Friday 14 March 2014

होली - रंगों का त्यौहार : भारत के अलावा विदेशों में भी मनाया जाता है*




मारा देश भारत कृषि प्रधान होने के साथ ही साथ त्योहारों का भी देश कहा जाता है। हम भारतवासी सभी प्रमुख त्यौहार के हर पल का आनन्द जी भरके उठाते हैं। हिंदी का  पहिले महीने के पहले ही दिन से ही शुरू हो जाता है त्यौहार एवं पर्व जिसे हम होली के त्यौहार के रूप में रंग, गुलाल और अबीर के साथ से एक दूसरे से गले मिलकर मनाते हैं। साल का अंतिम महीना फाल्गुन की अंतिम रात को होलिका दहन किया जाता है सुबह सबेरे से शुरू हो जाता है होली का हुड़दंग और होली  मिलन।



अमेरिका -  इस देश में होबो नाम से मस्ती वाला त्यौहार मनाया जाता है। अमेरिका में इस दिन ऊंटपटांग अतरंगी कपड़े पहनकर लोग बेहूदगी किया करते हैं। जो ज्यादा बेहूदगी करता है उसे पुरस्कृति किया जाता है। 
मारीशस -  यहाँ 60% भारतीय मूल के लोग निवास करते हैं। अफ़्रीकी महाद्वीप में बसे इस देश  में पूरी तरह से भारतीय परम्परा के अनुसार होली का त्यौहार मनाया जाता है। 15 दिन पहले से ही होली की तैयारी शुरू हो जाती है। होलिका दहन करने के दूसरे दिन धूमधाम से रंग गुलाल के साथ होली मनायी जाती है। 
रूस - इस देश में भी भारतीय होली के समान मनाया जाता है। एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाके गले मिलते हैं।
इटली - अन्न की देवी फ़्लोरा को प्रसन्न करने के लिए मई महीने में पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर आतिशबाज़ी के साथ ऊंचे स्थान पर लकड़ियाँ एकत्र करके जलाते हैं और नाच गाकर खुशियाँ मनाते हैं। 
इंग्लैंड -  यहाँ गाइ फॉक्स डे के रूप में 5 नवम्बर को फॉक्स का पुतला जलाकर हर्षोल्लास के साथ होली पर्व मनाया जाता है।
श्रीलंका - भारत देश की तरह श्रीलंका में होली का त्यौहार मनाया जाता है। अबीर, गुलाल, रंग तथा पिचकारी की दुकानें सजायी जाती है। लोग भेदभाव मिटाकर एक दूसरे से मिलते हैं।
जर्मनी - इस दिन लड़के-लड़कियाँ  जर्मनी देश के ओल्डबर्ग शहर में घास-फूस का पुतला बनाकर जलाते हैं। आग के समाप्त होते ही अपने से बड़े लोगों के कपड़ों पर धब्बा लगाते हैं और एक दूसरे को मुँह चिढ़ाते हैं।
म्यांमार - भारत का पड़ोसी देश बर्मा (म्यांमार) में होली का पर्व को तिजान के नाम से मनाया जाता है। बड़े-बड़े ड्रम में पानी भरकर रंग सुगन्ध मिलाकर एक दूसरे पर डालकर मनाते हैं।
अफ्रीका - होली के त्यौहार को अफ्रीका में ओगेवा बोगा के नाम  से मनाया जाता है। प्रिन बोगा नाम के जंगली देवता का पुतला जलाकर ख़ुशी मनाते हैं।
चेक गणराज्य -  इस देश में होली से मिलते जुलते त्यौहार को वेलियाकोनसि कहते हैं। भारत की तरह यहाँ भी होली मनायी जाती है।यूरोप में स्थिति चेकोस्लोवाकिया नाम का यह देश इस समय चेक गणराज्य तथा स्लोवाकिया गणराज्य नामक दो भागों में बँट गया है।
स्वीडन - होली से मिलते जुलते त्यौहार को यहाँ सेन्ट जॉन की पावन तिथि के रूप में मनाते हैं। इस दिन शाम के समय पर्वतों पर आग लगाकर पटाखें फोड़ते हैं और रंगों से खेलते हैं।
फ्रांस - यहाँ पर होली का त्यौहार गाचो के नाम से मनाया जाता है। घास का पुतला जलाकर रंग उड़ाते हुए लोग मौज मस्ती करते हैं।  
चीन - इस त्यौहार को चीनी भाषा में चैजे का नाम दिया गया है। लकड़ियाँ जलाने के बाद रंग गुलाल एक दूसरे पर डालते हैं। उसके बाद रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर एक दूसरे को लोग शुभकामनाएं देते हैं। 


पोलैंड - इस देश में आरशिना के नाम से होली का पर्व मनाया जाता है। सामूहिक रूप से फूलों से बनाये गये रंग को सभी पर डाला जता है।
बेल्जियम - यहाँ पर होली पर्व की तरह का उत्सव पुराने जूतों को जलाकर मनाया जाता है। जो इस उत्सव में नहीं शामिल नहीं होते है उनके मुँह को रंगकर एवं गधे पर बैठाकर जुलूस निकलते हैं और खूब हँसी-मजाक किया जाता है।
यूनान - इस देश को ग्रीस भी कहा जाता है यहाँ यूनानी देवता टायनोसियस की पूजा बड़े धूमधाम से किया जाता है। आग जलाकर नाच गाना करते हुए खूब  मौज मस्ती की जाती है

No comments:

Post a Comment