Friday, 13 February 2015

14 फरवरी : महज एक तारीख या कोई दिन नहीं बल्कि एक विशेष अहसास है

14 फरवरी : महज एक तारीख या कोई दिन नहीं बल्कि एक विशेष अहसास है जो हर युवा के दिलों में स्पंदन की गति को बढ़ा देता है। 14 फरवरी आज-कल वैलेंटाइन डे के रूप में न केवल भारत बल्कि दुनिया भर में मनाया जाता है। भारतीय युवाओं में भी इस दिन का विशेष क्रेज देखा-जाता है। मगर इस दिन को केवल स्त्री-पुरूष प्रेम के लिए ही नहीं जाना जाना चाहिए बल्कि इस दिन कुछ ऎसा हुआ था कि अगर इस तारीख को भारतीय इतिहास की सबसे काले दिनों में शुमार किया जाए तो गलत न होगा। 

आखिर क्या हुआ इस दिन जो इसे बनाता है बेहद काला दिन?

देश की आजादी के सबसे बड़े सितारे शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह की फांसी की सजा पर आज ही के दिन (14 फरवरी, 1931) को अंतिम मुहर लगाई गई थी। आपको बता दें कि, केस की सुनवाई की दौरान भारत में भगत सिंह की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही थी, और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। जिसे देखते हुए वॉयसराय लॉर्ड इरविन ने 1 मई 1930 को आपतकाल की घोषणा करते हुए इस केस को जल्द खत्म करने की खातिर उच्च न्यायालय के तीन न्यायाधीशों का एक स्पेशल ट्रिब्यूनल बनाने का अध्यादेश पारित किया था। 

यह अध्यादेश (और ट्रिब्यूनल) न तो सेंट्रल असेंबली में और न ही ब्रिट्रिश संसद में पारित किया गया था अत: यह 31 अक्टूबर 1930 को समाप्त हो जाता। इसी वजह से 7 अक्टूबर, 1930 को ट्रिब्यूनल ने सभी साक्ष्यों के आधार पर अपना 300 पन्नों का निर्णय दिया। ट्रिब्यूनल ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को सांडर्स की मौत का दोषी माना और उन्हें फांसी से मौत की सजा सुनाई। अन्य 12 आरोपियों को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। इस ट्रिब्यूनल की अध्यक्षता जस्टिस जी. सी. हल्टन ने की थी। जबकि उसके अन्य सदस्य जस्टिस जे. के. टैप और जस्टिस सर अब्दुल कादिर थे। 

इसके बाद पंजाब में एक रक्षा समिति ने प्रिवी काउंसिल में एक अपील करने के लिए योजना बनाई। भगत सिंह शुरूआत में इस अपील के खिलाफ थे लेकिन बाद में यह सोचकर की शायद इस अपील से ब्रिटेन में भी हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन लोकप्रिय होगा मान गए थे। अपील में दावा किया गया था कि जिस अध्यादेश से यह ट्रिब्यूनल बनाया गया था वह अवैध था, जबकि सरकार ने इसका विरोध करते हुए अपना पक्ष रखा था कि वायसराय पूरी तरह से ऎसा ट्रिब्यूनल बनाने के लिए सक्षम हैं। इस अपील को न्यायाधीश विस्काउंट डुनेडिन ने बर्खास्त कर दिया था।

प्रिवी काउंसिल में अपील खारिज होने के बाद, तत्कालीन कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मदन मोहन मालवीय ने 14 फरवरी 1931 को इरविन के समक्ष एक दया याचिका लगाई थी, जिसे भी खारिज कर दिया गया था। और अंतत: 23 मार्च, 1931 को शाम 7 बजकर 33 मिनट पर भगत सिंह और उनके दो साथियों सुखदेव और राजगुरू को फांसी दे दी गई।

Tuesday, 10 February 2015

दिल्ली विधान सभा चुनाव २०१५ में ऐतिहासिक परिवर्तन

दिल्ली विधान सभा चुनाव २०१५  में ऐतिहासिक परिवर्तन : दिल्ली राज्य सभा चुनाव २०१५ का ७० सीटों पर हुए चुनाव का परिणाम विस्तार से प्रकाशित किया जा रहा है.
भारतीय जनता पार्टी (बी जे पी) : भारतीय जनता पार्टी उम्मीद से बहुत ही कम मात्र ३ सीट पर विजय हासिल हो पायी है. इस चुनाव परिणाम में भाजपा को २९ सीट का नुकसान हुआ है.



