Tuesday 11 March 2014

भोजपुरी सिनेमा का अब तक के 50 साल का सफ़र : भोजपुरीनामा डॉट कॉम भाग - 3

पिछले दो भाग में आपने ज्ञात किया कि  भोजपुरी सिनेमा की शुरुआत कैसे हुई और कैसे पदार्पण हुआ  भोजपुरी सिने सुपर स्टार का  ... 
अब पढ़िए आगे -





गायक व नायक उदय  (मनोज तिवारी*, *दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह और खेसारीलाल यादव ) :- 

सन 2005 में "रवि किशन" अभिनीत "पंडितजी बताईं न बियाह कब होई" और "मनोज तिवारी" अभिनीत  *ससुरा बड़ा पईसा वाला*  जहाँ एकदम  कम बज़ट  पर बनी इन दोनों फिल्मों ने अपने लागत से दस गुना कमाई कर सबको चौक दिया,
वहीं  *ससुरा बड़ा पईसा वाला* फ़िल्म के माध्यम से  लोक गायक  *मनोज तिवारी* का स्टार नायक के रूप में उदय हुआ और फिर शुरू हुआ भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे दौर का सफ़र। एक से बढ़कर एक सुपर हिट फिल्मों के प्रदर्शन के साथ ही सुधाकर पाण्डेय निर्मित फ़िल्म - *चलत मुसाफिर मोह लियो रे*  आयी  जिससे  लोक गायक दिनेश लाल यादव *निरहुआ* ने  बतौर नायक पदार्पण किया। 
आने वाले 5 सालों में तो दिनेश लाल यादव "निरहुआ" ने हीरो का मायने ही बदल दिया। एक साधारण कद काठी का हीरो अपने एक्टिंग के दम पर भोजपुरी  फिल्मों का  स्टार से सुपर स्टार बन गये। "निरहुआ रिक्शावाला" फ़िल्म से इनकी अलग पहचान लोगो के दिलो दिमाग पर छाती  चली गयी।


भोजपुरी सिने जगत में गायक एवं नायक के रूप में ''पवन सिंह'' का भी खास योगदान रहा है। पवन सिंह के करियर को टॉप पर पहुँचाने वाला गीत "लॉलीपॉप लागेलू" आज भी हिट  है। जिसकी धुन पर  टी वी चैनल का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय रियलटी शो ''बिग बॉस" के अलावा समय -  समय पर कई हिंदी चैनलों पर सितारे थिरकते हुए नज़र आ ही जाते हैं। 

इन सबके अलावा "खेसारी लाल यादव'' ने अपनी गायन प्रतिभा के बल पर तथा सुपर हिट भोजपुरी फ़िल्म - "साजन चले ससुराल" के माध्यम से सुपर स्टार की पदवी हासिल कर लिया है।

 हिन्दी सिनेमा के सितारों का भोजपुरी सिने जगत में आगमन :- 
हिंदी सिनेमा के अभिनेता "विनय आनन्द" तथा ''कृष्णा अभिषेक''  ने भी भोजपुरी सिनेमा को ऊँचाई  प्रदान करने में विशेष योगदान दिया और आज  भी  इनकी फिल्मों और अभिनय के दर्शक दीवाने हैं। 


आलम यह है कि सदी के महानायक "अमिताभ बच्चन" भी  "गंगा", "गंगोत्री" एवं "गंगा देवी" 3 भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं।  

यहाँ तक की आम आदमी के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले "मिथुन चक्रवर्ती" की फिल्म - "भोले शंकर" ने साल 2008 में बॉक्स ऑफिस के नए रिकार्ड कायम  किया .. बॉलीवुड के और भी नामी गिरामी सितारे - हेमा मालिनी, जैकी श्राफ, राज बब्बर, रति अग्निहोत्री, शक्ति कपूर, कृष्णा अभिषेक, भाग्य श्री, जूही चावला, नगमा, इशिता भट्ट ... यहाँ तक की अजय देवगन भी भोजपुरी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।



विदेशी बालाओं का भी भोजपुरी सिनेमा में पदार्पण :- 
विदेशी बालाएं भी भोजपुरी सिनेमा में अपनी किस्मत आज़मा चुकी हैं।  फिल्म - "फिरंगी दुल्हनियाँ"  में युक्रेन  की मॉडल तान्या ने एक ऐसी रशियन लड़की की भूमिका निभाई जिसे बिहारी बांके से प्यार हो जाता है।  इसी तरह कैम्ब्रिज़ की पढ़ी ब्रिटिश अभिनेत्री जेसिका बाथ ने दो फिल्मों के लिए कॉन्ट्रैक्ट साईन किया है।

भोजपुरी सिनेमा में पुराने तथा नये सितारों का महत्वपूर्ण योगदान :- 
भोजपुरी फिल्मों के कुछ और नामचीन अभिनेता - अभिनेत्रियाँ हैं, जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा को अपने अभिनय तथा ग्लैमरस के जादू  से लुभाया है।  रामायण तिवारी, नज़ीर हुसैन, सुजीत कुमार, राकेश पाण्डेय, पद्मा खन्ना, कुमकुम,  गौरी खुराना, बंदिनी मिश्रा, पुष्पा वर्मा, मनोज टाईगर, सुशील सिंह, प्रवेश लाल यादव, यश कुमार मिश्रा, सुनील छैला बिहारी, संजय पाण्डेय, अवधेश मिश्रा, कृष्णा अभिषेक, पंकज केसरी, सुदीप पाण्डेय, मनोज द्विवेदी, बालेश्वर सिंह, शुभम तिवारी, धर्मेश मिश्रा, उदय तिवारी, मनोज पाण्डेय, अरविन्द अकेला "कल्लू", राकेश मिश्रा, तेज़ यादव, रानी चटर्जी, रानी चटर्जी, रिंकू घोष, पाखी हेगड़े, मोनालिसा, अंजना सिंह,  दिव्या देसाई (रश्मि देसाई),  श्वेता तिवारी, संगीता तिवारी,  लवी रोहतगी, गुंजन पन्त, अक्षरा सिंह, स्मृति सिन्हा, अनारा गुप्ता, नेहा श्री सिंह, कृषा खंडेलवाल, शुभी शर्मा, राखी त्रिपाठी, सुप्रेरणा  सिंह, प्रिया पाण्डेय, किरण यादव, संभावना सेठ एवं सीमा सिंह इत्यादि  ऐसे बहुत से सारे स्टार हैं जो आज भी भोजपुरी सिनेजगत के आसमान में चमकते तारों की तरह अपनी रोशनी फैला रहे हैं।

No comments:

Post a Comment