Tuesday, 5 May 2015

भोजपुरी फिल्मों के जन्मदाता : रामायण तिवारी

रामायण तिवारी, एक ऐसा नाम जिन्होंने हिंदी फिल्म जगत में बिहार के एक पिछड़े गांव से जाकर ना सिर्फ  अपना एक मुकम्ल स्थान हासिल किया बल्कि बिहार की भाषा भोजपुरी फिल्मो की शुरुवात भी अपने गाव से की। यही नहीं उनका गाव बिहार का पहला ऐसा गॉंव है जहां पहली बार किसी भी फीचर फिल्म की शूटिंग हुई है। 
जीवन परिचय : बिहार की राजधानी पटना जिले के एक छोटे से गाँव मनेर के एक साधारण खेतिहर परिवार में रामायण तिवारी का जन्म हुआ था।  उनका जन्म किस साल और किस तारीख को हुआ था इसकी सही जानकारी किसी के पास उपलब्ध नहीं है पर उनके पोते सुजीत तिवारी के अनुसार, उनके दादा जी बताया करते थे जब देश आजाद हुआ तब वो लगभग ३० साल के थे।  अंग्रेज़ो की गुलामी में सांस लेने वाले रामायण तिवारी बचपन से ही विद्रोही स्वभाव के थे और यही वजह थी की उन्होंने किशोरावस्था में कदम रखते ही अंग्रेजी हुकूमत की खिलाफत शुरू कर दी। मनेर के ही स्कूल से मेट्रिक तक की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई जारी ना रखने का फैसला किया और आज़ाद हिन्द फ़ौज के कामरेडों के संपर्क में आ गए।  माता पिता के दबाब के कारण वो खेत में काम भी करते थे और आज़ादी की गतिविधियों में भी हिस्सा लेते थे।  आखिरकार, १९४२ के भारत छोडो आंदोलन के दौरान उन्होंने अपने एक कामरेड दोस्त के साथ पटना से ट्रैन में बैठ कर मनेर को अलविदा कह दिया।  कहा जाता है ट्रेन में सफर के ही दौरान वो एक अँगरेज़ सहयात्री से उलझ गए और गुस्से में उन्होंने उस अँगरेज़ को ट्रेन के बाहर फेंक दिया।  अगले स्टेशन पर उन्होंने ट्रेन बदल लिया और सीधे मुंबई पहुंच गए।  
मुंबई में संघर्ष के दिन : मनेर जैसे छोटे से गॉंव  के युवक के लिए महानगर मुंबई एक सपने जैसा था।  जेब में पैसे नहीं थे, लेकिन दिल में देशभक्ति का जज्बा कूट कूट कर भरा था।  सौभाग्य बस उन्हें प्रभात स्टूडियो में छोटी सी नौकरी मिल गयी।  इस स्टूडियो में फिल्मो की शूटिंग होती थी।  रामायण तिवारी दिन में इस स्टूडियो में काम करते थे और रात में आजादी की लड़ाई में शामिल लोगो से मिलते जुलते थे।  एकाध साल बाद ही देश की आजादी का मार्ग खुल गया और लोगो को पता चल गया की अब देश का आज़ाद होना तय है।  
फिल्म जगत में पदार्पण : इसी बीच एक ऐसी घटना घटी जिसने रामायण तिवारी के जीवन को ही बदल दिया।  हुआ यूँ की प्रभात स्टूडियो में मन मंदिर  फिल्म की शूटिंग चल रही थी लेकिन एक चरित्र अभिनेता शूटिंग के लिए नहीं पहुंचा।  निर्देशक के कहने पर रामायण तिवारी ने उस भूमिका को किया।  उस छोटी सी भूमिका में ही उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता का गजब का परिचय दिया और यहीं से शुरू हो गया उनका फ़िल्मी सफर।  देश आजाद हो चुका था , मकसद पूरा हो चुका था और इस तरह वे पूरी तरह अभिनय के क्षेत्र में उतर गए।  चूँकि वो घर से बिना किसी को कुछ बताये भाग कर आये थे इसीलिए घर से नाता बिल्कुल ही टूटा था लेकिन रामायण तिवारी को उनका गाव , उनका  परिवार बहुत याद आता था ।  इधर आठ दस साल बाद उनके घर वालो ने उन्हें मरा मान लिया और रीती रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार करने का फैसला किया लेकिन इसी बीच एक दिन मनेर के किसी युवक ने किसी फिल्म में रामायण तिवारी को देखा। मनेर तक यह बात पहुंची तो पूरा गाव उस फिल्म को देखने के लिए उमड़ पड़ा।  रामायण तिवारी के घर वालो को ख़ुशी का ठिकाना नहीं रही। इसी बीच अचानक रामायण तिवारी अपने गाव लौट गए।  कुछ दिन गाव में रहने के बाद उन्होंने फिर से मुंबई की और रुख किया।  इस दौरान उन्होंने कई यादगार फिल्मे की। 