आम आदमी पार्टी (आप) : आम आदमी पार्टी ने अपनी अलग नीति पर चलकर उम्मीद से अधिक ६७ सीट पर जीत हासिल किया है. इस चुनाव परिणाम में ३९ सीट का लाभ हुआ है आम आदमी पार्टी को.


कांग्रेस पार्टी : कांग्रेस पार्टी को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा. कांग्रेस को एक भी सीट ना मिली है. इस चुनाव परिणाम में कांग्रेस को ८ सीट का नुकसान हुआ है.

अन्य पार्टियों ने २ सीट पर विजय प्राप्त किया है.






Friday, 6 February 2015

भोजपुरी सिनेमा का प्रदर्शन और ठंडी का महीना


भोजपुरी सिनेमा का प्रदर्शन और ठंडी का महीना : आज का हमारा ब्लॉग उत्तर प्रदेश और बिहार  की कड़ाके की ठंडी और हाड़ कंपा देने वाली ठिठुरन और इसी सर्द भरे मौसम में भोजपुरी फिल्मों के प्रदर्शन की अनोखा चरित्र चित्रण करता है. हिन्दी पंचांग के अनुसार हिन्दी माह पौष और माघ का महीना, जिसे अंग्रेजी महीना में दिसंबर और जनवरी के रूप में जाना जाता है.


इन दो महीनों में सुबह से दोपहर तक घना कोहरा  और दोपहर के २ घंटे के बाद ही दिन का ढलान और शाम जल्दी हो जाती है और रात का आलम तो पूछिए ही मत. कितना भी कम्बल और रजाई ओढ़ लीजिये, जाड़ा कम होता ही नहीं है. माह दिसंबर जहाँ साल का अंतिम महीना होता है वहीँ जनवरी माह नूतन वर्ष के रूप में हर किसी के जीवन में ख़ुशी की नयी उमंग लेकर आता है.

सँईया तूफानी की शूटिंग देखिये इस लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/video/making-of-upcoming-movie-saiya-tufani-with-monalisa

मंगलमय नववर्ष में फिल्मों का रिलीज होना भी ख़ुशी का माहौल होता है. खासकर भोजपुरी फिल्म के प्रदर्शन की होड़ लग जाती है, परन्तु कड़ाके की ठिठुरन भरी ठंडी से बहुत ही कम फिल्में रिलीज हो पाती हैं. इस नूतनवर्ष के प्रथम माह जनवरी में बिहार, मुंबई, गुजरात के सिनेमाघरों में कई भोजपुरी फिल्मों का प्रदर्शन किया गया है. 


दिल भईल दिवाना का गीत रिकॉर्डिंग के समय डांस देखिये इस लिंक में -
http://www.bhojpurinama.com/video/kaluaa-dancing-with-hot-actress

9 जनवरी को मुम्बई और गुजरात में भोजपुरी फिल्म दिल भईल दीवाना का सफल प्रदर्शन किया गया. 9 जनवरी को ही बिहार में संईया तूफानी का प्रदर्शन किया गया है. १४ जनवरी मकर संक्रांति पावन पर्व पर विजयपथ एगो जंग का प्रदर्शन सफलता के साथ किया गया. ३० जनवरी को दो भोजपुरी फिल्म का प्रदर्शन (एक) छोरा गंगा किनारे वाला का प्रदर्शन बिहार, मुम्बई, गुजरात में किया तथा (दो) जान तू जहान तू का प्रदर्शन बिहार में  किया है. सभी फिल्मों का अलग अलग सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शन जारी है.

