Tuesday, 15 July 2014

राम भक्त हनुमानजी जन्म की कथा, जिनका आज जन्मदिन है

राम भक्त, पवनपुत्र हनुमान, जिनका आज जन्मदिन है. अंजना और केसरी के लाल हनुमान के जन्मदिन को हिंदू धर्म के अनुयायी हनुमान जयंती के रूप में बड़े धूमधाम से मनाते हैं. मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से जुड़ी रामायण, जो हिन्दुओं का एक पवित्र ग्रंथ है, में हनुमान को भी एक अभिन्न हिस्से के रूप में पेश किया गया है, इसलिए इनसे संबंधित घटनाओं, शिव के अवतार के रूप में इनका जन्म और बालपन में इनकी अठखेलियों के बारे में आपने कई बार सुना या पढ़ा होगा. लेकिन आज हम आपको उनकी मां अंजना और उनके पिता की मुलाकात कैसे हुई, कैसे हनुमान शिव के रूप में इस धरती पर अवतरित हुए इससे संबंधित पुराणों में लिखी एक बड़ी रहस्यमय घटना से अवगत करवाने जा रहे हैं.
हनुमान का जन्म कैसे हुआ, ये जानने के लिए पहले हम उनके माता-पिता के विवाह की भेंट कैसे हुई इस बारे में जान लेते हैं. हनुमान के जन्म की दैवीय घटना की शुरुआत होती है ब्रह्मा, जिनके हाथ में पृथ्वी के सृजन की कमान है, के दरबार से.  स्वर्ग में स्थित उनके महल में हजारों सेविकाएं थीं, जिनमें से एक थीं अंजना. अंजना की सेवा से प्रसन्न होकर ब्रह्मा ने उन्हें मनचाहा वरदान मांगने को कहा.
अंजना ने हिचकिचाते हुए उनसे कहा कि उन पर एक तपस्वी साधु का श्राप है, अगर हो सके तो उन्हें उससे मुक्ति दिलवा दें. ब्रह्मा ने उनसे कहा कि वह उस श्राप के बारे में बताएं, क्या पता वह उस श्राप से उन्हें मुक्ति दिलवा दें.

