Thursday, 5 March 2015

फ़िल्मी सितारों की होली

रवि किशन : होली मेरा पसंदीदा त्यौहार है.  इस बार की होली मैं मुम्बई में घर पर परिवार के साथ मना रहा हूँ. दोस्तों का साथ भी होली खेलूँगा. मैं भोलेबाबा का सेवक हूँ, भांग पीना और खाना मुझे पसंद है. भोले बाबा की कृपा सभी पर बनी रहे. होली में रंग गुलाल के रंगों के साथ सभी के  जीवन ख़ुशीहाली आये. सभी की होली मंगलमय  हो.

आप सभी को भोजपुरी सितारों की तरफ से होली की हार्दिक शुभकामना - 
http://www.bhojpurinama.com/video/holi-wishes-bhojpuri-stars

दिनेश लाल यादव निरहुआ : इस बार की होली भी बहुत यादगार होगी. ६ मार्च को हमारी बहुचर्चित फिल्म पटना से पाकिस्तान उत्तर प्रदेश, बिहार, मुंबई, गुजरात और नेपाल रिलीज हो रही है. फिल्म की सफलता के लिए सभी के प्यार और आशीर्वाद  की कामना करता हूँ. मुंबई में ही हमारी फिल्म निरहुआ रिक्शावाला २ की डबिंग चल रही है और ७ मार्च से गुलामी फिल्म की शूटिंग भी हो रही है. इस बार मुम्बई में ही हूँ. होली में मैं हर साल गाँव जाता था लेकिन मेरी माता जी इस बार मुंबई में हैं तो होली मुम्बई में ही मनाऊँगा. अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपना सबसे फेवरिट त्यौहार होली मनाने का मौका इस बार मुंबई में मिला है. सभी देश वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनायें.
खेसारी लाल यादव : होली के त्यौहार पर इस बार गाँव में हूँ. गाँव की होली घर परिवार के साथ मनाऊँगा. दोस्तों के होली मनाकर पुरानी याद ताज़ा हो जाएगी. सभी से यही कहना चाहता हूँ कि होली के रंग के साथ पयार और ख़ुशी का रंग मिलाकर जीवन को रंगीन और खुशहाल बनाईये आपसी भाईचारे के साथ. आप सभी मुझ पर अपना प्यार और आशर्वाद हमेशा बनाये रखिये.
रानी चटर्जी : अभी हाल ही में मैंने अपनी एक फिल्म का पहला शेड्यूल कम्पलीट की हूँ. कई सालों के बाद इस बार होली पर मैं अपने गाँव आई हूँ. इस बार घर परिवार के साथ गाँव की होली मनाने का मौका मिला है. होली का त्यौहार रंगों का त्यौहार है. सभी के जीवन में ख़ुशी के रंग भर जाये. सभी देशवासियों के लिए होली की ढेर सारी शुभकामना.
मनोज टाईगर : होली बहुत खुशहाली का त्यौहार है. गाँव की होली का अलग ही बात है. अब तो मुम्बई में या फिर फिल्मों की शूटिंग के सेट पर होली मनाता हूँ. मैं निर्माता निर्देशक राजकुमार आर पाण्डेय की फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला में कर रहा हूँ. इस बार की होली यही शूटिंग के सेट पूरी यूनिट के साथ मनाऊँगा. सभी को होली की शुभकामना.
अंजना सिंह : इस बार की होली मैं मुम्बई में ही घर पर परिवार के साथ मनाने वाली हूँ. होली के दिन अनाथालय जाकर अनाथ बच्चों के बीच कुछ पल बिताउंगी. फिर घर आकर रंग अबीर से परिवार के साथ होली खेलूंगी. होली के दिन सभी के जीवन में ख़ुशियां आये और सभी लोग प्रेम से भाईचारे के साथ हंसी ख़ुशी से होली का त्यौहार मनायें. सभी के लिए बहुत सारी शुभकामना.
शाजहान शेख : होली मुझे बहुत पसंद है. रंग गुलाल अबीर से होली खेलना अच्छा लगता है. होली मैं मुम्बई में ही मना रही हूँ. पूरी फैमिली के साथ होली खेलूंगी. इस साल हमारी कम्पनी एस एस फिल्म फैक्ट्री की दूसरी प्रस्तुति विजयपथ – एगो जंग को बिहार और मुंबई हिट के साथ अपार सफलता मिली है. इसलिए इस साल की होली की ख़ुशी ज्यादा है. जल्द ही अगली प्रस्तुति का अनाउंस किया जायेगा. सभी को होली की ढेर सारी शुभकामना. 

विनय आनंद : मैं इस बार बड़ी धूमधाम से होली मनाऊँगा. होली रंगों का त्यौहार है और सबके जीवन में ख़ुशी का रंग भर जाता है. फ्लाइंग हॉर्सेज के बैनर तले निर्मित मेरा हिन्दी वीडियो एल्बम जो मैंने खुद गाया है, वो लांच होने जा रहा है. बहुत सालों के बाद फिर से हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में आ रहा हूँ, मगर भोजपुरी सिनेमा में धमाल मचाता रहूँगा. सभी भारतवासियों को होली की हार्दिक शुभकामना.

स्वीटी छाबरा : मैं मुम्बई में अपने फैमिली और दोस्तों के साथ होली मना रही हूँ. मुझे रंगों से बहुत प्यार है. गुलाल के साथ होली खेलना मुझे पसंद है साथ ही मम्मी के हाथ के बनाये हुए गुझिया खाना खूब पसंद है. मुझे भारत के सभी त्यौहार बहुत पसंद है. मैं उन्हें पूरे ट्रेडिशन के साथ सेलिब्रेट करती हूँ.  आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामना. खूब रंग खेलो मगर किसी को भी बिना नुकसान पहुचाये.