रामायण तिवारी ने उस दौर के सभी बड़े निर्देशकों साथ काम किया : प्रभात स्टूडियो ने उस दौर में तीन मंझे हुए खलनायक को जन्म दिया था जिनमे प्राण , जयंत  ( अमजद खान के पिता ) और रामायण तिवारी शामिल थे।  रामायण तिवारी ने उस दौर के सभी बड़े निर्देशकों जैसे विमल रॉय , शोहराब मोदी के साथ साथ राजकपूर के निर्देशन में भी काम करने का सौभाग्य पाया।  उनकी चर्चित फिल्मो में  यहूदी, नीलकमल, जिस देश में गंगा बहती है, पत्थर के सनम, पोस्ट बॉक्स 999, गोपी, दुश्मन , महाभारत, मधुमती , दो बीघा जमीं इत्यादि शामिल है।  अपने ३६ वर्ष के फ़िल्मी सफर में उन्होंने लगभग १२५  फिल्मो में अभिनय किया। स्वतंत्रता सेनानी रामायण तिवारी फिल्म जगत में अपने उपनाम तिवारी के नाम से मशहूर थे , यहां तक की फ़िल्मी परदे पर भी उनका नाम तिवारी ही लिख  के आता था  . देशभक्त रामायण तिवारी अपने दौर के बिहार के राजनेताओं के बीच भी काफी मशहूर थे।  यहां तक की जय प्रकाश नारायण जब भी मुंबई आते थे उनके सायन स्थित आवास पर अवश्य जाते थे। 
कैंसर पीड़ित परिवार की करते थे मदद : उस ज़माने में कैंसर का एकमात्र बड़ा हॉस्पिटल मुंबई में ही था।  बिहार से उनके जानने वाले लोग अक्सर इनके नाम की चिट्ठी लिखकर कैंसर पीड़ित परिवार को देते थे।  रामायण तिवारी ने कभी किसी को निराश नहीं किया और हर संभव उनकी मदद की। 
पहली भोजपुरी फिल्म - ‘‘गंगा मइया तोहे पियरीचढ़इबो'' एक गीत इस लिंक में -
http://www.bhojpurinama.com/video/sonwa-ke-pinjra-mein-song-of-film-ganga-maiya-tohe-piyari-chadhaibo
पहली भोजपुरी फिल्म का निर्माण : तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद का भी आशीर्वाद इन्हे प्राप्त था।  दिलचस्प बात तो यह है की डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने भोजपुरी की अपनी फिल्म हो , इसकी मंशा सर्वप्रथम इनके पास ही जाहिर की थी।  डॉ राजेन्द्र प्रसाद उनके प्रेरणा श्रोत रहे थे, उनकी बातों ने रामायण तिवारी को काफी प्रभावित किया क्योंकि बिहार की भाषा में फिल्म निर्माण की बात हुई थी।  साथ ही वे प्रसिद्द मराठी फिल्मकार वी शांताराम के क्रियाकलाप और अपनी भाषा मराठी के प्रति प्रेम से उनके कायल थे।  अब उनके दिमाग में बस एक ही धून सवार थी भोजपुरी फिल्म का निर्माण लेकिन उनके पास इसके लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे।  डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने इस सन्दर्भ में बिहार के ही एक उद्द्योग्पति से चर्चा की थी।  रामायण तिवारी उनके संपर्क में आये और शुरू हो गयी फिल्म निर्माण की प्रक्रिया।  रामायण तिवारी ने ही पूरी फिल्म की रूपरेखा तैयार की और उस दौर के सभी अच्छे कलाकारों को भोजपुरी फिल्म में काम करने के लिए प्रेरित किया।  इस काम में उनका साथ दिया राजकपूर ने जो रामायण तिवारी के काफी करीब थे।  भोजपुरी की पहली फिल्म गंगा मैया तोहे पियरे चढ़इबो के गानो की रिकॉर्डिंग से लेकर रिलीज़ होने तक सारा कार्य इनके देख रेख में ही संपन्न हुआ।  इस फिल्म में महमूद, हेलेन, कुमकुम, अशीम कुमार,  नज़ीर हुसैन, मुकरी आदि कुछ चर्चित नाम थे। फिल्म की शूटिंग इनके ही गाव मनेर में हुई और सारे कलाकार उनके ही घर पर ठहरे थे।    

भोजपुरी फिल्म लागी नाही छूटे राम का एक गीत देखिये  में -
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/RGdFGkUlVOQ/LAAGI-NAHIN-CHOOTE-RAMA---Talat-Lata---LAAGI-NAHIN-CHHUTE-RAM-1963-

इस फिल्म के निर्माण के तुरत बाद ही रामायण तिवारी ने बतौर निर्माता निर्देशक एक और भोजपुरी फिल्म लागी नाही छूटे राम के निर्माण का कार्य शुरू किया।  इस फिल्म में भी लता मंगेशकर ने अपनी आवाज़ दी थी।  चित्रगुप्त का संगीत था और कलाकार भी वही थे।  उनकी सोच सफल हुई और लागी नाही छूटे रामा का निर्माण हुआ।  यह फिल्म बहुत ही कामयाब और सुपर हिट रही तथा आज तक भारत में तथा भोजपुरी बोलने वाले विश्व भर में रह रहे लोगों में विशेषकर मारीशस और अन्य देशों में इसकी काफी मांग है। दिलचस्प बात यह है की जिस दिन लागि नाही छूटे रामा रिलीज़ होने वाली थी उसी दिन उस दौर के सुपर स्टार प्रदीप कुमार की फिल्म ताजमहल रिलीज़ हो रही थी।  सबने मना किया पर रामायण तिवारी को अपनी फिल्म और अपने भोजपुरिया दर्शको पर पूरा भरोसा था।  फिल्म रिलीज़ हुई और फिल्म ने बिहार में ताजमहल से भी अधिक  का व्यवसाय  किया।   इस फिल्म ने ही  भोजपुरी फिल्मों को भारतीय फिल्म उद्योग की मुख्य धारा में लाने का गौरव हासिल किया।   यह सिर्फ दूरदर्शी रामायण तिवारी की इच्छा शक्ति थी जिसने जनता के लिए भोजपुरी फिल्म उद्योग का निर्माण किया इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि आज तेलगू, तमिल और हिन्दी के बाद भोजपुरी फिल्में सबसे अधिक भारतीय दर्शकों द्वारा देखी जाती हैं। 

