Tuesday, 9 September 2014

गणेश चतुर्थी उत्सव -


महाराष्ट्र सहित पूरे भारत में गणेश चतुर्थी की पूजा बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। पूरे ग्यारह दिन तक श्रद्धा - भक्ति के साथ मनाये जाने वाले इस महत्वपूर्ण हिन्दू पर्व का बड़ा महत्व है। यह पर्व घरेलू उत्सव तथा सार्वजनिक उत्सव के रूप में पूजा, अर्चना, भजन, आरती के साथ हर्सोल्लाष साथ  मनाया जाता है। प्रसाद में श्री गणेश जी मन पसंद भोग मोदक चढ़ाया जाता है। पूरे भारत में मनाया  जाने वाला यह पावन पर्व महाराष्ट्र का गणेशोत्सव विशेष रूप से प्रसिद्ध है। महाराष्ट्र में भी पुणे का गणेशोत्सव बहुत ही प्रसिद्ध है। यह उत्सव हिन्दू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास की चतुर्थी से ग्यारह दिनों तक धूमधाम से मनाया जाता है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी भी कहते हैं।
गणेशजी भगवान की आरती देखने व सुनने के लिए इस लिंक को क्लिक कीजिए. 
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/D_2llhhAzYw/arti-ganesh-ji-ki

गणेशोत्सव - 
गणेश की प्रतिष्ठा सम्पूर्ण भारत में समान रूप में व्याप्त है। महाराष्ट्र में  मंगलपूर्ति के नाम से पूजा जाता है। दक्षिण भारत में इनकी विशेष लोकप्रियता ‘कला शिरोमणि’ के रूप में है।मैसूर  तथा तंजौर  के मंदिरों में गणेश की नृत्य-मुद्रा में अनेक मनमोहक प्रतिमाएं हैं।
गणेश हिन्दुओं के आदि आराध्य देव है। हिन्दू धर्म में गणेश को एक विशष्टि स्थान प्राप्त है। कोई भी धार्मिक उत्सव हो, यज्ञ, पूजन इत्यादि सत्कर्म हो या फिर विवाहोत्सव हो, निर्विध्न कार्य सम्पन्न हो इसलिए शुभ के रूप में गणेश की पूजा सबसे पहले की जाती है। महाराष्ट्र में सात वाहन, राष्ट्रकूट, चालुक्य आदि राजाओं ने गणेशोत्सव की प्रथमा चलायी थी। छत्रपति शिवाजी महाराज भी गणेश जी  की उपासना किया करते थे। 

आजादी की लड़ाई में गणेशोत्सव का उपयोग  -
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, वीर सावरकर और कवि गोविंद ने नासिक में ‘मित्रमेला’ संस्था बनाई थी। इस संस्था का काम था देशभक्तिपूर्ण पोवाडे (मराठी लोकगीतों का एक प्रकार) आकर्षक ढंग से बोलकर सुनाना। इस संस्था के पोवाडों ने पश्चिमी महाराष्ट्र में धूम मचा दी थी। कवि गोविंद को सुनने के लिए लोगों उमड़ पड़ते थे। राम-रावण कथा के आधार पर वे लोगों में देशभक्ति का भाव जगाने में सफल होते थे। उनके बारे में वीर सावरकर ने लिखा है कि कवि गोविंद अपनी कविता की अमर छाप जनमानस पर छोड़ जाते थे। गणेशोत्सव का उपयोग आजादी की लड़ाई के लिए किए जाने की बात पूरे महाराष्ट्र में फैल गयी। बाद मेंनागपुर, वर्धा, अमरावती  आदि शहरों में भी गणेशोत्सव ने आजादी का नया ही आंदोलन छेड़ दिया था। अंग्रेज भी इससे घबरा गये थे। इस बारे में रोलेट समिति रपट में भी चिंता जतायी गयी थी। रपट में कहा गया था गणेशोत्सव के दौरान युवकों की टोलियां सड़कों पर घूम-घूम कर अंग्रेजी शासन विरोधी गीत गाती हैं व स्कूली बच्चे पर्चे बांटते हैं। जिसमें अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ हथियार उठाने और मराठों से शिवाजी की तरह विद्रोह करने का आह्वान होता है। साथ ही अंग्रेजी सत्ता को उखाड़ फेंकने के लिए धार्मिक संघर्ष को जरूरी बताया जाता है। गणेशोत्सवों में भाषण देने वाले में वीर सावकर, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, बैरिस्टर जयकर, रेंगलर परांजपे, पंडित मदन मोहन मालवीय,  मौलिकचंद्र शर्मा, बैरिस्ट चक्रवर्ती, दादासाहेब खापर्डे और सरोजनी नायडू आदि प्रमुख राष्ट्रीय नेता थे।

