Friday, 17 October 2014

वैभव का त्यौहार धनतेरस का महत्त्व : यमराज की पूजा !



धनतेरस का महत्त्व : हिन्दी महीना में  कार्तिक मास का बहुत ही महत्त्व है। इस माह में कई हिन्दू पर्व करवा चौथ, धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज एवं छठपूजा आदि मनाने के  साथ ही साथ शुभ कार्य का शुभारम्भ हो जाता  है। इसी कार्तिक मास के त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस पूजा  की जाती है। 
 समुन्द्र मंथन के समय आयुर्वेद के जनक भगवान धनवन्तरि अमृत कलश के साथ सागर मंथन से उत्पन्न हुए हैं। देवी लक्ष्मी भी सागर मंथन से उत्पन्न हुई थी  देवी लक्ष्मी हालांकि की धन देवी हैं परन्तु उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए  स्वस्थ्य और लम्बी आयु भी चाहिए क्योंकि मनुष्य सच्चा धन उसका स्वास्थ होता है।  यही कारण है दीपावली दो दिन पहले से ही यानी धनतेरस से ही दीपामालाएं सजाकर पूजा की जाती  है। 
धन्वन्तरी जब प्रकट हुए थे तो उनके हाथो में अमृत से भरा कलश था।  इसलिए ही इस अवसर पर बर्तन खरीदने की परम्परा है। लोगों का यह मानना  है कि इस दिन धन (वस्तु) खरीदने से उसमें 13 गुणा वृद्धि होती है। इस अवसर पर धनिया के बीज खरीद कर भी लोग घर में रखते हैं। दीपावली के बाद इन बीजों को लोग अपने बाग-बगीचों में या खेतों में बोते हैं ताकि पूरे वर्ष तक बरक्कत होती रहे ।
हिन्दू समाज मे धनतेरस सुख-समृद्धि, यश और वैभव का पर्व माना जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेर और आयूर्वेद के देव धन्वन्तरी की पूजा का बड़ा महत्व है। हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाला यह महापर्व को इस साल 2014 में 21 अक्टूबर को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाएगा। 


धनतेरस  पूजा  विधि देखिये इस लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/gaJPXrrwnSU/Dhanteras-Puja-Vidhi---How-to-do-Dhanteras-Puja-on-Diwali-Festival-for-Good-Health%252C-Wealth

 नयी वस्तुओं को खरीदने की परम्परा : धनतेरस के दिन नयी वस्तुओं  खरीदना शुभ माना जाता है। समुन्द्र मंथन में जब धन्वन्तरी जी प्रकट हुए थे तो उनके हाथों में अमृत का कलश था, इसलिए इस दिन बर्तन खरीदना अति शुभ होता है। पीतल के बर्तन खरीदना  विशेषकर शुभ माना जाता है। इस दिन घरों को साफ़-सफाई, लीप-पोत कर स्वच्छ और पवित्र बनाया जाता है और फिर शाम के समय रंगोली बना दीपक जलाकर धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी का आवाहन किया जाता है।

लक्ष्मी पूजा की विधि देखिये इस लिंक में -
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/4uvHaEjPwdA/vaibhav-lakshmi-vratha-pooja-by-KANAPARTHI-PADMA

धनतेरस के दिन यमराज की पूजा : प्राचीन काल में धनतेरस के ही दिन  यमराज से राजा हिम के पुत्र के प्राण की रक्षा उसकी पत्नी ने किया था। यमराज को जीवन दान देना पड़ा था। इसी वजह से दीपावली से दो दिन पहले मनाए जाने वाले ऐश्वर्य का त्यौहार धनतेरस पर सांयकाल को यमदेव के निमित्त दीपदान किया जाता है। इस दिन को यमदीप दान भी कहा जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से यमराज के कोप से सुरक्षा मिलती है और पूरा परिवार स्वस्थ रहता है और अकाल मृत्यु  छुटकारा मिलती है।