 लाल लाल ओठवा पे यह गीत देखिये भोजपुरी फिल्म लगे नाही छूटे राम के इस लिंक को  ओपन करके – 
हिंदी फिल्म 'धरती कहे पुकार के' की पूरी शूटिंग मनेर में : रामायण तिवारी  का कदम यही नहीं रुका उन्होंने मनेर की उसी भूमि को उस दौर के सुपर स्टार जीतेन्द्र और नंदा से परिचय करवाया और हिंदी फिल्म धरती कहे पुकार के की पूरी शूटिंग मनेर में करवाई। यह रामायण तिवारी की उपलब्धि  ही कही जायेगी की शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की आत्मकथा ( बाल ठाकरे एंड द राइज ऑफ़ शिवसेना ) के पेज नंबर ५५ पर फिल्म जगत के एक प्रसंग पर लेखक बैभव पुरंदरे ने रामायण तिवारी का जिक्र किया है।

मुंबई में निधन : हिंदी और भोजपुरी फिल्म के इस प्रतिष्ठित व्यक्तित्व , भोजपुरी फिल्मो के जन्मदाता और बिहार के पहले फ़िल्मी कलाकार  का 9 मार्च, 1980 को मुंबई में निधन हो गया तथा अपने पीछे एक विरासत छोड़ गया जिसकी आने वाले समय में बराबरी नहीं की जा सकती है। आज उनकी तीसरी पीढ़ी भोजपुरी फिल्म जगत में सक्रिय है। उनके पुत्र स्वर्गीय भूषण तिवारी ने भी अभिनय के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनायीं और अब उनके  पोत्र सुजीत तिवारी की गिनती भोजपुरी के बड़े निर्माता और फाइनेंसर के रूप में होती है।  


भोजपुरी सिनेमा के वीडियो देखने के लिए लॉगिन करें -

Sunday, 3 May 2015

भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहब फाल्के

भारत के अमूल्य रत्न दादा साहब फाल्के का आज 145वाँ जन्मदिवस है। उनका जन्म 30 अप्रैल, 1870 को नासिक के निकट 'त्र्यंबकेश्वर' में हुआ था। उनके पिता संस्कृत के प्रकाण्ड पंडित और मुम्बई के 'एलफिंस्टन कॉलेज' के अध्यापक थे। अत: इनकी शिक्षा मुम्बई में ही हुई। वहाँ उन्होंने 'हाई स्कूल' के बाद 'जे.जे. स्कूल ऑफ़ आर्ट' में कला की शिक्षा ग्रहण की। फिर बड़ौदा के कलाभवन में रहकर अपनी कला को सान पर चढ़ाया।



दादा साहेब  डॉक्यूमेंट्री फिल्म देखिए इस लिंक को ओपन करके - 
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/y_q_m7GpeVY/Maharshi-Dadasaheb-Phalke-Documentary


कुछ समय  भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग में काम करने के बाद उन्होंने अपना प्रिटिंग प्रेस खोला। प्रेस के लिए नई मशीनें ख़रीदने के लिए वे जर्मनी  गए। इसके साथ ही उन्होंने एक 'मासिक पत्रिका' का भी प्रकाशन किया। परन्तु इस सबसे दादा साहब फाल्के को सन्तोष नहीं हुआ। सन् 1911 में  दादा साहब को मुम्बई के  वाटसन’ होटल मे  में ईसा मसीह के जीवन पर बनी एक फ़िल्म लाइफ़ आफ़ क्राइस्ट  देखने का मौक़ा मिला।  ‘इस फ़िल्म को देखने के बाद  उन्होंने  सोचा कि ऐसी फ़िल्में हमें अपने देश के महापुरुषों के जीवन पर भी बनानी चाहिए। यहीं से उनके जीवन का लक्ष्य बदल गया। आरम्भिक प्रयोग करने के बाद वे लंदन गए और वहाँ पर दो महीने रहकर सिनेमा की तकनीक समझी और फ़िल्म निर्माण का सामान लेकर भारत लौटे। तत्पश्चात् 1912 में ‘दादर’ (मुम्बई) में ‘फाल्के फ़िल्म’ नाम से उन्होंने अपनी फ़िल्म कम्पनी आरम्भ की।

पहली भारतीय फिल्म राजा हरिश्चन्द्र देखिये इस लिंक में -
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/QTCrP31V0iQ/RAJA-HARISHCHANDRA---1913---Dadasaheb-Phalke



सिनेमा के बारे मे अधिक जानकारी हासिल करने के लिए वे  अत्यधिक शोध करने लगे। इस क्रम में उन्हें आराम का कम समय मिला, निरंतर फ़िल्म देखने, अध्ययन और खोज में लगे रहने से फाल्के बीमार पड गए। कहा जाता है कि बीमारी के दौरान भी उन्होंने अपने प्रयोग जारी रखते हुए ‘मटर के पौधे’ के विकास कालक्रम का छायांकन कर फ़िल्म बना दी। कालांतर में इन अनुभवों को फ़िल्म निर्माण में लगाया। फ़िल्म बनाने की मूल प्रेरणा फाल्के को ‘लाइफ़ आफ़ क्राइस्ट देखकर मिली, इस फ़िल्म को देखकर उनके मन मे विचार आया कि क्या भारत में भी इस तर्ज़ पर फ़िल्म बनाई जा सकती हैं? फ़िल्म कला को अपना कर उन्होंने प्रश्न का ठोस उत्तर दिया। फ़िल्म उस समय मूलत: विदेशी उपक्रम था और फ़िल्म बनाने के लिए अनिवार्य तकनीक उस समय भारत में उपलब्ध नहीं थी, इसलिए फाल्के सिनेमा के ज़रुरी उपकरण लाने के लिए लंदन गए। लंदन में उनकी मुलाकात जाने-माने निर्माता और ‘बाइस्कोप’ पत्रिका के सम्पादक सेसिल हेपवोर्थ से हुई, कहा जाता है कि फाल्के को फ़िल्म सामग्री ख़रीदने में सेसिल हेपवोर्थ ने उनका मार्गदर्शन किया।

