हम सभी भोजपुरी सिनेमा से जुड़े हुए हैं। जब देश विदेश भोजपुरी बोली की बात होती है तो वहाँ भोजपुरी सिनेमा का भी जिक्र ज़रूर किया जाता है। 


देखिये भोजपुरी सिनेमा का एक गीत इस लिंक में -


पहली  भोजपुरी फिल्‍म का  निर्माण : जनवरी 1961 का वह ऐतिहासिक समय जब पहली  भोजपुरी फिल्‍म के निर्माण की आरंभिक तैयारियां नजीर हुसैन के मार्गदर्शन में शुरू हुई। फिल्‍म का नाम रखा गया  “गंगा मइया तोहे पियरी चढ़इबो”। असीम कुमार, बच्‍चालाल पटेल, रामायण तिवारी और  भगवान सिन्‍हा जैसे हिन्दी सिनेमा  से जुड़े हुए भोजपुरीभाषियों के  अथक परिश्रम और आपसी सहयोग फिल्म निर्माण कार्य आरम्भ किया गया। उत्तर भारतीय फिल्‍मकर्मियों की एक सूची तैयार कर कलाकारों और तकनीशियनों का चयन किया गया। बतौर निर्देशक कुंदन कुमार का भी चयन किया गया और लेखक नजीर हुसैन की कहानी पर विश्वनाथ शाहाबादी और कुंदन कुमार ने तुरंत ही शूटिंग शुरू कर देने का फैसला कर लिया। 16 फरवरी 1962 को पटना के ऐतिहासिक शहीद स्‍मारक पर फिल्‍म का मुहूर्त समारोह संपन्‍न हुआ और अगले दिन से शूटिंग शुरू हो गयी। फिल्‍म से संबंधित सारे लोगों ने समर्पण की भावना के साथ अपना-अपना योगदान दिया। “गंगा मइया तोहे पियरी चढ़इबो” की पूरी टीम के अथक परिश्रम और लगन से फिल्म का निर्माण पूर्ण किया गया और वह स्वर्णिम दिन भी आया जब सन 1962 वर्षांत में प्रथम भोजपुरी फिल्म का पहला प्रदर्शन बनारस के प्रकाश टॉकीज की गई। लोगों में यह फिल्म देखने की ललक ऐसी जगी कि दूर-दराज़ गॉव से भी लोग ट्रैक्टर अथवा बैलगाड़ी से खानी-पीना साथ लेकर फिल्म देखने आने लगे।

भोजपुरी फिल्म एक गीत इस लिंक में - 


प्रथम फिल्मकी सफलता और अन्य फिल्मों का निर्माण : इस फिल्म की सफलता से भोजपुरी सिनेमा के निर्माण में फिल्म निर्माता रूचि लेने लगे। हालांकि उस समय रंगीन फिल्मों की जगह  श्याम-श्वेत (Black & White) फिल्मों निर्माण किया जाता था। भोजपुरी भाषी इलाकों में व्‍याप्‍त दहेज, बेमेल विवाह, नशेबाजी, सामंती संस्‍कारों तथा अंधविश्‍वासी परंपराओं से उत्‍पन्‍न सामाजिक समस्‍याओं पर आधारित भोजपुरी  फिल्म दर्शकों को यह महज फिल्‍म नहीं बल्कि अपनी ही जिंदगी की अनकही कहानी लगती थी। 
पहले की भोजपुरी फिल्म -  बिदेसिया का गीत देखिये  इस लिंक में - 
उस समय गंगा मईया तोहे पियरी चढईबो (1962), लागी नाही छूटे रामा (1963), बिदेसिया (1963), गंगा (1965), भौजी (1965), लोहा सिंह (1966), ढेर चलाकी जिनकरा (1971), डाकू रानी गंगा (1976), अमर सुहागिन (1978) इत्यादि श्याम-श्वेत भोजपुरी फिल्मों का निर्माण किया गया।