अधिक से अधिक वीडियो देखने के लिए लॉगिन कीजिये - 

Friday, 10 October 2014

करवा चौथ का व्रत और महत्व

करवा चौथ का व्रत :- हिन्दू धर्म में साल के बारह महीने तक हर दिन - हर रात को धर्म कर्म से जोड़ा गया है। यहां तक कि मनुष्य का जीवन  जन्म से मृत्यु तक  कोई ना कोई रीति - रिवाज़ एवं धर्म - कर्म से  जुड़ा हुआ है। इसी कड़ी में  कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष में दीपावली त्यौहार के 11 दिन पहले तथा शरद पूर्णिमा के चौथे दिन चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत विवाहित महिलाओं द्वारा किया जाता है।  यह पर्व  भारत के पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में विवाहित महिलाओं द्वारा करवा (मिटटी का बना हुआ बर्तन) की पूजा करके चन्द्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। पति की दीर्घायु एवं अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस दिन भालचन्द्र गणेश जी की अर्चना की जाती है। करवाचौथ में भी संकष्टीगणेश चतुर्थी की तरह दिन भर उपवास रखकर रात में चन्द्रमा को अर्घ्य  देने के उपरांत ही भोजन करने का विधान है। यह व्रत सुबह सूर्योदय से पहले करीब ४ बजे के बाद शुरू होकर रात में चंद्रमा दर्शन के बाद संपूर्ण होता है।

पूजा की विधि :- व्रत के दिन प्रातः स्नानादि करने के पश्चात यह संकल्प बोल्लर करवा चौथ के व्रत की शुरुआत किया जाता है । 'मम सुखसौभाग्य पुत्रपौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये।'
पूरे दिन निर्जला रहकर यह व्रत किया जाता है। दीवार पर गेरू से फलक बनाकर पिसे चावल के घोल से करवा को चित्रित किया जाता है।  इसे वर कहते हैं। आठ पूरियों की अठावरी, हलुआ, पक्के पकवान बनाया जाता है।  पीली मिट्टी से माँ गौरी की मूर्ती बनाकर उनकी गोद  में गणेशजी को बिठाया जाता है। माँ गौरी को चुनरी, बिंदी आदि सुहाग सामग्री से सजाया जाता है। जल से भरा हुआ लोटा रखा जाता है। गौरी - गणेश जी की श्रद्धा अनुसार पूजा की जाती है। पति की दीर्घायु की कामना करते हुए कथा सुननें के करवा पर हाथ घुमाकर अपनी सासुजी के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं और उन्हें करवा भेंट करते हैं। रात्रि में चन्द्रमा निकलने के बाद चन्द्रमा को अर्घ्य देते हैं इसके बाद पति से आशीर्वाद पाकर व्रत पूर्ण होता है।

करवा चौथ का महत्व :-  करवा चौथ पर्व का महत्व पौराणिक महाभारत काव्य  में भी वर्णन किया गया है। वनवास काल के दौरान अर्जुन तपस्या करने नीलगिरि पर्वत पर चले जाते हैं और दूसरी ओर पांडवों पर कई संकट आने वाले हैं जानकर द्रोपदी चिंता में पड़ गयी। श्रीकृष्ण द्रोपदी बताते है कि यदि वह कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन करवा चौथ का करने से उसके पांडव पति को संकट से मुक्ति मिल जाएगी। तब से यह व्रत मनाया जाता है। 
 इस पर्व को मनाने के पीछे महिलाओं के पति प्रेम, पारिवारिक सुख-समृद्धि एवं सामाजिक प्रतिष्ठा के साथ-साथ भारतीय नारियों के त्यागमय जीवन के दर्शन होते हैं।
 इस पर्व में महिलाओं द्वारा किया जाने वाला श्रृंगार वास्तव में प्रकृति का श्रृंगार है। प्रकृति और पुरुष के रूप में पत्नी और पति के शुभ संकल्पों की उदार भावना का यह पर्व वेद की इस ऋचा का अनुपालन है।

भोजपुरी  से जुड़े वीडियो देखने के लिए लॉगिन कीजिये - 

Tuesday, 7 October 2014

''निरहुआ हिंदुस्तानी'' ने दोहराया 10 साल पुराना इतिहास

इस साल सन 2014 में जोर शोर से प्रदर्शित गायक से नायक बने  सुपर स्टार *दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'* की बतौर नायक 50वीं भोजपुरी फिल्म - ''निरहुआ हिन्दुस्तानी'' ने सफलता का झण्डा गाड़कर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुनाफा कमाया है। इस  फिल्म ने पिछले दस पुराना इतिहास फिर से दोहरा दिया है। 

देखिये ''निरहुआ हिन्दुस्तानी'' फिल्म का ट्रेलर इस लिंक में -http://www.bhojpurinama.com/video/upcoming-bhojpuri-movie-nirahuaa-hindustani-nirahuaa-s-golden-jubli-film

भोजपुरी सिनेमा का 10  साल पहले  का सफर  (सन 2004 से 2014 तक) : 