दादा साहब फाल्के ने 3 मई 1913 को बंबई के 'कोरोनेशन थिएटर' में 'राजा हरिश्चंद्र' नामक अपनी पहली मूक फ़िल्म दर्शकों को दिखाई थी।  20 वर्षों में उन्होंने कुल 95 फ़िल्में और 26 लघु फ़िल्में बनाई। दादा साहब फाल्के के फ़िल्म निर्माण की ख़ास बात यह है कि उन्होंने अपनी फ़िल्में बंबई के बजाय नासिक में बनाई। 

दादा साहेब फाल्के की श्रद्धांजली देखिये इस लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/C6mBoYN3v_s/Tribute-To-Dada-Saheb-Falke



वर्ष 1913 में उनकी फ़िल्म 'भस्मासुर मोहिनी' में पहली बार दुर्गा गोखले और कमला गोखले नामक महिलाओं  ने महिला किरदार निभाए।   इससे पहले पुरुष ही महिला किरदार निभाते थे। 1917 तक वे 23 फ़िल्में बना चुके थे। उनकी इस सफलता से कुछ व्यवसायी इस उद्योग की ओर आकृष्ट हुए और दादा साहब की साझेदारी में ‘हिन्दुस्तान सिनेमा कम्पनी’ की स्थापना हुई। दादा साहब ने कुल 125 फ़िल्मों का निर्माण किया। जिसमें से तीन-चौथाई उन्हीं की लिखी और निर्देशित थीं। दादा साहब की अंतिम मूक फ़िल्म 'सेतुबंधन' 1932 थी, जिसे बाद में डब करके आवाज़ दी गई। उस समय डब करना भी एक शुरुआती प्रयोग था। दादा साहब ने जो एकमात्र बोलती फ़िल्म बनाई उसका नाम 'गंगावतरण' है।16 फ़रवरी, 1944 को नासिक में 'दादा साहब फाल्के' का निधन हुआ। इस महान कला पारखी को मेरा नमन।



भोजपुरी सिनेमा के वीडियो देखने के लिए लॉगिन करें -

Tuesday, 28 April 2015

भोजपुरी सिनेमा के तीसरे दौर की पहली भोजपुरी फिल्म संईया हमार : सुपर स्टार बने रवि किशन

(रवि किशन & अर्पिता पाल)
भोजपुरी सिनेमा का सुनहरा हर एक दौर  उत्सुकता भरा हुआ  है। भोजपुरी सिनेमा के इतिहास के तीसरे दौर की चर्चा करते हुए कई अनकहे तथ्य जेहन में उतर  आते है।  आज हम भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे तीसरे दौर के शुभारम्भ की पहली भोजपुरी फिल्म का जिक्र कर रहे हैं। यह वह दौर था जब भोजपुरी भोजपुरी सिनेमा का निर्माण ठप्प सा हो गया था।  लोग भोजपुरी सिनेमा की नयी फिल्म नहीं देख पा रहे थे। ऐसे में फिल्म वितरक से फिल्म निर्माता बने मोहन जी प्रसाद ने भोजपुरी फिल्म के निर्माण और निर्देशन की योजना बनाई।         
                                                                      सन २००१ में  भोजपुरी फिल्म संईया हमार के नाम से फिल्म के निर्माण कार्य शुरू किया गया।  चूँकि मोहन जी प्रसाद अधिकतर कलकत्ता में ही रहा करते थे और वहां की फिल्म इंडस्ट्री में इनकी अच्छी पैठ थी। इसलिए सभी कलाकारों का चयन कलकत्ता के कलाकरों का किया गया।
                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                 
(रवि किशन & बृजेश त्रिपाठी)
भोजपुरी सिनेमा के हर एक घटना को दिन तारीख सहित कांठस्थ किये हुए वरिष्ठ अभिनेता बृजेश त्रिपाठी की अहम भूमिका रही है। जब फिल्म के हीरो की तलाश की जा रही थी तब उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला के गबरू जवान जैसी कद काठी के स्वामी रवि किशन का चेहरा बृजेश त्रिपाठी ने मोहन जी प्रसाद के समक्ष प्रस्तुत किया और  मोहन जी प्रसाद से रवि किशन की एक ही मुलाक़ात में फिल्म के हीरो का चयन कर लिया गया। फिल्म की नायिका की भूमिका में कलकत्ता की अदाकारा अर्पिता पाल का चयन किया गया।  मुख्य खलनायक का किरदार बृजेश त्रिापाठी ने निभाया।  इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग मार्च २००१ और अप्रैल २००१ में दो शेड्यूल में कलकत्ता और फाल्दा में पूरी की गयी थी। फिल्म का कुछ अंश की शूटिंग मुंबई में भी की गई थी।  सन २००२ में रंगों का त्यौहार होली पर्व पर यह फिल्म संईया हमार प्रदर्शित की गई। अमीरी-गरीबी, जाति-पाँति, ऊँच-नीच के भेदभाव  पर आधारित युगल प्रेम कहानी वाली यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई। 

रवि किशन के रूप में भोजपुरी सिनेजगत को एक नया सितारा मिला जो लगातार ४ साल तक कई सुपर हिट फिल्म देकर भोजपुरी सिनेमा के दूसरे सुपर स्टार का ख़िताब हासिल किया। इनकी लोकप्रियता और भोजपुरी सिनेमा के प्रति समर्पण से प्रभावित होकर मॉरीशस सरकार ने "भोजपुरी सिनेमा का महानायक रवि किशन" का ख़िताब देकर सम्मानित किया।  यह भोजपुरी सिनेमा के लिए गर्व की बात है। 

