Tuesday, 1 April 2014

चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 विभिन्न स्वरूपों का पूजन किया जाता है।

चैत्र नवरात्रि में माता के विभिन्न स्वरूपों का पूजन क्रमानुसार किया जाता है। इस बार चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ 31 मार्च, सोमवार से हो रहा है, जिसका समापन 8 अप्रैल, मंगलवार को होगा। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 विभिन्न स्वरूपों का पूजन किया जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार इस नवरात्रि में हर तिथि पर माता के एक विशेष रूप का पूजन करने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है।
माता जी का आरती के लिए यह लिंक देखिये -
1- मां शैलपुत्री का पूजन - चैत्र नवरात्रि के पहले दिन (31 मार्च, सोमवार) मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मार्कण्डेय पुराण के अनुसार देवी का यह नाम हिमालय के यहां जन्म होने से पड़ा। हिमालय हमारी शक्ति, दृढ़ता, आधार व स्थिरता का प्रतीक है। मां शैलपुत्री को अखंड सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। नवरात्रि के प्रथम दिन योगीजन अपनी शक्ति मूलाधार में स्थित करते हैं व योग साधना करते हैं। हमारे जीवन प्रबंधन में दृढ़ता, स्थिरता व आधार का महत्व सर्वप्रथम है। अत: इस दिन हमें अपने स्थायित्व व शक्तिमान होने के लिए माता शैलपुत्री से प्रार्थना करनी चाहिए। शैलपुत्री का आराधना करने से जीवन में स्थिरता आती है। हिमालय की पुत्री होने से यह देवी प्रकृति स्वरूपा भी है। स्त्रियों के लिए उनकी पूजा करना ही श्रेष्ठ और मंगलकारी है।
2 - मां ब्रह्मचारिणी का पूजन - चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन (1 अप्रैल, मंगलवार) मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। देवी ब्रह्मचारिणी ब्रह्म शक्ति यानी तप की शक्ति का प्रतीक हैं। इनकी आराधना से भक्त की तप करने की शक्ति बढ़ती है। साथ ही सभी मनोवांछित कार्य पूर्ण होते हैं।
मां ब्रह्मचारिणी हमें यह संदेश देती हैं कि जीवन में बिना तपस्या अर्थात कठोर परिश्रम के सफलता प्राप्त करना असंभव है। बिना श्रम के सफलता प्राप्त करना ईश्वर के प्रबंधन के विपरीत है। अत: ब्रह्मशक्ति अर्थात समझने व तप करने की शक्ति हेतु इस दिन शक्ति का स्मरण करें। योगशास्त्र में यह शक्ति स्वाधिष्ठान चक्र में स्थित होती है। अत: समस्त ध्यान स्वाधिष्ठान चक्र में करने से यह शक्ति बलवान होती है एवं सर्वत्र सिद्धि व विजय प्राप्त होती है।
3 - मां चंद्रघंटा का पूजन - वासंतिक नवरात्रि का तीसरा दिन (2 अप्रैल, बुधवार) माता चंद्रघंटा को समर्पित है। यह शक्ति माता का शिवदूती स्वरूप है। इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है। असुरों के साथ युद्ध में देवी चंद्रघंटा ने घंटे की टंकार से असुरों का नाश किया था। नवरात्रि के तृतीय दिन इनका पूजन किया जाता है। इनके पूजन से साधक को मणिपुर चक्र के जाग्रत होने वाली सिद्धियां स्वत: प्राप्त हो जाती हैं तथा सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।नवरात्रि के तृतीय दिन इनका पूजन किया जाता है। इनके पूजन से साधक को मणिपुर चक्र के जाग्रत होने वाली सिद्धियां स्वत: प्राप्त हो जाती हैं तथा सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।
माता जी का भजन देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें -
4 -  मां कुष्मांडा का पूजन - नवरात्रि के चौथे दिन (3 अप्रैल, गुरुवार) की प्रमुख देवी मां कुष्मांडा हैं। देवी कुष्मांडा रोगों को तुरंत नष्ट करने वाली हैं। इनकी भक्ति करने वाले श्रद्धालु को धन-धान्य और संपदा के साथ-साथ अच्छा स्वास्थ्य भी प्राप्त होता है। मां दुर्गा के इस चतुर्थ रूप कुष्मांडा ने अपने उदर से अंड अर्थात ब्रह्मांड को उत्पन्न किया। इसी वजह से दुर्गा के इस स्वरूप का नाम कुष्मांडा पड़ा। नवरात्रि के चतुर्थ दिन इनकी पूजा और आराधना की जाती है। मां कुष्मांडा के पूजन से हमारे शरीर का अनाहत चक्रजागृत होता है। इनकी उपासना से हमारे समस्त रोग व शोक दूर हो जाते हैं। साथ ही भक्तों को आयु, यश, बल और आरोग्य के साथ-साथ सभी भौतिक और आध्यात्मिक सुख भी प्राप्त होते हैं।
