Friday 9 January 2015

भोजपुरी सिनेमा की नूतन वर्ष में अच्छी शुरुआत

भोजपुरी सिनेमा की नूतन वर्ष में अच्छी शुरुआत हुई है. नये साल में जो भी फिल्में बिहार और मुंबई में प्रदर्शित हो रही हैं सभी फिल्मों को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है. नववर्ष के दूसरे शुक्रवार को बिहार में सईयां तूफानी और मुंबई व गुजरात में दिल भईल दिवाना का सफल प्रदर्शन हुआ है. सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों फिल्मों की नायिका भोजपुरी सिनेमा की स्टार अभिनेत्री मोनालिसा हैं. सईयाँ तूफानी में विक्रांत सिंह और मोनालिसा हीरो हीरोइन हैं वहीं दिल भईल दिवाना में मुख्य नायक नायिका विराज भट्ट, मोनालिसा, अरविन्द अकेला कल्लू, अर्चना सिंह, निशा दूबे हैं.

सँईया तूफानी की शूटिंग देखिये इस लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/video/making-of-upcoming-movie-saiya-tufani-with-monalisa

सँईया तूफानी : इस फिल्म में भोजपुरी में जबर्दस्त एक्शन के पर्याय बने विक्रांत सिंह और हॉट गर्ल मोनालिसा की रोमांटिक जोड़ी है। त्रिशाँत ग्रुप के बैनर तले निर्माता उमेश देसाई व निर्देशक अजय झा की इस फिल्म के संगीतकार अमन श्लोक , गीतकार व लेखक अरविन्द तिवारी हैं।

दिल भईल दिवाना का गीत रिकॉर्डिंग के समय डांस देखिये इस लिंक में -
http://www.bhojpurinama.com/video/kaluaa-dancing-with-hot-actress

दिल भईल दिवाना : प्रियांसी मूवी कृत भोजपुरी फिल्म दिल भईल दिवाना का प्रदर्शन आज मुंबई और गुजरात में जोर शोर से किया जा रहा है। निर्माता व निर्देशक अरविन्द चौबे की यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आने वाली है। इस फिल्म के सह निर्माता निराला फिल्म्स हैं। मुख्य कलाकार - विराज भट्ट, मोनालिसा, अरविन्द अकेला कल्लू, अर्चना सिंह, निशा दूबे, प्रियंका पंडित, संजय पाण्डेय, अरुण सिंह, जसवंत कुमार, अनूप अरोरा, माया यादव, विनोद मिश्रा, अलोक यादव, सीमा सिंह इत्यादि हैं तथा मेहमान भूमिका में दीपक भाटिया हैं। संगीत - अविनाश झा, गीत - प्यारे लाल यादव, कृष्णा बेदर्दी, आर आर पंकज व मनोज मतलबी, लेखक - लालजी यादव, छायांकन - रवि चन्दन, संकलन - जीतेन्द्र सिंह (जीतू), मारधाड़ - दिलीप यादव, नृत्य निर्देशन - कानू मुखर्जी व संजय कोर्बे का है।

भोजपुरी सिनेमा के वीडियो देखने के लिए लॉगिन करें -
www.bhojpurinama.com

No comments:

Post a Comment