प्रवेश लाल यादव : मुंझे रंग और अबीर से होली में खेलना बहुत पसंद है। इस बार होली मैं मुम्बई में अपने परिवार और दोस्तों के साथ मुम्बई में मनाऊँगा। बचपन की होली का अलग ही मजा था। पूरे गाँव में होली का हुड़दंग मचाया जाता है। अब गाँव में होली मनाने का बहुत ही कम मौका मिल पाता है। होली की बहुत बहुत शुभकामना सभी देशवासियों को।


संजय पाण्डेय : बहुत ख़ुशी की बात है कि 13 साल बाद मैं अपने गाँव में पिताजी के साथ इस बार की होली मना रहा हूँ. होली पर भांग खाना मुझे बचपन से पसंद है. पिछले साल की तरह इस साल भी मेरी कई फिल्मे रिलीज होने वाली हैं. ६ मार्च को मेरी फिल्म पटना से पाकिस्तान उत्तर प्रदेश, बिहार, मुंबई, गुजरात और नेपाल रिलीज हो रही है. फिल्म की सफलता के लिए सभी के प्यार और आशीर्वाद  की कामना करता हूँ. सभी की होली मंगलमय हो.
सुदीप पाण्डेय : होली रंगों का त्यौहार है, इसलिए होली मुझे बहुत पसंद है. इस बार मैं मुंबई में अपने कॉलेज के दोस्तों के साथ गेट टू गेदर है तो उनके साथ होली मनाऊँगा. फिर शाम को अपने कलाकार मित्रों के घर जाकर होली खेलूँगा और अपने से बड़े लोगों का आशीर्वाद लेना है. होली प्रेम से लगने और भाईचारे से रहने का पर्व है. सभी से गुजारिश है कि आप लोग गिले शिकवे दूर कर प्रेम से गले मिलकर होली मनायें. होली की हार्दिक शुभकामना.

आदित्य मोहन : इस बार की होली मुंबई में दोस्तों के साथ मनाने वाला हूँ. मेरी पहली भोजपुरी फिल्म विजयपथ एगो जंग बिहार और मुम्बई में हिट हुई है. दोस्त लोग पार्टी मांग रहे हैं तो दोस्तों की पार्टी भी हो जाएगी और धमाचौकड़ी के साथ होली भी खेल लिया जायेगा. होली के बाद घर पर फक्शन है, वहाँ भी जाऊंगा. इस बार मैं कुछ ज्यादा ही खुश हूँ. इस फिल्म की सफलता के बार कई निर्माता निर्देशक का कॉल आ रहा है. होली की मस्ती ख़त्म हो जाएगी और काम शुरू हो जायेगा.
अनारा गुप्ता : होली खेलना मुझे बहुत पसंद है. होली का त्यौहार रंगों से भरपूर होता है. मैं पूरे परिवार के साथ इस बार की होली दिल्ली में मना रही हूँ. रंग अबीर की होली बहुत ही अच्छी होती है. घर का बना पकवान खाना मुझे अच्छा लगता है. आप सभी सुरक्षित होली खेलें, सभी को होली की ढेर सारी शुभकामना.

यश मिश्रा : होली का जीवन में ख़ुशी के रंग भर देती है. होली खेलना मुझे बहुत पसंद है. इस बार होली मुंबई में ही मनाऊंगा. होली के दिन मैं सुबह सबसे पहले अपनी बीबी के साथ अनाथ बच्चों के लिए कुछ सामान लेकर अनाथालय जाऊँगा. अनाथ बच्चों के साथ होली खेलूँगा. उसके बाद अपने दोस्तों के साथ होली का त्यौहार को हम खूब एन्जॉय करेंगे.







बालेश्वर सिंह : होली का त्यौहार रंग बिरंगी खुशियों वाला पर्व है. इस दिन मैं घर पर ही परिवार के साथ होली मनाऊँगा. दोस्तों के साथ भी होली खेलूँगा. गरीब बच्चों को कुछ उपहार देकर कुछ वक्त उनके साथ भी बिताऊँगा, ताकि उनकी भी होली खुशहाली वाली हो जाये. होली के लोग सुरक्षित होली खेलें. किसी को किसी भी तरह का नुकसान न पहुचाएं. सभी लोगों को मंगल शुभकामनाएं.



अरविन्द अकेला कल्लू : होली का त्यौहार इस बार मुम्बई में अपने भईया लोग के साथ मनाने वाला हूँ. होली के शुभ अवसर पर मलाड में मेरा शो है जहां पर उत्तर प्रदेश और बिहार के बहुत से लोग आयंगे. भोजपुरी माटी महक के बीच गाँव से बहुत अलग होगी मेरी इस बार की होली. मेरी इस साल के शुरुआत में ही मुम्बई और बिहार में मेरी तीन भोजपुरी फिल्म दिल भईल दीवाना, सजना मंगिया सजाई द हमार, हुकूमत हिट हुई है, यह मेरे लिए ख़ुशी की बात है. आप सभी के प्यार और आशीर्वाद मुझ पर हमेशा बना रहे. होली की बहुत बहुत बधाई.

गुंजन पन्त : मैं इस बार मुम्बई में होली मना रही हूँ. जहां मेरा घर वही पर कान्हा जी का एक विशाल मंदिर है. वहाँ पर संभ्रांत परिवार के लोग इकठ्ठा होकर फूलों वाली सामूहिक होली खेलते हैं. मैं फूलों की होली अपने भगवन श्री कृष्ण प्यारे कान्हा जी के साथ होली खेलूंगी. होली रंगों का त्यौहार है. सभी के जीवन ढेर खुशियाँ आये यही मेरी शुभकमना है. होली हार्दिक शुभकामना सभी को.



शुभी शर्मा : होली मुम्बई में ही अपने दोस्तों के साथ मनाने वाली हूँ. गुलाल से होली खेलना मुझे बहुत पसंद है. पक्के रंग मुझे पसंद नहीं हैं. मुझे मिठाई बहुत पसंद है, होली के दिन ख़ूब मिठाई खाऊंगी. इस दिन डाईटिंग नहीं करुँगी. सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामना.