5 - स्कंदमाता का पूजन - चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन (4 अप्रैल, शुक्रवार) स्कंदमाता की पूजा की जाती है। स्कंदमाता भक्तों को सुख-शांति प्रदान वाली हैं। देवासुर संग्राम के सेनापति भगवान स्कन्द की माता होने के कारण मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप को स्कन्दमाता के नाम से जानते हैं। पांचवे दिन इस शक्ति की उपासना होती है। स्कंदमाता हमें सीखाती हैं कि जीवन स्वयं ही अच्छे-बुरे के बीच एक देवासुर संग्राम है व हम स्वयं अपने सेनापति हैं। हमें सैन्य संचालन की शक्ति मिलती रहे, इसलिए  स्कंदमाता की पूजा-आराधना करनी चाहिए। इस दिन साधक का मन विशुद्ध चक्र में अवस्थित होना चाहिए, जिससे कि ध्यान वृत्ति एकाग्र हो सके। यह शक्ति परम शांति व सुख का अनुभव कराती है।
6 - मां कात्यायनी का पूजन - चैत्र नवरात्रि के छठे दिन (5 अप्रैल, शनिवार) आदिशक्ति श्री दुर्गा का छठे रूप कात्यायनी की पूजा-अर्चना का विधान है। महर्षि कात्यायन की तपस्या से प्रसन्न होकर आदिशक्ति ने उनके यहां पुत्री के रूप में जन्म लिया था। इसलिए वे कात्यायनी कहलाती हैं। नवरात्रि के छठे दिन इनकी पूजा और आराधना होती है। माता कात्यायनी की उपासना से आज्ञा चक्र जाग्रति की सिद्धियां साधक को स्वयंमेव प्राप्त हो जाती हैं। वह इस लोक में स्थित रहकर भी अलौलिक तेज और प्रभाव से युक्त हो जाता है तथा उसके रोग, शोक, संताप, भय आदि सर्वथा विनष्ट हो जाते हैं।
7 - मां कालरात्रि का पूजन - महाशक्ति मां दुर्गा का सातवां स्वरूप है कालरात्रि। मां कालरात्रि काल का नाश करने वाली हैं, इसी वजह से इन्हें कालरात्रि कहा जाता है। चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन (6 अप्रैल, रविवार) मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मां कालरात्रि की आराधना के समय भक्त को अपने मन को भानु चक्र जो ललाट अर्थात सिर के मध्य स्थित करना चाहिए। इस आराधना के फलस्वरूप भानुचक्र की शक्तियां जागृत होती हैं। मां कालरात्रि की भक्ति से हमारे मन का हर प्रकार का भय नष्ट होता है। जीवन की हर समस्या को पलभर में हल करने की शक्ति प्राप्त होती है। शत्रुओं का नाश करने वाली मां कालरात्रि अपने भक्तों को हर परिस्थिति में विजय दिलाती है।
माता जी का भजन देखिये इस लिंक में -
8- मां महागौरी का पूजन - नवरात्रि के आठवें दिन (7 अप्रैल, सोमवार) मां महागौरी कीपूजा की जाती है। आदिशक्ति श्री दुर्गा का अष्टम रूप श्री महागौरी हैं। मां महागौरी का रंग अत्यंत गौरा है, इसलिए इन्हें महागौरी के नाम से जाना जाता है। नवरात्रि का आठवां दिन हमारे शरीर का सोमचक्रजागृत करने का दिन है। सोमचक्र उध्र्व ललाट में स्थित होता है।आठवें दिन साधना करते हुए अपना ध्यान इसी चक्रपर लगाना चाहिए। श्री महागौरी की आराधना से सोमचक्र जागृत हो जाता है और इस चक्र से संबंधित सभी शक्तियां श्रद्धालु को प्राप्त हो जाती है। मां महागौरी के प्रसन्न होने पर भक्तों को सभी सुख स्वत: ही प्राप्त हो जाते हैं। साथ ही इनकी भक्ति से हमें मन की शांति भी मिलती है।
9 - मां सिद्धिदात्री का पूजन - इस बार चैत्र नवरात्रि का समापन 8 अप्रैल, मंगलवार को होगा। नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री भक्तों को हर प्रकार की सिद्धि प्रदान करती हैं। अंतिम दिन भक्तों को पूजा के समय अपना सारा ध्यान निर्वाण चक्र, जो कि हमारे कपाल के मध्य स्थित होता है, वहां लगाना चाहिए। ऐसा करने पर देवी की कृपा से इस चक्र से संबंधित शक्तियां स्वत: ही भक्त को प्राप्त हो जाती हैं। सिद्धिदात्री के आशीर्वाद के बाद श्रद्धालु के लिए कोई कार्य असंभव नहीं रह जाता और उसे सभी सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

