Friday 26 June 2015

शुक्रवार 26 जून को तीन भोजपुरी फिल्मों का किया गया है प्रदर्शन

आज शुक्रवार 26 जून को तीन भोजपुरी फिल्मों का किया प्रदर्शन गया है। तीनों  फिल्मों में अलग ही ताजगी है। दर्शकों को अपनी अपनी पसंद की फिल्में कितना आकर्षित करती हैं यह तो देखने वाली बात है। 
बलम रसिया : भोजपुरी फिल्म जगत की बहुचर्चित फिल्म बलम रसिया जून में प्रदर्शित हो रही है।  एक्शन किंग यश मिश्रा और चर्चित अदाकारा परी सिंघानिया की रोमांटिक जोड़ी वाली इस फिल्म का निर्माण प्रतिभा सिंह और दुष्यंत खोना कर रहे हैं जबकि निर्देशन की बागडोर संभाली है शिवम शर्मा ने। डॉ कुमकुम सिंह इस फिल्म की सह निर्मात्री है जबकि लक्ष्मण ( राकेश कुमार ) सहयोगी निर्देशक व किरण शर्मा रचनात्मक प्रमुख हैं जबकि ए बी स्टूडियो सहयोगी निर्माता है। फिल्म में यश व परी सिंघानिया के साथ खलनायक संजय पांडे, बालेश्वर सिंह, सीमा सिंह, आनंद मोहन,  प्रकाश जैस, बिपिन सिंह, राजकिशोर शाही, किरण शर्मा, सुशील सिंह, अनिल पाठक , बबिता, मनीषा, अस्लैन, रविकिशन मिश्र, बॉबी गिल आदि मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का  एक्शन इमोशन और गीत संगीत बलम रसिया का मजबूत पक्ष है।
दिवाना टू : निर्माता निर्देशक रमाकांत प्रसाद की भोजपुरी फिल्म दिवाना टू  एक बेहतरीन फिल्म है। वर्ष 2009 की सबसे बड़ी कामयाब  भोजपुरी फिल्म दिवाना के सिक्वल दिवाना टू का निर्माण आदिशक्ती इंटरटेनमेंट और नवेव्यू मल्टी मिडिया द्वारा प्रस्तुत तथा श्री मति चंद्रावती फिल्म प्रोडक्शन तथा इंदिरा फिल्म इंटरनेशनल के सहयोग से कुमारी माई मूवीज के बैनर तले किया गया  है।
दिवाना टू के  निर्माता रमाकांत प्रसाद, ब्रिजेश जे.सिंह और संजय सिंह राजपूत हैं जबकि निर्देशक हैं खुद रमाकांत प्रसाद। फिल्म के लेखक हैं संतोष मिश्रा। दिवाना टू का संगीत दिया है राजेश रजनीश ने। गीत लिखा है प्यारेलाल कवि जी, रमाकांत प्रसाद ,विनोद व्यास और पवन पांडेय  ने।
इस फिल्म के मुख्य कलाकार ऋषभ कश्यप "गोलुआ", शिखा  मिश्रा,  जैफ खान, पूनम दूबे, सुषमा अधिकारी, एस पी खरैल तथा अयाज़ खान आदि हैं।
बंधन :  एस॰एस॰ क्रियेशन के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ‘बंधन’ के  र्निमाता शिवनारायण बी० सिंह हैं।  फिल्म के निर्देशन की कमान प्रेमांशु सिंह हैं। मुख्य भूमिका में सुपरस्टार खेसारीलाल यादव, स्मृति सिन्हा, गीतांजलि, संजय पाण्डेय, अनूप अरोरा, करन पाण्डेय और बृजेश त्रिपाठी हैं। फिल्म के लेखक मनोज कुशवाहा, संगीतकार ओम कुमार झा, गीतकार प्यारेलाल यादव कवि जी, महेश परदेशी, राणा जी हैं। कार्यकारी निर्माता प्रशांत द्विवेदी हैं। आईटम गीत पर सीमा सिंह ने ठुमका लगाया है। 

No comments:

Post a Comment