भोजपुरी सिनेमा के वीडियो देखने के लिए लॉगिन कीजिये -
www.bhojpurinama.com 





Tuesday, 4 November 2014

भोजपुरी सिनेमा की पहली फिल्म : गंगा मईया तोहे पियरी चढ़इबो


फिल्में मनोरंजन ही नहीं अपितु जन जागरण का भी एक सशक्त माध्यम हैं।हमारे देश में हिन्दी एवं अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्मों का निर्माण हुआ है और हो रहा है, हालांकि हिन्दी फिल्मों का निर्माण जिस तरह हो रहा है उस तरह इलेक्ट्रॉनिक यन्त्रों का प्रचलन बढ़ा है तब से सिनेमाघर लगातार बन्द होने लगे हैं और दर्शक बड़े पर्दे पर फिल्में न देखकर घर के छोटे कमरे में बैठकर उनकाआनन्द उठाते हैं। फिल्म एक ऐसा माध्यम है जो जिस भाषा में बनती है उसी क्षेत्रकी संस्कृति को दर्शाती है। सभ्यता, संस्कृति और परम्पराओं के अलावा फिल्मोंमें मनोरंजन हेतु गीत गाने स्टंट (मारधाड़) आदि का चित्रांकन पटकथा के अनुसार किया जाता है। भोजपुरी भाषा को पुरबिया भाषा कहते हैं, जो उत्तर प्रदेशके पूर्वांचल से शुरू होकर बिहार, झारखण्ड आदि प्रदेशों में बोली जाती है। प्रदेश के पूर्वांचल गोरखपुर, बलिया, देवरिया, गाजीपुर, मऊ, वाराणसी, चन्दौली, जौनपुर, आजमगढ़ जिलों सहित बिहार, झारखण्ड प्रान्तों में भोजपुरी भाषा बोली जाती है।

देखिये भोजपुरी सिनेमा की पहली फिल्म : गंगा मईया तोहे पियरी चढ़इबो का एक गीत इस लिंक में -
http://bhojpurinama.com/video/jaldi-jaldi-chala-re-kanhara-song-of-bhojpuri-movie-dharti-maiya-

वर्तमान समय से दो दशक पूर्व सिनेमा घरों में ‘हाउस फुल’ का बोर्ड लटकता देखा जाता था अब वह बात नहीं है। एक जमाना था जब फिल्मों को सिनेमाघरों में देखने के लिए अपार भीड़ उमड़तीथी। हिन्दी फिल्मों का जमाना था बीच में 60- 70 के बीच भोजपुरी फिल्मों की धूम थी। ये क्षेत्रीय भाषा की फिल्में मनोरंजन से भरपूर हुआ करती थीं। बहुत कम ही हिन्दी भाषी लोग जानते होंगे कि भोजपुरी भाषा में फिल्मों का निर्माण कब और किसकी प्रेरणा से शुरू हुआ। तो आप भी जानें कि भोजपुरी फिल्मों के निर्माण की प्रेरणा देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद ने दी थी। उनकी प्रेरणा का असर गाजीपुर निवासी मुम्बई में फिल्म अभिनेता नाजिर हुसैन और झरिया -धनबाद की कोयला खदान के मालिक विश्वनाथ शाहाबादी पर पड़ा और इन दोनों के प्रयास से प्रथम भोजपुरी फिल्म का निर्माण हुआ। पहली भोजपुरी फिल्म का नाम था ‘‘गंगा मइया तोहे पियरीचढ़इबो’’ इसके निर्माता विश्वनाथ शाहाबादी, निर्देशक कुन्दन कुमार, गीतकार शैलेन्द्र, संगीतकार चित्रगुप्त नायक असीम कुमार और नायिका कुमकुम थे। इस फिल्म का मुहुर्त पटना में हुआ और प्रथम प्रदर्शन वाराणसी के प्रकाशसिनेमाहाल में हुआ था। 