भोजपुरी सिनेमा के तीसरे दौर की शुरुआत सन 2001 - 2002 में भोजपुरी सिने जगत के दूसरे सुपर स्टार 'रवि किशन' की पहली भोजपुरी फिल्म - ''सईयाँ हमार'' से हुई। बतौर नायक रवि किशन ने सन 2004 - 2005 तक एक छत्र राज किया।  यह सिलसिला निर्माता - निर्देशक मोहनजी प्रसाद ने शुरू किया था जो सन 2004 - 2005 में ब्लॉक बस्टर फिल्म - ''पंडित जी बताईं ना बिआह कब होई'' तक लगातार जारी रहा।



इसी सन में एक और ब्लॉक बस्टर फिल्म - ''ससुरा बड़ा पईसा वाला'' आई,  जिसके नायक थे भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार कहे जाने वाले सिनेस्टार - *मनोज तिवारी 'मृदुल'*। सुधाकर पाण्डेय द्वारा निर्मित तथा अजय सिन्हा द्वारा निर्देशित इस  फिल्म की सफलता ने गायक से नायक बने "मनोज तिवारी" को रातों रात मेगास्टार बना दिया।
 दोनों भोजपुरी फिल्म  - ''ससुरा बड़ा पईसा वाला'' और ''पंडित जी बताईं ना बियाह कब होई'' ने जबरदस्त सफलता हासिल करके अन्य क्षेत्रीय भाषीय फिल्म निर्माताओं का ध्यान खींचने में कामयाबी हासिल की।



गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा के  सुपर स्टार ''कुणाल सिंह यादव'' हैं जिन्होंने (दो दशक) 20 साल (1980 और 1990 के दशक) तक सिनेप्रेमियों के नयन सितारा बनकर पहले सुपर स्टार का तमगा हासिल किया है। इनकी पहली भोजपुरी फिल्म - ''धरती मईया'' थी। 


अब 10 साल बाद गायक से नायक बने  सुपर स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की बतौर नायक 50वीं फिल्म - निरहुआ हिंदुस्तानी ने सफलता का जबरदस्त झण्डा गाड़ते हुए 10 पुराना इतिहास दोहरा दिया है।  यह फिल्म जहां भी प्रदर्शित की  जा रही है सभी सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ इस फिल्म को देख रही है।
 आदिशक्ति इंटरटेनमेंटस्, निरहुआ इंटरटेनमेंट प्रा०लि० व राहुल खान प्रोडक्शन्स् की इस फिल्म में दिनेशलाल यादव ‘‘निरहुआ’’, आम्रपाली, गोपाल राय, किरण यादव, अयाज़ खान  व संजय पाण्डेय की प्रमुख भूमिका है। निर्माता प्रवेशलाल यादव व राहुल खान की इस फिल्म की अपार सफलता से उत्साहित निरहुआ कहते हैं कि ‘‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’’ ने यह साबित कर दिया की अगर अच्छी फिल्म बने तो उसे बड़ी सफलता जरूर मिलती है।


नोट : आज  के ब्लॉग में हमने संक्षिप्त लेख लिखा है।  आप सभी से अनुरोध है कि इस लेख में कोई त्रुटि हो तो उसे बताएं  तथा कोई सुझाव देना हो तो कृपया हमारा सहयोग करें। 

भोजपुरी सिनेमा से जुड़े वीडियो देखने के लिए लॉगिन कीजिये - 
http://www.bhojpurinama.com 