गौरतलब है कि  सन १९८० में निर्माता अशोक चन्द जैन और निर्देशक कमर नार्वी की धरती मईया फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस फिल्म के जरिये भोजपुरी सिनेमा के पहले सुपर स्टार कुणाल सिंह यादव का पदर्पण हुआ।  कुणाल सिंह  दो दशक (२० साल) तक अकेले सुपर स्टार रहे हैं। इनकी फिल्में आज सभी भोजपुरिया सिनेप्रेमी बड़े चाव से पूरे परिवार सहित एक साथ बैठकर देखते हैं। 






फिल्म संईया हमार के गीतकार विनय बिहारी, संगीतकार सुजीत कुमार उपाध्याय व तबुन थे।  पार्श्वगायन उदित नारायण, विनोद राठौड़, कल्पना आदि ने किया था।  मुख्य भूमिका में रवि किशन, अर्पिता पाल, बृजेश त्रिपाठी, लावली सरकार,दीपांकर डे आदि थे। मेहमान भूमिका में बॉलीवुड के नामचीन अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती थे। जहाँ रवि किशन की यह पहली भोजपुरी फिल्म थी वहीँ मिथुन चक्रवर्ती की भी पहली भोजपुरी फिल्म थी। इसके बाद मिथुन चक्रवर्ती की दूसरी फिल्म भोले शंकर आयी थी। निर्देशक और हीरो की जोड़ी के रूप में मोहन जी प्रसाद और रवि किशन लगातार कई सुपर हिट फिल्मों में साथ में काम किया है।

भोजपुरी सिनेमा के वीडियो देखने के लिए लॉगिन करें -



Friday, 24 April 2015

वीर योद्धा वीर कुंवर सिंह: 80 साल की उम्र में सन 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही और महानायक

अस्सी साल की आयु शारीरिक रूप से लोगों को कमजोर बना देती है. इस  उम्र में लोग सारी मोहा माया का त्याग कर विरक्त जीवन यापन करना चाहते हैं. मगर इन सभी अपवादों को दर किनार कर 80 साल के अन्याय विरोधी व स्वतंत्रता प्रेमी बाबू कुंवर सिंह कुशल सेना नायक बने.  नव युवा जितना जोश और फुर्ती  के बलबूते इनको 80 वर्ष की उम्र में भी  अग्रेजी हुकूमत से लड़ने तथा विजय हासिल करने के लिए जाना जाता है. 
भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की एक झलक देखिये इस लिंक को ओपन करके - 
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/4DGdryYmuXM/India-s-First-War-of-Independence-1857

भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के हीरो रहे जगदीशपुर के बाबू वीर कुंवर सिंह को एक  बेजोड़ व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता है. अपने ढलते उम्र और बिगड़ते सेहत के बावजूद भी उन्होंने कभी भी अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके बल्कि उनका डटकर सामना किया.
यह प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का वह दौर था जब इस संग्राम के प्रथम नायक बने मंगल पाण्डेय ने वर्ष 1857 में विद्रोह का बिगुल बजाया था. उसी समय जहां एक तरफ झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों और ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ झांसी, कालपी और ग्वालियर में अपना अभियान छेड़ रखा था तो वहीं दूसरी तरफ  गुरिल्ला युद्ध प्रणाली के अग्रणी  योद्धा तात्या टोपे और नाना साहेब ग्वालियर, इंदौर, महू, नीमच, मंदसौर, जबलपुर, सागर, दमोह, भोपाल, सीहोर और विंध्य के क्षेत्रों में घूम-घूमकर विद्रोह का अलख जगाने में लगे हुए थे. वहीं पर एक और रणबांकुरा था जिसकी वीरगाथा आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का काम करती है. 

स्वतंत्रता के संघर्ष की गाथा देखिये इस लिंक को ओपन करके - 
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/C3aVJKqhQPQ/freedom-struggle-of-India-1857-1947-part-1


जीवन परिचय : बिहार के शाहाबाद (भोजपुर) जिले के जगदीशपुर गांव में जन्मे कुंवर सिंह का जन्म 23 अप्रैल 1777 में प्रसिद्ध शासक भोज के वंशजों में हुआ. उनके छोटे भाई अमर सिंह, दयालु सिंह और राजपति सिंह एवं इसी खानदान के बाबू उदवंत सिंह, उमराव सिंह तथा गजराज सिंह नामी जागीरदार रहे तथा हमेशा अंग्रेजों के के खिलाफ आज़ादी की लड़ाई लड़ते रहे. 
बाबू कुंवर सिंह के बारे में ऐसा कहा जाता है कि वह जिला शाहाबाद की कीमती और अतिविशाल जागीरों के मालिक थे. सहृदय और लोकप्रिय कुंवर सिंह को उनके बटाईदार बहुत चाहते थे. वह अपने गांववासियों में लोकप्रिय थे ही साथ ही अंग्रेजी हुकूमत में भी उनकी अच्छी पैठ थी. कई ब्रिटिश अधिकारी उनके मित्र रह चुके थे लेकिन इस दोस्ती के कारण वह अंग्रेजनिष्ठ नहीं बने. 

भारत माता के अमर सपूत की पहला स्वतंत्रता संग्राम का संघर्ष देखिये इस लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/2YuY0B5ArRc/Indian-struggle-for-freedom-1857-1947-part-1

1857 के संग्राम में बाबू कुंवर सिंह : 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बाबू कुंवर सिंह की भूमिका काफी महत्वपूर्ण थी. अंग्रेजों को भारत से भगाने के लिए हिंदू और मुसलमानों ने मिलकर कदम बढ़ाया. मंगल पाण्डे की बहादुरी ने सारे देश को अंग्रेजों के खिलाफ खड़ा किया. ऐसे हालात में बाबू कुंवर सिंह ने भारतीय सैनिकों का नेतृत्व किया. उन्होंने 27 अप्रैल, 1857 को दानापुर के सिपाहियों, भोजपुरी जवानों और अन्य साथियों के साथ मिलकर आरा नगर पर कब्जा कर लिया. इस तरह कुंवर सिंह का अभियान आरा में जेल तोड़ कर कैदियों की मुक्ति तथा खजाने पर कब्जे से प्रारंभ हुआ.