भोजपुरी सिनेमा के वीडियो देखने के लिए लॉगिन करें -


Wednesday, 4 February 2015

नया साल २०१५ का प्रथम माह जनवरी में प्रदर्शित हुई भोजपुरी फिल्में


नया साल २०१५ का प्रथम माह जनवरी में प्रदर्शित हुई भोजपुरी फिल्में  : भोजपुरी सिनेमा का तीसरा दौर स्वर्णिम काल के रूप में जाना जा रहा है परन्तु पिछले २ साल में बहुत कम ही अच्छी फिल्मों के निर्माण हुआ है.

सँईया तूफानी की शूटिंग देखिये इस लिंक में http://www.bhojpurinama.com/video/making-of-upcoming-movie-saiya-tufani-with-monalisa
हर साल ७० से ९० भोजपुरी फिल्में प्रदर्शित होती हैं मगर  सफल कम असफल ज्यादा होती हैं. ज्यादातर भोजपुरी फिल्मों की पब्लिसिटी भी ठीक से नहीं हो पाती है. सिनेमाहाल में कुछ भोजपुरी फिल्म कब प्रदर्शित कर दी जाती है यह भी पता नहीं चल पाता है. इसके अलावा और भी कई मुख्य कारण है फिल्म की असफलता का जिसके निवारण के लिए एक सामूहिक बैठक की बहुत जरुरत है.

दिल भईल दिवाना का गीत रिकॉर्डिंग के समय डांस देखिये इस लिंक में -
http://www.bhojpurinama.com/video/kaluaa-dancing-with-hot-actress

नववर्ष २०१५ के पहले माह जनवरी में 9 जनवरी को मुम्बई और गुजरात में भोजपुरी फिल्म दिल भईल दीवाना का सफल प्रदर्शन किया गया. 9 जनवरी को ही बिहार में संईया तूफानी का प्रदर्शन किया गया है. १४ जनवरी मकर संक्रांति पावन पर्व पर विजयपथ एगो जंग का प्रदर्शन सफलता के साथ किया गया. ३० जनवरी को दो भोजपुरी फिल्म का प्रदर्शन (एक) छोरा गंगा किनारे वाला का प्रदर्शन बिहार, मुम्बई, गुजरात में किया तथा (दो) जान तू जहान तू का प्रदर्शन बिहार में  किया है. सभी फिल्मों का अलग अलग सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शन जारी है.

छोरा गंगा किनारेवाला का मुहूर्त  देखिये 
http://www.bhojpurinama.com/video/film-muhrat-of-chora-ganga-kinare-wala-rajkumar-pandey