गंगा मईया तोहे पियरी चढ़इबो का एक गीत इस लिंक में - 


हम अपने पाठकों की जानकारी के लिए यहाँ प्रस्तुत कर रहे हैं भोजपुरी फिल्मों के निर्माणके 50 वर्ष पूरे होने पर एक रिपोर्ट- दैनिक जागरण गोरखपुर संस्करण में सहायक संपादक के पद पर कार्यरत धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय की दैनिक जागरण में छपी एक रिपोर्ट पढ़ा जिसमें उन्होंने भोजपुर सिनेमा के 50 वर्ष पूरे होने का जिक्र किया था और उसमें दी गई जानकारी भी काफी रोचक लगी। धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय से सम्पर्क कर उनसे उक्त रिपोर्ट को रेनबो न्यूज के लिए मांगा गया, फिर भी आलेख नहीं मिल पाया। सोचा गया कि क्यों न इसे अपने ढंग से पाठकों की जानकारी केलिए प्रकाशित किया जाए। यहाँ प्रस्तुत है भोजपुरी सिनेमा के 50 साल पूरे होने से सम्बन्धित रोचक जानकारी।
पाण्डेय के रिपोर्ट अनुसार देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद ने भोजपुर फिल्म बनाने की प्रेरणा दिया था। परिणाम स्वरूप 16 फरवरी1961 में ‘‘गंगा मइया तोहे पियरी चढ़इबो’’ नामक भोजपुरी फिल्म का निर्माण शुरू हुआ जो अपने प्रदर्शन उपरान्त सुपर हिट हुई। इस फिल्म के बाद भोजपुरी फिल्म निर्माण का दौर चल पड़ा। उक्त रिपोर्ट के अनुसार 1950 के उत्तरार्ध में मुम्बई में एक फिल्म एवार्ड का आयोजन हुआ, जिसमें डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद मुख्य अतिथि थें। इसी कार्यक्रम में उ0प्र0 के गाजीपुर जिले के निवासी और बालीवुड फिल्म अभिनेता नाजिर हुसैन की मुलाकात डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद से हुई। बातचीत के दौरान राजेन्द्र बाबू ने नाजिर हुसैन को भोजपुरी फिल्म बनाने का मशवरा दिया। डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद की बात से प्रभावित होकर फिल्म अभिनेता नाजिर हुसैन ने भोजपुरी फिल्म ‘‘गंगा मइया तोहें पियरी चढ़इबो’’ की पटकथा लिख डाली और निर्माता की तलाश शुरू कर दिया।

इसी दौरान नाजिर हुसैन ने कोयला खदान मालिक विश्वनाथ शाहाबादी से बात किया। विश्वनाथ शाहाबादी भी भोजपुरी बनाने को लेकर डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद से प्रेरित थें। शाहाबादी मुम्बई पहुँचे और दादर के प्रीतम होटल में ठहरें वहीं नाजिर हुसैन के साथ पहली भोजपुरी फिल्म ‘‘गंगा मइया तोहे पियरी चढ़इबो’’ के निर्माण की योजनाबनी। फिल्म के निर्देशक की जिम्मेदारी वाराणसी के कुन्दन कुमार को सौंपी गई। इस फिल्म में नायक असीमकुमार और नायिका कुमकुम थीं। इसके अलावा पद्मा खन्ना, रामायण तिवारी समेत कई कलाकारों का चयन हुआ।फिल्म में संगीत दिया था चित्रगुप्त नें और गीतकार थें शैलेन्द्र।
साभार : रीता विश्वकर्मा