भारत एक खोज धारावाहिक भाग - 42 के इस लिंक में देखिये 1857 की क्रांति -
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/6kLZLb5-N0s/Bharat-Ek-Khoj-Episode-42-1857-Part-1

कुंवर सिंह ने दूसरा मोर्चा बीबीगंज में खोला जहां दो अगस्त, 1857 को अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए. जब अंग्रेजी फौज ने आरा पर हमला करने की कोशिश की तो बीबीगंज और बिहिया के जंगलों में घमासान लड़ाई हुई. बहादुर स्वतंत्रता सेनानी जगदीशपुर की ओर बढ़ गए. अंग्रजों ने जगदीशपुर पर भयंकर गोलाबारी की. घायलों को भी फांसी पर लटका दिया. महल और दुर्ग खंडहर कर दिए. कुंवर सिंह पराजित भले हुए हों लेकिन अंग्रेजों का खत्म करने का उनका जज्बा ज्यों का त्यों था. सितंबर 1857 में वे रीवा की ओर निकल गए वहां उनकी मुलाकत नाना साहब से हुई और वे एक और जंग करने के लिए बांदा से कालपी पहुंचे लेकिन सर कॉलिन के हाथों तात्या की हार के बाद कुंवर सिंह कालपी नहीं गए और लखनऊ आए.
इस बीच बाबू कुंवर सिंह रामगढ़ के बहादुर सिपाहियों के साथ बांदा, रीवां, आजमगढ़, बनारस, बलिया, गाजीपुर एवं गोरखपुर में विप्लव के नगाड़े बजाते रहे. लेकिन कुंवर सिंह की यह विजयी गाथा ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकी और अंग्रेजों ने लखनऊ पर पुन: कब्जा करने के बाद आजमगढ़ पर भी कब्जा कर लिया. इस बीच कुंवर सिंह बिहार की ओर लौटने लगे. जब वे जगदीशपुर जाने के लिए गंगा पार कर रहे थे तभी उनकी बांह में एक अंग्रेजों की गोली आकर लगी. उन्होंने अपनी तलवार से कलाई काटकर नदी में प्रवाहित कर दी. इस तरह से अपनी सेना के साथ जंगलों की ओर चले गए और अंग्रेज़ी सेना को पराजित करके 23 अप्रैल, 1858 को जगदीशपुर पहुंचे. वह बुरी तरह से घायल थे. 1857 की क्रान्ति के इस महान नायक का आखिरकार अदम्य वीरता का प्रदर्शन करते हुए 26 अप्रैल, 1858 को निधन हो गया. हमारे देश के ऐसे वीर योद्धा एवं प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी को हम सत सत नमन करते हैं. 

सन 1857 प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वीडियो देखने के लिए लॉगिन करें -
www.bhojpurinama.com


Wednesday, 22 April 2015

अक्षय तृतीया या आखा तीज की विशेषता एवं महत्त्व

अक्षय तृतीया अथवा   आखा तीज  वैशाख  मास में शुक्ल पक्ष  की तृतीया  तिथि को कहते हैं। पौराणिक  ग्रंथों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किये जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है। इसी कारण इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है। वैसे तो सभी बारह महीनों कीशुक्ल पक्षीय  तृतीया शुभ होती है, किंतु वैशाख माह की तिथि स्वयंसिद्ध मुहूर्तो में मानी गई है। 


अक्षय तृतीया पर्व देखिये इस  लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/1479BBHKJSc/Akshaya-Tritiya-Festival

भविष्य पुराण के अनुसार इस तिथि की युगादि तिथियों में गणना होती है, सतयुग और त्रेता युग का प्रारंभ इसी तिथि से हुआ है। भगवान विष्णु ने नर-नारायण, हयग्रीव और परशुराम जी का अवतरण भी इसी तिथि को हुआ था। ब्रह्माजी  के पुत्र अक्षय कुमार का आविर्भाव भी इसी दिन हुआ था। इस दिन श्री बद्रीनाथ जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है और श्री लक्ष्मी नारायण के दर्शन किए जाते हैं। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बद्रीनारायण के कपाट भी इसी तिथि से ही पुनः खुलते हैं। वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी जी मन्दिर में भी केवल इसी दिन श्री विग्रह के चरण दर्शन होते हैं, अन्यथा वे पूरे वर्ष वस्त्रों से ढके रहते हैं। जी.एम. हिंगे के अनुसार तृतीया ४१ घटी २१ पल होती है तथा धर्म सिंधु एवं निर्णय सिंधु ग्रंथ के अनुसार अक्षय तृतीया ६ घटी से अधिक होना चाहिए। पद्म पुराण के अनुसा इस तृतीया को अपराह्न व्यापिनी मानना चाहिए। इसी दिन महाभारत का युद्ध समाप्त हुआ था और द्वापर युग का समापन भी इसी दिन हुआ था। ऐसी मान्यता है कि इस दिन से प्रारम्भ किए गए कार्य अथवा इस दिन को किए गए दान का कभी भी क्षय नहीं होता। मदनरत्न के अनुसार :
अस्यां तिथौ क्षयमुर्पति हुतं न दत्तं। तेनाक्षयेति कथिता मुनिभिस्तृतीया॥
उद्दिष्य दैवतपितृन्क्रियते मनुष्यैः। तत् च अक्षयं भवति भारत सर्वमेव॥