गणेश जी का मंत्र सुनिए इस लिंक में

गणेश विसर्जन -
ग्यारह दिनों तक हर्सोल्लाष के साथ घरों में तथा सार्वजनिक पंडालों में श्रद्धा भाव से पूजा, अर्चना, भजन, आरती के साथ उपासना करने के बाद नदी अथवा समुद्र के गहरे पानी में गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। सभी लोग आतिशबाज़ी, बैंडबाजा के सड़कों पर नाचते गाते हुए तथा "गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" का नारा  लगाते हुए गणेश विसर्जन के साथ पर जाते हैं। 


गणेश जी का भजन एवं आरती देखने के लिए लोगिन कीजिये -

Tuesday, 19 August 2014

श्री कृष्णजन्माष्टमी : भगवान श्री कृष्ण का जनमोत्सव

द्वापर युग में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन  आधी रात को भगवान श्री कृष्णजी का जन्म मथुरा के कारगार में हुआ था। इनकी माता - देवकीजी  तथा पिता - वसुदेवजी को मथुरा के राजा कंस ने कैदी बना लिया था। भगवान विष्णुजी ने कंस के अत्याचार को समाप्त करने तथा भक्तों को मोक्ष प्रदान करने के लिए कृष्ण अवतार लिया था। इस पावन दिन को श्री कृष्णजन्माष्टमी पर्व के नाम से धूमधाम से मनाया जाता है।

श्रीकृष्ण जी का भजन देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिये -

जन्माष्टमी भारत में हीं नहीं बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी इसे पूरी श्रद्धा, आस्था व हर्षोल्लास से मनाते हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मथुरा नगरी कृष्ण भक्ति के रंगों से सराबोर हो उठती है। सम्पूर्ण  मथुरा कृष्णमय हो जाता है। श्रीकृष्ण की झाँकी सजाना, झूला झुलाना, व्रत, पूजन उत्सव, प्रसाद बाँटना, भजन गान के साथ ही साथ रासलीला का भी आयोजन किया जाता है।  भगवान श्रीकृष्ण  की मोहक छवि देखने के लिए दूर दूर से श्रद्धालु जन्माष्टमी के दिन मथुरा पहुँचते हैं। मोहन मुरारी के अलग अलग रूप में मूर्ति देखकर भक्तगण आनंदित हो जाते हैं। राधा-कृष्ण की मोहिनी छवि देखते हुए श्रद्धालु बरबस ही भावविभोर हो जाते हैं। योगेश्वर कृष्ण के भगवद गीता के उपदेश अनादि काल से जनमानस के लिए जीवन दर्शन प्रस्तुत करते रहे हैं।

श्रीकृष्ण जी का जन्म तथा मथुरा से गोकुल पहुँचाने का वीडियो देखने के लिए  इस लिंक पर क्लिक कीजिये -
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/e38us8m21f8/%2527Krishna-Janmashtami%2527---Unforgettable-part-of-great-epic-%2522The-Mahabharata%2522.avi
 श्री कृष्ण जन्माष्टमी के वीडियो देखने के लिए लॉगिन कीजिये - www.bhojpurinama.com

Saturday, 9 August 2014

अंत भारतीय कॉमिक जगत के एक युग का : कार्टूनिस्ट "प्राण" अब नहीं रहे


हमारे बचपन के सुनहरे क्षणों के साथी "चाचा चौधरी" बिल्लू, पिंकी, जैसे कॉमिक्स और हमें अपनी मनोरंजक कहानियों एवं चित्रों के जरिये गुदगुदानेवाले ''प्राण '' जी की मृत्यु की समाचार बहुत ही दुखभरा है। प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट 'प्राण' का बुधवार (6 अगस्त) को 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके  निधन से कॉमिक जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है। 
प्राण साहब कॉमिक्स जगत के एक जीते जागते लीजेंड थे, जिनके बनाये हर पात्र को आज भी याद किया जाता है। उन दिनों कॉमिक्स में कवर के दूसरे हिस्से में एक तस्वीर छपी रहती थी। जो हँसते मुस्कुराते कार्टूनिस्ट ‘प्राण‘ साहब की होती थी। जिन्हें देखने की आदत सी हो गई थी। प्राण साहब के सरल चित्रों ने कॉमिक्स प्रेमियों को दीवाना बना दिया था। उनकी कहानियों में  खालिस मनोरंजन होता था। चाहे वह नटखट बच्ची ‘पिंकी ‘ के रूप में हो, या शैतान बच्चे ‘बिल्लू' के रूप में, जिसकी आँखे उसके घने बालो से हमेशा ढंकी रहती थी या आम आदमी की सामान्य समस्याओं से जूझता सीधा साधा चरित्र ‘रमण‘ जिसकी समस्याए ‘महंगाई, बीवी की फरमाईश, बाजार का चक्कर, बिजली राशन का बिल आदि थी। जिसे बेहद हल्के फुल्के ढंग से प्रस्तुत किया जाता था। ‘प्राण’ जी का पूरा नाम प्राण कुमार शर्मा है। प्राण साहब का जन्म 15 अगस्त,1938 को कसूर नामक कस्बे में हुआ था जो अब पाकिस्तान में है। जिस समय हमारे यहाँ विदेशी नायको की भरमार हवा करती थी।  उस समय प्राण जी ने शुद्ध देसी चरित्रों की रचना की ,जिन्हें आम जनमानस में खूब पसंद किया गया। क्या बच्चे क्या बूढ़े सभी सामान रूप से प्राण जी द्वारा बनाए गए चरित्र ‘चाचा चौधरी ‘ के दीवाने थे। उस दौर में रहनेवाला शायद ही कोई ऐसा शख्स हो जिसने चाचा चौधरी का नाम न सुना हो।
कॉमिक्स जगत के सबसे बुजुर्ग एवं समझदार अक्लमंद चरित्र 'चाचा चौधरी', ये उस दौर में आये थे जब कम्प्यूटर सबसे तेज हुवा करता था। किन्तु इनके आने से ये भ्रम टूट गया के कम्प्यूटर सबसे तेज है क्योकि 'चाचा चौधरी ' का दिमाग कंप्यूटर से भी तेज चलता है। एकदम सीधी साधी सरल कहानिया, शुद्ध भारतीय परिवेश के चाचा चौधरी के जन्मदाता थे 'प्राण' साहब। जिन्होंने चाचा चौधरी की शुरुवात बतौर स्ट्रिप्स साप्ताहिक पत्रिका 'लोटपोट ' से की। सर्वप्रथम चाचा जी लोटपोट में नजर आये ,कुछ समय बाद वे अलग से कॉमिक्स जगत में एक सोलो चरित्र के रूप में उभरे और बहुत पसंद किये गए। सामान्य व्यक्ति की आम जिन्दगी में आती आम समस्याओं से चाचा जी तो बखुबी निपटते ही थे। किन्तु राका जैसे फैंटसी किरदार को भी बखुबी संभाल लेते थे। डायमंड कॉमिक्स की पहचान बन गए थे चाचा चौधरी यदि आज भी डायमंड में से चाचा चौधरी को निकाल दिया जाए तो लोग डायमंड क्या है ये शायद जान पाए। चाचा जी का साथ निभाते थे जुपिटर गृह से आया भीमकाय व्यक्ति साबू। जिसने चाची जी उर्फ़ बिनी के हाथो के बने 'परांठे ' खाए तो धरती का ही होकर रह गया। साबू के बारे में प्रसिद्ध था कि  'जब साबू को गुस्सा आता है तब कही ज्वालामुखी फूटता है।

भारतीय कॉमिक जगत के सबसे सफल और लोकप्रिय रचयिता कार्टूनिस्ट प्राण ने सन 1960 से कार्टून बनाने की शुरुआत की। अमरीका के इंटरनेशनल म्यूज़ियम ऑफ़ कार्टून आर्ट में उनकी बनाई कार्टून स्ट्रिप ‘चाचा चौधरी’ को स्थाई रूप से रखा गया है. सन 1983 में देश की एकता को लेकर उनके द्वारा बनाई गयी कॉमिक ‘रमन- हम एक हैं’ का विमोचन तत्कालीन प्रधान मन्त्री स्व. इन्दिरा गांधी ने किया था. ( उपरोक्त पंक्तिया ,चाचा चौधरी की हर कॉमिक्स के सम्पादकीय पन्ने पर छपी रहती थी )बहुत कम लोग जानते है के ‘चम्पक ‘ पत्रिका का नन्हा खरगोश ‘चीकू’ भी प्राण सर जी का निर्माण था ! चीकू वर्षो तक चम्पक में निरंतर प्रकाशित होता रहा, एक या दो पेज की कहानी में चीकू की बुद्धिमानी एवं सुझबुझ बच्चो को सिख दे जाती थी। बाद में प्राण जी ने चीकू पर काम करना बंद किया क्योकि वे ‘चम्पक ‘ से अलग हो चुके थे। उसके बाद से ‘चीकू ‘ को ‘दास ‘ जी बनाने लगे।  यह सन1980 की बात है। उन्होंने लगातार कई पात्रो का सृजन किया जो कही न कही हमारे समाज से ही उठाये गए थे।  और वे भी उन्ही परेशानियों से जूझते थे जिससे आम आदमी दो चार होता था। इसी कारण से इन पात्रो की लोकप्रियता आज भी कायम है ,बिल्लू, पिन्की, तोषी, रमण ,श्रीमतीजी ,गब्दू, बजरंगी पहलवान, चाचा चौधरी ,साबू ,जोजी, ताऊजी, आदि तमाम पात्र जनमानस में सालों से बसे हुए हैं। 
हमारे बचपन और हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन चुके प्राण साहब अब नहीं रहे। यह खबर हर कॉमिक्स फैन के लिए दुखदायी है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। उनकी कमी हमेशा बनी रहेगी। इनके साथ ही भारतीय कॉमिक जगत के एक युग का अंत हो गया मगर प्राण साहब अपने बनाये पात्रो के माध्यम से सदैव हम सभी के हृदय में बसे रहेंगे। 

भोजपुरी सिनेमा से जुडी फिल्म एवं गीत का वीडियो देखने के लिए लोगिन कीजिये

Saturday, 2 August 2014

नाग पंचमी तिथि पर जलार्पण के लिए कांवरियों में रहा उत्साह

शाम पांच बजे 40 हजार भक्तों ने किया जलार्पण:-  श्रावणी मेले के 20वें दिन शाम पांच बजे तक 40 हजार भक्तों ने जलार्पण किया. शुक्रवार को नाग पंचमी तिथि होने के कारण भी श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया. हालांकि अन्य दिन की अपेक्षा भीड़ में कुछ कमी देखी गयी. दोपहर दो बजे के बाद कांवरियों की कतार बीएड कॉलेज परिसर तक सिमट गयी थी. पंचमी तिथि पर अहले सुबह पूजारी विनोद झा ने बाबा की विधिवत पूजा की. उसके उपरांत वीवीआइपी के लिए पट खोल दिया गयी. इस श्रेणी में एक भी वीवीआइपी सरकारी पूजा में जलार्पण के लिए शामिल होने नहीं पहुंचे. जबकी बीते वर्ष इस शुभ दिन में कई वीवीआइपी ने कामना लिंग पर जलार्पण किया था. इधर, स्थानीय लोग भी जलार्पण के लिए बाबा दरबार पहुंचे. 

बाबा को सउदी अरब के श्रद्धालु ने भी दिया दान:-  बाबा मंदिर में श्रावणी मेले के दौरान अब तक 14 लाख कांवरिये देवघर पहुंच कर जलार्पण कर चुके हैं. इन कांवरियों ने जो बाबा को दान दिया वह तो अलग आमदनी मंदिर को हुई है. लेकिन इस बार दान देने वालों की सूचना वेबसाइट पर पहली बार सार्वजनिक की गयी है. जिससे दानदाताओं के बीच अच्छा मैसेज गया है. दानदाताओं को अब बाबा मंदिर की वेबसाइट से ही पता चल जा रहा है कि उनके द्वारा दान दी गयी राशि मंदिर के अकाउंट में चली गयी. क्योंकि वेबसाइट पर दानदाताओं के नाम और जो लोग गुप्त दान देते हैं उनकी प्राप्ति रसीद नंबर अंकित रहती है. अब तो भारत से बाहर यानी साउदी अरब से भी बाबा को दान मिलने लगा है. सउदी अरब के एक श्रद्धालु शिवकांत झा ने 5000 रुपये  दान दिया है. 
देवघर डीसी अमीत कुमार मंदिर प्रबंधन को निर्देश दिया है कि जो भी दान बाबा मंदिर को प्राप्त हो रहा है, उसकी सूचना 24 घंटे के अंदर वेबसाइट पर दर्ज की जाये. ताकि सूचना आॅनलाइन रहे. तब से सूचनाएं सार्वजनिक होने लगी है.
31 श्रद्धालुओं की सूचना आॅनलाइन :  इस बार श्रावणी मेले में अब तक 4.89 लाख रुपये दान प्राप्त हुए हैं. सभी 31 श्रद्धालुओं की सूचना वेबसाइट पर आॅनलाइन कर दी गयी है. उक्त दान की राशि में कुछ मंदिर कार्यालय में दान देकर रसीद प्राप्त किये गये हैं. वहीं अधिक दान आॅनलाइन डोनरों ने भेजा है. यह राशि चेक, ड्राफ्ट या कैश प्राप्त हुए हैं. सबों को प्राप्ति रसीद दी गयी है. अब तक कुल 31 शिवभक्तों ने बाबा को आॅनलाइन दान दिया है. अलीपुर द्वार बम के नाम से एक श्रद्धालु ने बाबा को 2.52 ग्राम सोने का त्रिशूल और बंडी दान किया है. अब तक सबसे अधिक दान जिस शिवभक्त ने दिया है उनमें देवानंद झा शामिल हैं. जिन्होंने मंदिर को एक लाख एक रुपये आॅनलाइन दान दिया. 
कहां-कहां के श्रद्धालुओं ने दिया है दान: रियाद सउदी अरब, दिल्ली, छत्तीसगढ़(रायपुर, कोरबा, दुर्ग, पिथौड़ा), सिलीगुड़ी, झरझर-हरियाणा, गुवाहाटी-असम, नागपुर(महाराष्ट्र), बहरमपुर(पश्चिम बंगाल), रोहतास, छपरा (बिहार) सहित अन्य स्टेट के श्रद्धालु शामिल हैं.

भोलेबाबा  भक्ति गीत देखने के लिए लॉगिन कीजिये www.bhojpurinama.com

Friday, 25 July 2014

भीड़ ने तोड़ा सोमवारी का रिकार्ड

डेढ़ लाख से अधिक कांवरिये पहुंचे देवघर
देवघर
बाबाधाम में श्रावणी मेला पूरे उफान पर है. शिवभक्तों की दीवानगी का आलम यह है कि भीड़ ने सोमवारी का भी रिकार्ड तोड़ दिया है. कतार 13 किमी लंबी हो गयी. आस्था के आगे प्रशासनिक व्यवस्था कम पड़ गयी. बुधवार देर रात से कांवरियों की कतार लंबी होती चली गयी. गुरुवार देर शाम तक तकरीबन 80 हजार कांवरियों ने जलार्पण कर लिया. लेकिन प्रवेश कार्ड के रिकार्ड बताते हैं कि बाबाधाम में डेढ़ लाख से अधिक कांवरिये आ चुके हैं. जाहिर है बाबा मंदिर की क्षमता अधिक से अधिक 80 से 90 हजार के जलार्पण की है. लगभग 40 से 50 हजार कांवरिये गुरुवार को जलार्पण से वंचित रह जायेंगे. यानी इतने लोगों को शुक्रवार का इंतजार करना होगा. 
रह-रह कर मचती रही अफरा-तफरी
लंबी कतार के कारण पुलिस बल व प्रशासनिक व्यवस्था कम पड़ गयी है. सभी प्वाइंट पर पुलिस बलों की व्यवस्था नहीं हो सकी है.  इस कारण रह-रह कर कतार में अफरा-तफरी मचती रही. जब कतार थोड़ी देर रूक जाती थी तो कांवरिये सड़क पर ही बैठ जाते थे, कुछ खड़े रहते थे. जैसे ही कतार चलती थी, लोगों में आगे बढ़ने की होड़ सी मच जाती थी, इसी कारण अफरा-तफरी मचती रही जिसे नियंत्रित करने वाला कोई नहीं था. 
कतार में महिला और बच्चे   रहे परेशान
व्यवस्था का आलम यह है कि लाख परेशानी और लोगों की शिकायत के बाद भी कांवरियों की एक ही कतार लगायी जा रही है जिसमें महिलाएं और बाल कांवरियों को काफी परेशानी हो रही है. अफरा-तफरी में ये पीछे छूट जाते हैं. यही कारण है कि जलार्पण के लिए इन लोगों को कतार में तकरीबन 15 से 20 घंटे तक खड़ा होना पड़ रहा है. फिर भी कइ भक्तों की बारी नहीं आयी. अब वे शुक्रवार के इंतजार में हैं.
आज भी बंद रहा शीघ्र दर्शनम 
: जिला प्रशासन ने अगले आदेश तक शीघ्र दर्शनम पास पर रोक लगा दिया गया है. इस कारण गुरुवार को भी शीघ्र दर्शनम की सुविधा का लाभ कांवरिये नहीं उठा सके .शीघ्र दर्शनम के लिए भी कांवरिये भटकते रहे. 
रूट लाइनिंग में बरमसिया के बाद व्यवस्था नदारद
रूट लाइनिंंग में बरमसिया तक तो कोरिडोर, पेयजल, बिजली, सूचना केंद्र, अस्थायी अस्पताल आदि की व्यवस्था है. लेकिन शुरू के दिनों से कतार बरमसिया, कुमुदिनी घोष रोड़, नंदन पहाड़, बेलाबगान होते हुए डढ़वा नदी और गुरुवार को तो चांदपुर तक पहुंच गयी. इस रूट में कहीं भी पानी, रोशनी, कोरिडोर, शौचालय, अस्थायी अस्पताल की व्यवस्था नहीं है. 

 यहां तक कि सूचना संप्रेषण की भी व्यवस्था नहीं है. इस कारण कांवरियों को काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है. लंबी कतार देख एसडीओ जय ज्योति सामंता डढ़वा नदी के पास कतार सुव्यवस्थित करने पहुंचे. घंटों वहां खड़े होकर उन्होंने कांवरियों के रूट लाइनिंग को दुरुस्त करवाया. 