माता जी के अधिक से अधिक भजन देखने के लिए लॉगिन करें -

Friday, 28 March 2014

नवरात्रि : हिन्दू वर्ष का प्रथम त्यौहार


भारत देश में हिन्दी कैलेण्डर के अनुसार चैत्र माह के अमावस्या के बाद शुक्ल पक्ष के प्रथम दिन से नवरात्रि आरम्भ हो जाती है। हिन्दू वर्ष के प्रथम महीने का पहला त्यौहार "वासन्तिक नवरात्रि पर्व" के रूप  में नौ दिनों तक मनाया जाता है। इस  दौरान आदिशक्ति माता जगदम्बा के नौ विभिन्न रूपों की आराधना की जाती है। ये नौ दिन वर्ष के सर्वाधिक शुद्ध एवं पवित्र दिवस माने गए हैं।                          माँ अम्बे का भजन देखने के लिए यह लिंक क्लिक करें- 
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/K6aHJMYyKLs/Chooti%2BMooti%2BMaiya%2BMori%2B-%2BBest%2BBhojpuri%2BNavratri%2BSong


नवरात्रि पर्व वर्ष में दो बार मनाया जाता है – हिन्दू वर्ष के आरम्भ में अर्थात चैत्र माह के शुक्ल पक्ष के प्रथम दिवस वासन्तिक नवरात्रि आते हैं जबकि शीत ऋतु बीत चुकी होती है और ग्रीष्म ऋतु आरम्भ होने वाली होती है। प्रचलित अंग्रेजी कैलेन्डर के अनुसार ये समय साधारणतः मार्च-अप्रैल के महीनों के दौरान आता है।
माता जी का भजन देखें इस लिंक में -

दूसरे नवरात्रि जिन्हें शारदीय नवरात्रि  के नाम से जाना जाता है। वर्षा ऋतु बीत जाने के बाद तथा शीत ऋतु के आगमन से पहले अश्विन माह के शुक्ल पक्ष के प्रथम दिन से मनाए जाते हैं। अंग्रेजी कैलेन्डर के अनुसार सितम्बर-अक्तूबर के दौरान शारदीय नावरात्रि का पर्व मनाया जाता है।
वासन्तिक नवरात्रि के नौ दिनों में आदिशक्ति माता दुर्गा  के उन नौ रूपों का भी पूजन किया जाता है जिन्होंने सृष्टि के आरम्भ से लेकर अभी तक इस पृथ्वी लोक पर विभिन्न लीलाएँ की थीं। माता के इन नौ रूपों को नवदुर्गा के नाम से भी जाना जाता है। वासन्तिक नवरात्रि के इन्हीं नौ दिनों पर मां दुर्गा के जिन नौ रूपों का पूजन किया जाता है वे क्रमशः इस प्रकार हैं – पहला - शैलपुत्री, दूसरा - ब्रह्माचारिणी, तीसरा - चन्द्रघन्टा, चौथा - कूष्माण्डा, पाँचवा - स्कन्द माता, छठा - कात्यायिनी, सातवाँ - कालरात्रि, आठवाँ - महागौरी, नौवां - सिद्धिदात्री।

माँ दुर्गा भवानी की  महिमा देखिए इस लिंक क्लिक करके -

माता जी अधिक भजन देखने के लिए लॉगिन कीजिये -

Tuesday, 25 March 2014

फगुआ गीत से किया जाता है नये साल का स्वागत



हिन्दी महीना के  नये साल का स्वागत फगुआ गीत से किया जाता है जिसे होली के रूप में मनाया जाता है।
पुराने साल की अंतिम रात को होलिका दहन के रूप लकड़ियों के ढेर को जलाकर नाच गाना के साथ विदाई दी जाती है।
सुबह सवेरे नई ताजगी और नए जोश के साथ रंग बिरंगी होली खेलते हुए तथा फगुआ (फाग) गाते हुए घर-घर जाकर सामूहिक नाच गाना करते हुए  मनाया जाता है। पुरुष लोग बेलवरिया, जोगीरा सररररररररा आदि आदि गीत गाते हुए महिलाओं को ललकारते हैं और महिलाएं बाल्टी भर - भरकर रंग पुरुषों पर डालती है।
रंग गुलाल और फागुआ  के साथ  भाँग की घोटाई तथा खूब जमके भाँग पीने का भी आनंद उठाया जाता है। पुरुष उअर महिलाओं में होड़ भी लगती नही कि कौन ज्यादा भांग पी सकता है। भंग के  रंग का आनंद तो तब आता है जब भाँग का नशा सर पर सवार हो जाता है।