रंजीत सिंह : मेरी फिल्म विधायक जी की शूटिंग लखनऊ में कर रहा हूँ. इसलिए इस बार की होली यहाँ सेट पर धमाचौकड़ी मचाते हुए मनाऊंगा. हमारे साथी कलाकार, निर्माता, निर्देशक सहित पूरी यूनिट के साथ होली मनाने का अलग मज़ा होगा. मेरी लाडला फिल्म को सिनेप्रेमियों का बहुत प्यार मिला है. आने फिल्मों के लिए प्यार चाहता हूँ. सभी को होली की शुभकामना,  सभी के  जीवन में  होली अपार ख़ुशी लेकर आये.

नेहा श्री : होली रंगों का त्यौहार है और ऐसे में मैं अपने दोस्तों के साथ और खास तौर पर गरीब बच्चों के साथ मनाना पसंद करती हूँ.  आप लोगों से कहना चाहती हूँ कि आपस की दुश्मनी को भूलकर रंगों के इस त्यौहार को खूब मस्ती और जश्न के साथ मनायें, लेकिन सावधानी के साथ. इस साल मेरी भोजपुरी फिल्म लाडला और सजना मांगिया सजाई द हमार की सफलता के बाद कई प्रोजेक्ट आये हैं. होली की मस्ती के बाद काम शुरू करुँगी.


इन्दू सोनाली : मैं इस बार अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ घर पर  होली मनाने वाली हूँ. होली का त्यौहार मुझे बहुत पसंद है. जैसा कि सभी को पता है कि होली में पकवान बनाया जाता है, वो मैं खुद बनाने वाली हूँ. बहुत सारा रंग गुलाल के साथ होली मनाऊंगी. मेरी तरफ से सभी भोजपुरिया समाज और देशवासियों को होली की शुभकामना.





पूनम दूबे : मैं मुम्बई में घर पर परिवार के साथ होली मानाने वाली हूँ. मैं रंगों से बहुत दूर रहती हूँ. मगर रंग में सराबोर लोगों को होली खेलते हुए देखकर मुझे बहुत अच्छा लगता है. हमारे उत्तर प्रदेश खासकर इलाहाबाद की होली को मैं कभी नहीं भूलती हूँ. हप्ते भर पहले से होली की धमाचौकड़ी शुरू हो जाती है. होली के अवसर पर सबसे यही कहना चाहती हूँ कि होली रंगों का त्यौहार है, इसे प्यार और विश्वास के रंग से खेलें और प्यार ही प्यार बरसाएं. सभी के लिए होली का त्यौहार मंगलमय हो.


अविनाश शाही : मैं बिहार में अपनी भोजपुरी फिल्म बीटा होखे त अईसन की शूटिंग कर रहा हूँ. होली तो सेट पर ही मनाऊंगा. पूरी यूनिट के साथ सेट पर ही धमाल के साथ होली मनाऊँगा. मुझे बहुत ख़ुशी है कि इस साल भी मैं होली के दिन शूटिंग कर रहा हूँ. पिछले साल बलम बलवान के सेट पर खूब मज़ा आया था,  अपनापन लगा था. इस बार की भी होली यादगार रहेगी.

अमरीश सिंह : होली का त्यौहार मेरे लिए बहुत बड़ी ख़ुशी का दिन होता है. गाँव की होली का हुड़दंग और अब मुंबई की होली का धमाल दोनों का ही अलग मजा है. इस बार परिवार कके साथ मुंबई में ही होली मना रहा हूँ. भोजपुरी सिनेमा में राउडी रानी फिल्म से मैंने फ़िल्मी करियर की शुरुआत किया है. दर्शकों का बहुत प्यार मिला है. जल्द ही मल्टी मल्टी स्टारर हमारी भोजपुरी फिल्म हमसे बढ़कर कौन प्रदर्शित होने वाली है. आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की मुझे बहुत जरुरत है. होली की हार्दिक  शुभकामना सभी देशवासियों को.


अर्चना सिंह : होली रंगों का त्यौहार है, जो बहुत ही ख़ुशी का पर्व होता है. मुझे होली खेलना बहुत पसंद है, मगर इस बार होली से पहले मेरी माँ का एक्सीडेंट हो गया है. वो हॉस्पिटल में भर्ती हैं, इसिलए इस बार होली का त्यौहार नहीं मना पाऊँगी. भगवान से दुआ कीजिये कि वे जल्दी से ठीक हो जाएं. नये साल के शुरुआत से अब तक मेरी भोजपुरी फिल्म विजयपथ - एगो जंग, जान तू जहान तू , सजना मंगिया सजाई द हमार और दिल भईल दीवाना बिहार तथा मुंबई में रिलीज हुई है. सभी फिल्मों को दर्शकों ने हिट किया है. यह मेरे लिए ख़ुशी की बात है. सभी को होली की ढेर सारी शुभकामना. होली का त्यौहार सभी  जीवन  बहुत सारा खुशियाँ लाये. 


पायल सेठ : इस बार की होली मैं मुंबई में अपने माता पिता और दोस्तों के साथ घर पर ही मना रही हूँ. हर साल की तरह इस बार भी धमाचौकड़ी से भरपूर होली मनाने वाली हूँ. मेरी होली मुंबई में भी गांव वाली होली होती है. होली का रंग सभी का जीवन रंगीन बनाये, ढेर सारी खुशियाँ लाये और हम सबके चेहरे पर हमेशा मुस्कान  बनी रहे. सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामना. 
फिल्म अभिनेत्री पायल सेठ के घर की होली देखिये इस लिंक में - http://www.bhojpurinama.com/video/bhojpuri-holi-with-payal-seth


निशा दूबे : होली का त्यौहार बहुत ही खुशहाली का त्यौहार है. इस साल होली मैं मुम्बई में मना रही हूँ. होली के दिन मेरा शो है, इसलिए मेरी हैप्पी होली अपने उत्तर प्रदेश और बिहार के अपने प्रशंसकों और श्रोताओं के बीच गाना बजाना के साथ मनाई जायेगी. इस साल के शुरुआत में ही हमारी भोजपुरी फिल्म दिल भईल दीवाना बिहार, मुम्बई और गुजरात में अपार सफलता हासिल की है इसके लिए सभी सिनेप्रेमियों को धन्यवाद. सभी देशवासियों को और हमारे चाहने वालों को होली की ढेर सारी शुभकामना.


