Friday, 3 April 2015

हनुमान जयंती : चैत्र मास की पूर्णिमा को विश्व भर में मनाई जाती है।




 हमारे हिंदू धर्म मे भगवान "हनुमान जी" सबसे अधिक लोकप्रिय देवता हैं। हनुमान के जन्म-दिन के रूप में हनुमान जयंती सारे विश्व भर में मनाई जाती है। हनुमान जी चिरंजीवी हैं, जिनको अमरत्व का वरदान प्राप्त है। भगवान राम भक्त हनुमान जी शक्ति और अप्रतिम निष्ठा तथा निःस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं। हिंदू कैलेण्डर  के अनुसार यह चैत्र की पूर्णिमा मार्च-अप्रैल को मनाई जाती है। इस साल 2015 में हनुमान जयंती की तारीख़ 4 अप्रैल है। ऐसा माना जाता है कि चैत्र मास की पूर्णिमा को ही श्री राम भक्त हनुमान जी  ने माता अंजनी जी  के गर्भ से जन्म लिया था। वे भगवान राम के महानतम भक्त हैं। वह ब्रह्मचारी हैं और विन्रमता उनका चिह्न है। एक महान् भक्त और असाधारण ब्रह्मचारी थे। विन्रम,वीर और बुद्धिमान थे। वे सभी दैवी गुणों से संपन्न थे। उन्होने बिना किसी फल की अपेक्षा किये हुये विशुद्ध प्रेम और निष्ठा के साथ राम की सेवा की। वे एक आदर्श निःस्वार्थ कार्यकर्ता थे, वह एक सच्चे कर्म-योगी थे जिन्होने इच्छा रहित होकर सक्रियरूप से काम किया। 


देखिये इस लिंक में  हनुमान जी भजन -


हनुमान जयंती के दिन भक्तजन हनुमान की मूर्ति पर सिंदूर लगाते हैं। इसके पीछे एक बहुत लोकप्रिय कथा है। एक बार सीता जी अपने माथे पर सिंदूर लगा रही थीं, हनुमान ने उसके महत्व के बारे में पूछा।  सीता जी ने कहा कि इससे उनके पति "भगवान राम" की दीर्घ आयु सुनिश्चित होगी। यह सुनकर हनुमान जी ने अपने भगवान की अमरता की प्रार्थना करते हुये अपने पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लिया। वे जब श्री राम जी  के सामने आये तो श्री राम जी ने  पूरे शरीर पर सिन्दूर लगाने का कारण जाने के बाद और हनुमान जी की भक्ति देखकर भगवान राम बहुत प्रसन्न प्रसन्न हुए। श्री राम जी ने आशीर्वाद दिया  कि जो भी हनुमान के शरीर पर सिंदूर लगायेगा उसे मेरी प्रेम भरी निष्ठा मिलेगी और मैं उस भक्त से खुश होउंगा। हनुमान जयंती के दिन हनुमान की विशेष पूजा-आराधना की जाती है तथा व्रत किया जाता है। सिन्दूर चढ़ाकर हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया जाता है तथा पान चढ़ाया जाता है। लोग दर्शन के लिये हनुमान मंदिर जाते है और मूर्ति का सिंदूर अपने माथे के ऊपर लगाते हैं। भक्तजन हनुमान चालीसा का पाठ करते है, हनुमान जी की आरती के विशेष आयोजन करते हैं और भगवान राम के नाम का जाप करते हैं। माना जाता है कि इससे उन्हे सौभाग्य प्राप्त होगा। लोगों मे प्रसाद बाँटा  जाता है।



हनुमान जी के बारे में एक कथा प्रचलित है कि बल्यकाल में भूखे होने के कारण हनुमान जी उदय होते हुए  सूर्य को फल समझकर आकाश में उनके समीप चले गए। उस दिन पर्व तिथि होने से सूर्य को ग्रसने के लिए राहु आ रहे थे परन्तु हनुमान जी को देखकर राहु ने उन्हें दूसरा राहु समझकर  भागने लगे। तब इन्द्र ने अंजनीपुत्र पर वज्र का प्रहार किया। इससे उनकी ठोड़ी टेढ़ी हो गई, जिसके कारण उनका नाम हनुमान पड़ा।

हनुमान जी की आरती, भजन देखने के लिए लॉगिन कीजिये -


Wednesday, 1 April 2015

रामनवमी : पूरे देश में भगवान राम का जन्मदिन बड़े धूम-धाम से मनाया जाता हैं.