भोजपुरी सिनेमा के वीडियो देखने के लिए लॉगिन करें -

Sunday, 1 February 2015

३० जनवरी महात्मा गाँधी जी की पुण्यतिथि : शहीद दिवस


३० जनवरी महात्मा गाँधी जी की  पुण्यतिथि (शहीद दिवस) : मोहनदास कर्मचन्द गांधी  का जन्म २ अक्टूबर १८६० में हुआ था तथा म्रत्यु ३० जनवरी १९४८ को हुआ था. भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन  के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह  (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादीदिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है।संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत्मा एक सम्मान सूचक शब्द है। 
गांधी को महात्मा की उपाधि सबसे पहले 1915 में राजवैद्य जीवराम कालिदास ने प्रदान की थी. रवीन्द्रनाथ टेगौर ने नहीं। उन्हें बापू (गुजराती भाषा में બાપુ बापू यानी पिता) के नाम से भी याद किया जाता है। सुभाष चन्द्र बोस ने 6 जुलाई 1944 को रंगून रेडियो से गान्धी जी के नाम जारी प्रसारण में उन्हें राष्ट्रपिता कहकर सम्बोधित करते हुए आज़ाद हिन्द फौज़ के सैनिकों के लिये उनका आशीर्वाद और शुभकामनाएँ माँगीं थीं।[2] प्रति वर्ष 2 अक्टूबर को उनका जन्म दिन भारत में गांधी जयंती के रूप में और पूरे विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के नाम से मनाया जाता है।
सबसे पहले गान्धी ने प्रवासी वकील के रूप में दक्षिण अफ्रीका में भारतीय समुदाय के लोगों के नागरिक अधिकारों के लिये संघर्ष हेतु रोजगार करना शुरू किया। 1915 में उनकी भारत वापसी हुई। उसके बाद उन्होंने यहाँ के किसानों, मजदूरों और शहरी श्रमिकों को अत्यधिक भूमि कर और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाने के लिये एकजुट किया। 1921 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की बागडोर संभालने के बाद उन्होंने देशभर में गरीबी से राहत दिलाने, महिलाओं के अधिकारों का विस्तार, धार्मिक एवं जातीय एकता का निर्माण व आत्मनिर्भरता के लिये अस्पृश्‍यता के विरोध में अनेकों कार्यक्रम चलाये। इन सबमें विदेशी राज से मुक्ति दिलाने वाला स्वराज की प्राप्ति वाला कार्यक्रम ही प्रमुख था। गाँधी जी ने ब्रिटिश सरकार द्वारा भारतीयों पर लगाये गये नमक कर के विरोध में 1930 में नमक सत्याग्रह और इसके बाद 1942 में अंग्रेजो भारत छोड़ो आन्दोलन से खासी प्रसिद्धि प्राप्त की। दक्षिण अफ्रीका और भारत में विभिन्न अवसरों पर कई वर्षों तक उन्हें जेल में भी रहना पड़ा।
गान्धी जी ने सभी परिस्थितियों में अहिंसा और सत्य का पालन किया और सभी को इनका पालन करने के लिये वकालत भी की। उन्होंने साबरमती आश्रम में अपना जीवन गुजारा और परम्परागत भारतीय पोशाक धोती व सूत से बनी शाल पहनी जिसे वे स्वयं चरखे पर सूत कातकर हाथ से बनाते थे। उन्होंने सादा शाकाहारी भोजन खाया और आत्मशुद्धि के लिये लम्बे-लम्बे उपवास रक्खे।
साभार :  विकिपीडिया 



Tuesday, 27 January 2015

२६ जनवरी गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है, 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, बस तभी से देश गणतंत्र हुआ और उसी उपलक्ष मे गणतंत्र दिवस हर वर्ष मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को जिस दिन हमारा संविधान लागू हुआ तबी से भारत को अपन संवैधानिक ताक मिली। इस दिन के बाद से ही भारत में एक पूरी तरह से रिपब्लिकन इकाई बन गई।

गणतंत्र दिवस देखिये इस लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/Rcvvfh6KUSo/Indian-Republic-Day---26-January-Greetings-Gantantra-Divas-Greetings

गणतंत्र दिवस का इतिहास सन 1929 के दिसंबर में लाहौर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन पंडित जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में हुआ जिसमें प्रस्ताव पारित कर इस बात की घोषणा की गई कि यदि अंग्रेज सरकार 26 जनवरी, 1930 तक भारत को उपनिवेश का पद (डोमीनियन स्टेटस) नहीं प्रदान करेगी तो भारत अपने को पूर्ण स्वतंत्र घोषित कर देगा।


गणतंत्र दिवस का परेड देखिये इस लिंक में -
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/fLaXcTT37Gc/Republic-Day-Parade---26th-January-2015---LIVE-HAMARA-GANTANTRA-DIVAS-26th-JANUARY-2015