अंजना ने उन्हें अपनी कहानी सुनानी शुरू की. अंजना ने कहा ‘बालपन में जब मैं खेल रही थी तो मैंने एक वानर को तपस्या करते देखा, मेरे लिए यह एक बड़ी आश्चर्य वाली घटना थी, इसलिए मैंने उस तपस्वी वानर पर फल फेंकने शुरू कर दिए. बस यही मेरी गलती थी क्योंकि वह कोई आम वानर नहीं बल्कि एक तपस्वी साधु थे. मैंने उनकी तपस्या भंग कर दी और क्रोधित होकर उन्होंने मुझे श्राप दे दिया कि जब भी मुझे किसी से प्रेम होगा तो मैं वानर बन जाऊंगी. मेरे बहुत गिड़गिड़ाने और माफी मांगने पर उस साधु ने कहा कि मेरा चेहरा वानर होने के बावजूद उस व्यक्ति का प्रेम मेरी तरफ कम नहीं होगा’. अपनी कहानी सुनाने के बाद अंजना ने कहा कि अगर ब्रह्म देव उन्हें इस श्राप से मुक्ति दिलवा सकें तो वह उनकी बहुत आभारी होंगी. ब्रह्म देव ने उन्हें कहा कि इस श्राप से मुक्ति पाने के लिए अंजना को धरती पर जाकर वास करना होगा, जहां वह अपने पति से मिलेंगी. शिव के अवतार को जन्म देने के बाद अंजना को इस श्राप से मुक्ति मिल जाएगी.
ब्रह्मा की बात मानकर अंजना धरती पर चली गईं और एक शिकारन के तौर पर जीवन यापन करने लगीं. जंगल में उन्होंने एक बड़े बलशाली युवक को शेर से लड़ते देखा और उसके प्रति आकर्षित होने लगीं. जैसे ही उस व्यक्ति की नजरें अंजना पर पड़ीं, अंजना का चेहरा वानर जैसा हो गया. अंजना जोर-जोर से रोने लगीं, जब वह युवक उनके पास आया और उनकी पीड़ा का कारण पूछा तो अंजना ने अपना चेहरा छिपाते हुए उसे बताया कि वह बदसूरत हो गई हैं. अंजना ने उस बलशाली युवक को दूर से देखा था लेकिन जब उसने उस व्यक्ति को अपने समीप देखा तो पाया कि उसका चेहरा भी वानर जैसा था.
अपना परिचय बताते हुए उस व्यक्ति ने कहा कि वह कोई और नहीं वानर राज केसरी हैं जो जब चाहें इंसानी रूप में आ सकते हैं. अंजना का वानर जैसा चेहरा उन दोनों को प्रेम करने से नहीं रोक सका और जंगल में केसरी और अंजना ने विवाह कर लिया.
भगवान शिव के भक्त होने के कारण केसरी और अंजना अपने आराध्य की तपस्या में मग्न थे. तपस्या से प्रसन्न होकर शिव ने उन्हें वरदान मांगने को कहा. अंजना ने शिव को कहा कि साधु के श्राप से मुक्ति पाने के लिए उन्हें शिव के अवतार को जन्म देना है, इसलिए शिव बालक के रूप में उनकी कोख से जन्म लें.
‘तथास्तु’ कहकर शिव अंतर्ध्यान हो गए. इस घटना के बाद एक दिन अंजना शिव की आराधना कर रही थीं और किसी दूसरे कोने में महाराज दशरथ, अपनी तीन रानियों के साथ पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए यज्ञ कर रहे थे. अग्नि देव ने उन्हें दैवीय ‘पायस’ दिया जिसे तीनों रानियों को खिलाना था लेकिन इस दौरान एक चमत्कारिक घटना हुई, एक पक्षी उस पायस की कटोरी में थोड़ा सा पायस अपने पंजों में फंसाकर ले गया और तपस्या में लीन अंजना के हाथ में गिरा दिया. अंजना ने शिव का प्रसाद समझकर उसे ग्रहण कर लिया और कुछ ही समय बाद उन्होंने वानर मुख वाले हनुमान जी को जन्म दिया.
साभार : दैनिक जागरण 
हनुमान जी की आरती और भजन देखने व सुनने के लॉगिन करिए -

Friday, 9 May 2014

इस हप्ते 9 मई शुक्रवार को प्रदर्शित हुई फिल्में

इस हप्ते 9 मई को मुंबई में 2 भोजपुरी फिल्म और बिहार , झारखण्ड में  4 भोजपुरी  प्रदर्शित की गयी हैं। 

इस हप्ते दो भोजपुरी फिल्में मुंबई में प्रदर्शित हुई है :- 


१ - लागल सनेहिया के डोर : एस ए  आर फिल्म्स - समिम अहमद शेख प्रस्तुत  भोजपुरी फिल्म - लागल सनेहिया के डोर 
को मुंबई में १४ सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गयी है। निर्माता - राघवेन्द्र सिंह व संजय सिंह हैं।  फिल्म के निर्देशक - सुनील सिन्हा हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार - रवि किशन, मोनालिसा, कुणाल सिंह, श्री कनकनी, सीमा सिंह तथा अवधेश मिश्रा इत्यादि हैं। 
 फिल्म - लागल सनेहिया के डोर का  म्यूजिक रिलीज देखिये इस लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/video/music-launch-of-movie-lagal-snehiya-ke-dor


