
भोजपुरी फिल्म जगत की एकलौती मुख्य कलाकार दंपत्ति यश मिश्रा और अंजना सिंह शुक्रवार को भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर आमने सामने दिखी। भोजपुरी फिल्मो के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी पति पत्नी की फिल्मो के बीच मुकाबला हुआ है।

बिन बजावा सपेरा : इसी शुक्रवार अंजना के पति व भोजपुरी के एक्शन स्टार यश मिश्रा की फिल्म सपेरा रिलीज़ हुई। इस फिल्म में यश एक फारेस्ट ऑफिसर की भूमिका में हैं। इस फिल्म के निर्माता रितेश ठाकुर हैं तथा फिल्म के निर्देशक विष्णु शंकर बेलू हैं। इस फिल्म में भोजपुरिया गायिकी के सिरमौर व सुपर स्टार पवन सिंह सपेरा की भूमिका में हैं। दीपक शाह प्रस्तुत आकाश इंटर टेन्मेंट के बैनर तले बनी इस भोजपुरी फ़िल्म बिन बाजवा सपेरा की कहानी लिखी है मनोज कुशवाहा ने। कैमरामैन - महेश वेंकट हैं। संगीत दिया है छोटे बाबा ने तथा गीत लिखा है बिनय बिहारी, आज़ाद सिंह एवं फनिन्दर राव ने। नृत्य निर्देशक कानू मुखर्जी व राम देवगन हैं। मार धार हिरा यादव का है। यश मिश्रा तथा पवन सिंह के साथ में बृजेश त्रिपाठी, अनूप ऑरोरा, संजीव मिश्रा, प्रकाश जैस, विष्णु शंकर वेलु, नीलम पांडेय, बिकेश सिंह आदि कलाकार हैं।
देखने वाली बात यह है कि भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर किसका सिक्का चलेगा और किसका जादू करेगा असर। मगर यह तो बात तो कबीले तारीफ है कि मिश्रा दम्पत्ति ने भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर कब्ज़ा जमा लिया है।
भोजपुरी सिनेमा के वीडियो देखने के लिए लॉगिन करें -
भोजपुरी सिनेमा के वीडियो देखने के लिए लॉगिन करें -
No comments:
Post a Comment