हिन्दू धर्म में राम का नाम बहुत महत्त्व रखता है। राम सदाचार के प्रतीक हैं और "मर्यादा पुरूषोत्तम राम" के नाम की महिमा जग विख्यात हैं। रामनवमी को राम के जन्‍मदिन की स्‍मृति में मनाया जाता है. नवरात्रि पर्व पर पूरे नव दिन तक पूजा, अर्चना, आरती करके तथा उपवास व्रत रखकर माता जी नौ रूप की पूजा की जाती है. चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन नवमी तिथि को पूरे देश में भगवान राम का जन्मदिन रामनवमी के रूप में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता हैं. सभी श्रद्धालु लोग अपने निकटस्थ मंदिरों में जाकर दान-पुण्य करते हैं.


राम लीला का मंचन देखिये इस लिंक में - 
 http://www.bhojpurinama.com/video/maa-durga-bhakti-dham-ram-leela-3

खासकर उत्तर भारत में जो श्रद्धालु भक्त नवरात्रि स्थापना के दिन अपने घरों में अखंड पाठ तथा रामचरितमानस कथा पाठ का आयोजन किया करते हैं वे सभी अपने अपने घरों में देवीस्वरूपा नन्ही कन्यायों  को बुलाकर अपने घर खाना खिलाकर कन्या पूजन किया करते हैं. मंदिरों में भगवान राम-सीता, हनुमान तथा देवी की प्रतिमाओं को पंचगव्य से स्नान कराकर उनका श्रृंगार कर सजाया जाता है. यह परंपरा और पूजन पूरे भारत में भी धूमधाम से मनाया जाता है. 

भगवान रामचन्द्र जी का बिरहा गीत देखिये सी लिंक में -
Bhojpuri bhakti Birha - Ram Chandra Ji Ko Banvas 

रामनवमी के पावन तिथि पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम लला की पूजा करते हैं और पावन पवित्र नदी सरजू में स्नान कर करके मोक्ष प्राप्ति की कामना करते हैं. बिहार के सीतामढ़ी में सीता समाहित स्थल, तेलंगाना के भद्राचलम में तथा तमिलनाडु के रामेश्वरम तीर्थ स्थल पर रामनवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है.


देखिये इस लिंक में चैता गीत -
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/hA0FDKk9sEw/Gori%2BGori%2BToree%2BBahiyaa-%2BChaita%2B%255BFull%2BSong%255D%2BDamad%2BJi

इस समय रवी की फसल पककर तैयार हो जाती है. किसान चैत्र नवरात्रि और रामनवमी का पर्व मनाने के बाद गेहूँ, जौ आदि की फसल की कटाई में जुट जाते हैं. 


रामनवमी का अधिक भजन देखने के लिए लॉगिन कीजिये -


Friday, 27 March 2015

चैत्र रामनवमी की महिमा

भारतीय संस्कृति को दुनिया भर बहुत महत्व दिया जाता है। ऐसा ही एक पर्व चैत्र नवरात्रि के दिनों में मनाया जाता है, जिसे 'रामनवमी' के रूप में जाना जाता है। हिन्दू धर्म में राम का नाम बहुत महत्त्व रखता है। राम सदाचार के प्रतीक हैं और "मर्यादा पुरूषोत्तम राम" के नाम की महिमा जग विख्यात हैं। रामनवमी को राम के जन्‍मदिन की स्‍मृति में मनाया जाता है। राम को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है।रामनवमी के मौके पर भारत ही क्या विदेशों के मंदिरों में भी शोभा देखते ही बनती है। ऐसा लगता है पूरी दुनिया श्री राम की भक्ति में डूबी हुई है।


राम नवमी भजन देखिये इस लिंक में -
 http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/bMFxDbXfkTU/Janmein%2BAwadh%2BMein%2BRam...%2BRamnavami%2BBhajans%2BI%2BFull%2BAudio%2BSongs%2BJuke%2BBoxhttp://www.bhojpurinama.com/trendsplay/bMFxDbXfkTU/Janmein%2BAwadh%2BMein%2BRam...%2BRamnavami%2BBhajans%2BI%2BFull%2BAudio%2BSongs%2BJuke%2BBox
पुरूषोतम भगवान राम का जन्म चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को दोपहर 12 बजे पुनर्वसु नक्षत्र तथा कर्क लग्न में कौशल्या की कोख से हुआ था। यह दिन भारतीय जीवन में पुण्य पर्व माना जाता हैं। इस दिन सरयू नदी में स्नान करके लोग पुण्य लाभ कमाते हैं।