फगुआ में भाँग की घोटाई और भाँग पीने का अलग ही आनंद है।
 देखिये इस लिंक में भगवान शिवजी का पार्वती जी से भांग की मांग -
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/zwyzLs3DT5c/GANESH%2BKE%2BPAPA.mp4

फ़िल्म - सिलसिला के लिए सदी के महानायक - अमिताभ बच्चन द्वारा  गीत - "रंग बरसे भीजे चुनार वाली  ……"  आज भी बड़े चाव से गाया तथा सूना जाता है।




होली, फगुआ गीत सुनने व देखने के लिए लॉगिन कीजिये -
http://www.bhojpurinama.com/


Friday, 21 March 2014

हिन्दी नववर्ष का आरम्भ है : फगुआ

भारत देश में हर ख़ुशी के लम्हों को त्यौहारों से जोड़कर मनाया जाता है। इसी  वजह से भारतवर्ष को त्यौहारों का देश भी कहा जाता है। भारत देश की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहाँ सभी धर्मों के लोग "सर्व धर्म समभाव'' की सदभावना के साथ रहते हैं। इसीलिए यह नारा लगाया जाता है - "हिन्दू मुस्लिम सिक्ख ईसाई, आपस में हैं भाई भाई''। जिस तरह से हिन्दू धर्मं में जो महत्व 'होली' का है वही महत्व इस्लाम में "ईद' का तथा ईसाईयों में 'क्रिसमस' का है।

फाल्गुन मास की शुरुआत बसंत ऋतु के रूप में होती है। वसंत के स्वागत में प्रकृति का कण-कण खिलने लगा है। पेड़-पौधों-फूलों पर बहार, खेतों में सरसों का चमकता सोना, गेहूं की सुडौल बालियां, आम के पेड़ों पर लदे बौर ऋतुराज के अभिनंदन में नत मस्तक हो रहे हैं। मौसम सुहाना हो गया है। न अधिक गर्मी है न अधिक ठंड। पूरे वर्ष को जिन छः ऋतुओं में बांटा गया है, उनमें वसंत मनभावन मौसम है।
फाल्गुन माह की अंतिम रात (पूर्णिमा) पूनम की रात को होली जलाकर ख़ुशी मनायी जाती है। साल की आखिरी रात होती है। सुबह नयी ताज़गी  साथ चैत्र महीने का पहिला दिन नववर्ष का आरम्भ होता है जिसे रंग गुलाल के साथ लोगो से गले मिलकर  होली के रूप में मनाया जाता है।
नववर्ष की शुरुआत का महत्व :- 

कोयल की कुंतर पुकार
बाग-बगीचों में बौराए हैं आम।
हर घर में सजी है गुड़ी 
नववर्ष की आई है सुहानी घड़ी।।
हिन्दी नववर्ष को भारत के प्रांतों में अलग-अलग तिथियों के अनुसार मनाया जाता है। ये सभी महत्वपूर्ण तिथियां मार्च और अप्रैल के महीनों में आती हैं। इस नववर्ष को प्रत्येक प्रांतों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। फिर भी पूरा देश चैत्र माह में ही नववर्ष मनाता है और इसे नवसंवत्सर के रूप में जाना जाता है।


इस माह में चैता का विशेष महत्त्व है देखिये इस लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/dc3aTd6sSfk/Chait%2Bmaas-chaita%2Bgeet%2528Bhojpuri%2529Meghdoot%2BKi%2BPoorvanchal%2BYatra

गुड़ी पड़वा, होला मोहल्ला, युगादि, विशु, वैशाखी, कश्मीरी, नवरेह, चेटीचंड, उगाड़ी, चित्रेय तिरुविजा आदि सभी की तिथि इस नवसंवत्सर के आसपास आती हैं। इसी दिन से सतयुग की शुरुआत मानी जाती है।

