Tuesday 30 September 2014

महाअष्टमी : महागौरी की पूजा

मां दुर्गा के आठवें रूप माँ महागौरी की पूजा का विशेष महत्त्व है। नवरात्रि के इस पावन तिथि को महाअष्टमी कहा जाता है। सम्पूर्ण भारत में माँ दुर्गा  के नौ रूपों की  पूजा - अर्चना नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक की जाती है। ये नौ दिन हिन्दू धर्म  में बहुत ही पवित्र और विशेष फल प्रदान करने वाले माने जाते हैं। 'महाअष्टमी' के दिन माँ दुर्गा के आठवें रूप "महागौरी"  की पूजा होती है। इनकी उपमा शंख, चक्र और कुंद के फूल से दी गई है। इनके सभी आभूषण  और वस्त्र सफ़ेद रंग के हैं, इसीलिए उन्हें 'श्वेताम्बरधरा' भी कहा गया है।

माता जी का भजन देखिये इस 
लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/video/mai-chaukiya-ke-darbariya-kunal-films

महागौरी की पूजा कल्याणकारी होती है। इनकी कृपा से अलौकिक सिद्धियां भी प्राप्त होती हैं। घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है और शत्रुओं का नाश होता है। मां दुर्गा की आठवीं शक्ति देवी महागौरी अत्यंत सौम्य और शीघ्र प्रसन्न होने वाली है। पूरे देश में नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा बड़े धूमधाम से की जाती है और मां दुर्गा के दर्शन के लिए पंडालों में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ता है। सार्वजनिक रूप से पूजा करने के लिए पंडालों को भव्य और सुंदर ढ़ंग से सजाया जाता है।

माँ शेरावाली का भजन देखिये एवं सुनिए इस लिंक में -
http://www.bhojpurinama.com/video/sheravali-ke-chavi 

शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व दुर्गा पूजा को मुम्बई, महाराष्ट्र और गुजरात में गरबाडांडिया के नाम से मनाया जाता है। पूरे नौ दिन तक शाम के समय से देर रात तक समूह में गोलाकार नाचते झूमते हुए गरबा खेलते हैं तथा मां की आरती करके प्रसाद वितरण करके समापन किया जाता है। 

माता जी का भजन देखने व सुनने लिए लॉगिन कीजिये -

No comments:

Post a Comment