मोहिनी घोष : रंग-बिरंगी होली का त्यौहार बहुत ही प्यारा त्यौहार है. मैं होली पर राजकुमार आर पाण्डेय की भोजपुरी फिल्म दुलारा की शूटिंग कर रही हूँ. इसलिए होली शूटिंग के सेट पर ही मनाऊंगी. खूब धमाल के साथ होली मनाने वाली हूँ. होली खेलना मुझे बहुत अच्छा लगता है. रंग गुलाल अबीर से होली खेलना मुझे बहुत पसंद है. सभी को होली बहुत बहुत शुभकामना.

गौरव झा : मुम्बई में होली खेलना मुझे बहुत अच्छा लगता है. मुम्बई के दोस्तों से साथ होली का हुड़दंग मचाना और रंग बिरंगी होली खेलना बहुत पसंद है. होली का रंगों का त्यौहार है, इसीलिए होली के दिन कोई भी सामने आ जाये तो बिना रंगों से रंगीन हुए नहीं बच सकता है. इस बार की होली मुंबई में ही मना रहा हूँ. सभी देशवासियों को होली हार्दिक शुभकामना.  

.



होली, फगुआ गीत सुनने व देखने के लिए लॉगिन कीजिये -
http://www.bhojpurinama.com/

Tuesday, 3 March 2015

६ मार्च २०१५ : होली रंगों का त्यौहार

हमारे देश भारत का महत्त्पूर्ण और जीवन में ख़ुशी के रंग भर देने वाला रंगों का त्यौहार होली इस वर्ष दिनांक ६ मार्च २०१५, दिन शुक्रवार को मनाया जाने वाला है. देश विदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला रंगों का पर्व होली  महत्त्वपूर्ण भारतीय त्यौहार है.  हिन्दू पंचांग के अनुसार इस पर्व से हिन्दू नव वर्ष की शुरुआत होती है.
बसंत ऋतु में समय मनाया जाने वाला एक यह पर्व हिन्दू वर्ष के अंतिम माह फाल्गुन मास की पूर्णिमा की रात में सुखी लकड़ियों का खास तरह से ढेर लगाकर पूजा-पाठ करके आग जलाकर होलिका दहन किया जाता है और दूसरे दिन सुबह से शाम तक रंग अबीर और गुलाल के साथ होली यानि फगुआ का त्यौहार मनाया जाता है, जिसे धुरड्डी, धुलेंडी, धुरखेल या धूलिवंदन कहा जाता है. रंगों का यह त्यौहार पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। यह प्रमुखता से भारत तथा नेपाल के अलावा पूरे विश्व में बड़े धूमधाम से मनाया जाता हैं. राग-रंग का यह लोकप्रिय पर्व वसंत का संदेशवाहक भी है.  

होली पर्व का इतिहास : इस पर्व का वर्णन अनेक पुरातन धार्मिक पुस्तकों में मिलता है. इनमें प्रमुख हैं, जैमिनी के पूर्व मीमांसा-सूत्र और कथा गार्ह्य-सूत्र.  नारद पुराण  औऱ भविष्य पुराण जैसे पुराणों की प्राचीन हस्तलिपियों और ग्रंथों में भी इस पर्व का उल्लेख मिलता है. इतिहासकारों का मानना है कि आर्यों में भी इस पर्व का प्रचलन था लेकिन अधिकतर यह पूर्वी भारत में ही मनाया जाता था. विन्ध्य क्षेत्र के राम गढ़ स्थान पर स्थित ईसा से ३०० वर्ष पुराने एक अभिलेख में भी इसका उल्लेख किया गया है. संस्कृत साहित्य में वसन्त ऋतु और वसन्तोत्सव अनेक कवियों के प्रिय विषय रहे हैं.
भोजपुरी फिल्म का होली गीत देखिये इस  लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/video/item-song-holi-hai-from-bhojpuri-movie-zilla-chhapra


होली में संगीत :  होली के पर्व में गीत संगीत का बहुत अनोखा मेल है. ढोल, मजीरा, हारमोनियम और झांझ के मधुर संगीत के साथ फगुआ गीत में फाग और बेलवरिया का बहुत ही महत्त्व है, जो खुशहाली का प्रतीक भी है. भारतीय शास्त्रीय, उपशास्त्रीय, लोक तथा फ़िल्मी संगीत की परम्पराओं में होली का विशेष महत्व है. शास्त्रीय संगीत में  धमार का होली से गहरा संबंध है, हालांकि ध्रुपद, धमार और  ठुमरी में भी होली के गीतों का सौंदर्य देखते ही बनता है. कत्थक नृत्य के साथ होली, धमार और ठुमरी पर प्रस्तुत की जाने वाली अनेक सुंदर बंदिशें जैसे चलो गुंइयां आज खेलें होरी कन्हैया घर ... आज भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. ध्रुपद में गाये जाने वाली एक लोकप्रिय बंदिश है खेलत हरी संग सकल, रंग भरी होरी सखी...

भोजपुरी फिल्म खोंईछा का देहाती होली देखिये इस लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/video/holi-me-hadbad


भारतीय शास्त्रीय संगीत में कुछ  राग ऐसे हैं जिनमें होली के गीत विशेष रूप से गाए जाते हैं. बसंत, बहार, हिंडोल, आदि कई राग हैं. उपशास्त्रीय संगीत में चैती, दादरा, और ठुमरी में अनेक प्रसिद्ध होली गीत हैं. जहां ब्रजधाम में राधा और कृष्ण के होली खेलने के वर्णन मिलते हैं वहीं अवध में राम और सीता के जैसे होली खेलें रघुवीरा अवध में... राजस्थान के अजमेर  शहर में  ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर गाई जाने वाली होली का विशेष रंग है. उनकी एक प्रसिद्ध होली है आज रंग है री मन रंग है, अपने महबूब के घर रंग है री... इसी प्रकार शंकर जी से संबंधित एक होली में दिगंबर खेले मसाने में होली ... कह कर शिव द्वारा श्मशान में होली खेलने का वर्णन मिलता हैं. भारतीय फिल्मों में भी अलग अलग रागों पर आधारित होली के गीत प्रस्तुत किये गए हैं जो काफी लोकप्रिय हुए हैं. फिल्म - 'सिलसिला' के गीत रंग बरसे भीगे चुनर वाली, रंग बरसे ... और फिल्म - 'नवरंग' के आया होली का त्योहार, उड़े रंगों की बौछार... को आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं.

