Friday, 18 April 2014

"भोजपुरी नामा डॉट काम" का पहली वर्ष गाँठ


''भोजपुरी नामा डॉट काम" लांच, बिग बॉस फेम "निरहुआ" बने ब्रांड अम्बेसडर :- 
भोजपुरी भाषा व संस्कृति से जुडी हर खबर हर पल जन जन तक पहुँचाने हेतु एक नयी क्रांति का  आगाज़ हो चुका है "भोजपुरी नामा डॉट काम" के माध्यम से।  8 मार्च 2013 को मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम में भोजपुरी के इस पहले वीडियो पोर्टल का उद्घाटन किया गया . भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार *दिनेश लाल यादव निरहुआ* इस पोर्टल के ब्रांड अम्बेसडर बनाए गए हैं। 


वी ३ मोबी द्वारा संचालित इस वीडियो पोर्टल के निदेशक अमित चौरसिया, ओम प्रकाश सिंह, अलोक सिंह हैं।  *भोजपुरी नामा डॉट काम* ने अपना टेग लाइन *माटी की महक* रखा है अर्थात , भोजपुरी मनोरंजन जगत की हर गतिविधियों पर पोर्टल की पैनी नज़र रहती है।  फिल्म  निर्माण की शुरुआत से लेकर प्रदर्शन तक की सारी खबर जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है, साथ ही भोजपुरी भाषा और संस्कृति से जुड़े हर पहलू पर नज़र रखते हुए सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को भी विशेषता के साथ दिखाया जाता है।  भोजपुरी की लोक संस्कृति, लोक विधा, पारम्परिक गीत व रीति रिवाज को भी समय-समय पर प्रस्तुत किया जाता है।  ताकि भोजपुरी माटी से दूर जो  भोजपुरिया समाज के लोग सुदूर विदेशों में अपनी निजी दिनचर्या तथा बिजिनेस-व्यापार में व्यस्त हैं और बहुत चाहते हुए भी भोजपुरिया माटी की महक उन तक नहीं पहुँच पाती है, उन सभी लोगों तक *भोजपुरी नामा डॉट कॉम*  के माध्यम से पहुँचाया जा रहा है। देश-विदेश के सभी लोग घर-बाहर, ऑफिस, रोजी-रोजगार अथवा कहीं भी किसी भी समय भोजपुरी माटी की महक के आनन्द को आत्मसात कर सकते हैं।
 *भोजपुरी नामा डॉट काम* के लाँचिंग समारोह में अभिनेता पंकज केसरी, सुदीप पाण्डेय, अजय दीक्षित, मनोज टाइगर , संजय पाण्डेय, सुशील सिंह, अनिल सम्राट, संजय यादव, धर्मेन्द्र सिंह,  प्रकाश जैस, यश कुमार, विक्रांत आनद , प्रवेश लाल , उदय तिवारी , सलीम अन्सारी, अभिनेत्री पाखी हेगड़े, संगीता तिवारी, स्मृती सिन्हा, शुभी शर्मा, अर्चना सिंह, प्रतिभा पाण्डेय, दीपिका सिंह, निर्देशक राजकुमार पाण्डेय, रवि कश्यप, हरीश जैसवाल  सहित भोजपुरी फिल्म जगत से जुड़े सैकड़ो लोग मौजूद थे . इसके अलावा  रवि किशन एवं  मनोज तिवारी ने विडियो सन्देश के जरिये  तथा  राजनेता- ददन सिंह यादव पहलवान, सिंगापुर से  चुन्नू सिंगापुरी तथा भोजपुरी अकादमी के अध्यक्ष रविकांत दूबे  ने फोन पर बधाई दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्द हास्य कलाकार सुनील सावरा ने किया। 

 भोजपुरी का पहला डिजिटल *भोजपुरीनामा डॉट कॉम* को बेस्ट विडियो पोर्टल का अवार्ड दिया गया  :



आपकी आवाज़ फाउन्डेशन द्वारा आयोजित 8वाँ प्रेस मीडिया अवार्ड में भोजपुरी सिनेमा और फिल्म निर्माताओं के उत्थान हेतु अग्रसर भोजपुरी का पहला डिजिटल चैनल *भोजपुरी नामा डॉट कॉम* को *बेस्ट विडियो पोर्टल* के लिए इस डिजिटल चैनल के सी एम डी - अलोक सिंह, राजन सोनी, अमित चौरसिया, ओमप्रकाश सिंह व पंकज पाण्डेय को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया तथा रामचन्द्र  यादव को *बेस्ट न्यूज़ रिपोर्टर* का अवार्ड दिया गया। 
यह आयोजन आपकी आवाज़ फाउन्डेशन के संस्थापक *अंजन गोस्वामी* ने  शुक्रवार 21 जून को मुम्बई स्थित इस्कान अडोटोरियल (हरे रामा हरे कृष्णा मन्दिर) जुहू में  किया। इस अवसर पर फिल्म, सीरियल, भोजपुरी इण्डस्ट्री और मीडिया से जुड़े तमाम लोगों ने ये अवार्ड हासिल करने के लिए बधाईयां दी।

भोजपुरी का पहला डिजिटल चैनल *www.bhojpuri.com* पर अपने विडियो खुद अपलोड कर सकते हैं :
यू ट्यूब का विकल्प है-  (www.bhojpurinama.com) भोजपुरीनमा डॉट कॉम : यू ट्यूब के विकल्प के रूप में भोजपुरी सिनेमा भाषा व संस्कृति से जुडी हर ख़बरों की  खबर हर पल जन जन तक पहुँचाने हेतु एक नयी क्रांति का है "भोजपुरी नामा डॉट काम" ।   8 मार्च 2013 को मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम में भोजपुरी के इस पहले वीडियो पोर्टल का उद्घाटन किया गया। 

भोजपुरी नाम डॉट कॉम  पर विजिट करने के लिए लोगिन करें -
www.bhojpurinama.com

नोट : अगले हप्ते से ब्लॉग में हम भोजपुरी सिनेमा की हिट जोड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं। आगर आप कोई सुझाव एवं जानकारी देना चाहते हैं तो हमारे comment Box  तथा Facebook  के Bhojpurinama.com (Like page) https://www.facebook.com/Bhojpurinamadotcom  के inbox  में लिख सकते हैं। 

Tuesday, 15 April 2014

हनुमान जयंती

हिंदू धर्म मे भगवान "हनुमान जी" सबसे अधिक लोकप्रिय देवता हैं। हनुमान के जन्म-दिन के रूप में हनुमान जयंती सारे विश्व भर में मनाई जाती है। हनुमान जी चिरंजीवी हैं, जिनको अमरत्व का वरदान प्राप्त है। भगवान राम भक्त हनुमान जी शक्ति और अप्रतिम निष्ठा तथा निःस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं। हिंदू कैलेण्डर  के अनुसार यह चैत्र की पूर्णिमा मार्च-अप्रैल को मनाई जाती है। इस साल 2014 में हनुमान जयंती की तारीख़ 15 अप्रैल है। ऐसा माना जाता है कि चैत्र मास की पूर्णिमा को ही श्री राम भक्त हनुमान जी  ने माता अंजनी जी  के गर्भ से जन्म लिया था। वे भगवान राम के महानतम भक्त हैं। वह ब्रह्मचारी हैं और विन्रमता उनका चिह्न है। एक महान् भक्त और असाधारण ब्रह्मचारी थे। विन्रम,वीर और बुद्धिमान थे। वे सभी दैवी गुणों से संपन्न थे। उन्होने बिना किसी फल की अपेक्षा किये हुये विशुद्ध प्रेम और निष्ठा के साथ राम की सेवा की। वे एक आदर्श निःस्वार्थ कार्यकर्ता थे, वह एक सच्चे कर्म-योगी थे जिन्होने इच्छा रहित होकर सक्रियरूप से काम किया। 
देखिये इस लिंक में  हनुमान जी भजन -
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/ASb9b3pHglU/Hanuman%2BJayanti%2BBhajans%2BBy%2BHariom%2BSharan%252C%2BHariharan%252C%2BLata%2BMangeshkar%2BI%2BShri%2BHanuman%2BChalisa%2BJuke%2BBox
हनुमान जयंती के दिन भक्तजन हनुमान की मूर्ति पर सिंदूर लगाते हैं। इसके पीछे एक बहुत लोकप्रिय कथा है। एक बार सीता जी अपने माथे पर सिंदूर लगा रही थीं, हनुमान ने उसके महत्व के बारे में पूछा।  सीता जी ने कहा कि इससे उनके पति "भगवान राम" की दीर्घ आयु सुनिश्चित होगी। यह सुनकर हनुमान जी ने अपने भगवान की अमरता की प्रार्थना करते हुये अपने पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लिया। वे जब श्री राम जी  के सामने आये तो श्री राम जी ने  पूरे शरीर पर सिन्दूर लगाने का कारण जाने के बाद और हनुमान जी की भक्ति देखकर भगवान राम बहुत प्रसन्न प्रसन्न हुए। श्री राम जी ने आशीर्वाद दिया  कि जो भी हनुमान के शरीर पर सिंदूर लगायेगा उसे मेरी प्रेम भरी निष्ठा मिलेगी और मैं उस भक्त से खुश होउंगा। हनुमान जयंती के दिन हनुमान की विशेष पूजा-आराधना की जाती है तथा व्रत किया जाता है। सिन्दूर चढ़ाकर हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया जाता है तथा पान चढ़ाया जाता है। लोग दर्शन के लिये हनुमान मंदिर जाते है और मूर्ति का सिंदूर अपने माथे के ऊपर लगाते हैं। भक्तजन हनुमान चालीसा का पाठ करते है, हनुमान जी की आरती के विशेष आयोजन करते हैं और भगवान राम के नाम का जाप करते हैं। माना जाता है कि इससे उन्हे सौभाग्य प्राप्त होगा। लोगों मे प्रसाद बाँटा  जाता है।
हनुमान जी की आरती देखिये इस लिंक में- 
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/ZjtXCUDnHfU/arti%2Bhanuman%2Bji%2Bki
 हनुमान जी के बारे में एक कथा प्रचलित है कि बल्यकाल में भूखे होने के कारण हनुमान जी उदय होते हुए सूर्य को फल समझकर आकाश में उनके समीप चले गए। उस दिन पर्व तिथि होने से सूर्य को ग्रसने के लिए राहु आ रहे थे परन्तु हनुमान जी को देखकर राहु ने उन्हें दूसरा राहु समझकर  भागने लगे। तब इन्द्र ने अंजनीपुत्र पर वज्र का प्रहार किया। इससे उनकी ठोड़ी टेढ़ी हो गई, जिसके कारण उनका नाम हनुमान पड़ा।
हनुमान जी की आरती, भजन देखने के लिए लॉगिन कीजिये -

Friday, 11 April 2014

किसान की ख़ुशी का त्योहार है : बैशाखी पर्व

हिन्दू नववर्ष का दूसरा महीना बैशाख के पहले दिन बैसाखी का पर्व भारत भर में सभी जगह मनाया जाता है। इसे दूसरे नाम से खेती का पर्व भी कहा जाता है। कृषक इसे बड़े आनंद और उत्साह के साथ मनाते हुए खुशियों का इजहार करते हैं। बैसाखी मुख्यतः कृषि पर्व है। जब रबी की फसल पककर तैयार हो जाती है तब यह पर्व मनाया जाता है। जिसमें फसल पकने के बाद उसके कटने की तैयारी का उल्लास साफ तौर पर दिखाई देता है। लोकजीवन में बैसाखी फसल पकने का त्योहार है। फसल पकने को ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। 
बैसाखी एक लोक त्योहार है। यह पर्व पूरी दुनिया को भारत के करीब लाता है। बैसाखी एक राष्ट्रीय त्योहार है। जिसे देश के भिन्न-भिन्न भागों में रहने वाले सभी धर्मपंथ के लोग अलग-अलग तरीके से मनाते हैं। सूर्य मेष राशि में प्राय: (अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार) 13 या 14 अप्रैल को प्रवेश करता है, इसीलिए बैसाखी भी इसी दिन मनाई जाती है। वैसे बैसाखी पर्व हर साल 13 अप्रैल को मनाया जाता है, परन्तु कभी-कभी 12-13 वर्ष में यह त्योहार 14 तारीख को भी आ जाता है। इस वर्ष सन 2014 में 13 अप्रैल को यह पर्व मनाया जा रहा है। 
भारत में महीनों के नाम नक्षत्रों पर रखे गए हैं।इस समय उत्तर भारत खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार में दिन भर फसल की कटाई की थकान मिटाने और मनोरंजन के लिए ''चैता गीत'' खूब गाया जाता है 

 देखिये इस लिंक में चैता गीत -
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/hA0FDKk9sEw/Gori%2BGori%2BToree%2BBahiyaa-%2BChaita%2B%255BFull%2BSong%255D%2BDamad%2BJi

बैसाखी के समय आकाश में विशाखा नक्षत्र होता है। विशाखा युवा पूर्णिमा में होने के कारण इस माह को बैसाखी कहते हैं। इसलिए वैशाख मास के प्रथम दिन को बैसाखी कहा गया और पर्व के रूप में स्वीकार किया गया। बैसाखी के दिन ही सूर्य मेष राशि में संक्रमण करता है अतः इसे मेष संक्रांति भी कहते हैं। ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि की रचना, महाराजा विक्रमादित्य द्वारा विक्रमी संवत का शुभारंभ, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का राज्याभिषेक, नवरात्रों का आरंभ, सिंध प्रांत के समाज रक्षक वरुणावतार संत झूलेलाल का जन्म दिवस, महर्षि दयानंद द्वारा आर्य समाज की स्थापना, धर्मराज युधिष्ठिर का राजतिलक, महावीर जयंती आदि अनेक गौरवपूर्ण इतिहास वैशाख माह से जुड़ा है।
इस कृषि पर्व की आध्यात्मिक पर्व के रूप में भी काफी मान्यता है। ढोल-नगाड़ों की थाप पर युवक - युवतियां प्रकृति के इस उत्सव का स्वागत करते हुए गीत गाते हैं एक-दूसरे को बधाइयां देकर अपनी खुशी का इजहार करते हैं और झूम-झूमकर नाच उठते हैं। 
बैसाखी आकर पंजाब के युवा वर्ग को याद दिलाती है। साथ ही वह याद दिलाती है उस भाईचारे की जहां माता अपने दस
गुरुओं के ऋण को उतारने के लिए अपने पुत्र को गुरु के चरणों में समर्पित करके सिख बनाती थी।