भोजपुरी सिनेमा के वीडियो देखने के लिए लॉगिन कीजिये -
http://bhojpurinama.com/

Friday, 31 October 2014

31 अक्टूबर : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि

सरदार वल्लभ भाई पटेल  की जयंती : भारत  के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1975 में तथा मृत्यु 15 दिसंबर 1950में हुआ था। सरदार पटेल नवीन भारत के निर्माता थे। राष्ट्रीय एकता के बेजोड़ शिल्पी थे। इतना ही नहीं वे वास्तव में भारतीय जनमानस एवं  किसान की आत्मा थे। भारत की स्वतंत्रता संग्राम मे उनका महत्वपूर्ण योगदान है। भारत की आजादी के बाद वे प्रथम गृह मंत्री और उपप्रधानमंत्री बने। उन्हे भारत का 'लौह पुरूष' भी कहा जाता है।
जीवन परिचय : पटेल का जन्म नडियाद, गुजरात में एक पाटीदार कृषक ज़मीदार परिवार में हुआ था। वे झवेरभाई पटेल एवं लदबा की चौथी संतान थे। सोमभाई, नरसीभाई और विट्टलभाई उनके अग्रज थे। उनकी शिक्षा मुख्यतः स्वाध्याय से ही हुई। लन्दन जाकर उन्होंने बैरिस्टर की पढाई की और वापस आकर अहमदाबाद में वकालत करने लगे। महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर उन्होने भारत के स्वतन्त्रता आन्दोलन में भाग लिया।
सरदार पटेल 1920 के दशक में गांधीजी के सत्याग्रह आन्दोलन के समय कांग्रेस में भर्ती हुए। 1937 तक उन्हे दो बार कांग्रेस के सभापति बनने का गौरव प्राप्त हुआ। वे पार्टी के अन्दर और जनता में बहुत लोकप्रिय थे। कांग्रेस के अन्दर उन्हे जवाहरलाल नेहरू का प्रतिद्वन्दी माना जाता था।
आज़ादी  के बाद : यद्यपि अधिकांश प्रान्तीय कांग्रेस समितियाँ पटेल के पक्ष में थीं, गांधी जी की इच्छा का आदर करते हुए पटेल जी ने प्रधानमंत्री पद की दौड से अपने को दूर रखा और इसके लिये नेहरू का समर्थन किया। उन्हे उपप्रधान मंत्री एवं गृह मंत्री का कार्य सौंपा गया। किन्तु इसके बाद भी नेहरू और पटेल के सम्बन्ध तनावपूर्ण ही रहे। इसके चलते कई अवसरों पर दोनो ने ही अपने पद का त्याग करने की धमकी दे दी थी।
गृह मंत्री के रूप में उनकी पहली प्राथमिकता देसी रियासतों (राज्यों) को भारत में मिलाना था। इसको उन्होने बिना कोई खून बहाये सम्पादित कर दिखाया। केवल हैदराबाद के आपरेशन पोलो के लिये उनको सेना भेजनी पडी। भारत के एकीकरण में उनके महान योगदान के लिये उन्हे भारत का लौह पुरूष के रूप में जाना जाता है। सन 1950 में उनका देहान्त हो गया। इसके बाद नेहरू का कांग्रेस के अन्दर बहुत कम विरोध शेष रहा।
इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि : इन्दिरा प्रियदर्शिनी गाँधी (जन्म उपनाम: नेहरू) (19 नवंबर १९१७-31 अक्टूबर 1984) वर्ष 1966 से 1977 तक लगातार 3 पारी के लिए भारत गणराज्य की प्रधानमन्त्री रहीं और उसके बाद चौथी पारी में 1980 से लेकर 1984 में उनकी राजनैतिक हत्या तक भारत की प्रधानमंत्री रहीं। वे भारत की प्रथम और अब तक एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं।