पौराणिक कहानियाँ :
होली महापर्व से जुड़ी हुई अनेक कहानियाँ  हैं. इन सबमें से सबसे प्रसिद्ध कहानी है भक्त प्रह्लाद और होलिका की. प्राचीन काल में हिरण्यकशिपु नाम का एक अत्यंत बलशाली असुर था. अपने बल के दर्प में वह स्वयं को ही ईश्वर मानने लगा था. उसने अपने राज्य में ईश्वर का नाम लेने पर ही पाबंदी लगा दी थी. हिरण्यकशिपु का पुत्र प्रह्लाद ईश्वर भक्त था.  प्रह्लाद की ईश्वर भक्ति से क्रुद्ध होकर हिरण्यकशिपु ने उसे अनेक कठोर दंड दिए, परंतु उसने ईश्वर की भक्ति का मार्ग न छोड़ा. हिरण्यकशिपु की बहन होलिका को वरदान प्राप्त था कि वह आग में भस्म नहीं हो सकती. हिरण्यकशिपु ने आदेश दिया कि होलिका प्रह्लाद को गोद में लेकर आग में बैठे. आग में बैठने पर होलिका तो जल गई, पर प्रह्लाद बच गया.  ईश्वर भक्त प्रह्लाद की याद में इस दिन होली जलाई जाती है. 

प्रह्लाद की कथा के अलावा यह पर्व राक्षसी ढुंढी, राधा कृष्ण के रास और कामदेव के पुनर्जन्म से भी जुड़ा हुआ है.  कुछ लोगों का मानना है कि होली में रंग लगाकर, नाच-गाकर लोग शिव के गणों का वेश धारण करते हैं तथा शिव की बारात का दृश्य बनाते हैं.  कुछ लोगों का यह भी मानना है कि भगवान श्रीकृष्ण ने इस दिन पूतना नामक राक्षसी का वध किया था. इसी खु़शी में गोपियों और ग्वालों ने रासलीला की और रंग खेला था.

होली, फगुआ गीत सुनने व देखने के लिए लॉगिन कीजिये -
http://www.bhojpurinama.com/


Friday, 27 February 2015

हजारों वर्ष पुरानी भोजपुरी भाषा में भोजपुरी साहित्य का स्थान

हिन्दी के बाद सबसे ज्यादा ३५ करोड़ लोगों के बीच बोली जाने वाली भोजपुरी बोली पूरे भारत विभिन्न राज्यों के अलावा विदेश में भी बोली जाती है. भोजपुरी बोली की एक पहचान भोजपुरी सिनेमा से भी है. 


लोकगीत  तालुकदार यादव पहलवान का  बिरहा देखिये इस लिंक में -

भोजपुरी लोकगीत का भी अपना अलग महत्त्व है. जहां तक भोजपुरी साहित्य और काव्य की बात है तो यह विधा भी अपना अलग स्थान बनाये हुए है. बहुत से कवि और साहित्यकार ने मधुर शब्दों रचना करके भोजपुरी गरिमा बढाई है. देखा जाय तो भोजपुरी का इतिहास हजारों साल पुराना है. चौरासी सिद्धों की कविता में भोजपुरी की क्रिया का रूप मिलता है. 

भोजपुरी लोकगायक व अभिनेता पवन सिंह  स्टेज शो देखिये - 

बाबा गोरखनाथ की कई कविता का वर्णन मिलता है उसके बाद कबीर दास की बानी  में विशाल रूप मिलता है. १९वीं सदी में भोजपुरी में लिखने वाले निर्गुण संतों की बहुत लम्बी परम्परा है. धरमदास, कमालदास, पलटू साहेब, लक्ष्मी सखी, दरिया साहेब, शिव नारायण, गुलाल साहेब आदि संतों में भोजपुरी की अविरल धारा बह रही है.

भोजपुरी का लोकप्रिय विधा बिदेसिया का यह लोकप्रिय गीत देखिये नीचे दिए हुए लिंक में - 

उन्नीसवीं सदी के अंत से अब तक कई कवियों और रचनाकारों ने महाकाव्य से लेकर उपन्यास, कहानी, नाटक, निबंध सहित कई साहित्य की रचना की है. भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर के लोकगायन और विभिन्न समसामायिक घटनाओं पर नाटकों का भोजपुरी में बहुत ही महत्त्वपूर्ण स्थान है. महेंद्र मिसिर और राहुल सांकृत्यायन से लेकर गोरख पाण्डेय और प्रकाश उदय ने प्रसिद्ध रचना की है. राम नरेश त्रिपाठी, हीरालाल तिवारी और कृष्णदेव उपाध्याय आदि लोक साहित्यकार की रचना भंडार अलग ही है. भोजपुरी सिनेमा में भी मशहूर रचनाकारों की रचना का बहुत ही लुभावन प्रयोग दर्शाया गया है. 