Wednesday, 23 July 2014

भारत का राष्ट्रीय ध्वज : 22 जुलाई को अपने प्यारा तिरंगा झंडा का जन्मदिन है।

भारत का  राष्ट्रीय ध्वज : जिसे तिरंगा भी कहते हैं, तीन रंग की क्षैतिज पट्टियों के बीच नीले रंग के एक चक्र द्वारा सुशोभित ध्वज है। *तिरंगा झंडा* के निर्माणकर्ता *पिंगलि वेंकय्या*  हैं। इसे १५ अगस्त १९४७ को अंग्रेजों से भारत की स्वतंत्रता के कुछ ही दिन पूर्व २२ जुलाई १९४७ को आयोजित भारतीय संविधान-सभा की बैठक में अपनाया गया था। इसमें तीन समान चौड़ाई की क्षैतिज पट्टियाँ हैं, जिनमें सबसे ऊपर केसरिया, बीच में श्वेत और नीचे गहरे हरे रंग की पट्टी है। ध्वज की लम्बाई एवं चौड़ाई का अनुपात २:३ है। सफेद पट्टी के मध्य में गहरे नीले रंग  का एक चक्र है जिसमें २४ अरे होते हैं। इस चक्र का व्यास लगभग सफेद पट्टी की चौड़ाई के बराबर होता है व रूप सम्राट अशोक की राजधानी सारनाथ में स्थित स्तंभ के शेर के शीर्षफलक के चक्र में दिखने वाले की तरह होता है।
ध्वज का हेराल्डिक वर्णन इस प्रकार से होता है :- महात्मा गांधी जी ने  ने सबसे पहले 1921 में काँग्रेस  के अपने झंडे की बात की थी। इस झंडे को पिंगली वेंकैय्या  ने डिजाइन किया था। इसमें दो रंग थे लाल रंग  हिन्दुओं के लिए और हरा रंग मुस्लिमों के लिए। बीच में एक चक्र था। बाद में इसमें अन्य धर्मो के लिए सफ़ेद रंग जोड़ा गया। स्वतंत्रता प्राप्ति से कुछ दिन पहले संविधान सभा नेराष्ट्रध्वज को संशोधित किया। इसमें चरखे की जगह अशोक चक्र  ने ली। इस नए झंडे की देश के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने फिर से व्याख्या की। 21 फीट गुणा 14 फीट के झंडे पूरे देश में केवल तीन किलों के ऊपर फहराए जाते हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में स्थित किला उनमें से एक है। इसके अतरिक्त कर्नाटक का नारगुंड किले और महाराष्ट्र का पनहाला किले पर भी सबसे लम्बे झंडे को फहराया जाता है।

तिरंगे का विकास :- यह ध्वज भारत की स्वतंत्रता के संग्राम काल में निर्मित किया गया था। १८५७ में स्वतंत्रता के पहले संग्राम के समय भारत राष्ट्र का ध्वज बनाने की योजना बनी थी, लेकिन वह आंदोलन असमय ही समाप्त हो गया था और उसके साथ ही वह योजना भी बीच में ही अटक गई थी। वर्तमान रूप में पहुंचने से पूर्व भारतीय राष्ट्रीय ध्वज अनेक पड़ावों से गुजरा है। इस विकास में यह भारत में राजनैतिक विकास का परिचायक भी है।

कुछ ऐतिहासिक पड़ाव इस प्रकार हैं :- प्रथम चित्रित ध्वज १९०४  में स्वामी विवेकानंद की शिष्या भगिनी निवेदिता द्वारा बनाया गया था। ७ अगस्त १९०६ को पारसी बागान चौक (ग्रीन पार्क) कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) में इसे कांग्रेस के अधिवेशन में फहराया गया था। इस ध्वज को लाल, पीले  और हरे  रंग की क्षैतिज पट्टियों से बनाया गया था। ऊपर की ओर हरी पट्टी में आठ कमल थे और नीचे की लाल पट्टी में सूरज  और चाँद  बनाए गए थे। बीच की पीली  पट्टी पर *वंदेमातरम्* लिखा गया था।