Saturday, 4 October 2014

बुराई पर अच्छाई की जीत है : विजय दशमी

जीवन में हम सभी को सत्य मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है हिन्दू महापर्व विजय दशमी, जिसे हम दशहरा के नाम से भी मनाते हैं। बुराई कितनी भी बलवान क्यूँ ना हो मगर उसे नतमस्तक होना ही पड़ता है। बुराई का प्रतीक रावण को इस पावन पर्व पर नाच, ढोल, नगाड़े के साथ अच्छाई  प्रतीक राम द्वारा जलाया जाता है ताकि जन जन में मर्यादा पुरुषोत्तम राम का  वास हो सके।
दशहरा पर्व पूरे भारत में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में मनाया जाता है। हमारा देश भारतवर्ष विश्व गुरु रह चुका है। पूरे विश्व में सबसे धनी देश के रूप में जाना जाता था इसीलिए हमारा देश भारत सोने की चिड़िया कहलाया करता था। प्राचीन काल में भारत देश को आर्याव्रत के नाम से जाना जाता था तदोपरान्त परम सुरवीर चक्रवर्ती राजा दुष्यंत पुत्र महाराजा भरत के नाम से भारत वर्ष नाम पड़ा। भारतीय संस्कृति और हिन्दू धर्म जिसे सनातन धर्म भी कहा जाता है को आज भी विश्व स्तर पर पावन और पवित्र माना जाता है और इस वजह से हमारे देश के प्रमुख त्यौहारों को पूरे विश्व पूरी श्रद्धा और भक्ति से मनाया जाता है। यही कारण है कि सम्पूर्ण विश्व में दशहरा धूमधाम से मनाया जाता है। कुल्लू और मैसूर का दशहरा विश्वविख्यात है। जिसमे विदेशी नागरिक भी शामिल होते हैं।
दशहरा यानि विजय दशमी के दिन ही पुरुषोत्तम राम  महाबली रावण का वध करके बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल की थी। महाशक्तिमान कहे जाने वाला रावण प्रारम्भ मेंअतिसामान्य आदमी था। जिसकी झलक रामचरित मानस में मिलती हैं। 

अंगद - रावण संवाद में रावण के राजसभा में अंगद रावण के इतिहास के बारे में ललकार कर कहते हैं कि जितने रावणों को मैं जानता हूँ,  तू सुन और बता कि उनमें से तू कौन सा रावण है। 
अंगद की वाणी तुलसीदास जी रचित रामचरित मानस की चौपाई में देखिये - 


''बलिहि जितन एक गयउ पताला। राखेउ बाँधि सिसुन्ह हयसाला।।
एक बहोरि सहसभुज देखा। धाइ धरा जिमि जंतु बिसेषा।।''

''एक कहत मोहि सकुच अति, रहा बालि की काँख।
 इन्ह माह रावन तैं कवन, सत्य बदहि तजि माखि।।"

ये सब वही रावण दस सिर वाले दशानन थे। जिसके पास शक्ति आ जाने से कितना भयानक हो गया था। राम - रावण कथा में दो साधारण मनुष्यों की कहानी है जिसमे शक्तियाँ दोनों के पास हैं मगर एक पास सत्य की शक्ति है और दूसरे के पास अहंकार की शक्ति है। सत्य की शक्ति के बलबूते  निर्वासित राजपुरुष ने बंदरों, भालुओं को इकट्ठा करके उस महाशक्तिमान अहंकार की शक्ति को हरा दिया। 

दशहरा-विजयदशमी के भजन व गीत देखने व सुनने के लिए लॉगिन कीजिये -
http://www.bhojpurinama.com

सभी देशवासियों को दशहरा (विजयादशमी) की हार्दिक शुभकामना।।

  

Tuesday, 30 September 2014

महाअष्टमी : महागौरी की पूजा

मां दुर्गा के आठवें रूप माँ महागौरी की पूजा का विशेष महत्त्व है। नवरात्रि के इस पावन तिथि को महाअष्टमी कहा जाता है। सम्पूर्ण भारत में माँ दुर्गा  के नौ रूपों की  पूजा - अर्चना नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक की जाती है। ये नौ दिन हिन्दू धर्म  में बहुत ही पवित्र और विशेष फल प्रदान करने वाले माने जाते हैं। 'महाअष्टमी' के दिन माँ दुर्गा के आठवें रूप "महागौरी"  की पूजा होती है। इनकी उपमा शंख, चक्र और कुंद के फूल से दी गई है। इनके सभी आभूषण  और वस्त्र सफ़ेद रंग के हैं, इसीलिए उन्हें 'श्वेताम्बरधरा' भी कहा गया है।

माता जी का भजन देखिये इस 
लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/video/mai-chaukiya-ke-darbariya-kunal-films

महागौरी की पूजा कल्याणकारी होती है। इनकी कृपा से अलौकिक सिद्धियां भी प्राप्त होती हैं। घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है और शत्रुओं का नाश होता है। मां दुर्गा की आठवीं शक्ति देवी महागौरी अत्यंत सौम्य और शीघ्र प्रसन्न होने वाली है। पूरे देश में नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा बड़े धूमधाम से की जाती है और मां दुर्गा के दर्शन के लिए पंडालों में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ता है। सार्वजनिक रूप से पूजा करने के लिए पंडालों को भव्य और सुंदर ढ़ंग से सजाया जाता है।

माँ शेरावाली का भजन देखिये एवं सुनिए इस लिंक में -
http://www.bhojpurinama.com/video/sheravali-ke-chavi 

शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व दुर्गा पूजा को मुम्बई, महाराष्ट्र और गुजरात में “गरबा” व “डांडिया” के नाम से मनाया जाता है। पूरे नौ दिन तक शाम के समय से देर रात तक समूह में गोलाकार नाचते झूमते हुए गरबा खेलते हैं तथा मां की आरती करके प्रसाद वितरण करके समापन किया जाता है। 

माता जी का भजन देखने व सुनने लिए लॉगिन कीजिये -

Friday, 26 September 2014

नवदुर्गा रहस्य :

माँ अम्बे के नौ रूप की पूजा पूरे नौ दिन तक श्रद्धा - भक्ति  से किया जाता है। आईये जानते माता भगवती, जगत जननी के नवदुर्गा रहस्य :-

1 शैलपुत्री-  मां शैलपुत्री प्रकृति की ‘क्रियात्मक’ तथा ‘भू’ तत्वात्मक दो भावों की संचालिका है। शैल-पुत्री अर्थात् पर्वत की पुत्री। पर्वत भू-तत्वात्मक है। अर्थात स्थूल से उत्पन्न होने वाली गति। ‘पृथ्वी’ तत्व की परिचायिका है। स्थूल शरीर रूपा, धारक शक्ति तथा धैर्यवती तथा परम सहशीलता हैं।






माता जी का भजन देखिये इस लिंक में -

2 ब्रह्मचारिणी- ‘ब्रह्म’ जैसी चर्चा वाली, ब्रह्रमयी ‘जल’ तत्व को हस्तगत रखने वाली परम तेजोमयी शक्ति है। परम वीर्यमयी, चरित्ररूपा शक्ति पुंज है। वीर्य रक्त से बनता है अर्थात रक्त का रूपांतर है। प्रकृति के ‘क्रियात्मक अंग’ तथा जल-तत्वात्मक शक्ति रूपा है।



3 चंद्रघंटा- ‘अग्नि’ तत्व की तेजोमयी मूर्ति ‘मां चंद्रघंटा’ अमृतमयी, स्वब्रह्मामयी रूपिणी है। चंद्र में प्रकाश सूर्य द्वारा प्रकाशित है। चंद्र अर्थात सोमरस प्रदान करने वाली, श्रेष्ठमयी, घण्टा अर्थात ‘अग्नि’ शब्द ध्वनि का परिचायक है, भगवती का अग्निमय, क्रियात्मक स्वरूप है। घण्टे से ‘ब्रह्मनाद’ व अनहत नाद स्वरूपिणी हैं।


4 कूष्माण्डा- ‘वायु’ तत्व की वेगमयी शक्ति माँ ‘कूष्माण्डा’ गत्यात्मक स्वरूपिणी हैं। ‘कूष्माण्ड’ अर्थात गति-युक्त, अण्ड, ‘वायु उत्पन्न करने वाली माँ संसार में निष्क्रियता, तमस का नाश कर ‘चरैवति-चरैवति’ का संदेश प्रदान करती है। समस्त जगत-चराचर की स्वामिनी माँ की जगत की उत्पत्ति, पोषण व विलय का कारण भूत है।

माता जी का भजन देखिये इस लिंक में -
http://www.bhojpurinama.com/video/hey-mai-sherawali-beta-dey-di-2

5 स्कन्दमाता- ‘आकाश’ तत्व की स्वामिनि माँ स्कन्दमाता स्वामी कार्तिकेय की जननी है। नवदुर्गाओं में बायीं ओर व दायीं ओर चार-चार कन्यायो तथा बीच में स्कन्दमाता प्रतिष्ठित हैं। सभी तत्वों की मूल बिन्दु हैं। एक ओर पृथ्वी, जल, अग्नि व वायु यह चार तत्व है। कुं + मरयति इति कुमार अर्थात कुत्सिज्ञ विचारों का जो त्याग करे वही कुमार है। दूर विचार का काम, क्रोध, लोभ-मोह आदि अहंकार का जो त्याग करे वहीं कुमार है। ऐसा भक्त जब इस स्थिति में स्थित होकर माँ को पुकारता है तब माता तक्षण उसे ‘कुमार’ की भांति अपनी गोदी में उठा लेती हैं।

6 कात्यायनी- ‘मन’ तत्वात्मक स्वरूप वाली महिषासुर मर्दिनी विश्व के सृजन, पालन व संहार की अधीश्वरी हैं। जीवन व मृत्यु का कारण हमारे मन के भाव ही हैं। समस्त मानसिक, दैविक व दैहिक शक्ति की स्वामिनि माँ कात्यायनी कात्यायन ऋषि की तपस्या के कारण वहां प्रकट हुई थी। समस्त आसुरी शक्ति अविद्या का नाश कर माँ कात्यायनी भक्त को मुक्ति प्रदान करती है।

माँ थावे का भजन देखिये व सुनिये इस लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/video/chala-chala-thawe-nagariya--2
7 काल-रात्रि- बुद्धि तत्वात्मक स्वरूपा, प्रकृति की ‘क्रियात्मक’ शक्ति है। काल अर्थात ‘समय’ व समय का निर्णय बुद्धि ही करती है। रात्रि अर्थात शून्य या अंधकार। अंधकार काल का संचार करता है। तमस बुद्धि रूपी प्रकाश से तिरोहित होता है।
माँ कालरात्रि पूर्ण रूप में दिगम्बरा है, काला रंग मानों सभी कुछ अपने में विलय करने की शक्ति का परिचयक है। सृष्टि का विलय व सहांरात्मक शक्ति स्वरूपिणी मां काल रात्रि विवेक व बोध रूपी भक्ति से प्रसन्न होती है। समस्त जड़ता, अज्ञान तमस रूपी अंधकार का नाश करती है। सत्य पूर्ण नग्न व सभी आडम्बरों से शून्य होता है।

8 महागौरी- ‘चित्त-तत्वात्मक’ स्वरूपा, महागौरी भगवान शिव की शक्ति हैं। चैतन्यता प्रदान करने वाली ‘चित्त-स्वरूपिणी’ भगवती चैतन्यमयी परम गौर वर्णी है। अंधकार का नाश करने वाली, परम ज्योर्तिमयी प्रकाशमयी शक्ति ही ‘महा गौरी’ वृक्षभ आसन पर आसीन है। वृषभ धर्म का स्वरूप है। धर्म ही अर्थ, काम व मोक्ष को प्रदान करने वाली है। सफेद वस्त्र धारण करने वाली, परम पवित्र भगवती महागौरी हमारे चित्र के समस्त जड़ता अविद्या तमसता का अंत कर चैतन्य का प्रकाश करती हैं।
9 सिद्धिदात्री- सिद्धि प्रदान करने वाली ‘अहं’ तत्वात्मक स्वरूपा माँ सिद्धिदात्री स्वयं का बोध कराती है। बाहर के समस्त जड़ता, अविद्या तथा पंच पाशों का नाश कर ध्यान की ऊँचाइयों को प्रदान करती है। ध्यानस्य होना, समर्पण का भाव हृदय में हो, अहं का विसर्जन होना तथा अपने अहं को परम शक्ति दुर्गा माँ में लीन होना ही परम सिद्धि को प्राप्त करना है। यही सिद्धिदात्री माँ की आराधना का गूढ़-रहस्य है।


माता जी का भजन देखने व सुनने के लिए लॉगिन कीजिये -

Wednesday, 24 September 2014

नवरात्रि महापर्व : देवी माँ के नौ रूप का पूजन

नवरात्रि महापर्व का हिन्दू समाज में ही महत्त्व है। साल में  दो बार मनाया जाने वाला यह पवित्र - पावन महापर्व पूरे नौ दिन- नौ रात तक श्रद्धा - भक्ति  से आरती  करके हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हिन्दू वर्ष के शुरुआत के पहले माह चैत्र में मनाया जाने वाला महापर्व नवरात्रि से जहाँ हिन्दू पर्व की शुरुआत होती है वहीँ ठीक छः माह के बाद सातवाँ महीना क्वार  दूसरे पक्ष - शुक्ल पक्ष में पूरे नौ दिन तक मनाया जाता है।  जिसे दुर्गा पूजा के  नाम से भी मनाया जाता है। 

माता जी का भजन देखें इस लिंक को क्लिक करके  -

नौ दिन तक घट स्थापना तथा झाँकी सजाकर घरेलू व समूहिक रूप से दुर्गा माता की बड़ी-बड़ी मूर्तियों स्थापित करके भजन, आरती, पूजन करके  मनाया जाता है।

माता जी का वंदना  देखें इस लिंक को क्लिक करके  - 

इस बार यह नवरात्रि महापर्व 25  सितम्बर से 3 अक्टूबर तक मनाया जायेगा।
दुर्गा माता जी के सभी नौ रूप का वर्णन अगले ब्लॉग शुक्रवार को किया जायेगा। 

माता जी का भजन व आरती देखने व सुनने के लिए लॉगिन करें -