रामनवमी का महत्व :-
त्रेता युग में अत्याचारी रावन के अत्याचारो से हर तरफ हाहाकार मचा हुआ था । साधू संतो का जीना मुश्किल हो गया था । अत्याचारी रावण ने अपने प्रताप से नव ग्रहों और काल को भी बंदी बना लिया था । कोई भी देव या मानव रावण का अंत नहीं कर पा रहा था । तब पालनकर्त्ता भगवान विष्णु ने राम के रूप में अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र के रूप में जन्म लिया । यानि भगवान श्री राम भगवान विष्णु के ही अवतार थे।
भगवान विष्णु ने असुरों का संहार करने के लिए राम रूप में पृथ्वी पर अवतार लिया और जीवन में मर्यादा का पालन करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए। ‍तभी से लेकर आज तक मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जन्मोत्सव तो धूमधाम से मनाया जाता है, परंतु उनके आदर्शों को जीवन में नहीं उतारा जाता।
अयोध्या के राजकुमार होते हुए भी भगवान राम अपने पिता के वचनों को पूरा करने के लिए संपूर्ण वैभव को त्याग कर चौदह वर्षों के लिए वन चले गए। उन्होंने अपने जीवन में धर्म की रक्षा करते हुए अपने हर वचन को पूर्ण किया। 

देखिये राम लला का भजन इस लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/MWebASPUYQw/Prabhuji%2BTumi%2BDao%2BDarshan%2B%257C%2BRam%2BNavami%2BSpecial%2B%257C%2BBengali%2BSong%2B%257C%2BSandhya%2BMukherjee

भगवान विष्णु ने राम रूप में असुरों का संहार करने के लिए पृथ्वी पर अवतार लिया और जीवन में मर्यादा का पालन करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए। आज भी मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जन्मोत्सव तो धूमधाम से मनाया जाता है पर उनके आदर्शों को जीवन में नहीं उतारा जाता। अयोध्या के राजकुमार होते हुए भी भगवान राम अपने पिता के वचनों को पूरा करने के लिए संपूर्ण वैभव को त्याग 14 वर्ष के लिए वन चले गए और आज देखें तो वैभव की लालसा में ही पुत्र अपने माता-पिता का काल बन रहा है।
राम नवमी का भजन, आरती देखने के  लिए लॉगिन करें - 
www.bhojpurinama.com

Wednesday, 25 March 2015

२३ मार्च : शहीद दिवस

आजाद हिन्दुस्तान में हम आज़ादी से अपने मन मुताबिक स्वच्छंद पंछी की असमान में उड़ सकते हैं. स्वतंत्रता पूर्वक हम अपने फैसले खुद ले सकते हैं. मगर जब हमार देश भारतवर्ष गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था तब हमारे देश के नागरिक को ब्रिटिश सरकार के अधीन जीवन यापन करना पड़ता था. 

शहीद  गीत देखिये इस लिंक को ओपन करके - http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/YUpMs5Ln1xQ/Watan-se-mohabat-23rd-March-1931-Shaheed-avi 

अग्रेजी हुकूमत से देश को आजाद करवाने के लिए हमारे देश के सच्चे सपूतों ने अपने प्राण न्यौछावर करके, सीने पर गोली - बारूद झेलकर, हँसते - मुस्कुराते हुए एवं वन्दे मातरम् और इन्कलाब जिंदाबाद का नारा लगाते हुए फाँसी के फन्दे पर झूलकर आज़ादी का बिगुल बजाया.

