Wednesday, 15 April 2015

बैसाखी पर्व : किसान की खुशहाली का प्रतीक तथा ऐतिहासिक घटना दिवस




बैसाखी का पर्व हिन्दू नववर्ष का दूसरा महीना बैशाख के पहले दिन बैसाखी का पर्व भारत भर में सभी जगह मनाया जाता है। इसे दूसरे नाम से खेती का पर्व भी कहा जाता है। कृषक इसे बड़े आनंद और उत्साह के साथ मनाते हुए खुशियों का इजहार करते हैं। बैसाखी मुख्यतः कृषि पर्व है। जब रबी की फसल पककर तैयार हो जाती है तब यह पर्व मनाया जाता है। जिसमें फसल पकने के बाद उसके कटने की तैयारी का उल्लास साफ तौर पर दिखाई देता है। लोकजीवन में बैसाखी फसल पकने का त्योहार है। फसल पकने को ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। 
बैसाखी एक लोक त्योहार है। यह पर्व पूरी दुनिया को भारत के करीब लाता है। बैसाखी एक राष्ट्रीय त्योहार है। जिसे देश के भिन्न-भिन्न भागों में रहने वाले सभी धर्मपंथ के लोग अलग-अलग तरीके से मनाते हैं। सूर्य मेष राशि में प्राय: (अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार) १३ या १४  अप्रैल को प्रवेश करता है, इसीलिए बैसाखी भी इसी दिन मनाई जाती है। वैसे बैसाखी पर्व हर साल १४ अप्रैल को मनाया जाता है, परन्तु कभी-कभी १२ - १३ वर्ष में यह त्योहार १४ तारीख को भी आ जाता है। इस वर्ष सन २०१५  में १४ अप्रैल को यह पर्व मनाया जा रहा है। 
भारत में महीनों के नाम नक्षत्रों पर रखे गए हैं।इस समय उत्तर भारत खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार में दिन भर फसल की कटाई की थकान मिटाने और मनोरंजन के लिए ''चैता गीत'' खूब गाया जाता है 

 देखिये इस लिंक में चैता गीत -
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/hA0FDKk9sEw/Gori%2BGori%2BToree%2BBahiyaa-%2BChaita%2B%255BFull%2BSong%255D%2BDamad%2BJi

बैसाखी के समय आकाश में विशाखा नक्षत्र होता है। विशाखा युवा पूर्णिमा में होने के कारण इस माह को बैसाखी कहते हैं। इसलिए वैशाख मास के प्रथम दिन को बैसाखी कहा गया और पर्व के रूप में स्वीकार किया गया। बैसाखी के दिन ही सूर्य मेष राशि में संक्रमण करता है अतः इसे मेष संक्रांति भी कहते हैं। ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि की रचना, महाराजा विक्रमादित्य द्वारा विक्रमी संवत का शुभारंभ, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का राज्याभिषेक, नवरात्रों का आरंभ, सिंध प्रांत के समाज रक्षक वरुणावतार संत झूलेलाल का जन्म दिवस, महर्षि दयानंद द्वारा आर्य समाज की स्थापना, धर्मराज युधिष्ठिर का राजतिलक, महावीर जयंती आदि अनेक गौरवपूर्ण इतिहास वैशाख माह से जुड़ा है।

इस कृषि पर्व की आध्यात्मिक पर्व के रूप में भी काफी मान्यता है। ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवक - युवतियां प्रकृति के इस उत्सव का स्वागत करते हुए गीत गाते हैं एक-दूसरे को बधाइयां देकर अपनी खुशी का इजहार करते हैं और झूम-झूमकर नाच उठते हैं। 
बैसाखी आकर पंजाब के युवा वर्ग को याद दिलाती है। साथ ही वह याद दिलाती है उस भाईचारे की जहां माता अपने दस
गुरुओं के ऋण को उतारने के लिए अपने पुत्र को गुरु के चरणों में समर्पित करके सिख बनाती थी।

गुरु साहेब भजन देखिये इस लिंक में


केवल पंजाब में ही नहीं बल्कि उत्तर भारत के अन्य प्रांतों में भी बैसाखी पर्व उल्लास के साथ मनाया जाता है। सौर नववर्ष या मेष संक्रांति के कारण पर्वतीय अंचल में इस दिन मेले लगते हैं। लोग श्रद्धापूर्वक देवी की पूजा करते हैं तथा उत्तर-पूर्वी सीमा के असम प्रदेश में भी इस दिन बिहू का पर्व मनाया जाता है। 

बैसाखी का भारतीय स्वाधीनता संग्राम में भी विशिष्ट स्थान है। अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के समीप १३ अप्रैल १९१९ में हजारों लोग जलियाँवाला बाग में एकत्र हुए थे। लोगों की भीड़ अंग्रेजी शासन के रालेट एक्ट के विरोध में एकत्र हुई थी। जलियाँवाला बाग में जनरल डायर ने निहत्थी भीड़ पर गोलियाँ बरसाईं जिसमें करीब १०००  लोग मारे गए और २००० से अधिक घायल हुए। अंग्रेजी सरकार के इस नृशंस कृत्य की पूरे देश में कड़ी निंदा की गई और इसने देश के स्वाधीनता आंदोलन को एक नई गति प्रदान कर दी।

जलियाँवाला बाग़ कांड की एक झलक देखिये इस लिंक में -
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/l1Ge5RgkSO8/Jallianwala%2BBagh%2Bmassacre

जलियाँवाला बाग की घटना ने बैसाखी पर्व को एक राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान कर दिया। आज भी लोग जहाँ इस पर्व को पारंपरिक श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं वहीं वे जलियाँवाला बाग कांड में शहीद हुए लोगों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हैं। 




चैता गीत देखने के लिए लॉगिन करें -
www.bhojpurinama.com


Saturday, 11 April 2015

अब टूट रही है परम्परा, बिहार से पहले मुंबई में होने लगी है भोजपुरी फिल्म का प्रदर्शन

वर्ष २०१५ के शुरुआत के पहले महीने 9 जनवरी को भोजपुरी फिल्म दिल भईल दीवाना का प्रदर्शन मुबई के कई सिनेमाघरों में  किया गया.  निर्माता व निर्देशक अरविन्द चौबे की यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आने वाली है। इस फिल्म के सह निर्माता निराला फिल्म्स हैं। मुख्य कलाकार - विराज भट्ट, मोनालिसा, अरविन्द अकेला कल्लू, अर्चना सिंह, निशा दूबे, प्रियंका पंडित, संजय पाण्डेय, अरुण सिंह, जसवंत कुमार, अनूप अरोरा, माया यादव, विनोद मिश्रा, अलोक यादव, सीमा सिंह इत्यादि हैं तथा मेहमान भूमिका में दीपक भाटिया हैं। संगीत - अविनाश झा, गीत - प्यारे लाल यादव, कृष्णा बेदर्दी, आर आर पंकज व मनोज मतलबी, लेखक - लालजी यादव, छायांकन - रवि चन्दन, संकलन - जीतेन्द्र सिंह (जीतू), मारधाड़ - दिलीप यादव, नृत्य निर्देशन - कानू मुखर्जी व संजय कोर्बे का है। 

दिल भईल दिवाना का गीत रिकॉर्डिंग के समय डांस देखिये इस लिंक में -
http://www.bhojpurinama.com/video/kaluaa-dancing-with-hot-actress


इसके अलावा  दीपक जैन प्रस्तुत व डीजे मूवी इन्टरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को दर्शकों के द्वारा मिल रहे प्यार से यह साबित हो गया है कि तू मेरा हीरो बहुत ही उम्दा एवं सम्पूर्ण पारिवारिक दर्शनीय फिल्म है.  27 मार्च से मुम्बई के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई भोजपुरी फिल्म तू मेरा हीरो को अपने पहले ही शो से बम्पर ओपनिंग मिली है, और दर्शकों का झुकाव फिल्म के प्रति इस कदर है कि फिल्म का लगातार सभी शो को अच्छा प्रतिसाद मिला. फिल्म का प्रदर्शन जिस भी सिनेमाघर में हुआ है वहां पर सिनेमाप्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है वहीं इस फिल्म में भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव और रितिका की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद किया जा रहा है. इस फिल्म के गानों को भी  दर्शकों ने सहर्ष पसंद किया है और स्वीकारा है. 
फिल्म के निर्माता दीपक जैन हैं. फिल्म के कथाकार व निर्देशक रमाशंकर हैं. पटकथा रमाशंकर व अरविन्द तिवारी  ने लिखा है तथा संवाद अरविन्द तिवारी का है.  गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, अरविन्द तिवारी, आजाद सिंह, जाहिद अख्तर के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है घुंघरू ने. छायांकन जगविन्दर सिंह हुंदल, नृत्य निर्देशक पप्पू खन्ना, कानू मुखर्जी व अन्थोनी, कला भास्कर तिवारी और मारधाड़ हीरालाल यादव का है. मुख्य कलाकार - खेसारी लाल यादव, रितिका, समर्थ चतुर्वेदी, नीरज पाण्डेय, संजय वर्मा, वैभव राय, प्रिया सिंह, वाहिद हाशमी, माया यादव, जे पी सिंह, श्रद्धा नवल, प्रिया पाण्डेय, इमरान खान, सुनीता सिंह, हिमताज अली, हीरा लाल यादव, उमेश सिंह और संजय पाण्डेय हैं. आईटम गीत पर नृत्य किया है रानू पाण्डेय ने.

और अब इस शुक्रवार 10 अप्रैल को भोजपुरी फिल्म जीना तेरे लिए का प्रदर्शन किया है.
इंद्रा फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनी फिल्म 'जान तेरे लिए ' का प्रदर्शन किया गया. इस फिल्म में सभी गाने काफी कर्णप्रिय है जिसमे संगीत अविनाश झा और गीत प्यारेलाल यादव का दिया हुआ है.फिल्म में गायक और नायक राकेश मिश्रा मुख्य भूमिका निभा रहे है और इस फिल्म में उन्होंने भी गाना गाया है .राकेश के अपोजिट इस फिल्म में शुभी शर्मा है और यह फिल्म पूरी तरह से एक्शन ,रोमांस और इमोशनल से भरी हैं जो दर्शको को बेहद पसंद आई है. इस फिल्म के निर्देशक सुजीत कुमार हैं. केन्द्रीय भूमिका में भोजपुरी सिनेस्टार राकेश मिश्रा, शुभी शर्मा एवं मनोज महेश्वर, अलोक यादव तथा बृजेश त्रिपाठी हैं.

भोजपुरी सिनेमा के वीडियो देखने के लिए लॉगिन करें -

www.bhojpurinama.com

Tuesday, 7 April 2015

प्रसिद्ध सितार वादक व संगीतज्ञ भारत रत्न पंडित रवि शंकर की जयंती : ७ अप्रैल १९२० ई०




विश्व प्रसिद्ध सितार वादक  पंडित रवि शंकर ने सम्पूर्ण भारत में ही नहीं अपितु विश्व के कई देशों में भी अपनी अद्भुत संगीत कला को प्रस्तुत किया है। उन्होंने हिंदी सिनेमा के कई फिल्मों में भी बतौर संगीतकार कई गीतों के संगीत से सजाया है। प्रसिद्ध सितार वादक और संगीतज्ञ  पंडित रवि शंकर का जन्म ७ अप्रैल १९२० ई० में बनारस, उत्तर प्रदेश में हुआ था । दुर्लभ संयोग वाली तिथि १२  दिसंबर २०१२ की सुबह भारत देश के लिये दुखद समाचार लेकर आई. भारत के संगीत राजदूत पंडित रविशंकर  का अमेरिका के सैन डिएगो में निधन हो गया। उस समय  वो 92 साल के थे।  उन्होंने भारतीय समयानुसार सुबह ४.४० मिनट पर अंतिम सांस ली। उन्होंने विश्व के कई मह्त्वपूर्ण संगीत उत्सवों में हिस्सा लिया है। पंडित रवि शंकर का  युवावस्था यूरोप और भारत में अपने भाई उदय शंकर  के नृत्य समूह के साथ दौरा करते हुए बीता है। उस समय उन्हें पहचान के साथ ही साथ  बहुत कुछ सीखने को भी मिला। जिसके फलस्वरूप रवि शंकर ने संगीत जगत में कड़ी मेहनत और लगन से कामयाबी का परचम लहराया। 

 पंडित रवि शंकर का सजीव राग खमाज देखिये इस लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/9xB_X9BOAOU/Ravi-Shankar-Anoushka-Shankar-Live-Raag-Khamaj-1997-

शिक्षा : भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा  रविशंकर ने  उस्ताद अल्लाऊद्दीन खाँ से प्राप्त की। वे अपने बड़े भाई उदयशंकर की तरह नृत्यकला की ऊंचाइयां छूना चाहते थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।अठारह साल की उम्र में पंडित जी ने नृत्य छोड़कर सितार सीखना शुरू कर दिया। पं. रविशंकर उस्ताद अलाउद्दीन खां से सितार की दीक्षा लेने मैहर, मध्य प्रदेश पहुंचे और खुद को उनकी सेवा में समर्पित कर दिया।
उन्होंने अपनी प्रतिभा से गुरु का नाम विश्वभर में ऊंचा किया। सितार और पं. रविशंकर एक-दूसरे के पर्याय बन गए। युवावस्था यूरोप और भारत में अपने भाई उदय शंकर  के नृत्य समूह के साथ दौरा करने के अलावा रविशंकर ने सन 1938 से 1944 तक सितार का गहन अध्ययन किया। सितार वादन की बारीकियाँ सीखने के बाद फिर स्वतंत्र तौर से काम करने लगे। 

पंडित रवि शंकर का विदेश में राग अल्हैया का शो देखिये इस लिंक को ओपन करके - 
जीवन परिचय : संगीत के क्षेत्र करियर बनाने बाद में उनका विवाह भी उस्ताद अल्लाऊद्दीन खाँ की बेटी अन्नपूर्णा से हुआ था। उनके परिवार में एक पुत्र शुभेन्दु शंकर, दो पुत्रियाँ अनुष्का शंकर एवं नोरोह जोन्स हैं। उनकी पहली शादी गुरु अलाउद्दीन खां की बेटी अन्नपूर्णा से हुई। बाद में उनका तलाक हो गया। उनकी दूसरी शादी सुकन्या से हुई, जिनसे उनकी एक संतान है। इसके अलावा उनका संबंध एक अमेरिकी महिला सू जोन्स से भी रहा, जिनसे उनकी एक बेटी नोरा जोन्स हैं। 
उन्होंने सू से शादी नहीं की। पंडितजी की दोनों बेटियां अनुष्का शंकर औऱ नोरोह जोन्स, पंडितजी की संगीत विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। पंडित रविशंकर को मैगसैसे, तीन ग्रैमी अवॉर्ड सहित देश-विदेश के न जाने कितने पुरस्कार मिले। १९८६ से १९९२  तक वो राज्यसभा के सदस्य भी रहे।

पं. रविशंकर का हिंदुस्तानी क्लासिकल सितार सुनिए इस लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/mQdScf6wF3k/Pandit-Ravi-Shankar-Monument-of-Strings-Hindustani-Classical-Audio-Jukebox-Sitar


संगीत के क्षेत्र में करियर बनाने के बाद पंडित रवि शंकर ने सत्यजीत रे की फिल्मों में संगीत भी दिया। १९४९ से १९५६  तक उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो में बतौर संगीत निर्देशक काम किया। १९६० के बाद उन्होंने यूरोप के दौरे शुरु किये और येहूदी मेन्यूहिन व बिटल्स ग्रूप के जॉर्ज हैरिशन जैसे लोगों के साथ काम करके अपनी खास पहचान बनाई। उनकी बेटी अनुष्का शंकर सितार वादक हैं तो दूसरी बेटी नोरोह जोन्स भी शीर्षस्थ गायिकाओं में शुमार की जाती हैं। पंडित रवि शंकर को सन् १९९९  ई० में भारत रत्न  से सम्मानित किया गया। रवि शंकर को कला के क्षेत्र में भारत सरकार  द्वारा सन् १९६७  ई० में पद्म भूषण  से सम्मानित किया गया था। 


भारत रत्न  पंडित रवि शंकर का सितार वादन देखिये इस लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/rmOIh1lqWzc/Ravi-Shankar-Sitar

भारतीय संगीत को दुनिया भर में सम्मान दिलाने वाले भारत रत्न और पद्मविभूषण से नवाजे गये पंडित रविशंकर को तीन बार ग्रैमी पुरस्कार से भी नवाजा गया था। उन्होंने भारतीय और पाश्चात्य संगीत के संलयन में भी बड़ी भूमिका निभाई। उन्हें पूरी दुनिया में शास्त्रीय संगीत में भारत का दूत माना जाता था। उनके परिवार में  पत्नी अन्नपूर्णा देवी तथा पुत्र शुभेन्दु  शंकर  संगीतकार के रूप जाने जाते हैं। 

 प्रसिद्ध सितार वादक व  संगीतज्ञ भारत रत्न  पंडित रवि शंकर के सितार वादन के अधिक से अधिक वीडियो देखने के लिए लॉगिन कीजिये -
www.bhojpurinama.com

Friday, 3 April 2015

हनुमान जयंती : चैत्र मास की पूर्णिमा को विश्व भर में मनाई जाती है।




 हमारे हिंदू धर्म मे भगवान "हनुमान जी" सबसे अधिक लोकप्रिय देवता हैं। हनुमान के जन्म-दिन के रूप में हनुमान जयंती सारे विश्व भर में मनाई जाती है। हनुमान जी चिरंजीवी हैं, जिनको अमरत्व का वरदान प्राप्त है। भगवान राम भक्त हनुमान जी शक्ति और अप्रतिम निष्ठा तथा निःस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं। हिंदू कैलेण्डर  के अनुसार यह चैत्र की पूर्णिमा मार्च-अप्रैल को मनाई जाती है। इस साल 2015 में हनुमान जयंती की तारीख़ 4 अप्रैल है। ऐसा माना जाता है कि चैत्र मास की पूर्णिमा को ही श्री राम भक्त हनुमान जी  ने माता अंजनी जी  के गर्भ से जन्म लिया था। वे भगवान राम के महानतम भक्त हैं। वह ब्रह्मचारी हैं और विन्रमता उनका चिह्न है। एक महान् भक्त और असाधारण ब्रह्मचारी थे। विन्रम,वीर और बुद्धिमान थे। वे सभी दैवी गुणों से संपन्न थे। उन्होने बिना किसी फल की अपेक्षा किये हुये विशुद्ध प्रेम और निष्ठा के साथ राम की सेवा की। वे एक आदर्श निःस्वार्थ कार्यकर्ता थे, वह एक सच्चे कर्म-योगी थे जिन्होने इच्छा रहित होकर सक्रियरूप से काम किया। 


देखिये इस लिंक में  हनुमान जी भजन -


हनुमान जयंती के दिन भक्तजन हनुमान की मूर्ति पर सिंदूर लगाते हैं। इसके पीछे एक बहुत लोकप्रिय कथा है। एक बार सीता जी अपने माथे पर सिंदूर लगा रही थीं, हनुमान ने उसके महत्व के बारे में पूछा।  सीता जी ने कहा कि इससे उनके पति "भगवान राम" की दीर्घ आयु सुनिश्चित होगी। यह सुनकर हनुमान जी ने अपने भगवान की अमरता की प्रार्थना करते हुये अपने पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लिया। वे जब श्री राम जी  के सामने आये तो श्री राम जी ने  पूरे शरीर पर सिन्दूर लगाने का कारण जाने के बाद और हनुमान जी की भक्ति देखकर भगवान राम बहुत प्रसन्न प्रसन्न हुए। श्री राम जी ने आशीर्वाद दिया  कि जो भी हनुमान के शरीर पर सिंदूर लगायेगा उसे मेरी प्रेम भरी निष्ठा मिलेगी और मैं उस भक्त से खुश होउंगा। हनुमान जयंती के दिन हनुमान की विशेष पूजा-आराधना की जाती है तथा व्रत किया जाता है। सिन्दूर चढ़ाकर हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया जाता है तथा पान चढ़ाया जाता है। लोग दर्शन के लिये हनुमान मंदिर जाते है और मूर्ति का सिंदूर अपने माथे के ऊपर लगाते हैं। भक्तजन हनुमान चालीसा का पाठ करते है, हनुमान जी की आरती के विशेष आयोजन करते हैं और भगवान राम के नाम का जाप करते हैं। माना जाता है कि इससे उन्हे सौभाग्य प्राप्त होगा। लोगों मे प्रसाद बाँटा  जाता है।