www.bhojpurinama.com




Tuesday, 17 February 2015

महाशिवरात्रि का महत्त्व : शिवरात्रि की पावन व्रत कथा

महाशिवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार  है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है।
फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि के प्रारंभ में इसी दिन मध्यरात्रि भगवान शंकर का ब्रह्मा से रुद्र के रूप में अवतरण हुआ था। प्रलय की वेला में इसी दिन प्रदोष के समय भगवान शिव तांडव करते हुए ब्रह्मांड को तीसरे नेत्र की ज्वाला से समाप्त कर देते हैं। इसीलिए इसे महाशिवरात्रि अथवा कालरात्रि कहा गया। तीनों भुवनों की अपार सुंदरी तथा शीलवती गौरां को अर्धांगिनी बनाने वाले शिव प्रेतों व पिशाचों से घिरे रहते हैं। उनका रूप बड़ा अजीब है। शरीर पर मसानों की भस्म, गले में सर्पों का हार, कंठ में विष, जटाओं में जगत-तारिणी पावन गंगा तथा माथे में प्रलयंकर ज्वाला है। बैल को वाहन के रूप में स्वीकार करने वाले शिव अमंगल रूप होने पर भी भक्तों का मंगल करते हैं और श्री-संपत्ति प्रदान करते हैं।
कथापौराणिक : महाशिवरात्रि से संबधित कई पौराणिक कथायें है।
विधान :
इस दिन शिवभक्त, शिव मंदिरों में जाकर शिवलिंग पर बेल-पत्र आदि चढ़ाते, पूजन करते, उपवास करते तथा रात्रि को जागरण करते हैं। शिवलिंग पर बेल-पत्र चढ़ाना, उपवास तथा रात्रि जागरण करना एक विशेष कर्म की ओर इशारा करता है।

इस दिन शिव की शादी हुई थी इसलिए रात्रि में शिवजी की बारात निकाली जाती है। वास्तव में शिवरात्रि का परम पर्व स्वयं परमपिता परमात्मा के सृष्टि पर अवतरित होने की स्मृति दिलाता है। यहां रात्रि शब्द अज्ञान अन्धकार से होने वाले नैतिक पतन का द्योतक है। परमात्मा ही ज्ञानसागर है जो मानव मात्र को सत्यज्ञान द्वारा अन्धकार से प्रकाश की ओर अथवा असत्य से सत्य की ओर ले जाते हैं। ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र, स्त्री-पुरुष, बालक, युवा और वृद्ध सभी इस व्रत को कर सकते हैं। इस व्रत के विधान में सवेरे स्नानादि से निवृत्त होकर उपवास रखा जाता है।


शिव भजन सुनिए इस लिंक में

विधि : इस दिन मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर, ऊपर से बेलपत्र, आक धतूरे के पुष्प, चावल आदि डालकर ‘शिवलिंग’ पर चढ़ाया जाता है। अगर पास में शिवालय न हो, तो शुद्ध गीली मिट्टी से ही शिवलिंग बनाकर उसे पूजने का विधान है।
रात्रि को जागरण करके शिवपुराण का पाठ सुनना हरेक व्रती का धर्म माना गया है।
अगले दिन सवेरे जौ, तिल, खीर और बेलपत्र का हवन करके व्रत समाप्त किया जाता है।
महाशिवरात्रि भगवान शंकर का सबसे पवित्र दिन है। यह अपनी आत्मा को पुनीत करने का महाव्रत है। इसके करने से सब पापों का नाश हो जाता है। हिंसक प्रवृत्ति बदल जाती है। निरीह जीवों के प्रति दया भाव उपज जाता है। 
ईशान संहिता में इसकी महत्ता का उल्लेख इस प्रकार किया गया है :-
“ 
॥शिवरात्रि व्रतं नाम सर्वपापं प्रणाशनम्। आचाण्डाल मनुष्याणं भुक्ति मुक्ति प्रदायकं॥
विशेष :
चतुर्दशी तिथि के स्वामी शिव हैं। अत: ज्योतिष शास्त्रों में इसे परम शुभफलदायी कहा गया है। वैसे तो शिवरात्रि हर महीने में आती है। परंतु फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को ही महाशिवरात्रि कहा गया है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य देव भी इस समय तक उत्तरायण में आ चुके होते हैं तथा ऋतु परिवर्तन का यह समय अत्यन्त शुभ कहा गया हैं। शिव का अर्थ है कल्याण। शिव सबका कल्याण करने वाले हैं। अत: महाशिवरात्रि पर सरल उपाय करने से ही इच्छित सुख की प्राप्ति होती है।
ज्योतिषीय गणित के अनुसार चतुर्दशी तिथि को चंद्रमा अपनी क्षीणस्थ अवस्था में पहुंच जाते हैं। जिस कारण बलहीन चंद्रमा सृष्टि को ऊर्जा देने में असमर्थ हो जाते हैं। चंद्रमा का सीधा संबंध मन से कहा गया है। मन कमजोर होने पर भौतिक संताप प्राणी को घेर लेते हैं तथा विषाद की स्थिति उत्पन्न होती है। इससे कष्टों का सामना करना पड़ता है।
चंद्रमा शिव के मस्तक पर सुशोभित है। अत: चंद्रदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए भगवान शिव का आश्रय लिया जाता है। महाशिवरात्रि शिव की प्रिय तिथि है। अत: प्राय: ज्योतिषी शिवरात्रि को शिव आराधना कर कष्टों से मुक्ति पाने का सुझाव देते हैं। शिव आदि-अनादि है। सृष्टि के विनाश व पुन:स्थापन के बीच की कड़ी है। प्रलय यानी कष्ट, पुन:स्थापन यानी सुख। अत: ज्योतिष में शिव को सुखों का आधार मान कर महाशिवरात्रि पर अनेक प्रकार के अनुष्ठान करने की महत्ता कही गई है।