अये वतन देश भक्ति गीत देखिये इस लिंक में -
 http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/fWJxHviZMgg/Aye-Watan-Full-Song-Shaheed--23Rd-March-1931

२३ मार्च भारतीय इतिहास में महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है. इस दिन बहुत ही कम उम्र के तीन अमर शहीदों को फाँसी की सजा देकर सदा सदा के भारत माता के गोद सुलाकर अमर शहीद बना दिया गया था. उन तीन महान देश भक्त भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने क्रूर अंग्रेजी हुकूमत के सामने सीना तानकर हँसते हुए आजाद भारत सपना सजोये हुए फांसी के फन्दे पर झूल गए थे.
देश के सभी अमर वीर शहीदों को शत शत नमन !!

शहीद दिवस और देशभक्ति के वीडियो देखने के लिए लॉगिन कीजिये -
 http://www.bhojpurinama.com/


Sunday, 22 March 2015

नवरात्रि से मनाया जाता है हिन्दू नववर्ष

नवरात्रि से मनाया जाता है हिन्दू नववर्ष : हमारे देश भारत में अंग्रेजी महीना मार्च तथा हिन्दी कैलेण्डर के अनुसार चैत्र  महीना से नवर्ष आरम्भ होता है। इस साल विक्रम संवत २०७२  नववर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। 
विदित है कि जिस तरह से अग्रेजी महीना का दिसंबर का अंतिम रात  ३१ तारीख को थर्टी फर्स्ट फेस्टवल और पहिला महीना का १ जनवरीको हैप्पी न्यू ईयर के रूप में मनाया जाता है। उसी प्रकार हिंदी महीना के अंतिम माह फाल्गुन की  अंतिम रात को होलिका दहन और चैत्र महीने के प्रथम दिन की सुबह से ही रंगों का त्यौहार होली मनाया जाता है। 
विक्रम संवत के अनुसार हिन्दू नवर्ष पर्व चैत्र  माह के द्वितीय पक्ष शुक्ल पक्ष में माता जी के नौ रूप की पूजा के साथ मनाया जाता है। 
 नवरात्रि  चैत्र  माह के अमावस्या के बाद शुक्ल पक्ष के प्रथम दिन से नवरात्रि आरम्भ हो जाती है। हिन्दू वर्ष के प्रथम महीने का पहला त्यौहार "वासन्तिक नवरात्रि पर्व" के रूप  में नौ दिनों तक मनाया जाता है। इस  दौरान आदिशक्ति माता जगदम्बा के नौ विभिन्न रूपों की आराधना की जाती है। ये नौ दिन वर्ष के सर्वाधिक शुद्ध एवं पवित्र दिवस माने गए हैं।                          

माँ अम्बे का भजन देखने के लिए यह लिंक क्लिक करें- 
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/K6aHJMYyKLs/Chooti%2BMooti%2BMaiya%2BMori%2B-%2BBest%2BBhojpuri%2BNavratri%2BSong



नवरात्रि पर्व वर्ष में दो बार मनाया जाता है – हिन्दू वर्ष के आरम्भ में अर्थात चैत्र माह के शुक्ल पक्ष के प्रथम दिवस वासन्तिक नवरात्रि आते हैं जबकि शीत ऋतु बीत चुकी होती है और ग्रीष्म ऋतु आरम्भ होने वाली होती है। प्रचलित अंग्रेजी कैलेन्डर के अनुसार ये समय साधारणतः मार्च-अप्रैल के महीनों के दौरान आता है।

माता जी का भजन देखें इस लिंक में -

दूसरे नवरात्रि जिन्हें शारदीय नवरात्रि  के नाम से जाना जाता है। वर्षा ऋतु बीत जाने के बाद तथा शीत ऋतु के आगमन से पहले अश्विन माह के शुक्ल पक्ष के प्रथम दिन से मनाए जाते हैं। अंग्रेजी कैलेन्डर के अनुसार सितम्बर-अक्तूबर के दौरान शारदीय नावरात्रि का पर्व मनाया जाता है। वासन्तिक नवरात्रि के नौ दिनों में आदिशक्ति माता दुर्गा  के उन नौ रूपों का भी पूजन किया जाता है जिन्होंने सृष्टि के आरम्भ से लेकर अभी तक इस पृथ्वी लोक पर विभिन्न लीलाएँ की थीं। माता के इन नौ रूपों को नवदुर्गा के नाम से भी जाना जाता है। वासन्तिक नवरात्रि के इन्हीं नौ दिनों पर मां दुर्गा के जिन नौ रूपों का पूजन किया जाता है वे क्रमशः इस प्रकार हैं – पहला - शैलपुत्री, दूसरा - ब्रह्माचारिणी, तीसरा - चन्द्रघन्टा, चौथा - कूष्माण्डा, पाँचवा - स्कन्द माता, छठा - कात्यायिनी, सातवाँ - कालरात्रि, आठवाँ - महागौरी, नौवां - सिद्धिदात्री।