इन्दिरा का जन्म 19 नवम्बर 1917 को राजनीतिक रूप से प्रभावशाली नेहरू परिवार में हुआ था। इनके पिता जवाहरलाल नेहरू और इनकी माता कमला नेहरू थीं।
इन्दिरा को उनका "गांधी" उपनाम फिरोज़ गाँधी से विवाह के पश्चात मिला था। इनका मोहनदास करमचंद गाँधी से न तो खून का और न ही शादी के द्वारा कोई रिश्ता था। इनके पितामह मोतीलाल नेहरू एक प्रमुख भारतीय राष्ट्रवादी नेता थे। इनके पिता जवाहरलाल नेहरू भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के एक प्रमुख व्यक्तित्व थे और आज़ाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री रहे।
1934–35 में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात, इन्दिरा ने शान्तिनिकेतन में रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा निर्मित विश्व-भारती विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया। रवीन्द्रनाथ टैगोर ने ही इन्हे "प्रियदर्शिनी" नाम दिया था। इसके पश्चात यह इंग्लैंड चली गईं और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में बैठीं, परन्तु यह उसमे विफल रहीं और ब्रिस्टल के बैडमिंटन स्कूल में कुछ महीने बिताने के पश्चात, 1937 में परीक्षा में सफल होने के बाद इन्होने सोमरविल कॉलेज, ऑक्सफोर्ड में दाखिला लिया। इस समय के दौरान इनकी अक्सर फिरोज़ गाँधी से मुलाकात होती थी, जिन्हे यहइलाहाबाद से जानती थीं और जो लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स में अध्ययन कर रहे थे। अंततः 16 मार्च 1942 को आनंद भवन, इलाहाबाद में एक निजी आदि धर्म ब्रह्म-वैदिक समारोह में इनका विवाह फिरोज़ से हुआ।
ऑक्सफोर्ड से वर्ष 1941 में भारत वापस आने के बाद वे भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन में शामिल हो गयीं।
1950 के दशक में वे अपने पिता के भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान गैरसरकारी तौर पर एक निजी सहायक के रूप में उनके सेवा में रहीं। अपने पिता की मृत्यु के बाद सन् 1964 में उनकी नियुक्ति एक राज्यसभा सदस्य के रूप में हुई। इसके बाद वे लालबहादुर शास्त्री के मंत्रिमंडल में सूचना और प्रसारण मत्री बनीं।
श्री लालबहादुर शास्त्री के आकस्मिक निधन के बाद तत्कालीन कॉंग्रेस पार्टी अध्यक्ष के. कामराज इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री बनाने में निर्णायक रहे। गाँधी ने शीघ्र ही चुनाव जीतने के साथ-साथ जनप्रियता के माध्यम से विरोधियों के ऊपर हावी होने की योग्यता दर्शायी। वह अधिक बामवर्गी आर्थिक नीतियाँ लायीं और कृषि उत्पादकता को बढ़ावा दिया। 1971 के भारत-पाक युद्ध में एक निर्णायक जीत के बाद की अवधि में अस्थिरता की स्थिती में उन्होंने सन् 1975 में आपातकाल लागू किया। उन्होंने एवं कॉंग्रेस पार्टी ने 1977 के आम चुनाव में पहली बार हार का सामना किया। सन् 1980 में सत्ता में लौटने के बाद वह अधिकतर पंजाब के अलगाववादियों के साथ बढ़ते हुए द्वंद्व में उलझी रहीं जिसमे आगे चलकर सन् 1984 में अपने ही अंगरक्षकों द्वारा उनकी राजनैतिक हत्या हुई।