अक्षय तृतीया का महत्व : अक्षय तृतीया का सर्वसिद्ध मुहूर्त के रूप में भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन बिना कोई पंचांग देखे कोई भी शुभ व मांगलिक कार्य जैसे विवाह गृह-प्रवेश, वस्त्र-आभूषणों की खरीददारी या घर, भूखंड, वाहन आदि की खरीददारी से संबंधित कार्य किए जा सकते हैं। नवीन वस्त्र, आभूषण आदि धारण करने और नई संस्था, समाज आदि की स्थापना या उदघाटन का कार्य श्रेष्ठ माना जाता है। पुराणों में लिखा है कि इस दिन पितृ पक्ष पितरों को किया गया तर्पण तथा पिन्डदान अथवा किसी और प्रकार का दान, अक्षय फल प्रदान करता है। इस दिन गंगा स्नान करने से तथा भगवत पूजन से समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। यहाँ तक कि इस दिन किया गया जप, तप, हवन, स्वाध्याय और दान भी अक्षय हो जाता है। यह तिथि यदि सोमवार तथा रोहिणी नक्षत्र के दिन आए तो इस दिन किए गए दान, जप-तप का फल बहुत अधिक बढ़ जाता हैं। इसके अतिरिक्त यदि यह तृतीयामध्याह्न से पहले शुरू होकर प्रदोष काल तक रहे तो बहुत ही श्रेष्ठ मानी जाती है। यह भी माना जाता है कि आज के दिन मनुष्य अपने या स्वजनों द्वारा किए गए जाने-अनजाने अपराधों की सच्चे मन से ईश्वर से क्षमा प्रार्थना करे तो भगवान उसके अपराधों को क्षमा कर देते हैं और उसे सदगुण प्रदान करते हैं, अतः आज के दिन अपने दुर्गुणों को भगवान के चरणों में सदा के लिए अर्पित कर उनसे सदगुणों का वरदान माँगने की परंपरा भी है।

अक्षय तृतीया पर ज्योतिष विचार देखिये इस लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/y5vJx-Gw9w0/Akshaya-Tritiya-2015-Know-the-Puja-Muhurat-to-buy-gold

प्रचलित कथाएँ :  अक्षय तृतीया की अनेक व्रत कथाएँ प्रचलित हैं। ऐसी ही एक कथा के अनुसार प्राचीन काल में एक धर्मदास नामक वैश्य था। उसकी सदाचार, देव और ब्राह्मणों के प्रति काफी श्रद्धा थी। इस व्रत के महात्म्य को सुनने के पश्चात उसने इस पर्व के आने पर गंगा में स्नान करके विधिपूर्वक देवी-देवताओं की पूजा की, व्रत के दिन स्वर्ण, वस्त्र तथा दिव्य वस्तुएँ ब्राह्मणों को दान में दी।ख्6, अनेक रोगों से ग्रस्त तथा वृद्ध होने के बावजूद भी उसने उपवास करके धर्म-कर्म और दान पुण्य किया। यही वैश्य दूसरे जन्म में कुशावती का राजा बना।ख्5, कहते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन किए गए दान व पूजन के कारण वह बहुत धनी प्रतापी बना। वह इतना धनी और प्रतापी राजा था कि त्रिदेव तक उसके दरबार में अक्षय तृतीया के दिन ब्राह्मण का वेष धारण करके उसके महायज्ञ में शामिल होते थे। अपनी श्रद्धा और भक्ति का उसे कभी घमंड नहीं हुआ और महान वैभवशाली होने के बावजूद भी वह धर्म मार्ग से विचलित नहीं हुआ। माना जाता है कि यही राजा आगे चलकर राजा चंद्रगुप्त के रूप में पैदा हुआ।
स्कंद पुराण और भविष्य पुराण में उल्लेख है कि वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को रेणुका के गर्भ से भगवान विष्णु ने परशुराम रूप में जन्म लिया। कोंकण और चिप्लून के परशुराम मंदिरों में इस तिथि को परशुराम जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। दक्षिण भारत में परशुराम जयंती को विशेष महत्व दिया जाता है। परशुराम जयंती होने के कारण इस तिथि में भगवान परशुराम के आविर्भाव की कथा भी सुनी जाती है। इस दिन परशुराम जी की पूजा करके उन्हें अर्घ्य देने का बड़ा माहात्म्य माना गया है। सौभाग्यवती स्त्रियाँ और क्वारी कन्याएँ इस दिन गौरी-पूजा करके मिठाई, फल और भीगे हुए चने बाँटती हैं, गौरी-पार्वती की पूजा करके धातु या मिट्टी के कलश में जल, फल, फूल, तिल, अन्न आदि लेकर दान करती हैं। मान्यता है कि इसी दिन जन्म से ब्राह्मण और कर्म से क्षत्रिय भृगुवंशी परशुराम का जन्म हुआ था। एक कथा के अनुसार परशुराम की माता और विश्वामित्र की माता के पूजन के बाद प्रसाद देते समय ऋषि ने प्रसाद बदल कर दे दिया था। जिसके प्रभाव से परशुराम ब्राह्मण होते हुए भी क्षत्रिय स्वभाव के थे और क्षत्रिय पुत्र होने के बाद भी विश्वामित्र ब्रह्मर्षि कहलाए। उल्लेख है कि सीता स्वयंवर के समय परशुराम जी अपना धनुष बाण श्री राम को समर्पित कर संन्यासी का जीवन बिताने अन्यत्र चले गए। अपने साथ एक फरसा रखते थे तभी उनका नाम परशुराम पड़ा।

अक्षय तृतीया पर विशेष देखिये इस लिंक में -
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/-Tej4SLnYFA/Akshaya-Tritiya-Part-1---What-makes-it-special-