द्वितीय ध्वज को पेरिस में मैडम कामा और १९०७  में उनके साथ निर्वासित किए गए कुछ क्रांतिकारियों द्वारा फहराया गया था। कुछ लोगों की मान्यता के अनुसार यह १९०५  में हुआ था। यह भी पहले ध्वज के समान था; सिवाय इसके कि इसमें सबसे ऊपर की पट्टी पर केवल एक कमल था, किंतु सात तारेसप्तऋषियों  को दर्शाते थे। यह ध्वज बर्लिन  में हुए समाजवादी सम्मेलन में भी प्रदर्शित किया गया था।
१९०७  में भारतीय राजनैतिक संघर्ष ने एक निश्चित मोड़ लिया। डॉ. एनी बेसेंट  और लोकमान्य तिलक  ने घरेलू शासन आंदोलन के दौरान तृतीय चित्रित ध्वज को फहराया। इस ध्वज में ५ लाल और ४ हरी क्षैतिज पट्टियां एक के बाद एक और सप्ततऋषि के अभिविन्यास में इस पर सात सितारे बने थे। ऊपरी किनारे पर बायीं ओर (खंभे की ओर) यूनियन जैक था। एक कोने में सफेद अर्धचंद्र और सितारा भी था।
कांग्रेस के सत्र बेजवाड़ा ( वर्तमान विजयवाड़ा ) में किया गया यहाँ आंध्र प्रदेश के एक युवक पिंगली वेंकैय्या ने एक झंडा बनाया और चौथा चित्र  गांधी जी को दिया। यह दो रंगों का बना था। लाल और हरा रंग जो दो प्रमुख समुदायों अर्थात हिन्दू और मुस्लिम का प्रतिनिधित्वं करता है। गांधी जी ने सुझाव दिया कि भारत के शेष समुदाय का प्रतिनिधित्व करने के लिए इसमें एक सफेद पट्टी और राष्ट्र की प्रगति का संकेत देने के लिए एक चलता हुआ चरखा होना चाहिए।
वर्ष १९३१ तिरंगे के इतिहास में एक स्मरणीय वर्ष है। तिरंगे ध्वज को भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया गया और इसे राष्ट्र-ध्वज के रूप में मान्यता मिली। यह ध्वज जो वर्तमान स्वरूप का पूर्वज है, केसरिया, सफेद और मध्य में गांधी जी के चलते हुए चरखे के साथ था। यह भी स्पष्ट रूप से बताया गया था कि इसका कोई साम्प्रदायिक महत्त्व नहीं था। 
२२ जुलाई १९४७  को संविधान सभा ने वर्तमान ध्वज को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया। स्वतंत्रता मिलने के बाद इसके रंग और उनका महत्व बना रहा। केवल ध्वज में चलते हुए चरखे के स्थान पर सम्राट अशोक के धर्म चक्र को स्थान दिया गया। इस प्रकार काँग्रेस पार्टी का तिरंगा ध्वज अंतत: स्वतंत्र भारत का तिरंगा ध्वज बना।
नियम व विनियम :- २६ जनवरी २००२ विधान पर आधारित कुछ नियम और विनियमन हैं कि ध्वज को किस प्रकार फहराया जाए :-
१ - राष्ट्रीय ध्वज को शैक्षिक संस्थानों (विद्यालयों, महाविद्यालयों, खेल परिसरों, स्काउट शिविरों आदि) में ध्वज को सम्मान की प्रेरणा देने के लिए फहराया जा सकता है। विद्यालयों में ध्वज-आरोहण में निष्ठा की एक शपथ शामिल की गई है।
२ - किसी सार्वजनिक, निजी संगठन या एक शैक्षिक संस्थान के सदस्य द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अरोहण प्रदर्शन सभी दिनों और अवसरों, आयोजनों पर अन्यथा राष्ट्रीय ध्वज के मान सम्‍मान और प्रतिष्‍ठा के अनुरूप अवसरों पर किया जा सकता है।
३ - नई संहिता की धारा ( २ ) में सभी निजी नागरिकों अपने परिसरों में ध्वज फहराने का अधिकार देना स्‍वीकार किया गया है। 
४ - इस ध्वज को सांप्रदायिक लाभ, पर्दें या वस्‍त्रों के रूप में उपयोग नहीं किया जा सकता है। जहां तक संभव हो इसे मौसम से प्रभावित हुए बिना सूर्योदय से सूर्यास्‍त तक फहराया जाना चाहिए।
५ - इस ध्वज को आशय पूर्वक भूमि, फर्श या पानी से स्‍पर्श नहीं कराया जाना चाहिए। इसे वाहनों के हुड, ऊपर और बगल या पीछे, रेलों, नावों या वायुयान पर लपेटा नहीं जा सकता।
६ - किसी अन्‍य ध्वज या ध्वज पट्ट को राष्ट्रीय ध्वज से ऊंचे स्‍थान पर लगाया नहीं जा सकता है। तिरंगे ध्वज को वंदनवार, ध्वज पट्ट या गुलाब के समान संरचना बनाकर उपयोग नहीं किया जा सकता।

भारतीय राष्ट्रीय ध्वज भारत के नागरिकों की आशाएं और आकांक्षाएं दर्शाता है। यह देश के राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है।

Friday, 18 July 2014

अब इंटरनेट पर भी बाबा की पूजा-अर्चना व जलार्पण



मंदिर प्रबंधन बोर्ड ने की तैयारी
* बाबाधाम डॉट ओआरजी साइट में मिली सुविधा
* घर बैठे ही भक्त लेंगे पूजा-अर्चना का आनंद 


अब देश-विदेश के भक्त घर बैठे ही श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ पूजा-अर्चना व जलार्पण के वीडियो को इंटरनेट पर देख सकेंगे. इसके लिए मंदिर प्रबंधन बोर्ड की ओर से तैयारी की जा रही है. बोर्ड के सचिव सह डीसी अमीत कुमार ने बताया कि बाबाधाम डॉट ओआरजी साइट खोलते ही मंदिर में पूजा-पाठ से संबंधित जानकारी, फोटो व वीडियो उपलब्ध होगी.
 इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है. सब कुछ ठीक रहा तो शुक्रवार से ही यह दिखने लगेगा. इसमें बाबा पर जलार्पण, कांवरियों की कतारबद्ध व्यवस्था, मानसरोवर तट, बीएड कॉलेज परिसर, तिवारी चौक, जलसार रोड सहित कुल 15 जगहों को लाइव देखा जा सकता है. इससे भक्तों के अलावा पर्यटक भी जानकारी हासिल करेंगे. 