शिव भोले का भजन सुनिए इस लिंक में –


अनुष्ठान : 
कारोबार वृद्धि के लिए :
महाशिवरात्रि के सिद्ध मुहर्त में पारद शिवलिंग को प्राण प्रतिष्ठित करवाकर स्थापित करने से व्यवसाय में वृद्धि व नौकरी में तरक्की मिलती है।
बाधा नाश के लिए:
शिवरात्रि के प्रदोष काल में स्फटिक शिवलिंग को शुद्ध गंगा जल, दूध, दही, घी, शहद व शक्कर से स्नान करवाकर धूप-दीप जलाकर निम्न मंत्र का जाप करने से समस्त बाधाओं का शमन होता है। ॥ॐ तुत्पुरूषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रूद्र: प्रचोदयात्॥
बीमारी से छुटकारे के लिए :
शिव मंदिर में लिंग पूजन कर दस हज़ार मंत्रों का जाप करने से प्राण रक्षा होती है। महामृत्युंजय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला पर करें।
शत्रु नाश के लिए :
शिवरात्रि को रूद्राष्टक का पाठ यथासंभव करने से शत्रुओं से मुक्ति मिलती है। मुक़दमे में जीत व समस्त सुखों की प्राप्ति होती है।
मोक्ष के लिए :
शिवरात्रि को एक मुखी रूद्राक्ष को गंगाजल से स्नान करवाकर धूप-दीप दिखा कर तख्ते पर स्वच्छ कपड़ा बिछाकर स्थापित करें। शिव रूप रूद्राक्ष के सामने बैठ कर सवा लाख मंत्र जप का संकल्प लेकर जाप आरंभ करें। जप शिवरात्रि के बाद भी जारी रखें। 
ॐ नम: शिवाय।
रुद्राभिशेक से लाभ् यदि वर्शा चाह्ते है तो जल से रुद्राभिशेक करे व्यधि नाश के लिये कुशा से करे यदि पशुओ कि कामना चाह्ते है तो दहि से रुद्रभिशेक करे श्रिः कि कामना चाह्ते है तो गन्ना के रस से रुद्रभिशेक करे। 


भोलेबाबा का भजन माला देखिये इस लिंक में –



शिकारी कथा :
एक बार पार्वती जी ने भगवान शिवशंकर से पूछा, 'ऐसा कौन-सा श्रेष्ठ तथा सरल व्रत-पूजन है, जिससे मृत्युलोक के प्राणी आपकी कृपा सहज ही प्राप्त कर लेते हैं?' उत्तर में शिवजी ने पार्वती को 'शिवरात्रि' के व्रत का विधान बताकर यह कथा सुनाई- 'एक गांव में एक शिकारी रहता था। पशुओं की हत्या करके वह अपने कुटुम्ब को पालता था। वह एक साहूकार का ऋणी था, लेकिन उसका ऋण समय पर न चुका सका। क्रोधित साहूकार ने शिकार को शिवमठ में बंदी बना लिया। संयोग से उस दिन शिवरात्रि थी।'
शिकारी ध्यानमग्न होकर शिव-संबंधी धार्मिक बातें सुनता रहा। चतुर्दशी को उसने शिवरात्रि व्रत की कथा भी सुनी। संध्या होते ही साहूकार ने उसे अपने पास बुलाया और ऋण चुकाने के विषय में बात की। शिकारी अगले दिन सारा ऋण लौटा देने का वचन देकर बंधन से छूट गया। अपनी दिनचर्या की भांति वह जंगल में शिकार के लिए निकला। लेकिन दिनभर बंदी गृह में रहने के कारण भूख-प्यास से व्याकुल था। शिकार करने के लिए वह एक तालाब के किनारे बेल-वृक्ष पर पड़ाव बनाने लगा। बेल वृक्ष के नीचे शिवलिंग था जो विल्वपत्रों से ढका हुआ था। शिकारी को उसका पता न चला।
पड़ाव बनाते समय उसने जो टहनियां तोड़ीं, वे संयोग से शिवलिंग पर गिरीं। इस प्रकार दिनभर भूखे-प्यासे शिकारी का व्रत भी हो गया और शिवलिंग पर बेलपत्र भी चढ़ गए। एक पहर रात्रि बीत जाने पर एक गर्भिणी मृगी तालाब पर पानी पीने पहुंची। शिकारी ने धनुष पर तीर चढ़ाकर ज्यों ही प्रत्यंचा खींची, मृगी बोली, 'मैं गर्भिणी हूं। शीघ्र ही प्रसव करूंगी। तुम एक साथ दो जीवों की हत्या करोगे, जो ठीक नहीं है। मैं बच्चे को जन्म देकर शीघ्र ही तुम्हारे समक्ष प्रस्तुत हो जाऊंगी, तब मार लेना।' शिकारी ने प्रत्यंचा ढीली कर दी और मृगी जंगली झाड़ियों में लुप्त हो गई।
कुछ ही देर बाद एक और मृगी उधर से निकली। शिकारी की प्रसन्नता का ठिकाना न रहा। समीप आने पर उसने धनुष पर बाण चढ़ाया। तब उसे देख मृगी ने विनम्रतापूर्वक निवेदन किया, 'हे पारधी! मैं थोड़ी देर पहले ऋतु से निवृत्त हुई हूं। कामातुर विरहिणी हूं। अपने प्रिय की खोज में भटक रही हूं। मैं अपने पति से मिलकर शीघ्र ही तुम्हारे पास आ जाऊंगी।' शिकारी ने उसे भी जाने दिया। दो बार शिकार को खोकर उसका माथा ठनका। वह चिंता में पड़ गया। रात्रि का आखिरी पहर बीत रहा था। तभी एक अन्य मृगी अपने बच्चों के साथ उधर से निकली। शिकारी के लिए यह स्वर्णिम अवसर था। उसने धनुष पर तीर चढ़ाने में देर नहीं लगाई। वह तीर छोड़ने ही वाला था कि मृगी बोली, 'हे पारधी!' मैं इन बच्चों को इनके पिता के हवाले करके लौट आऊंगी। इस समय मुझे मत मारो।
शिकारी हंसा और बोला, सामने आए शिकार को छोड़ दूं, मैं ऐसा मूर्ख नहीं। इससे पहले मैं दो बार अपना शिकार खो चुका हूं। मेरे बच्चे भूख-प्यास से तड़फ रहे होंगे। उत्तर में मृगी ने फिर कहा, जैसे तुम्हें अपने बच्चों की ममता सता रही है, ठीक वैसे ही मुझे भी। इसलिए सिर्फ बच्चों के नाम पर मैं थोड़ी देर के लिए जीवनदान मांग रही हूं। हे पारधी! मेरा विश्वास कर, मैं इन्हें इनके पिता के पास छोड़कर तुरंत लौटने की प्रतिज्ञा करती हूं।
मृगी का दीन स्वर सुनकर शिकारी को उस पर दया आ गई। उसने उस मृगी को भी जाने दिया। शिकार के अभाव में बेल-वृक्ष पर बैठा शिकारी बेलपत्र तोड़-तोड़कर नीचे फेंकता जा रहा था। पौ फटने को हुई तो एक हृष्ट-पुष्ट मृग उसी रास्ते पर आया। शिकारी ने सोच लिया कि इसका शिकार वह अवश्य करेगा। शिकारी की तनी प्रत्यंचा देखकर मृग विनीत स्वर में बोला, हे पारधी भाई! यदि तुमने मुझसे पूर्व आने वाली तीन मृगियों तथा छोटे-छोटे बच्चों को मार डाला है, तो मुझे भी मारने में विलंब न करो, ताकि मुझे उनके वियोग में एक क्षण भी दुःख न सहना पड़े। मैं उन मृगियों का पति हूं। यदि तुमने उन्हें जीवनदान दिया है तो मुझे भी कुछ क्षण का जीवन देने की कृपा करो। मैं उनसे मिलकर तुम्हारे समक्ष उपस्थित हो जाऊंगा।
मृग की बात सुनते ही शिकारी के सामने पूरी रात का घटनाचक्र घूम गया, उसने सारी कथा मृग को सुना दी। तब मृग ने कहा, 'मेरी तीनों पत्नियां जिस प्रकार प्रतिज्ञाबद्ध होकर गई हैं, मेरी मृत्यु से अपने धर्म का पालन नहीं कर पाएंगी। अतः जैसे तुमने उन्हें विश्वासपात्र मानकर छोड़ा है, वैसे ही मुझे भी जाने दो। मैं उन सबके साथ तुम्हारे सामने शीघ्र ही उपस्थित होता हूं।' उपवास, रात्रि-जागरण तथा शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ने से शिकारी का हिंसक हृदय निर्मल हो गया था। उसमें भगवद् शक्ति का वास हो गया था। धनुष तथा बाण उसके हाथ से सहज ही छूट गया। भगवान शिव की अनुकंपा से उसका हिंसक हृदय कारुणिक भावों से भर गया। वह अपने अतीत के कर्मों को याद करके पश्चाताप की ज्वाला में जलने लगा।
थोड़ी ही देर बाद वह मृग सपरिवार शिकारी के समक्ष उपस्थित हो गया, ताकि वह उनका शिकार कर सके, किंतु जंगली पशुओं की ऐसी सत्यता, सात्विकता एवं सामूहिक प्रेमभावना देखकर शिकारी को बड़ी ग्लानि हुई। उसके नेत्रों से आंसुओं की झड़ी लग गई। उस मृग परिवार को न मारकर शिकारी ने अपने कठोर हृदय को जीव हिंसा से हटा सदा के लिए कोमल एवं दयालु बना लिया। देवलोक से समस्त देव समाज भी इस घटना को देख रहे थे। घटना की परिणति होते ही देवी-देवताओं ने पुष्प-वर्षा की। तब शिकारी तथा मृग परिवार मोक्ष को प्राप्त हुए'।