भोजपुरी से जुडी हुई कोई भी वीडियो देखने के लिए लॉगिन करें -
www.bhojpurinama.com
साभार : विकिपीडिया 

Tuesday, 28 October 2014

छठ पूजा महापर्व : डूबते व उगते सूर्य की पूजा-अर्चना

छठ पूजा महापर्व : जैसा कि आप सब जानते हैं कि भारत वर्ष में हर त्यौहार  धूमधाम से मनाया जाता है। कार्तिक मास में छठ कार्तिक शुक्ल की षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है। छठ पूजा महापर्व में सूर्योपासना का अनुपम लोकपर्व माना जाता है। यह एक ऐसा महापर्व है जिसमें डूबते हुए तथा उगते हुए सूर्य की पूजा आराधना की जाती है। छठ पूजा मुख्य रूप से पूर्वी भारत के बिहार,  झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। प्रायः हिंदुओं द्वारा मनाए जाने वाले इस पर्व को इस्लाम सहित अन्य धर्मावलंवी भी मनाते देखे गए हैं।  धीरे धीरे यह त्यौहार प्रवासी भारतीयों के साथ साथ विश्वभर मे प्रचलित व प्रसिद्ध हो गया है।

छठ पूजा पर डूबते हुए सूर्य की  पूजा-अर्चना करते देखिये इस  लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/video/chat-puja-part-3
मनोकामना पूर्ण करती हैं छठ मईया :
इस साल छठ पूजा की शुरुआत *सोमवार* ( 27/10/2014) से "नहाय खाय" के साथ हो गयी है। व्रतियों ने सोमवार को अरवा चावल, लौकी व चने की दाल सहित केले की सब्जी खाकर व्रत शुरू किया। इस व्रत को महिला व पुरुष दोनों करते हैं। *मंगलवार* को पावन छठ पर्व का "खरना" रात में किया जाएगा। खरना के दिन व्रती शाम को भगवान सूर्य व चांद को ध्यान कर पूजा अर्चना करते हैं तथा प्रसाद खाकर अगले दिन *बुधवार* को डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा करेंगे और  *गुरुवार* को सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा करेंगे तथा प्रसाद वितरण करके व्रत का समापन करेंगे। इन दो दिनों तक निर्जला उपवास किया जाता है। 

छठ  मईया की  पूजा-अर्चना करते देखिये इस  लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/video/chat-puja-part-4

महिलाएं पानी में खड़ी होकर डूबते व उगते सूर्य की पूजा-अर्चना करती हैं। पूजा के वक्त हाथ में बांस से बने सूप व टोकरी में फल व कंद सहित पकवान के साथ पूजा की जाती है। उगते सूर्य की पूजा के उपरांत छठ पर्व का समापन होता है।  छठ पूजा का इतिहास महाभारत काल में कुंती द्वारा सूर्य की पूजा किए जाने का उल्लेख मिलता है। मान्यता है कि छठ देवी भगवान सूर्य की बहन हैं। उन्हीं को प्रसन्न करने के लिए जल की महत्ता को साक्षी मानकर सूर्य की पूजा की जाती है।
छठ मईया के गीत देखिये इस लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/6ma9WFpEVvw/Karab-Hum-Amma-Ji-Bhojpuri-Chhath-Geet-Smita-Singh-Full-Video-Song-I-Chhathi-Maai-Hoihein-Sahay

छठ पूजा के कड़े नियम :
छठ पर्व पर दूसरे दिन यानि खरना पर पूरे दिन का व्रत रखा जाता है और शाम को गन्ने के रस की बखीर (कुछ जगह लोग गुड़ से खीर बनाते हैं वह भी बखीर ही मानी जाती है) बनाकर देवकरी में पांच जगह कोशा( मिट्टी के बर्तन) में बखीर रखकर उसी से हवन किया जाता है। बाद में प्रसाद के रूप में बखीर का ही भोजन किया जाता है तथा सगे संबंधियों में इसे बांटा जाता है। इस दिन का प्रसाद यानि खीर और रोटी बेहद स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है। 
शाम के अर्घ्य के दिन दोपहर बाद से ही बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और नौजवान नए वस्त्रों में सुशोभित होकर घाट की ओर प्रस्थान करते हैं। घर के पुरुष सिर पर चढ़ावे वाला दऊरा लेकर आगे-आगे चलते हैं, पीछे-पीछे महिलाएं गीत गाती व्रत स्थल को जाती हैं। वहां पहुंचकर पहले गीली मिट्टी से सिरोपता बनाती हैं। अक्षत-सिंदूर, चंदन, फूल चढ़ाकर वहां एक अर्घ्य रखकर छठी मईया की सांध्य पूजा का शुभारम्भ करती हैं। व्रती नदी में पश्चिम की और मुंह करके खड़े होते हैं और भगवान दिवाकर की आराधना करते हैं। 
भोर-सुबह में छठ मईया की पूजा देखिये इस लिंक इस लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/video/chat-puja-part-1