* कांवरियों की कतार हो जाती है आठ किमी लंबी
* जब 5 से 10 घंटे लाइन में लगना पड़ता है तो टाइम स्लॉट प्रवेश कार्ड का क्या औचित्य?
* भेड़-बकरी की तरह महिला,  * बच्चे व पुरुष लगाये जाते हैं एक  ही कतार में
* विथ फैमिली पूजा का दावा खोखला
* मानसिंघी फुटओवर ब्रिज के बाद ही कांवरियों को मिलती है राहत

श्रावणी मेला : टाइम स्लॉट प्रवेश कार्ड का प्रबंधन फेल

भक्त परेशान, कतार में हो रही अफरा-तफरी


पिछले वर्ष की तरह इस बार भी टाइम स्लॉट प्रवेश कार्ड का प्रबंधन बिल्कुल ही फेल साबित हो रहा है. क्योंकि इस सिस्टम से भी कांवरियों की कतार लंबी लग रही है. तकरीबन आठ किमी लंबी कतार हो जा रही है. औसतन पांच से दस घंटे कांवरियों को कतार में खड़ा होना पड़ रहा है. इस कारण भक्त परेशान हैं. कतार में रोजाना अफरा-तफरी व अव्यवस्था दिख रही है. टाइम स्लॉट प्रवेश कार्ड सिस्टम लागू करने के पीछे उद्देश्य था कि कांवरियों को लंबी कतार से मुक्ति मिलेगी. उन्हें सीधे जलसार मोड़ में कतार में लगना होगा और वे कम समय में बाबा को जलार्पण कर सकेंगे. जो टाइम उन्हें कार्ड में दिया जायेगा उस अनुरूप वे अपनी खरीदारी, अपने पुरोहितों से जल का संकल्प या आराम कर सकेंगे. लेकिन जिला प्रशासन का यह दावा कि टाइम स्लॉट सिस्टम बेहतर ढंग से काम कर रहा है, श्रद्धालु आराम से जलार्पण कर रहे हैं, खोखला साबित हो रहा है. 

* कार्ड ले सीधे कतार में लगते हैं कांवरिये

जब भक्तों को प्रवेश कार्ड मिल जाता है तो उन्हें जलसार मोड़ में इंट्री नहीं मिलती है वे कतार की अंतिम छोर यानी बीएड कालेज, नंदन पहाड़ या बरमसिया में जाकर कतार में खड़े होते हैं. वहां से उन्हें जलसार मोड़ और नेहरू पार्क तक पहुंचने में कई घंटे लग जाते हैं. कार्ड में लिखे टाइम का कोई औचित्य नहीं रह जाता है. कार्ड को देखने वाला कतार में कोई नहीं है, कांवरियों की काउंसेलिंग करना वाला कोई नहीं है. इस कारण कार्ड लेते ही कांवरिये कतार में खड़े हो जाते हैं. क्योंकि वे देखते हैं कि बड़े पंडालों में कोई वेट नहीं कर रहा है. जो भी आ रहे हैं सभी कतार में खड़े हो रहे हैं. इस कारण कतार में देखा जाता है कि जलसार मोड़ के पास जो कांवरिया कतार में खड़ा है वह दोपहर 12 से 3 बजे का कार्ड लिये हैं और जो बीएड कॉलेज या बरमसिया में खड़े हैं वह सुबह तीन से पांच बजे का कार्ड लिये है। 

* सिस्टम तो लागू किया लेकिन प्रबंधन फेल

जिला प्रशासन ने टाइम स्लॉट सिस्टम लागू कर तो कर दिया लेकिन यह फेल हो रहा है. क्योंकि नेहरू पार्क का स्कैनर पहले दिन से ही खराब है. कई काउंटर खाली रहते हैं. सरासनी में एक कांवरिया जिसने प्रवेश कार्ड लिया, उस वक्त दिन के 11 बज रहे थे लेकिन उसे जो कार्ड जारी किया गया, उसमें सुबह 9 से 11 बजे का टाइम स्लॉट मिला था. इसी से पता चलता है कि प्रशासन सिर्फ कार्ड जारी कर रहा है या उसमें दिये टाइम का कोई महत्व है.




काँवरिया से समबन्धित गीत सुनने एवं देखने के लिए लॉगिन करें