भोलेदानी शिवशम्भू का  भजन सुनिए इस लिंक में –



अभिषेक :
भगवान शिव का अभिषेक अनेकों प्रकार से किया जाता है। जलाभिषेक : जल से और दुग्‍धाभिषेक : दूध से आयोजन अनुष्‍ठान मेला
महाशिवरात्रि के अवसर पर काठमाडौं के पशुपतिनाथ के मन्दिर पर भक्तजन का भीड लगता है। इस अवसर पर भारत लगायत विश्व के विभिन्न स्थानौं से जोगी, योजी एवम्‌ भक्तजन इस मन्दिर पर आते है।
ज्‍योर्तिलिंग :
बारह स्‍थानों पर बारह ज्‍योर्तिलिंग स्‍थापित हैं। जानिए शिव के 12 ज्योतिर्लिंग
1. सोमनाथ यह शिवलिंग गुजरात के काठियावाड़ में स्थापित है।
2. श्री शैल मल्लिकार्जुन मद्रास में कृष्णा नदी के किनारे पर्वत पर स्थातिप है श्री शैल मल्लिकार्जुन शिवलिंग।
3. महाकाल उज्जैन के अवंति नगर में स्थापित महाकालेश्वर शिवलिंग, जहां शिवजी ने दैत्यों का नाश किया था।
4. ओंकारेश्वर ममलेश्वर मध्यप्रदेश के धार्मिक स्थल ओंकारेश्वर में नर्मदा तट पर पर्वतराज विंध्य की कठोर तपस्या से खुश होकर वरदाने देने हुए यहां प्रकट हुए थे शिवजी। जहां ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थापित हो गया।
5. नागेश्वर गुजरात के द्वारकाधाम के निकट स्थापित नागेश्वर ज्योतिर्लिंग।
6. बैजनाथ बिहार के बैद्यनाथ धाम में स्थापित शिवलिंग।
7. भीमशंकर महाराष्ट्र की भीमा नदी के किनारे स्थापित भीमशंकर ज्योतिर्लिंग।
8. त्र्यंम्बकेश्वर नासिक (महाराष्ट्र) से 25 किलोमीटर दूर त्र्यंम्बकेश्वर में स्थापित ज्योतिर्लिंग।
9. घुमेश्वर महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एलोरा गुफा के समीप वेसल गांव में स्थापित घुमेश्वर ज्योतिर्लिंग।
10. केदारनाथ हिमालय का दुर्गम केदारनाथ ज्योतिर्लिंग। हरिद्वार से 150 पर मिल दूरी पर स्थित है।
11. विश्वनाथ बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग।
12. रामेश्वरम्‌ त्रिचनापल्ली (मद्रास) समुद्र तट पर भगवान श्रीराम द्वारा स्थापित रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग।