Tuesday 6 January 2015

भोजपुरी सिनेमा के अनछुए पहलू : इतिहास जानने की उत्सुकता

भोजपुरी सिनेमा के अनछुए पहलू पर जितना ही प्रकाश डाला जा रहा है उतना ही इतिहास जानने की उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है। पहली भोजपुरी फिल्म गंगा मईया तोहे पियरी चढ़इबो की निर्माण का  घटना क्रम, फिल्म की शूटिंग, फिल्म का प्रीमियर तथा प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद द्वारा प्रोत्साहन आदि बहुत से रोमांचक घटनाओं का ज्ञानवर्धक वर्णन मिलता है। भोजपुरी माटी की महक को जन जन तक पहुँचाने के लिए तत्पर भोजपुरी सिनेमा का इकलौता वेब पोर्टल www.bhojpurinama.com (भोजपुरीनामा डॉट कॉम) के जरिये भोजपुरी सिनेमा के अनछुए पहलुओं को सार्वनजिक करने का अथक प्रयास किया जा रहा है।
( महानायक कुणाल सिंह यादव और भोजपुरीनामा प्रतिनिधि रामचन्द्र यादव )
इस भगीरथ प्रयास में भोजपुरी सिनेमा के  पहले सुपर स्टार और महानायक *कुणाल सिंह यादव*  ने तहेदिल से मार्गदर्शन किया है। इन्होंने भोजपुरी सिने जगत में भोजपुरी फिल्म धरती मईया  से अपनी फ़िल्मी पारी शुरू किया था। सन १९८० ई० और सन १९९० ई०  तक के दो दशक तक अकेले सुपर स्टार रहकर महानायक का ख़िताब हासिल किया है। यह भोजपुरी सिनेमा के लिए गौरव बात है। ये आज भी भोजपुरी सिनेमा के लिए जीते हैं और भोजपुरी सिनेमा की प्रगति के लिए हर संभव सहयोग के लिए तैयार रहते हैं।

भोजपुरी फिल्म धरती मईया का गीत देखिये इस लिंक में - 



(वरिष्ठ अभिनेता बृजेश त्रिपाठी और भोजपुरी नामा प्रतिनिधि रामचन्द्र यादव) 
 भोजपुरी सिनेमा के हर सुखद व दुखद स्थिति-परिस्थिति को आत्मसात किये हुए संघर्षशील वरिष्ठ अभिनेता बृजेश त्रिपाठी की अहम भूमिका है भोजपुरी सिनेमा के अनछुए पहलु को प्रस्तुत करने में। बृजेश त्रिपाठी की पहली भोजपुरी फिल्म सईया तोरे कारन का प्रदर्शन सन (१९७९) में  हुआ।  राकेश पाण्डेय, पदमा खन्ना नायक नायिका थे और बृजेश त्रिपाठी ने गाँव का गुण्डा का किरदार निभाया था। निर्माता धनेश्वर सिंह तथा निर्देशक शर्मा जी थे। संगीत चित्रगुप्त का था। इन्होंने अब तक बहुत सी फिल्मों भोजपुरी फिल्मों अभिनय किया है और अनवरत सक्रीय हैं। इनसे सिने जगत का अब तक इतिहास जानकर बहुत ही प्रेरणा मिली। इनको शुरू से अब तक के सिनेमा सफर दिन तारीख और सन आदि सब मुँह जबानी याद है। 



सुपर हिट भोजपुरी फिल्म चल सखी दूल्हा देखी (१९९४) (कलाकार कुणाल सिंह, सुनैना, के के गोस्वामी, गोपाल राय, हरी शुक्ला, युनिश परवेज़, बीना राय, सत्येन कप्प्पू, रमेश आनंद) के निर्माता विजय यादव जो अब फिल्म वितरक भी हैं, ने भोजपुरी सिनेमा के बारे में ढेर सारी जानकारी देकर बहुत सहयोग किया है। 
इसी तरह से और भी कई महान हस्तियों से हम आप सभी से परिचय करवाते रहेंगे। आप सब ऐसे ही हमारे साथ जुड़े रहिये।


भोजपुरी सिनेमा के वीडियो देखने के लिए लॉगिन करें -
www.bhojpurinama.com

No comments:

Post a Comment