26 जनवरी, 1930 तक जब अंग्रेज सरकार ने कुछ नहीं किया तब कांग्रेस ने उस दिन भारत की पूर्ण स्वतंत्रता के निश्चय की घोषणा की और अपना सक्रिय आंदोलन आरंभ किया। उस दिन से 1947 में स्वतंत्रता प्राप्त होने तक 26 जनवरी स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता रहा। तदनंतर स्वतंत्रता प्राप्ति के वास्तविक दिन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में स्वीकार किया गया। 26 जनवरी का महत्व बनाए रखने के लिए विधान निर्मात्री सभा (कांस्टीट्यूएंट असेंबली) द्वारा स्वीकृत संविधान में भारत के गणतंत्र स्वरूप को मान्यता प्रदान की गई।

एक झलक देखिये गणतंत्र दिवस 
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/QIth1MdnzH0/Happy-Republic-Day-2015-Happy-Gantantra-Divas-2015-Special-Video

एकता और ताकत का प्रतीक गणतंत्र दिवस आज गणतंत्र दिवस पूरे देश में बहुत उत्साह और विशेष रूप से राजधानी में के साथ मनाया जाता है, लालकिले पर सबसे पहले हमारे देश के प्रथम नागरिक के तौर पर मौजुद देश के राष्ट्रपति देश का तिरंगा फैलाया जाता है। उसके बाद राष्ट्रपति द्वारा देश के बहादुर लोगों को सम्मानित किया जाता है। इस मौके पर एक परेढ निकाली जाती है जो राजघाट से होती हुई विजयघाट पर समाप्त होती है। इस मौके पर देश के तीनो वायु, थल और जल के जवान अपने कौशल दिखाते है और स्कूल के बच्चे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं। हमारा देश खुश रहे, आबाद रहे और तरक्की करता रहे।


भोजपुरी सिनेमा के वीडियो देखने के लिए लॉगिन करें -
www.bhojpurinama.com

Saturday, 24 January 2015

विद्द्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा

विद्द्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा माघ माह में बसंत पंचमी के दिन बड़े धूमधाम से किया जाता है। माँ सरस्वती हिन्दू धर्म की प्रमुख देवियों में से एक हैं। वे ब्रह्मा की मानसपुत्री हैं जो विद्द्या की अधिष्ठात्री देवी मानी गई हैं। इनका दूसरा नाम  'शतरूपा' भी है। इसके अन्य पर्यायवाची नाम  वाणी, वाग्देवी, भारती, शारदा, वागेश्वरी इत्यादि है। ये शुक्लवर्ण, श्वेत वस्त्रधारिणी, वीणावादनतत्परा तथा श्वेतपद्मासना कही गई हैं। इनकी उपासना करने से मूर्ख भी विद्वान् बन सकता है। माघ शुक्ल पंचमी को इनकी पूजा की परिपाटी चली आ रही है। देवी भागवत  के अनुसार ये ब्रह्मा की स्त्री हैं।


सरस्वती पूजा देखिये इस लिंक को ओपन करके -
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/-_RhJuEqJ10/Saraswati-puja-vidhi-with-Saraswati-Mantra-for-Vasant-Panchami-and-Other-Occasions

दक्षिण एशिया के अलावा थाइलैण्ड, इण्डोनेशिया, जापान एवं अन्य देशों में भी सरस्वती की पूजा होती है।
कई  देशों में सरस्वती माता जी  को अलग  नाम से जाना जाता है :
बर्मा में थुराथाडी एवं  तिपिटक मेदा, चीन में  बियानचाइत्यान, जापान में  बेंजाइतेन तथा  थाईलैंड में सुरसवदी के नाम से जाना व माना जाता है। 
जापान में सरस्वती को 'बेंजाइतेन' कहते हैं। जापान में उनका चित्रन हाथ में एक संगीत वाद्य लिए हुए किया जाता है। जापान में वे ज्ञान, संगीत तथा 'प्रवाहित होने वाली' वस्तुओं की देवी के रूप में पूजित हैं।