चैता गीत को देखें व सुनने के लिए  को क्लिक किजिए -

भोजपुरी से जुड़े हुए वीडियो देखने के लिए लॉगिन कीजिये -

Tuesday, 18 March 2014

भारत देश के विभिन्न राज्यों में अलग अलग परम्पराओं में मनायी जाती है : होली


 भारत देश को त्यौहारों का देश के रूप में भी जाना जाता है। होली बसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण भारतीय त्यौहार है। यह पर्व हिन्दू पंचांग  के अनुसार फाल्गुन मास  की पूर्णिमा को मनाया जाता है। रंगों का त्योहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है।यह प्रमुखता से भारत तथा नेपाल में मनाया जाता हैं। 
होलिका जलाने के अगले  दिन लोग रंगों से खेलते हैं। सुबह होते ही सब अपने मित्रों और रिश्तेदारों से मिलने निकल पड़ते हैं। गुलाल और रंगों से सबका स्वागत किया जाता है। लोग अपनी ईर्ष्या-द्वेष की भावना भुलाकर प्रेमपूर्वक गले मिलते हैं तथा एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। इस दिन जगह-जगह टोलियाँ रंग-बिरंगे कपड़े पहने नाचती-गाती दिखाई पड़ती हैं। बच्चे पिचकारियों से रंग छोड़कर अपना मनोरंजन करते हैं। सारा समाज होली के रंग में रंगकर एक-सा बन जाता है। रंग खेलने के बाद देर दोपहर तक लोग नहाते हैं और शाम को नए वस्त्र पहनकर सबसे मिलने जाते हैं। प्रीति भोज तथा गाने-बजाने के कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।भारत में होली का उत्सव अलग-अलग प्रदेशों में भिन्नता के साथ मनाया जाता है।
उत्तर प्रदेश तथा बिहार की  होली (फगुआ) : पूरी तरह से भारतीय संस्कार को प्रस्तुत करते हुए भोजपुरी में ढोल, मंजीरा, करताल, हारमोनियम आदि वाद्ययंत्रों बजाते एवं  फगुआ गायन करते पूरे गाँव में फेरी लगाते हैं तथा रंग अबीर लगाकर बड़े बुजर्गों का पाँव छूकर आशीर्वाद  लेते हैं। लोग अपनी ईर्ष्या-द्वेष की भावना भुलाकर प्रेमपूर्वक गले मिलते हैं तथा एक-दूसरे को रंग लगाते हैं।
बृज की होली : यहाँ की होली आज भी सारे देश के आकर्षण का बिंदु होती है। बरसाने की लठमार होली काफ़ी प्रसिद्ध है। इसमें पुरुष महिलाओं पर रंग डालते हैं और महिलाएँ उन्हें लाठियों तथा कपड़े के बनाए गए कोड़ों से मारती हैं।
दिल्ली वालों की दिलवाली होली : दिल्ली की होली तो सबसे निराली है क्योंकि राजधानी होने की वजह से यहाँ पर सभी जगह के लोग अपने ढंग होली मानते है जो आपसी समरसता और सौहार्द का स्वरूप है, वैसे दिल्ली में नेताओं की होली की भी खूब धूमधाम  से  होती है।
राजस्थान की होली : यहाँ मुख्यत: तीन प्रकार की होली होती है। माली होली- इसमें माली जात के मर्द, औरतों पर पानी डालते है और बदले में औरतें मर्दों की लाठियों से पिटाई करती है। इसके अलावा गोदाजी की गैर होली और बीकानेर की डोलची होली भी बेहद ख़ूबसूरत होती है।
पंजाब की होली : होला मोहल्ला पंजाब में होली को 'होला मोहल्ला' कहते है और इसे निहंग सिख मानते है। इस मौके पर घुड़सवारी, तलवारबाज़ी आदि का आयोजन होता है।
महाराष्ट्र की रंगपंचमी : यहाँ पर होली के त्यौहार को रंगपंचमी के नाम से मनाया जाता है। पूरन पोली महाराष्ट्र का विशेष भोजन है। लोग रंगों की सामूहिक होली खेलते हैं तथा  रंग अबीर लगाकर बड़े बुजर्गों का पाँव छूकर आशीर्वाद लेते हैं। गोवा की शिमगो, गुजरात की गोविंदा होली, और पश्चिमी पूर्व की 'बिही जनजाति की होली' की धूम भी निराली है।
कोलकाता : कोलकाता की सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि यहाँ मिली-जुली आबादी वाले इलाक़ों में मुसलमान और ईसाई तबके के लोग भी हिंदुओं के साथ होली खेलते हैं.
वे राधा-कृष्ण की पूजा से भले दूर रहते हों, रंग और अबीर लगवाने में उनको कोई दिक्क़त नहीं होती। कोलकाता का यही चरित्र यहाँ की होली को सही मायने में सांप्रदायिक सदभाव का उत्सव बनाता है। शांतिनिकेतन की होली का ज़िक्र किये बिना दोल उत्सव अधूरा ही रह जाएगा।
बंगाल  उड़ीसा की होली : बंगाल में होली को 'डोल यात्रा' व 'डोल पूर्णिमा' कहा जाता है। होली के दिन श्री राधा एवं  कृष्णा की प्रतिमाओं डोली में बैठकर पूरे शहर में  घुमाते हैं और औरतें नृत्य करती हैं। इसे बसंत पर्व भी कहते हैं। इसकी शुरुआत रवीन्द्र नाथ टैगोर ने शान्ति निकेतन में की थी।
उड़ीसा में भी होली को  'डोल पूर्णिमा'  कहते हैं। यहाँ पर भगवान जगन्नाथ जी की  डोली निकाली जाती है।
कर्नाटक में  होली समारोह - कामना हब्बा : यहाँ  यह त्योहार कामना हब्बा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान  शिव  ने कामदेव को अपने तीसरे नेत्र से जला दिया था। इस दिन कूड़ा-करकट फटे वस्त्र, एक खुली जगह एकत्रित किए जाते हैं तथा इन्हें अग्नि को समर्पित किया जाता है। आस-पास के सभी पड़ोसी इस उत्सव को देखने आते हैं।

