Thursday 25 June 2015

एक और नया सितारा का उदय ऋषभ कश्यप "गोलुआ"


भोजपुरी सिनेमा  सुनहरा दौर की चमक दिन व दिन अपनी ऊचाई छूता जा है और समय - समय पर नए अभिनेता - अभिनेत्रियों का आगमन भी हो रहा है।  26 जून 2015 से भोजपुरी फिल्म "दिवाना 2"  प्रदर्शित की जा रही है। इस फिल्म से भोजपुरी सिने जगत को एक और नया सितारा ऋषभ कश्यप "गोलुआ" का पदार्पण हो रहा है। 
निर्माता निर्देशक रमाकांत प्रसाद की भोजपुरी फिल्म दिवाना टू  एक बेहतरीन फिल्म है। वर्ष 2009 की सबसे बड़ी कामयाब  भोजपुरी फिल्म दिवाना के सिक्वल दिवाना टू का निर्माण आदिशक्ती इंटरटेनमेंट और नवेव्यू मल्टी मिडिया द्वारा प्रस्तुत तथा श्री मति चंद्रावती फिल्म प्रोडक्शन तथा इंदिरा फिल्म इंटरनेशनल के सहयोग से कुमारी माई मूवीज के बैनर तले किया गया  है।
दिवाना टू के  निर्माता रमाकांत प्रसाद, ब्रिजेश जे.सिंह और संजय सिंह राजपूत हैं जबकि निर्देशक हैं खुद रमाकांत प्रसाद। फिल्म के लेखक हैं संतोष मिश्रा। दिवाना टू का संगीत दिया है राजेश रजनीश ने। गीत लिखा है प्यारेलाल कवि जी, रमाकांत प्रसाद ,विनोद व्यास और पवन पांडेय  ने।
इस फिल्म के मुख्य कलाकार ऋषभ कश्यप "गोलुआ", शिखा  मिश्रा,  जैफ खान, पूनम दूबे, सुषमा अधिकारी, एस पी खरैल तथा अयाज़ खान आदि हैं।

No comments:

Post a Comment