यह फिल्म आज बिहार और झारखण्ड के कई सिनेमाघरों में भी प्रदर्शित की गयी है। 


२ - गरदा : पिछले महीने चेन्नई (मद्रास) के सिनेमाघरों में धमाकेदार प्रदर्शित होने के बाद भोजपुरी फ़िल्म "गरदा"  ने बिहार के सिनेमाघरों सफलता का परचम लहराया।  *एस एस फिल्म फैक्ट्री* प्रस्तुत तथा *एस के फिल्मस (चेन्नई)* के बैनर तले निर्मित फ़िल्म - गरदा को अब मुम्बई और गुज़रात में भी प्रदर्शित किया गया है। इस फ़िल्म के लेखक निर्देशक - पराग पाटिल है। फ़िल्म के निर्माता - श्रवण कुमार एच हैं तथा कार्यकारी निर्माता- रमेश चन्द्र शर्मा हैं। 

मुख्य भूमिकओं में  विराज भट्ट, अंजना सिंह, बालेश्वर सिंह, हैप्पी, धर्मेन्द्र सिंह, पूनम दूबे, प्रिया शर्मा, राम मिश्रा, सी .पी . भट्ट, राजकपूर शाही, दीपक भाटिया, साहिल शेख, वैभव राय, संजय वर्मा, कृष्णदेव राणा, इंद्रसेन यादव, सीमा सिंह, नेहा तिवारी, संजू चौहान, वारिस शाह, मनोज श्रीवास्तव इत्यादि हैं।

बिहार में प्रदर्शित हुई फिल्मे क्रमशः इस प्रकार हैं - 

१ - लड़ाई : ए स्कवार्य प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित फिल्म - लड़ाई का भव्य प्रदर्शन 9 मई से बिहार तथा झारखण्ड के सिनेमाघरों में किया जा रहा है। पहली बार *हैदर काज़मी* और *विशाल तिवारी* आमने - सामने घमासान खूनी लड़ाई कर रहे हैं। इस लड़ाई में विशाल तिवारी का साथ दे रहीं हैं अभीनेत्री - अंजना सिंह तथा हैदर काज़मी के साथ हैं मिस फेमिना नूरी शेख। इनके साथ में - बालेश्वर सिंह, सी पी भट्ट, सोनू झा, माया यादव, देव सिंह, प्रीती सिंघानिया, साहिल शेख, राहुल श्रीवास्तव, इमरान अली एवं मिस्टर इंडिया - डैनी शेहरावत इत्यादि हैं। आइटम डांस किया है प्रीति सिंह तथा प्राची ने। इस फिल्म के निर्माता - के के तिवारी हैं तथा फिल्म के लेखक - निर्देशक आनंद गहतराज हैं। इस फिल्म का संगीत राकेश शर्मा ने दिया है तथा गीत लिखा है राजेश मिश्रा, वाजिद अली, अरविन्द तिवारी हैं। पटकथा व संवाद मनोज पाण्डेय ने लिखा है। छायांकन - नरेंद्र पटेल, नृत्य - संजय कोर्बे, मारधाड़ - रियाज़ सुल्तान तथा कला - अंजनी तिवारी का है।
इस फिल्म का ट्रेलर देखिये इस लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/video/upcoming-bhojpuri-movie-ladai

२ - महाबली : आज 9 मई से बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में *महाबली* फिल्म के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। इस फिल्म में महाबली के रूप में मनमोहन तिवारी दर्शको के सम्मुख हो रहे हैं। इनकी नायिका हैं - प्रीति सिंघानिया साथ में सीमा सिंह नृत्यांगना के रूप में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। फिल्म के निर्माता - अरविन्द कुमार है तथा निर्देशक - वेदांत विश्नोई हैं। 

३ - मेरे साजन तेरे कारन : आनन्द मिडिया & इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित  फिल्म मेरे साजन तेरे कारण इसी शुक्रवार रिलीज़ हुई और फिल्म को अच्छी शुरुवात मिली है . निर्माता जी डी सिंह , आनंद जी सिंह व निर्देशक राजीव राय की इस फिल्म में अपूर्वा के अपोजिट हैं चर्चित गायक से अभिनेता बने रवि राज दीपू जबकि इन दोनों के प्रेम के दुश्मन बने हैं प्रसिद्द खलनायक अवधेश मिश्रा। संगीतकार  *के रत्नेश मिश्रा*  है साथ ही  छायांकन- पवन गुप्ता, मार धाड़- किंदर पाजी, नृत्य निर्देशक- केदार मास्टर का है। मुख्य भूमिकाओं में- रवि राज दीपू, अपूर्वा बिट, बालेश्वर सिंह, मनोज टाईगर, गोपाल राय, बंदिनी मिश्रा तथा अवधेश मिश्रा हैं एवं आईटम गीत पर सीमा सिंह ने नृत्य किया है। मेरे साजन तेरे कारण एक संगीतमय रोमांटिक फिल्म है। 



४ - लागल सनेहिया के डोर : एस ए  आर फिल्म्स - समिम अहमद शेख प्रस्तुत  भोजपुरी फिल्म - लागल सनेहिया के डोर 
को मुंबई में १४ सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गयी है। निर्माता - राघवेन्द्र सिंह व संजय सिंह हैं।  फिल्म के निर्देशक - सुनील सिन्हा हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार - रवि किशन, मोनालिसा, कुणाल सिंह, श्री कनकनी, सीमा सिंह तथा अवधेश मिश्रा इत्यादि हैं। 


भोजपुरी सिनेमा से गीत संगीत देखने के लिए लॉगिन  करें - 

Tuesday, 6 May 2014

चुनावी जंग में दो दिग्गज भोजपुरी सितारों मे कांटें की टक्कर

पिछले ब्लॉग मे आपने पढ़ा कि चुनावी जंग में भोजपुरी सितारें अपनी ग्लैमर छवि से मतदाताओं को आकर्षित करते हुये अपनी अपनी जीत पक्की मान रहे हैं।
अब पढ़िए चुनावी समर में किस तरह भोजपुरी सितारों में काँटे की टक्कर की ज़ंग छिड़ी हुईं है। दोनों दिग्गज  शत्रुघ्न सिन्हा तथा  कुणाल सिंह यादव  पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से आमने - सामने चुनाव लड़ रहे हैं और दोनों सितारे विजयी होने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। पटना साहिब संसदीय क्षेत्र का चुनाव हो चुका है और इनकी विजय श्री  का पताका 16 मई तक के लिए बंद है।  किसकी होगी जीत और किसकी होगी हार, इसका  पता 17 मई को होने वाला है।  


शत्रुघ्न सिन्हा :  पटना साहिब के मूल निवासी हैं शत्रुघ्न सिन्हा और अपने पैतृक क्षेत्र से चुनाव भी लड़ रहे  है।  67 वर्षीय भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा,  पूर्व प्रधानमंत्रीअटल बिहारी वाजपेयी की एनडीए सरकार में शत्रुघ्न सिन्हा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। ये  "बिहारी बाबू" के नाम से भी सम्बोधित किये जाते हैं। वास्तव में, पटना साहिब सीट बिहार में भारतीय जनता पार्टी के चेहरे के रूप में माना जाता है और सीट को बनाए रखना पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती है। बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में 1.66 लाख से अधिक मतों के अंतर से 2009 में पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से पहली बार सांसद बने। 



कुणाल सिंह यादव :  लंबे समय से कांगेस पार्टी के सांस्कृतिक सेल के अध्यक्ष हैं  कुणाल सिंह यादव । कांग्रेस राज्य सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र के मंत्रिमंडल में कुणाल सिंह यादव  के पिताजी - बुद्धदेव सिंह यादव मंत्री रहे हैं।  इस तरह  कुणाल सिंह यादव मझे  हुए कलाकार होने के साथ-साथ विरासत मिली राजनीति के कुशल नेता हैं। 

56  वर्षीय कांग्रेस प्रत्याशी कुणाल सिंह भोजपुरी सुपर स्टार है। इन्होंने अब तक 136 फिल्मों में अभिनय किया है।  2012 में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से सिनेमा के माध्यम से भोजपुरी भाषा को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त किया है। 

Friday, 2 May 2014

चुनावी जंग में भोजपुरी सितारें

आजकल चुनावी समर शुरू हो चुका है। सत्ता की  कुर्सी हासिल करने हेतु आम जनता को लुभाने के लिये अधिकांश राजनीतिक पार्टियाँ फ़िल्मी सितारो को जनता जनार्दन के बीच लाना चाहती हैं।  राजनीतिक पार्टियाँ अपने साथ सिने स्टार को इसलिये भी जोड़ती हैं कि जीतने ही ज्यादा लोकप्रिय स्टार होंगे उतना ही ज्यादा सीट पर विजयी होंगे।
( अभिनेता - कुणाल सिंह यादव ) 
इस बार लोकसभा चुनाव में कई भोजपुरी सिने स्टार भी चुनाव लड़ रहे हैं। कुणाल सिंह यादव, शत्रुघ्न सिन्हा, रवि किशन शुक्ला, तथा मनोज तिवांरी आदि जनता के बीच जाकर चुनावी जंग में अपनी जीत पक्की मान रहे हैं।

कुणाल सिंह यादव : राजनीतिक परिवार  ताल्लुकात ऱखने वाले कुणाल सिंह यादव लगातार बीस साल तक ( 80 और 90 के दशक में ) भोजपुरी के पहले सुपर स्टार हीरो रहे हैं। इस बार वे बिहार के पटना साहिब लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल - काँग्रेस पार्टी (गठबंधन)  से चुनाव लड़ रहे हैं।

( अभिनेता - शत्रुघ्न सिन्हा )




शत्रुघ्न सिन्हा : फिल्म जगत मे शॉटगन के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा भारतीय जानता पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार के पटना साहिब लोकसभा सीट से ही ये भी चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा से ही सांसद भी रहे हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा और कुणाल सिंह ये दोनों  दिग्गज आमने - सामने चुनाव लड़ रहे हैं।  दोनों अभिनेता व  राजनेता के बीच कांटे का टक्कर है। और दोनों लोग अपनी - अपनी जीत पक्की मान रहे हैं।

इन दो स्टारों के अलावा राजनितिक समर मे बहुचर्चित प्रत्याशी - रवि किशन शुक्ला और मनोज तिवारी भी हैं।

रवि किशन : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला के केराकत तहसील के विसुई गॉँव के  मूल निवासी रवि किशन शुक्ला अपने  गाँव जौनपुर लोकसभा सीट से काँग्रेस प्रतिनिधि के रूप मे चुनाव लड़ रहे हैं। ये भोजपुरी सिनेमा के तीसरे दौर के दूसरे सुपर स्टार हैं। ये मझे हुए कलाकार हैं और सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी वरदहस्त प्राप्त हैं। रवि किशन अपने आपको जौनपुर का  खाँटी माटी का लाल मानते हैँ। उनका सपना है जौनपुर का विकास करना। उनका कहना है कि मैं कोई नेता नहीं हूँ मै सिर्फ़ जौनपुर का बेटा हूँ।


मनोज तिवारी : प्रसिद्ध भोजपुरी गायक व अभिनेता मनोज तिवारी भाजपा प्रत्याशी के रूप मे उत्तरी - पूर्वी दिल्ली चुनाव लड़ रहे हैं। दिल्ली में पूर्वांचली आबादी लगभग 40 % है। इसी गणित को ध्यान में रखकर भाजपा ने इनको अपना उम्मीदवार बनाया है। अबकी बार मोदी सरकार नारा और मोदी लहर  की वजह से अपनी जीत पक्की मन रहें हैँ। बिहार  भभुआ जिला  निवासी मनोज तिवारी राजनीति के क्षेत्र मे नये नहीँ हैं। इसके पहले समाजवादी पार्टी से गोरखपुर लोक़सभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। 


भोजपुरी सिनेमा से जुडी  सी खबरे देखने  लॉगिन कीजिये -
www.bhojpurinama.com

  

Tuesday, 29 April 2014

भोजपुरी सिनेमा के सुपर हिट जोड़ियों का सफ़र : 50 साल से अब तक ( भाग - 3 )

( रवि किशन तथा बृजेश त्रिपाठी )
भोजपुरी  सिनेमा के तीसरे दौर की शुरुआत में निर्माता - निर्देशक मोहन जी प्रसाद द्वारा निर्मित तथा भोजपुरी के दूसरे सुपर स्टार "रवि किशन" अभिनीत सन 2002 में फिल्म - "सईयाँ हमार" का निर्माण हुआ।  इस फिल्म के निर्माता थे - किशन खदरिया। निर्देशक और हीरो की जोड़ी के रूप में मोहन जी प्रसाद और रवि किशन लगातार कई सुपर हिट फिल्मों में साथ में काम किया है।

( दिव्या देसाई तथा रवि किशन )
पहली फिल्म - "सईयां हमार'' के बाद "सईया से कर द मिलनवा हे राम", "गंगा जईसन माई हमार",  "पंडित जी बताईं ना बियाह कब होई" तथा "हमार सईयाँ हिन्दुस्तानी" इत्यादि सुपर हिट फिल्में रही हैं।  मोहन जी प्रसाद और रवि किशन की जोड़ी को जोड़ने वाले खल अभिनेता - "बृजेश त्रिपाठी" ने भी कई फिल्मों में मोहन जी प्रसाद के निर्देशन में काम किया है।  नायक और खलनायक की जोड़ी में रवि किशन और बृजेश त्रिपाठी की जोड़ी बहुत सी फिल्मों में एक साथ नज़र आई हैं। 
हीरो - हिरोईन की चर्चित एवं हिट जोड़ी बात की जाये तो राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त फिल्म - "कब होई गवनवाँ हमार" में "रवि किशन" और "दिव्या देसाई" (अब "रश्मि देसाई" के नाम से प्रसिद्ध) की हिट जोड़ी कई फिल्मों में नज़र आई।  साथ ही  
( मनोज तिवारी व रानी चटर्जी )
( नगमा व रवि किशन )
सन 2004 - 2005 में भोजपुरी सिनेमा को नया आयाम देने के साथ ही भोजपुरी सिने इंडस्ट्री को व्यवसायिक मजबूती प्रदान करने वाली "सुधाकर पाण्डेय" द्वारा निर्मित तथा "अभय सिन्हा" निर्देशित फिल्म - ''ससुरा बड़ा पईसा वाला"  के माध्यम से दो सितारों "मनोज तिवारी"  और "रानी चटर्जी" का आगमन हुआ। यह जोड़ी सुपर डुपर हिट रही।
इसी  सन में भोजपुरी सिनेमा को जबरदस्त पहचान दिलाने वाली फिल्म -  "पंडित जी बताईं ना बियाह कब होई" में "रवि किशन" और बॉलीवुड अभिनेत्री "नगमा" की जोड़ी हिट और चर्चित रही है। इसके अलावा कई फिल्मों में एक साथ यह जोड़ी ने काम किया।
( दिनेश लाल यादव "निरहुआ" तथा "पाखी हेगड़े )
सन  2007 की सबसे बड़ी हिट फिल्म - "निरहुआ रिक्शावाला" से "दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'' सुपर स्टार बन गए और  इस फ़िल्म की नायिका - "पाखी हेगड़े'' के साथ "निरहुआ" की  हिट एवं हॉट जोड़ी बहुचर्चित हैं। अब तक इनकी  बहुत सी हिट फिल्मों का  प्रदर्शन हो चुका है।
(दिनेश लाल यादव "निरहुआ" व  मनोज टाईगर)





साथ ही हास्य अभिनेता - "मनोज टाईगर" जिनको भोजपुरी सिनेप्रेमी प्यार से "बतासा चाचा" के नाम सम्बोधित करते हैं। "दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'' और मनोज टाईगर" की जोड़ी कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

( रानी चटर्जी एवं पवन सिंह )

"जब केहू दिल मे समा जाला'' फिल्म सहित कई फिल्मों मे पवन सिंह और रानी चटर्जी की रोमांटिक जोड़ी खूब चर्चित रही है ।





भोजपुरी सिनेमा के बारे में जानने तथा वीडियो देखने के लिए लॉगिन कीजिये - 


Friday, 25 April 2014

भोजपुरी सिनेमा के सुपर हिट जोड़ियों का सफ़र : 50 साल से अब तक (भाग - 2)


भोजपुरी सिनेमा के पहले सुपर स्टार कुणाल सिंह (यादव ) धरती मईया फिल्म  से भोजपुरी सिने जगत में बुलंदी का परचम लहराया। उसके दो दशक 1980 से 2000  तक लगातार सुपर हिट फिल्मों के पहले सुपर स्टार नायक रहे हैं और इनकी नायिका थी गौरी खुराना थी। इनकी यह सुपर हिट जोड़ी आज भी याद की जाती है।सन 1984 में निहाल सिंह के निर्देशन मे बानी फ़िल्म - बैरी कंगना इनकी नायिका थीं "प्रेमा नारायण" .यह जोड़ी भी  खूब पसन्द की गयी।
1984 में  सचिन कुमार और साधना सिंह  हिट जोड़ी ने "नदिया के पार" फिल्म से तहलका मचा दिया था। आज भी चन्दन और गुंजा  किरदार को सिनेप्रेमी बहुत पसन्द करते हैं।
 अपने ज़माने की जबरदस्त हिट फ़िल्म - *नदिया के पार* यह हिट गीत **कौने दिसा में ले के चला रे बटोहिया ...** देखिये इस लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/video/kaun-disa-mein-song-of-film-nadiya-ke-paar
( खल अभिनेता -  विजय खरे तथा गोपाल राय ) 

इसी दौरान सन 1984 में ही कुणाल सिंह अभिनीत फिल्म - गंगा किनारे मोर गॉंव मे खल अभिनेता - विजय खरे तथा ग़ोपाल खरे की जोडी लगातार कई फ़िल्मों मे नजर आतीं रही।

गंगा किनारे मोरा गाँव* का आज भी हिट है यह गीत देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 
http://www.bhojpurinama.com/video/kahe-ke-ta-sab-kehu-aapan-song-of-bhojpuri-movie-ganga-kinare-mora-gaon-

कुणाल सिंह - गौरी खुराना तथा कुणाल सिंह - प्रेमा नारायण की हिट जोड़ी  अलावा फ़िल्म - "पिया टूटे न पिरितिया हमार'' में सुजीत कुमार, पदमा खन्ना,  कुणाल सिंह  के साथ  ''मनोज वर्मा'' और ''बंदिनी मिश्रा'' की जोड़ी भी हिट रही। इतना  ही नहीं कॉमेडी कलाकार हिट जोड़ी में सबसे ज्यादा लोकप्रिय थी हास्य अभिनेता - हरी शुक्ला और प्रसिद्ध अभिनेत्री - "टुनटुन" की। 
( हरी शुक्ला तथा  टुनटुन ) 
निर्माता - निर्देशक की हिट जोड़ी मे निर्माता - मुक्ति लाल तथा निर्देशक - दिलीप बोस ने कई सुपर हिट फिल्मों क निर्माण किया। 

नोट : अस्सी के दशक से नब्बे के दशक तक की हिट जोड़ियों के बारे  में आज शुक्रवार को प्रस्तुत किया गया है। शेष  जानकारी आगामी मंगलवार को अगले ब्लॉग में प्रस्तुत किया जायेगा। 

भोजपुरी सिनेमा के बारे में जानने तथा वीडियो देखने के लिए लॉगिन कीजिये - www.bhojpurinama.com