गुरु साहेब भजन देखिये इस लिंक में http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/5R29AQJje3c/Guru%2BGranth%2BSahib%2BBhajan%2B%2528contd%2529
केवल पंजाब में ही नहीं बल्कि उत्तर भारत के अन्य प्रांतों में भी बैसाखी पर्व उल्लास के साथ मनाया जाता है। सौर नववर्ष या मेष संक्रांति के कारण पर्वतीय अंचल में इस दिन मेले लगते हैं। लोग श्रद्धापूर्वक देवी की पूजा करते हैं तथा उत्तर-पूर्वी सीमा के असम प्रदेश में भी इस दिन बिहू का पर्व मनाया जाता है। 

बैसाखी का भारतीय स्वाधीनता संग्राम में भी विशिष्ट स्थान है। अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के समीप 13 अप्रैल 1919 में हजारों लोग जलियाँवाला बाग में एकत्र हुए थे। लोगों की भीड़ अंग्रेजी शासन के रालेट एक्ट के विरोध में एकत्र हुई थी। जलियाँवाला बाग में जनरल डायर ने निहत्थी भीड़ पर गोलियाँ बरसाईं जिसमें करीब 1000 लोग मारे गए और 2000 से अधिक घायल हुए। अंग्रेजी सरकार के इस नृशंस कृत्य की पूरे देश में कड़ी निंदा की गई और इसने देश के स्वाधीनता आंदोलन को एक नई गति प्रदान कर दी।
जलियाँवाला बाग़ कांड की एक झलक देखिये इस लिंक में -
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/l1Ge5RgkSO8/Jallianwala%2BBagh%2Bmassacre

जलियाँवाला बाग की घटना ने बैसाखी पर्व को एक राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान कर दिया। आज भी लोग जहाँ इस पर्व को पारंपरिक श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं वहीं वे जलियाँवाला बाग कांड में शहीद हुए लोगों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हैं। 



चैता गीत देखने के लिए लॉगिन करें -


Tuesday, 8 April 2014

रामनवमी का महत्व

भारतीय संस्कृति को दुनिया भर बहुत महत्व दिया जाता है। ऐसा ही एक पर्व चैत्र नवरात्रि के दिनों में मनाया जाता है, जिसे 'रामनवमी' के रूप में जाना जाता है। हिन्दू धर्म में राम का नाम बहुत महत्त्व रखता है। राम सदाचार के प्रतीक हैं और "मर्यादा पुरूषोत्तम राम" के नाम की महिमा जग विख्यात हैं। रामनवमी को राम के जन्‍मदिन की स्‍मृति में मनाया जाता है। राम को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है।रामनवमी के मौके पर भारत ही क्या विदेशों के मंदिरों में भी शोभा देखते ही बनती है। ऐसा लगता है पूरी दुनिया श्री राम की भक्ति में डूबी हुई है।
राम नवमी भजन देखिये इस लिंक में -
 http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/bMFxDbXfkTU/Janmein%2BAwadh%2BMein%2BRam...%2BRamnavami%2BBhajans%2BI%2BFull%2BAudio%2BSongs%2BJuke%2BBoxhttp://www.bhojpurinama.com/trendsplay/bMFxDbXfkTU/Janmein%2BAwadh%2BMein%2BRam...%2BRamnavami%2BBhajans%2BI%2BFull%2BAudio%2BSongs%2BJuke%2BBox
पुरूषोतम भगवान राम का जन्म चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को दोपहर 12 बजे पुनर्वसु नक्षत्र तथा कर्क लग्न में कौशल्या की कोख से हुआ था। यह दिन भारतीय जीवन में पुण्य पर्व माना जाता हैं। इस दिन सरयू नदी में स्नान करके लोग पुण्य लाभ कमाते हैं। 


रामनवमी का महत्व :-
त्रेता युग में अत्याचारी रावन के अत्याचारो से हर तरफ हाहाकार मचा हुआ था । साधू संतो का जीना मुश्किल हो गया था । अत्याचारी रावण ने अपने प्रताप से नव ग्रहों और काल को भी बंदी बना लिया था । कोई भी देव या मानव रावण का अंत नहीं कर पा रहा था । तब पालनकर्त्ता भगवान विष्णु ने राम के रूप में अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र के रूप में जन्म लिया । यानि भगवान श्री राम भगवान विष्णु के ही अवतार थे।
भगवान विष्णु ने असुरों का संहार करने के लिए राम रूप में पृथ्वी पर अवतार लिया और जीवन में मर्यादा का पालन करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए। ‍तभी से लेकर आज तक मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जन्मोत्सव तो धूमधाम से मनाया जाता है, परंतु उनके आदर्शों को जीवन में नहीं उतारा जाता।
अयोध्या के राजकुमार होते हुए भी भगवान राम अपने पिता के वचनों को पूरा करने के लिए संपूर्ण वैभव को त्याग कर चौदह वर्षों के लिए वन चले गए। उन्होंने अपने जीवन में धर्म की रक्षा करते हुए अपने हर वचन को पूर्ण किया। 
देखिये राम लला का भजन इस लिंक में - 
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/MWebASPUYQw/Prabhuji%2BTumi%2BDao%2BDarshan%2B%257C%2BRam%2BNavami%2BSpecial%2B%257C%2BBengali%2BSong%2B%257C%2BSandhya%2BMukherjee
भगवान विष्णु ने राम रूप में असुरों का संहार करने के लिए पृथ्वी पर अवतार लिया और जीवन में मर्यादा का पालन करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए। आज भी मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जन्मोत्सव तो धूमधाम से मनाया जाता है पर उनके आदर्शों को जीवन में नहीं उतारा जाता। अयोध्या के राजकुमार होते हुए भी भगवान राम अपने पिता के वचनों को पूरा करने के लिए संपूर्ण वैभव को त्याग 14 वर्ष के लिए वन चले गए और आज देखें तो वैभव की लालसा में ही पुत्र अपने माता-पिता का काल बन रहा है।
राम नवमी का भजन, आरती देखने के  लिए लॉगिन करें - 
www.bhojpurinama.com

Friday, 4 April 2014

नवरात्रि की शुरुआत और उसका महत्त्व

नवरात्रि एक हिंदू पर्व है। नवरात्रि एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है नौ रातें। इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान, शक्ति / देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। दसवा दिन दशहरा के नाम से प्रसिद्ध है। यह पर्व साल में चार बार आता है। पोष ,चैत्र,आषाढ,अश्विन प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ रातो में तीन देवियों -महालक्ष्मी, महासरस्वती या सरस्वती और दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा होती है जिन्हे नवदुर्गा कहते हैं। इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान, शक्ति / देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। दुर्गा का मतलब जीवन के दुख कॊ हटानेवालीहोता है। नवरात्रि एक महत्वपूर्ण प्रमुख त्योहार है जीसे पूरे भारत में महान उत्साह के साथ मनाया जाता है। रोशनी का त्योहार दीवाली, दशहरा के बीस दिन बाद मनाया जाता है।
माता जी का भजन देखें इस लिंक में -

माँ जगदम्बा  का रूप नौ देवियाँ है :-
  • श्री शैलपुत्री -इसका अर्थ-पहाड़ों की पुत्री होता है।
  • श्री चंद्रघरा -इसका अर्थ-चाँद की तरह चमकने वाली।
  • श्री कूष्माडा -इसका अर्थ-पूरा जगत उनके पैर में है।
  • श्री स्कंदमाता -इसका अर्थ-कार्तिक स्वामी की माता।
  • श्री कात्यायनी -इसका अर्थ-कात्यायन आश्रम में जन्मि।
  • श्री महागौरी -इसका अर्थ-सफेद रंग वाली मां।

माँ जगदम्बे  का भजन देखने के लिए यह लिंक क्लिक करें- 

शक्ति की उपासना का पर्व शारदेय नवरात्र प्रतिपदा से नवमी तक निश्चित नौ तिथि, नौ नक्षत्र, नौ शक्तियों की नवधा भक्ति के साथ सनातन काल से मनाया जा रहा है। सर्वप्रथम श्रीरामचंद्रजी ने इस शारदीय नवरात्रि पूजा का प्रारंभ समुद्र तट पर किया था और उसके बाद दसवें दिन लंका विजय के लिए प्रस्थान किया और विजय प्राप्त की । तब से असत्य, अधर्म पर सत्य, धर्म की जीत का पर्व दशहरा मनाया जाने लगा। आदिशक्ति के हर रूप की नवरात्र के नौ दिनों में क्रमशः अलग-अलग पूजा की जाती है। माँ दुर्गा की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री है। ये सभी प्रकार की सिद्धियाँ देने वाली हैं। इनका वाहन सिंह है और कमल पुष्प पर ही आसीन होती हैं । नवरात्रि के नौवें दिन इनकी उपासना की जाती है।
माता जी का भजन देखने के लिए यह लिंक क्लिक करें- http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/mp5ludsSONg/Bhojpuri%2BNavratri%2BSong%2B-%2Bdur%2Bgaon%2Bse%2Bayeel%2Bbani%2Bdarshan%2Bkhatir
नवदुर्गा और दस महाविधाओं में काली ही प्रथम प्रमुख हैं। भगवान शिव की शक्तियों में उग्र और सौम्य, दो रूपों में अनेक रूप धारण करने वाली दस महाविधाएँ अनंत सिद्धियाँ प्रदान करने में समर्थ हैं। दसवें स्थान पर कमला वैष्णवी शक्ति हैं, जो प्राकृतिक संपत्तियों की अधिष्ठात्री देवी लक्ष्मी हैं। देवता, मानव, दानव सभी इनकी कृपा के बिना पंगु हैं, इसलिए आगम-निगम दोनों में इनकी उपासना समान रूप से वर्णित है। सभी देवता, राक्षस, मनुष्य, गंधर्व इनकी कृपा-प्रसाद के लिए लालायित रहते हैं।

माँ जगदम्बे की आरती व भजन देखने के लिए लॉगिन करें - www.bhojpueinama.com

Tuesday, 1 April 2014

चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 विभिन्न स्वरूपों का पूजन किया जाता है।

चैत्र नवरात्रि में माता के विभिन्न स्वरूपों का पूजन क्रमानुसार किया जाता है। इस बार चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ 31 मार्च, सोमवार से हो रहा है, जिसका समापन 8 अप्रैल, मंगलवार को होगा। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 विभिन्न स्वरूपों का पूजन किया जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार इस नवरात्रि में हर तिथि पर माता के एक विशेष रूप का पूजन करने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है।
माता जी का आरती के लिए यह लिंक देखिये -
1- मां शैलपुत्री का पूजन - चैत्र नवरात्रि के पहले दिन (31 मार्च, सोमवार) मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मार्कण्डेय पुराण के अनुसार देवी का यह नाम हिमालय के यहां जन्म होने से पड़ा। हिमालय हमारी शक्ति, दृढ़ता, आधार व स्थिरता का प्रतीक है। मां शैलपुत्री को अखंड सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। नवरात्रि के प्रथम दिन योगीजन अपनी शक्ति मूलाधार में स्थित करते हैं व योग साधना करते हैं। हमारे जीवन प्रबंधन में दृढ़ता, स्थिरता व आधार का महत्व सर्वप्रथम है। अत: इस दिन हमें अपने स्थायित्व व शक्तिमान होने के लिए माता शैलपुत्री से प्रार्थना करनी चाहिए। शैलपुत्री का आराधना करने से जीवन में स्थिरता आती है। हिमालय की पुत्री होने से यह देवी प्रकृति स्वरूपा भी है। स्त्रियों के लिए उनकी पूजा करना ही श्रेष्ठ और मंगलकारी है।
2 - मां ब्रह्मचारिणी का पूजन - चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन (1 अप्रैल, मंगलवार) मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। देवी ब्रह्मचारिणी ब्रह्म शक्ति यानी तप की शक्ति का प्रतीक हैं। इनकी आराधना से भक्त की तप करने की शक्ति बढ़ती है। साथ ही सभी मनोवांछित कार्य पूर्ण होते हैं।
मां ब्रह्मचारिणी हमें यह संदेश देती हैं कि जीवन में बिना तपस्या अर्थात कठोर परिश्रम के सफलता प्राप्त करना असंभव है। बिना श्रम के सफलता प्राप्त करना ईश्वर के प्रबंधन के विपरीत है। अत: ब्रह्मशक्ति अर्थात समझने व तप करने की शक्ति हेतु इस दिन शक्ति का स्मरण करें। योगशास्त्र में यह शक्ति स्वाधिष्ठान चक्र में स्थित होती है। अत: समस्त ध्यान स्वाधिष्ठान चक्र में करने से यह शक्ति बलवान होती है एवं सर्वत्र सिद्धि व विजय प्राप्त होती है।
3 - मां चंद्रघंटा का पूजन - वासंतिक नवरात्रि का तीसरा दिन (2 अप्रैल, बुधवार) माता चंद्रघंटा को समर्पित है। यह शक्ति माता का शिवदूती स्वरूप है। इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है। असुरों के साथ युद्ध में देवी चंद्रघंटा ने घंटे की टंकार से असुरों का नाश किया था। नवरात्रि के तृतीय दिन इनका पूजन किया जाता है। इनके पूजन से साधक को मणिपुर चक्र के जाग्रत होने वाली सिद्धियां स्वत: प्राप्त हो जाती हैं तथा सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।नवरात्रि के तृतीय दिन इनका पूजन किया जाता है। इनके पूजन से साधक को मणिपुर चक्र के जाग्रत होने वाली सिद्धियां स्वत: प्राप्त हो जाती हैं तथा सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।
माता जी का भजन देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें -
4 -  मां कुष्मांडा का पूजन - नवरात्रि के चौथे दिन (3 अप्रैल, गुरुवार) की प्रमुख देवी मां कुष्मांडा हैं। देवी कुष्मांडा रोगों को तुरंत नष्ट करने वाली हैं। इनकी भक्ति करने वाले श्रद्धालु को धन-धान्य और संपदा के साथ-साथ अच्छा स्वास्थ्य भी प्राप्त होता है। मां दुर्गा के इस चतुर्थ रूप कुष्मांडा ने अपने उदर से अंड अर्थात ब्रह्मांड को उत्पन्न किया। इसी वजह से दुर्गा के इस स्वरूप का नाम कुष्मांडा पड़ा। नवरात्रि के चतुर्थ दिन इनकी पूजा और आराधना की जाती है। मां कुष्मांडा के पूजन से हमारे शरीर का अनाहत चक्रजागृत होता है। इनकी उपासना से हमारे समस्त रोग व शोक दूर हो जाते हैं। साथ ही भक्तों को आयु, यश, बल और आरोग्य के साथ-साथ सभी भौतिक और आध्यात्मिक सुख भी प्राप्त होते हैं।
5 - स्कंदमाता का पूजन - चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन (4 अप्रैल, शुक्रवार) स्कंदमाता की पूजा की जाती है। स्कंदमाता भक्तों को सुख-शांति प्रदान वाली हैं। देवासुर संग्राम के सेनापति भगवान स्कन्द की माता होने के कारण मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप को स्कन्दमाता के नाम से जानते हैं। पांचवे दिन इस शक्ति की उपासना होती है। स्कंदमाता हमें सीखाती हैं कि जीवन स्वयं ही अच्छे-बुरे के बीच एक देवासुर संग्राम है व हम स्वयं अपने सेनापति हैं। हमें सैन्य संचालन की शक्ति मिलती रहे, इसलिए  स्कंदमाता की पूजा-आराधना करनी चाहिए। इस दिन साधक का मन विशुद्ध चक्र में अवस्थित होना चाहिए, जिससे कि ध्यान वृत्ति एकाग्र हो सके। यह शक्ति परम शांति व सुख का अनुभव कराती है।
6 - मां कात्यायनी का पूजन - चैत्र नवरात्रि के छठे दिन (5 अप्रैल, शनिवार) आदिशक्ति श्री दुर्गा का छठे रूप कात्यायनी की पूजा-अर्चना का विधान है। महर्षि कात्यायन की तपस्या से प्रसन्न होकर आदिशक्ति ने उनके यहां पुत्री के रूप में जन्म लिया था। इसलिए वे कात्यायनी कहलाती हैं। नवरात्रि के छठे दिन इनकी पूजा और आराधना होती है। माता कात्यायनी की उपासना से आज्ञा चक्र जाग्रति की सिद्धियां साधक को स्वयंमेव प्राप्त हो जाती हैं। वह इस लोक में स्थित रहकर भी अलौलिक तेज और प्रभाव से युक्त हो जाता है तथा उसके रोग, शोक, संताप, भय आदि सर्वथा विनष्ट हो जाते हैं।
7 - मां कालरात्रि का पूजन - महाशक्ति मां दुर्गा का सातवां स्वरूप है कालरात्रि। मां कालरात्रि काल का नाश करने वाली हैं, इसी वजह से इन्हें कालरात्रि कहा जाता है। चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन (6 अप्रैल, रविवार) मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मां कालरात्रि की आराधना के समय भक्त को अपने मन को भानु चक्र जो ललाट अर्थात सिर के मध्य स्थित करना चाहिए। इस आराधना के फलस्वरूप भानुचक्र की शक्तियां जागृत होती हैं। मां कालरात्रि की भक्ति से हमारे मन का हर प्रकार का भय नष्ट होता है। जीवन की हर समस्या को पलभर में हल करने की शक्ति प्राप्त होती है। शत्रुओं का नाश करने वाली मां कालरात्रि अपने भक्तों को हर परिस्थिति में विजय दिलाती है।
माता जी का भजन देखिये इस लिंक में -
8- मां महागौरी का पूजन - नवरात्रि के आठवें दिन (7 अप्रैल, सोमवार) मां महागौरी कीपूजा की जाती है। आदिशक्ति श्री दुर्गा का अष्टम रूप श्री महागौरी हैं। मां महागौरी का रंग अत्यंत गौरा है, इसलिए इन्हें महागौरी के नाम से जाना जाता है। नवरात्रि का आठवां दिन हमारे शरीर का सोमचक्रजागृत करने का दिन है। सोमचक्र उध्र्व ललाट में स्थित होता है।आठवें दिन साधना करते हुए अपना ध्यान इसी चक्रपर लगाना चाहिए। श्री महागौरी की आराधना से सोमचक्र जागृत हो जाता है और इस चक्र से संबंधित सभी शक्तियां श्रद्धालु को प्राप्त हो जाती है। मां महागौरी के प्रसन्न होने पर भक्तों को सभी सुख स्वत: ही प्राप्त हो जाते हैं। साथ ही इनकी भक्ति से हमें मन की शांति भी मिलती है।
9 - मां सिद्धिदात्री का पूजन - इस बार चैत्र नवरात्रि का समापन 8 अप्रैल, मंगलवार को होगा। नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री भक्तों को हर प्रकार की सिद्धि प्रदान करती हैं। अंतिम दिन भक्तों को पूजा के समय अपना सारा ध्यान निर्वाण चक्र, जो कि हमारे कपाल के मध्य स्थित होता है, वहां लगाना चाहिए। ऐसा करने पर देवी की कृपा से इस चक्र से संबंधित शक्तियां स्वत: ही भक्त को प्राप्त हो जाती हैं। सिद्धिदात्री के आशीर्वाद के बाद श्रद्धालु के लिए कोई कार्य असंभव नहीं रह जाता और उसे सभी सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

माता जी के अधिक से अधिक भजन देखने के लिए लॉगिन करें -

Friday, 28 March 2014

नवरात्रि : हिन्दू वर्ष का प्रथम त्यौहार


भारत देश में हिन्दी कैलेण्डर के अनुसार चैत्र माह के अमावस्या के बाद शुक्ल पक्ष के प्रथम दिन से नवरात्रि आरम्भ हो जाती है। हिन्दू वर्ष के प्रथम महीने का पहला त्यौहार "वासन्तिक नवरात्रि पर्व" के रूप  में नौ दिनों तक मनाया जाता है। इस  दौरान आदिशक्ति माता जगदम्बा के नौ विभिन्न रूपों की आराधना की जाती है। ये नौ दिन वर्ष के सर्वाधिक शुद्ध एवं पवित्र दिवस माने गए हैं।                          माँ अम्बे का भजन देखने के लिए यह लिंक क्लिक करें- 
http://www.bhojpurinama.com/trendsplay/K6aHJMYyKLs/Chooti%2BMooti%2BMaiya%2BMori%2B-%2BBest%2BBhojpuri%2BNavratri%2BSong


नवरात्रि पर्व वर्ष में दो बार मनाया जाता है – हिन्दू वर्ष के आरम्भ में अर्थात चैत्र माह के शुक्ल पक्ष के प्रथम दिवस वासन्तिक नवरात्रि आते हैं जबकि शीत ऋतु बीत चुकी होती है और ग्रीष्म ऋतु आरम्भ होने वाली होती है। प्रचलित अंग्रेजी कैलेन्डर के अनुसार ये समय साधारणतः मार्च-अप्रैल के महीनों के दौरान आता है।
माता जी का भजन देखें इस लिंक में -

दूसरे नवरात्रि जिन्हें शारदीय नवरात्रि  के नाम से जाना जाता है। वर्षा ऋतु बीत जाने के बाद तथा शीत ऋतु के आगमन से पहले अश्विन माह के शुक्ल पक्ष के प्रथम दिन से मनाए जाते हैं। अंग्रेजी कैलेन्डर के अनुसार सितम्बर-अक्तूबर के दौरान शारदीय नावरात्रि का पर्व मनाया जाता है।
वासन्तिक नवरात्रि के नौ दिनों में आदिशक्ति माता दुर्गा  के उन नौ रूपों का भी पूजन किया जाता है जिन्होंने सृष्टि के आरम्भ से लेकर अभी तक इस पृथ्वी लोक पर विभिन्न लीलाएँ की थीं। माता के इन नौ रूपों को नवदुर्गा के नाम से भी जाना जाता है। वासन्तिक नवरात्रि के इन्हीं नौ दिनों पर मां दुर्गा के जिन नौ रूपों का पूजन किया जाता है वे क्रमशः इस प्रकार हैं – पहला - शैलपुत्री, दूसरा - ब्रह्माचारिणी, तीसरा - चन्द्रघन्टा, चौथा - कूष्माण्डा, पाँचवा - स्कन्द माता, छठा - कात्यायिनी, सातवाँ - कालरात्रि, आठवाँ - महागौरी, नौवां - सिद्धिदात्री।

माँ दुर्गा भवानी की  महिमा देखिए इस लिंक क्लिक करके -

माता जी अधिक भजन देखने के लिए लॉगिन कीजिये -