विभिन्न प्रान्तों में अक्षय तृतीया मनाना : बुंदेलखंड में अक्षय तृतीया से प्रारंभ होकर पूर्णिमा तक बडी धूमधाम से उत्सव मनाया जाता है, जिसमें कुँवारी कन्याएँ अपने भाई, पिता तथा गाँव-घर और कुटुंब के लोगों को शगुन बाँटती हैं और गीत गाती हैं। अक्षय तृतीया को राजस्थान में वर्षा के लिए शगुन निकाला जाता है, वर्षा की कामना की जाती है, लड़कियाँ झुंड बनाकर घर-घर जाकर शगुन गीत गाती हैं और लड़के पतंग उड़ाते हैं। यहाँ इस दिन सात तरह के अन्नों से पूजा की जाती है।मालवा में नए घड़े के ऊपर ख़रबूजा और आम के पल्लव रख कर पूजा होती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन कृषि कार्य का आरंभ किसानों को समृद्धि देता है।
शुभ कार्यों की शुभारम्भ : इस दिन से शादी-ब्याह करने की शुरुआत हो जाती है। बड़े-बुजुर्ग अपने पुत्र-पुत्रियों के लगन का मांगलिक कार्य आरंभ कर देते हैं। अनेक स्थानों पर छोटे बच्चे भी पूरी रीति-रिवाज के साथ अपने गुड्‌डा-गुड़िया का विवाह रचाते हैं। इस प्रकार गाँवों में बच्चे सामाजिक कार्य व्यवहारों को स्वयं सीखते व आत्मसात करते हैं। कई जगह तो परिवार के साथ-साथ पूरा का पूरा गाँव भी बच्चों के द्वारा रचे गए वैवाहिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हो जाता है। इसलिए कहा जा सकता है कि अक्षय तृतीया सामाजिक व सांस्कृतिक शिक्षा का अनूठा त्यौहार है। कृषक समुदाय में इस दिन एकत्रित होकर आने वाले वर्ष के आगमन, कृषि पैदावार आदि के शगुन देखते हैं। ऐसा विश्वास है कि इस दिन जो सगुन कृषकों को मिलते हैं, वे शत-प्रतिशत सत्य होते हैं। राजपूत समुदाय में आने वाला वर्ष सुखमय हो, इसलिए इस दिन शिकार पर जाने की परंपरा है।

अक्षय तृतीया के गीत व संगीत देखने के लिए लॉगिन कीजिये-
www.bhojpurinama.com


Friday, 17 April 2015

रवि किशन फिर से दोहरा रहे हैं 10 साल पुराना इतिहास


भोजपुरी सिनेमा का सुनहरा तीसरा दौर शुरु करने वाले सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन फिर से दोहरा रहे हैं 10 साल पुराना इतिहास अपनी ही आज भी सुपर हिट भोजपुरी फ़िल्म पंडित जी बताईं ना बियाह कब होई के बाद "पंडित जी बताईं ना बियाह कब होई 2" से।


रामायण तिवारी (जिन्हें बॉलीवुड में बड़े सम्मान के साथ अभिनेता "तिवारी जी" के नाम से जाना माना जाता है) ने 1962 में भोजपुरी सिनेमा की पहली भोजपुरी फ़िल्म गंगा मईया तोहे पियरी चढ़ाईबो का निर्माण करके भोजपुरी सिनेमा का पहला दौर की शुरुआत की। उस समय श्याम/श्वेत (Black & Whit) फिल्मों का निर्माण होता था।

पहली भोजपुरी फिल्म - ‘‘गंगा मइया तोहे पियरीचढ़इबो'' एक गीत इस लिंक में -

http://www.bhojpurinama.com/video/sonwa-ke-pinjra-mein-song-of-film-ganga-maiya-tohe-piyari-chadhaibo

1979 में रिलीज पहली रंगीन भोजपुरी फ़िल्म बलम परदेसिया से भोजपुरी सिनेमा का दूसरा दौर शुरू हुआ था। 1980 में रिलीज धरती मईया से कुणाल सिंह यादव पहले सुपर स्टार बने।



भोजपुरी फिल्म धरती मईया का गीत देखिये इस लिंक में - 



 सन् 1995 से 2000 तक ना के बराबर भोजपुरी फिल्मों का निर्माण हुआ।

भोजपुरी सिनेमा के तीसरे दौर की शुरुआत रवि किशन से हुआ है। इनकी 2002 में प्रदर्शित पहली भोजपुरी फ़िल्म "संईया हमार" सुपर डुपर हुई। लगातार 4 साल तक अनेकों सुपर हिट फ़िल्म देकर रवि किशन ने सुपर स्टार का खिताब हासिल किया। 


( रवि किशन & नगमा )
सन् 2005 में रिलीज आज भी सुपर हिट फ़िल्म "पंडित जी बताईं ना बियाह कब होई" तक लगातार सुपर डुपर हिट फिल्मों से भोजपुरी सिनेमा को जीवंत किया। इस फ़िल्म से अभिनेत्री नगमा ने भोजपुरी सिनेमा में भी पदार्पण कर सफलता हासिल की। रवि किशन की उपलब्धियों को देखते हुए मॉरीशस सरकार ने भोजपुरी सिनेमा का महानायक के खिताब से इनको सम्मानित किया।

( रवि किशन & शिंजिनी )

और अब 2015 में *पंडित जी बताईं ना बियाह कब होई 2* से 10 पुराना इतिहास दोहरा रहे हैं। यह पहली भोजपुरी फ़िल्म है जो 17 अप्रैल को सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन के अथक परिश्रम से सम्पूर्ण भारत के कई सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शित की जा रही है। यह भी एक संयोग ही है कि "पंडित जी बताईं ना बियाह कब होई 2" से सुप्रसिद्ध नर्तकी शिंजिनी भी भोजपुरी सिनेजगत में बतौर अभिनेत्री पदार्पण कर रही हैं। इस फ़िल्म से बतौर खलनायक पप्पू यादव अपनी फ़िल्मी करियर शुरू कर रहे हैं।


भोजपुरी सिनेमा के वीडियो देखने के लिए लॉगिन करें -
www.bhojpurinama.com