Tuesday, 22 April 2014

भोजपुरी सिनेमा के सुपर हिट जोड़ियों का सफ़र : 50 साल से अब तक ।


भोजपुरी सिनेमा के 50 साल के सफ़र में तब से लेकर अब तक कई जोडियाँ हिट रही हैं जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा को मज़बूती प्रदान किया है। फिल्म निर्माता व निर्देशक, गीतकार व संगीतकार, नायक व नायिका आदि ने सिनेप्रेमियों को आनंदित किया है।
भोजपुरी सिनेमा की पहली फिल्म - "गंगा मईया तोहे पियरी चढ़इबो'' (1962) के निर्माण होने से जहाँ भोजपुरी सिनेजगत का जन्म हुआ वहीं  कई जोड़ियों ने कदम ताल मिलाकर भोजपुरी सिनेमा को ऊँचाई प्रदान किया। निर्माता - बिश्वनाथ शाहाबादी द्वारा निर्मित इस फिल्म के निर्देशक थे कुन्दन कुमार।  नायक - ''असीम कुमार'' एवं नायिका - ''कुमकुम'' की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। अभिनेता एवं निर्माता "रामायण तिवारी" द्वारा निर्मित दूसरी फिल्म - "लागी नाही छूटे  रामा" (1963) में यही जोड़ी फिर से नज़र आई जिसे निर्देशित किया था कुंदन कुमार ने।
इसके बाद सन  1963 में ही निर्माता - बच्चू भाई शाह  निर्मित तथा  निर्देशक - एस एन त्रिपाठी  निर्देशित फिल्म - "बिदेसिया" में नायक - "सुजीत कुमार" तथा नायिका - "पदमा खन्ना" की जोड़ी हिट रही, जो कई फिल्मों में  नज़र आई। इस दोनों फिल्मों के निर्देशक - कुंदन कुमार तथा संगीतकार - चित्रगुप्त थे।  इस जोड़ी का खास योगदान रहा।

देखिये इस  लिंक में फिल्म - गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो का गीत - 
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/zSEShvkZfz0/Hey%2BGanga%2BMaiya%2BTohe%2BPiyari%2BChadhayibo%2B-%2BTitle%2BSong%2B%2528Bhojpuri%2Bclassic%2529

 
सन 1977 में प्रदर्शित फिल्म - "दंगल" में "सुजीत कुमार" और "प्रेमा नारायण" नायक - नायिका थे तथा इस फिल्म फिल्म का संगीत तैयार किया था संगीतकार - "नदीम श्रवण" की जोड़ी ने। फिल्म "दंगल" भोजपुरी  सिनेमा की पहली रंगीन फिल्म है। इसके बाद से भोजपुरी फिल्में रंगीन बनने  लगी थी। 
सन 1979 में नज़ीर हुसैन के निर्देशन में बनी फिल्म - "बलम परदेसिया" से भोजपुरी सिने जगत में पदार्पण किया "राकेश पाण्डेय" ने और इनकी नायिका थीं  "पदमा खन्ना"। यह जोड़ी भी दर्शकों को बहुत पसंद आई।

दंगल फिल्म का सुपर हिट गीत  को देखिये इस लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/hm0gedadJjc/Kashi%2BHile%2BPatna%2BHile%2B%2528Dangal--Bhojpuri%2BFilm%2529


अभिनेता - कुणाल सिंह 
1981 में कमर नकवी निर्देशित फिल्म - "धरती मईया" में राकेश पाण्डेय और पदमा खन्ना की पति-पत्नी के जोड़े के साथ ही भोजपुरी सिनेमा के पहले सुपर स्टार "कुणाल सिंह" का आगमन हुआ और इनकी नायिका बनी "गौरी खुराना"।  यह जोड़ी भी दर्शकों को खूब पसंद आई। इस फिल्म का संगीत संगीतकार  "आनंद - मिलिंद" की जोड़ी ने  दिया था। 

नोट : अस्सी के दशक से नब्बे के दशक तक की हिट जोड़ियों के बारे अगले ब्लॉग में शुक्रवार को प्रस्तुत किया जायेगा। 

भोजपुरी सिनेमा के बारे में जानने तथा वीडियो देखने के लिए लॉगिन कीजिये - www.bhojpurinama.com