नोट : होली से सम्बंधित गीत देखने लिए लॉगिन करें - www.bhojpurinama.com







Friday, 14 March 2014

होली - रंगों का त्यौहार : भारत के अलावा विदेशों में भी मनाया जाता है*




हमारा देश भारत कृषि प्रधान होने के साथ ही साथ त्योहारों का भी देश कहा जाता है। हम भारतवासी सभी प्रमुख त्यौहार के हर पल का आनन्द जी भरके उठाते हैं। हिंदी का  पहिले महीने के पहले ही दिन से ही शुरू हो जाता है त्यौहार एवं पर्व जिसे हम होली के त्यौहार के रूप में रंग, गुलाल और अबीर के साथ से एक दूसरे से गले मिलकर मनाते हैं। साल का अंतिम महीना फाल्गुन की अंतिम रात को होलिका दहन किया जाता है सुबह सबेरे से शुरू हो जाता है होली का हुड़दंग और होली  मिलन।



अमेरिका -  इस देश में होबो नाम से मस्ती वाला त्यौहार मनाया जाता है। अमेरिका में इस दिन ऊंटपटांग अतरंगी कपड़े पहनकर लोग बेहूदगी किया करते हैं। जो ज्यादा बेहूदगी करता है उसे पुरस्कृति किया जाता है। 
मारीशस -  यहाँ 60% भारतीय मूल के लोग निवास करते हैं। अफ़्रीकी महाद्वीप में बसे इस देश  में पूरी तरह से भारतीय परम्परा के अनुसार होली का त्यौहार मनाया जाता है। 15 दिन पहले से ही होली की तैयारी शुरू हो जाती है। होलिका दहन करने के दूसरे दिन धूमधाम से रंग गुलाल के साथ होली मनायी जाती है। 
रूस - इस देश में भी भारतीय होली के समान मनाया जाता है। एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाके गले मिलते हैं।
इटली - अन्न की देवी फ़्लोरा को प्रसन्न करने के लिए मई महीने में पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर आतिशबाज़ी के साथ ऊंचे स्थान पर लकड़ियाँ एकत्र करके जलाते हैं और नाच गाकर खुशियाँ मनाते हैं। 
इंग्लैंड -  यहाँ गाइ फॉक्स डे के रूप में 5 नवम्बर को फॉक्स का पुतला जलाकर हर्षोल्लास के साथ होली पर्व मनाया जाता है।
श्रीलंका - भारत देश की तरह श्रीलंका में होली का त्यौहार मनाया जाता है। अबीर, गुलाल, रंग तथा पिचकारी की दुकानें सजायी जाती है। लोग भेदभाव मिटाकर एक दूसरे से मिलते हैं।
जर्मनी - इस दिन लड़के-लड़कियाँ  जर्मनी देश के ओल्डबर्ग शहर में घास-फूस का पुतला बनाकर जलाते हैं। आग के समाप्त होते ही अपने से बड़े लोगों के कपड़ों पर धब्बा लगाते हैं और एक दूसरे को मुँह चिढ़ाते हैं।
म्यांमार - भारत का पड़ोसी देश बर्मा (म्यांमार) में होली का पर्व को तिजान के नाम से मनाया जाता है। बड़े-बड़े ड्रम में पानी भरकर रंग सुगन्ध मिलाकर एक दूसरे पर डालकर मनाते हैं।
अफ्रीका - होली के त्यौहार को अफ्रीका में ओगेवा बोगा के नाम  से मनाया जाता है। प्रिन बोगा नाम के जंगली देवता का पुतला जलाकर ख़ुशी मनाते हैं।
चेक गणराज्य -  इस देश में होली से मिलते जुलते त्यौहार को वेलियाकोनसि कहते हैं। भारत की तरह यहाँ भी होली मनायी जाती है।यूरोप में स्थिति चेकोस्लोवाकिया नाम का यह देश इस समय चेक गणराज्य तथा स्लोवाकिया गणराज्य नामक दो भागों में बँट गया है।
स्वीडन - होली से मिलते जुलते त्यौहार को यहाँ सेन्ट जॉन की पावन तिथि के रूप में मनाते हैं। इस दिन शाम के समय पर्वतों पर आग लगाकर पटाखें फोड़ते हैं और रंगों से खेलते हैं।
फ्रांस - यहाँ पर होली का त्यौहार गाचो के नाम से मनाया जाता है। घास का पुतला जलाकर रंग उड़ाते हुए लोग मौज मस्ती करते हैं।  
चीन - इस त्यौहार को चीनी भाषा में चैजे का नाम दिया गया है। लकड़ियाँ जलाने के बाद रंग गुलाल एक दूसरे पर डालते हैं। उसके बाद रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर एक दूसरे को लोग शुभकामनाएं देते हैं। 