सरस्वती वंदना श्लोक :
या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता।
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।।
या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता।
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा।। 
(भावार्थ) :- जो विद्या की देवी भगवती सरस्वती कुन्द के फूल, चंद्रमा, हिमराशि और मोती के हार की तरह धवल वर्ण की हैं और जो श्वेत वस्त्र धारण करती हैं, जिनके हाथ में वीणा-दण्ड शोभायमान है, जिन्होंने श्वेत कमलों पर आसन ग्रहण किया है तथा ब्रह्मा, विष्णु एवं शंकर आदि देवताओं द्वारा जो सदा पूजित हैं, वही संपूर्ण जड़ता और अज्ञान को दूर कर देने वाली माँ सरस्वती हमारी रक्षा करें!!

शुक्लां ब्रह्मविचार सार परमामाद्यां जगद्व्यापिनीं।
वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यान्धकारापहाम्‌ ।।
हस्ते स्फटिकमालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थिताम्‌ । 
वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्‌ ।।  
(भावार्थ) :- शुक्लवर्ण वाली, संपूर्ण चराचर जगत्‌ में व्याप्त, आदिशक्ति, परब्रह्म के विषय में किए गए विचार एवं चिंतन के सार रूप परम उत्कर्ष को धारण करने वाली, सभी भयों से भयदान देने वाली, अज्ञान के अँधेरे को मिटाने वाली, हाथों में वीणा, पुस्तक और स्फटिक की माला धारण करने वाली और पद्मासन पर विराजमान्‌ बुद्धि प्रदान करने वाली, सर्वोच्च ऐश्वर्य से अलंकृत, भगवती शारदा (सरस्वती देवी) की मैं वंदना करता हूँ!!



http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/zrNLSFL8nY0/Sarswati-Puja-Said-Pur-Hostel-2

मनचाहा फल की  सरस्वती पूजा :- मन्दबुद्धि लोगों के लिए गायत्री महाशक्ति का सरस्वती तत्त्व अधिक हितकर सिद्घ होता है। बौद्धिक क्षमता विकसित करने, चित्त की चंचलता एवं अस्वस्थता दूर करने के लिए सरस्वती साधना की विशेष उपयोगिता है। मस्तिष्क-तंत्र से संबंधित अनिद्रा, सिर दर्द्, तनाव, जुकाम जैसे रोगों में गायत्री के इस अंश-सरस्वती साधना का लाभ मिलता है। कल्पना शक्ति की कमी, समय पर उचित निणर्य न कर सकना, विस्मृति, प्रमाद, दीघर्सूत्रता, अरुचि जैसे कारणों से भी मनुष्य मानसिक दृष्टि से अपंग, असमर्थ जैसा बना रहता है और मूर्ख कहलाता है। उस अभाव को दूर करने के लिए सरस्वती साधना एक उपयोगी आध्यात्मिक उपचार है।
शिक्षा प्राप्ति के लिए सरस्वती पूजा :- शिक्षा के प्रति जन-जन के मन-मन में अधिक उत्साह भरने-लौकिक अध्ययन और आत्मिक स्वाध्याय की उपयोगिता अधिक गम्भीरता पूवर्क समझने के लिए भी सरस्वती पूजन की परम्परा है। बुद्धिमत्ता को बहुमूल्य सम्पदा समझा जाय और उसके लिए धन कमाने, बल बढ़ाने, साधन जुटाने, मोद मनाने से भी अधिक ध्यान दिया जाय। इस लोकोपयोगी प्रेरणा को गायत्री महाशक्ति के अंतर्गत एक महत्त्वपूर्ण धारा सरस्वती की मानी गयी है और उससे लाभान्वित होने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। सरस्वती के स्वरूप एवं आसन आदि का संक्षिप्त तात्त्विक विवेचन इस तरह है। 
माँ सरस्वती की कृपा सभी पर बनी रहे। 
भोजपुरी सिनेमा के वीडियो देखने के लिए लॉगिन करें -
www.bhojpurinama.com