वैसे तो लोग इस दिन घाट पर अपनी मर्जी और सामर्थ्य से फल ले जाते हैं लेकिन विधिवत रूप से एक सूप में कपड़े में लिपटा हुआ नारियल,  पांच प्रकार के फल, पूजा का अन्य सामान ही काफी होता है। शाम को पूजा करने के बाद घर वापस आया जाता है और अगली सुबह की तैयारी की जाती है। अगले दिन सुबह-सुबह सूर्य निकलने से पहले ही घाट पर पहुंचा जाता है और भगवान सूर्य के निकलते ही उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। सूर्य भगवान से अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करते हैं। इसके बाद वहीं पर प्रसाद ग्रहण कर व्रत को तोड़ा जाता है और भगवान सूर्य को यह व्रत रखने की क्षमता प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया जाता है। 



Friday, 24 October 2014

भाई दूज : भाई बहन के प्रेम का त्यौहार

दीपावली के दूसरे दिन  कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाने वाला ''भाई दूज'' त्यौहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के प्रतीक है। इस त्यौहार को यम द्वितीया भी कहते हैं। इस दिन बहनें रोली और अक्षत से अपने भाई का तिलक कर उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीष देती हैं वहीं भाई अपनी बहन को बदले में उपहार देता है। 




भाई दूज की कथा जानिए इस लिंक को ओपन करके -

पौराणिक कथा के अनुसार छाया भगवान सूर्यदेव की पत्नी हैं जिनकी दो संतान हुई यमराज तथा यमुना।  यमुना अपने भाई यमराज से बहुत स्नेह करती थी।  वह उनसे सदा यह निवेदन करती थी वे उनके घर आकर भोजन करें।  लेकिन यमराज अपने काम में व्यस्त रहने के कारण यमुना की बात को टाल जाते थे। एक बार कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यमुना ने अपने भाई यमराज को भोजन करने के लिए बुलाया तो यमराज मना न कर सके और बहन के घर चल पड़े। रास्ते में यमराज ने नरक में रहनेवाले जीवों को मुक्त कर दिया। भाई को देखते ही यमुना ने बहुत हर्षित हुई और भाई का स्वागत सत्कार किया।

भाई दूज की पूजा विधि का वीडियो  देखिये इस लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/usKzJX-Nxck/Bhai-Dooj-Puja-Vidhi---Puja-Process


इस त्यौहार को महाराष्ट्र में भाव-भीज और बंगाल में भाई-फोटा के रूप में मनाया जाता है। हालांकि, चैत्र माह में होली के बाद भी भाई दूज मनाई जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार यम देवता ने अपनी बहन यमी (यमुना) को इसी दिन दर्शन दिए थे। घर में भाई यम के आगमन पर यमुना ने उनकी आवभगत की थी तब यम ने खुश होकर बहन को वरदान दिया कि इस दिन यदि भाई-बहन दोनों एक साथ यमुना नदी में स्नान करेंगे तो उनकी मुक्ति हो जाएगी। यमुना के प्रेम भरा भोजन ग्रहण करने के बाद प्रसन्न होकर यमराज ने बहन से कुछ मांगने को कहा। यमुना ने उनसे मांगा कि- आप प्रतिवर्ष इस दिन मेरे यहां भोजन करने आएंगे और इस दिन जो भाई अपनी बहन से मिलेगा और बहन अपने भाई को टीका करके भोजन कराएगी उसे आपका डर न रहे।

Tuesday, 21 October 2014

दीपों का त्यौहार : दीपावली


दीपावली : भारतवर्ष में हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने वाले प्रमुख त्यौहारों में से है ''दिवाली'' दीपों का त्यौहार। यह त्यौहार भारत के अलावा विदेशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है। अंधकार पर प्रकाश की विजय का यह पर्व  उल्लास, भाई-चारे व प्रेम का संदेश फैलाता है। यह पर्व सामूहिक व व्यक्तिगत दोनों तरह से मनाए जाने वाला ऐसा विशिष्ट पर्व है जो धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक विशिष्टता रखता है। हर प्रांत या क्षेत्र में दीवाली मनाने के कारण एवं तरीके अलग है। लोग अपने घरों का कोना-कोना साफ़ करते हैं, नये कपड़े पहनते हैं। मिठाइयों के उपहार एक दूसरे को बाँटते हैं, एक दूसरे से मिलते हैं। घर-घर में सुन्दर रंगोली बनायी जाती है, दिये जलाए जाते हैं और आतिशबाजी की जाती है।