पोलैंड - इस देश में आरशिना के नाम से होली का पर्व मनाया जाता है। सामूहिक रूप से फूलों से बनाये गये रंग को सभी पर डाला जता है।
बेल्जियम - यहाँ पर होली पर्व की तरह का उत्सव पुराने जूतों को जलाकर मनाया जाता है। जो इस उत्सव में नहीं शामिल नहीं होते है उनके मुँह को रंगकर एवं गधे पर बैठाकर जुलूस निकलते हैं और खूब हँसी-मजाक किया जाता है।
यूनान - इस देश को ग्रीस भी कहा जाता है यहाँ यूनानी देवता टायनोसियस की पूजा बड़े धूमधाम से किया जाता है। आग जलाकर नाच गाना करते हुए खूब  मौज मस्ती की जाती है
।

Tuesday, 11 March 2014

भोजपुरी सिनेमा का अब तक के 50 साल का सफ़र : भोजपुरीनामा डॉट कॉम भाग - 3

पिछले दो भाग में आपने ज्ञात किया कि  भोजपुरी सिनेमा की शुरुआत कैसे हुई और कैसे पदार्पण हुआ  भोजपुरी सिने सुपर स्टार का  ... 
अब पढ़िए आगे -





गायक व नायक उदय  (मनोज तिवारी*, *दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह और खेसारीलाल यादव ) :- 

सन 2005 में "रवि किशन" अभिनीत "पंडितजी बताईं न बियाह कब होई" और "मनोज तिवारी" अभिनीत  *ससुरा बड़ा पईसा वाला*  जहाँ एकदम  कम बज़ट  पर बनी इन दोनों फिल्मों ने अपने लागत से दस गुना कमाई कर सबको चौक दिया,
वहीं  *ससुरा बड़ा पईसा वाला* फ़िल्म के माध्यम से  लोक गायक  *मनोज तिवारी* का स्टार नायक के रूप में उदय हुआ और फिर शुरू हुआ भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे दौर का सफ़र। एक से बढ़कर एक सुपर हिट फिल्मों के प्रदर्शन के साथ ही सुधाकर पाण्डेय निर्मित फ़िल्म - *चलत मुसाफिर मोह लियो रे*  आयी  जिससे  लोक गायक दिनेश लाल यादव *निरहुआ* ने  बतौर नायक पदार्पण किया। 
आने वाले 5 सालों में तो दिनेश लाल यादव "निरहुआ" ने हीरो का मायने ही बदल दिया। एक साधारण कद काठी का हीरो अपने एक्टिंग के दम पर भोजपुरी  फिल्मों का  स्टार से सुपर स्टार बन गये। "निरहुआ रिक्शावाला" फ़िल्म से इनकी अलग पहचान लोगो के दिलो दिमाग पर छाती  चली गयी।


भोजपुरी सिने जगत में गायक एवं नायक के रूप में ''पवन सिंह'' का भी खास योगदान रहा है। पवन सिंह के करियर को टॉप पर पहुँचाने वाला गीत "लॉलीपॉप लागेलू" आज भी हिट  है। जिसकी धुन पर  टी वी चैनल का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय रियलटी शो ''बिग बॉस" के अलावा समय -  समय पर कई हिंदी चैनलों पर सितारे थिरकते हुए नज़र आ ही जाते हैं। 

इन सबके अलावा "खेसारी लाल यादव'' ने अपनी गायन प्रतिभा के बल पर तथा सुपर हिट भोजपुरी फ़िल्म - "साजन चले ससुराल" के माध्यम से सुपर स्टार की पदवी हासिल कर लिया है।

 हिन्दी सिनेमा के सितारों का भोजपुरी सिने जगत में आगमन :- 
हिंदी सिनेमा के अभिनेता "विनय आनन्द" तथा ''कृष्णा अभिषेक''  ने भी भोजपुरी सिनेमा को ऊँचाई  प्रदान करने में विशेष योगदान दिया और आज  भी  इनकी फिल्मों और अभिनय के दर्शक दीवाने हैं। 


आलम यह है कि सदी के महानायक "अमिताभ बच्चन" भी  "गंगा", "गंगोत्री" एवं "गंगा देवी" 3 भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं।  

यहाँ तक की आम आदमी के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले "मिथुन चक्रवर्ती" की फिल्म - "भोले शंकर" ने साल 2008 में बॉक्स ऑफिस के नए रिकार्ड कायम  किया .. बॉलीवुड के और भी नामी गिरामी सितारे - हेमा मालिनी, जैकी श्राफ, राज बब्बर, रति अग्निहोत्री, शक्ति कपूर, कृष्णा अभिषेक, भाग्य श्री, जूही चावला, नगमा, इशिता भट्ट ... यहाँ तक की अजय देवगन भी भोजपुरी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।



विदेशी बालाओं का भी भोजपुरी सिनेमा में पदार्पण :- 
विदेशी बालाएं भी भोजपुरी सिनेमा में अपनी किस्मत आज़मा चुकी हैं।  फिल्म - "फिरंगी दुल्हनियाँ"  में युक्रेन  की मॉडल तान्या ने एक ऐसी रशियन लड़की की भूमिका निभाई जिसे बिहारी बांके से प्यार हो जाता है।  इसी तरह कैम्ब्रिज़ की पढ़ी ब्रिटिश अभिनेत्री जेसिका बाथ ने दो फिल्मों के लिए कॉन्ट्रैक्ट साईन किया है।

भोजपुरी सिनेमा में पुराने तथा नये सितारों का महत्वपूर्ण योगदान :- 
भोजपुरी फिल्मों के कुछ और नामचीन अभिनेता - अभिनेत्रियाँ हैं, जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा को अपने अभिनय तथा ग्लैमरस के जादू  से लुभाया है।  रामायण तिवारी, नज़ीर हुसैन, सुजीत कुमार, राकेश पाण्डेय, पद्मा खन्ना, कुमकुम,  गौरी खुराना, बंदिनी मिश्रा, पुष्पा वर्मा, मनोज टाईगर, सुशील सिंह, प्रवेश लाल यादव, यश कुमार मिश्रा, सुनील छैला बिहारी, संजय पाण्डेय, अवधेश मिश्रा, कृष्णा अभिषेक, पंकज केसरी, सुदीप पाण्डेय, मनोज द्विवेदी, बालेश्वर सिंह, शुभम तिवारी, धर्मेश मिश्रा, उदय तिवारी, मनोज पाण्डेय, अरविन्द अकेला "कल्लू", राकेश मिश्रा, तेज़ यादव, रानी चटर्जी, रानी चटर्जी, रिंकू घोष, पाखी हेगड़े, मोनालिसा, अंजना सिंह,  दिव्या देसाई (रश्मि देसाई),  श्वेता तिवारी, संगीता तिवारी,  लवी रोहतगी, गुंजन पन्त, अक्षरा सिंह, स्मृति सिन्हा, अनारा गुप्ता, नेहा श्री सिंह, कृषा खंडेलवाल, शुभी शर्मा, राखी त्रिपाठी, सुप्रेरणा  सिंह, प्रिया पाण्डेय, किरण यादव, संभावना सेठ एवं सीमा सिंह इत्यादि  ऐसे बहुत से सारे स्टार हैं जो आज भी भोजपुरी सिनेजगत के आसमान में चमकते तारों की तरह अपनी रोशनी फैला रहे हैं।