माँ दुर्गा भवानी की  महिमा देखिए इस लिंक क्लिक करके -

माता जी अधिक भजन देखने के लिए लॉगिन कीजिये -

Tuesday, 17 March 2015

फगुआ और होली के साथ ही हिन्दू नव वर्ष की शुरुआत

फगुआ और होली  के साथ ही  हिन्दू नव वर्ष की आरंम्भ होता है. भारतवर्ष को त्यौहारों का देश भी कहा जाता है, क्योंकि हमारे भारत देश में हर ख़ुशी के लम्हों को त्यौहारों से जोड़कर मनाया जाता है। भारत देश की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहाँ सभी धर्मों के लोग "सर्व धर्म समभाव'' की सदभावना के साथ रहते हैं। इसीलिए यह नारा लगाया जाता है – ‘’हिन्दू मुस्लिम सिक्ख ईसाई, आपस में हैं भाई भाई’’। हिन्दू धर्मं में जो महत्व ‘होली’ का है वही महत्व इस्लाम में ‘ईद’ का, सिक्ख में ‘बैशाखी’ का तथा ईसाई में ‘क्रिसमस’ का है।


फाल्गुन मास की शुरुआत बसंत ऋतु के रूप में होती है। बसंत के स्वागत में प्रकृति का कण-कण खिलने लगा है। पेड़-पौधों-फूलों पर बहार, खेतों में सरसों का चमकता सोना, गेहूं की सुडौल बालियां, आम के पेड़ों पर लदे बौर ऋतुराज के अभिनंदन में नत मस्तक हो रहे हैं। मौसम सुहाना हो गया है। न अधिक गर्मी है न अधिक ठंड। पूरे वर्ष को जिन छः ऋतुओं में बांटा गया है, उनमें बसंत मनभावन मौसम है।
फाल्गुन माह की अंतिम रात (पूर्णिमा) पूनम की रात को होली जलाकर ख़ुशी मनायी जाती है। साल की आखिरी रात होती है। सुबह नयी ताज़गी  साथ चैत्र महीने का पहिला दिन नववर्ष का आरम्भ होता है जिसे रंग गुलाल के साथ लोगो से गले मिलकर  होली के रूप में मनाया जाता है।





इस माह में चैता का विशेष महत्त्व है देखिये इस लिंक में - 

http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/dc3aTd6sSfk/Chait%2Bmaas-chaita%2Bgeet%2528Bhojpuri%2529Meghdoot%2BKi%2BPoorvanchal%2BYatra


नववर्ष की शुरुआत का महत्व :- 

कोयल की कुंतर पुकार
बाग-बगीचों में बौराए हैं आम।
हर घर में सजी है गुड़ी 
नववर्ष की आई है सुहानी घड़ी।।
हिन्दी नववर्ष को भारत के प्रांतों में अलग-अलग तिथियों के अनुसार मनाया जाता है। ये सभी महत्वपूर्ण तिथियां मार्च और अप्रैल के महीनों में आती हैं। इस नववर्ष को प्रत्येक प्रांतों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। फिर भी पूरा देश चैत्र माह में ही नववर्ष मनाता है और इसे नवसंवत्सर के रूप में जाना जाता है।


गुड़ी पड़वा, होला मोहल्ला, युगादि, विशु, वैशाखी, कश्मीरी, नवरेह, चेटीचंड, उगाड़ी, चित्रेय तिरुविजा आदि सभी की तिथि इस नवसंवत्सर के आसपास आती हैं। इसी दिन से सतयुग की शुरुआत मानी जाती है।


चैता गीत को देखें व सुनने के लिए  को क्लिक किजिए -

http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/wEMAUuzqF0s/Phagun%2Bmaas-Holi%2Bgeet%2528Bhojpuri%2529Meghdoot%2BKi%2BPoorvanchal%2BYatra%2Bin%2BBhojpuri.

भोजपुरी से जुड़े हुए वीडियो देखने के लिए लॉगिन कीजिये -