हनुमान जी के बारे में एक कथा प्रचलित है कि बल्यकाल में भूखे होने के कारण हनुमान जी उदय होते हुए  सूर्य को फल समझकर आकाश में उनके समीप चले गए। उस दिन पर्व तिथि होने से सूर्य को ग्रसने के लिए राहु आ रहे थे परन्तु हनुमान जी को देखकर राहु ने उन्हें दूसरा राहु समझकर  भागने लगे। तब इन्द्र ने अंजनीपुत्र पर वज्र का प्रहार किया। इससे उनकी ठोड़ी टेढ़ी हो गई, जिसके कारण उनका नाम हनुमान पड़ा।

हनुमान जी की आरती, भजन देखने के लिए लॉगिन कीजिये -


Wednesday, 1 April 2015

रामनवमी : पूरे देश में भगवान राम का जन्मदिन बड़े धूम-धाम से मनाया जाता हैं.



हिन्दू धर्म में राम का नाम बहुत महत्त्व रखता है। राम सदाचार के प्रतीक हैं और "मर्यादा पुरूषोत्तम राम" के नाम की महिमा जग विख्यात हैं। रामनवमी को राम के जन्‍मदिन की स्‍मृति में मनाया जाता है. नवरात्रि पर्व पर पूरे नव दिन तक पूजा, अर्चना, आरती करके तथा उपवास व्रत रखकर माता जी नौ रूप की पूजा की जाती है. चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन नवमी तिथि को पूरे देश में भगवान राम का जन्मदिन रामनवमी के रूप में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता हैं. सभी श्रद्धालु लोग अपने निकटस्थ मंदिरों में जाकर दान-पुण्य करते हैं.


राम लीला का मंचन देखिये इस लिंक में - 
 http://www.bhojpurinama.com/video/maa-durga-bhakti-dham-ram-leela-3

खासकर उत्तर भारत में जो श्रद्धालु भक्त नवरात्रि स्थापना के दिन अपने घरों में अखंड पाठ तथा रामचरितमानस कथा पाठ का आयोजन किया करते हैं वे सभी अपने अपने घरों में देवीस्वरूपा नन्ही कन्यायों  को बुलाकर अपने घर खाना खिलाकर कन्या पूजन किया करते हैं. मंदिरों में भगवान राम-सीता, हनुमान तथा देवी की प्रतिमाओं को पंचगव्य से स्नान कराकर उनका श्रृंगार कर सजाया जाता है. यह परंपरा और पूजन पूरे भारत में भी धूमधाम से मनाया जाता है. 

भगवान रामचन्द्र जी का बिरहा गीत देखिये सी लिंक में -
Bhojpuri bhakti Birha - Ram Chandra Ji Ko Banvas 

रामनवमी के पावन तिथि पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम लला की पूजा करते हैं और पावन पवित्र नदी सरजू में स्नान कर करके मोक्ष प्राप्ति की कामना करते हैं. बिहार के सीतामढ़ी में सीता समाहित स्थल, तेलंगाना के भद्राचलम में तथा तमिलनाडु के रामेश्वरम तीर्थ स्थल पर रामनवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है.


देखिये इस लिंक में चैता गीत -
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/hA0FDKk9sEw/Gori%2BGori%2BToree%2BBahiyaa-%2BChaita%2B%255BFull%2BSong%255D%2BDamad%2BJi

इस समय रवी की फसल पककर तैयार हो जाती है. किसान चैत्र नवरात्रि और रामनवमी का पर्व मनाने के बाद गेहूँ, जौ आदि की फसल की कटाई में जुट जाते हैं. 


रामनवमी का अधिक भजन देखने के लिए लॉगिन कीजिये -