दीपावली का वीडियो देखने के लिए  लिंक को क्लिक कीजिये - 


धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्त्व  : रामायण काल में अयोध्या के राजा पुरुषोत्तम श्री राम चन्द्र जब लंका के अत्याचारी राजा रावण का वध करके अयोध्या वापस आये थे। उनके लौटने की  खुशी मे पूरा नगर दीपों को जलाकर सजाया गया और दीपावली का त्यौहार मनाया गया था। तब से आज तक सभी लोग यह पर्व मनाते है। श्री कृष्ण काल में दीपावली के दिन ही भगवान श्री कृष्ण ने अत्याचारी राजा नरकासुर का वध किया था। इस नृशंस राक्षस के वध से जनता में अपार हर्ष फैल गया और प्रसन्नता से भरे लोगों ने घी के दीए जलाए। एक पौराणिक कथा के अनुसार भगवान विंष्णु ने नरसिंह रुप धारणकर हिरण्यकश्यप का वध किया था और इसी दिन समुद्रमंथन के समय  लक्ष्मी जी प्रकट हुई थीं। इसलिए यह दीपाली  त्यौहार का धार्मिक महत्त्व बहुत ही गहरा है। 



हर्षोल्लाश  के साथ दीपावली  मानते हुए देखिये इस लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/OK-5GiGhhKU/Diwali-Festival-of-lights

जैन मतावलंबियों के अनुसार चौबीसवें तीर्थंकर महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस भी दीपावली को ही है।  सिक्खों के लिए भी दीवाली महत्त्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन ही अमृतसर  में सन 1577 में स्वर्ण मंदिर का शिलान्यास हुआ था।  इसके अलावा सन 1619 में दीवाली के दिन सिक्खों के छठे गुरु हरगोबिन्द सिंह जी को जेल से 52 छोटे छोटे राज्यों के राजाओं रिहा करवाये थे। इस दिन  "बन्दी छोड़ दिवस" भी कहा जाता है। नेपालियों के लिए यह त्योहार इसलिए महान है क्योंकि इस दिन से नेपाल संवत में नया वर्ष शुरू होता है। पंजाब में जन्मे स्वामी रामतीर्थ  का जन्म व महाप्रयाण दोनों दीपावली के दिन ही हुआ। इन्होंने दीपावली के दिन गंगातट पर स्नान करते समय 'ओम' कहते हुए समाधि ले ली।

 शुभ दिवाली आ गयी भजन देखिये इस लिंक में भजन सम्राट अनूप जलोटा की आवाज़ में - 
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/1_xjZ_d2mzs/HAPPY-DIWALI2012--SHUBH-DIWALI-AA-GAYI---Anup-jalota

महर्षि दयानन्द ने भारतीय संस्कृति के महान जननायक बनकर दीपावली के दिन अजमेर के निकट अवसान लिया। इन्होंने आर्य समाज की स्थापना की। दीन-ए-इलाही के प्रवर्तक मुगल सम्राट अकबर के शासनकाल में दौलतखाने के सामने 40 गज ऊँचे बाँस पर एक बड़ा आकाशदीप दीपावली के दिन लटकाया जाता था। बादशाह जहाँगीर भी दीपावली धूमधाम से मनाते थे। मुगल वंश के अंतिम सम्राट बहादुर शाह जफर दीपावली को त्यौहार के रूप में मनाते थे और इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में वे भाग लेते थे। शाह आलम द्वितीय के समय में समूचे शाही महल को दीपों से सजाया जाता था एवं लालकिले में आयोजित कार्यक्रमों में हिन्दू-मुसलमान दोनों भाग लेते थे। 


http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/2Xs2ze9OIek/Top-5-Bollywood-Diwali-Songs-Shubh-Deepawali-Diwali-Special